राजनीति
अखिलेश यादव ने लोकसभा से दिया इस्तीफा, यूपी विधान सभा में संभालेंगे विपक्ष की कमान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को अखिलेश यादव ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा विधायक दल के नेता के तौर पर अखिलेश यादव अब विपक्ष की कमान संभालते नजर आएंगे। समाजवादी पार्टी के ही एक अन्य लोकसभा सांसद आजम खान ने भी लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। 2019 के लोक सभा चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ और आजम खान रामपुर से सांसद चुने गए थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में करहल से सपा उम्मीदवार के तौर पर अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल को हरा कर विधायक निर्वाचित हुए। 10 मार्च को चुनावी नतीजा निकलने के बाद से अखिलेश के अगले कदम को लेकर यह कयास लगाया जा रहा था कि वो करहल से इस्तीफा देकर सांसद बने रहेंगे या फिर लोकसभा से इस्तीफा देकर विधायक के रूप में विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर भाजपा सरकार को घेरते नजर आएंगे। तमाम राजनीतिक परि²श्यों पर विचार करते हुए आखिरकार अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा देकर विधायक बने रहने का ही फैसला किया।
आजम खान ने भी अखिलेश यादव के रास्ते पर चलते हुए रामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में आजम खान ने भी सपा उम्मीदवार के तौर पर रामपुर विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव जीता था और उन्होंने भी सांसद की बजाय विधायक रहकर राजनीतिक संघर्ष करने का फैसला किया।
राजनीति
5 सितंबर का मार्च रद्द, सरकार ने सीजेपी की सारी मांगें मानी : सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 5 सितंबर को इंडिया गेट से नए पुलिस मुख्यालय तक प्रस्तावित शांतिपूर्ण विरोध मार्च को रद्द करने का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं।
सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “आपके माध्यम से मैं यह बताना चाहता हूं कि हम 5 सितंबर को इंडिया गेट से नए पुलिस मुख्यालय तक होने वाले अपने शांतिपूर्ण विरोध मार्च को रद्द कर रहे हैं, क्योंकि सरकार ने हमारी सभी मांगें मान ली हैं।”
सौरव दास ने दिल्ली पुलिस की फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “दिल्ली पुलिस को फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से शक हुआ था कि विरोध वाली जगह पर लगभग 2,800 कथित कुख्यात अपराधी मौजूद थे। हमने सरकार के साथ बातचीत में तर्क दिया कि अगर ये 2,800 कुख्यात अपराधी सच में वहां मौजूद थे, तो पहला सवाल यह उठता है कि वे समाज में खुलेआम क्यों घूम रहे थे? दूसरी बात, अगर उन्होंने विरोध वाली जगह पर कोई गंभीर अपराध किया है, जैसे दुष्कर्म, हत्या या कोई और संगीन अपराध, तो उन पर मुकदमा चलना चाहिए, जांच होनी चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। इसके बाद, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि दिल्ली में पहचाने गए लगभग 2,800 कुख्यात अपराधियों की जांच के लिए एक अलग, नई एफआईआर दर्ज की जाए। वह मामला अब सुलझ गया है।”
उन्होंने मुआवजे के मुद्दे पर भी जानकारी दी। सौरव दास के अनुसार, “हमने सरकार से आग्रह किया कि वह सुप्रीम कोर्ट के सामने यह कहे कि सम्मानजनक राशि का मुआवजा 90 दिनों के भीतर दिया जाएगा। यह पैसा सीधे परिवारों के बैंक खातों में जमा किया जाएगा। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को यह भरोसा दिलाया और कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए अपने आदेश में शामिल करके इसे कानूनी मान्यता दी।”
सीजेपी प्रवक्ता ने 25 जुलाई की घटना का जिक्र करते हुए इसे युवाओं की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा, “25 जुलाई देश के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी। उस समय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। जैसा कि आप जानते हैं, एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधि आशुतोष और मैंने, यानी हम दोनों प्रतिनिधियों ने उसी दिन वरिष्ठ मंत्री जेपी. नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।”
उन्होंने आगे बताया कि उनकी दो प्रमुख मांगें थीं। पहली, उन परिवारों को मुआवजा दिया जाए, जिनके बच्चों ने नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या कर ली थी। दूसरी मांग यह थी कि देशभर में प्रदर्शनकारियों, युवाओं और छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस ली जाएं। सरकार ने दोनों मांगों पर सहमति जताई है।
महाराष्ट्र
श्रीकांत शिंदे की पहल पर वर्ली में सफाई अभियान शुरू, सचिन अहीर ने एसआईआर पर विपक्ष के आरोपों का दिया साफ जवाब

मुंबई, महाराष्ट्र लेजिस्लेटिव काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन सचिन अहीर की मौजूदगी में मुंबई के वर्ली कोलीवाड़ा में सफाई अभियान शुरू किया गया। अभियान का मुख्य मकसद “क्लीन वर्ली, ब्यूटीफुल वर्ली” है। अभियान की शुरुआत वर्ली सीफ्रंट से हुई। इस दौरान सचिन अहीर ने रिपोर्टर्स को बताया कि लोकल लोगों ने एमपी डॉ. श्रीकांत शिंदे को अपनी चिंताएं बताई हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में गंदगी की वजह से उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी से हेल्थ प्रॉब्लम का भी खतरा रहता है। लोकल लोगों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए डॉ. श्रीकांत शिंदे ने पूरे इलाके में सफाई अभियान शुरू करने का फैसला किया। अभियान की शुरुआत वर्ली सीफ्रंट से हुई। जल्द ही पूरे इलाके को साफ कर दिया जाएगा। सचिन अहीर ने कहा कि लोकल लोगों ने श्रीकांत शिंदे से अपनी समस्याओं को हल करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि वर्ली महाराष्ट्र का एक अहम हिस्सा है। लोकल विधायक अपनी ड्यूटी ठीक से निभाएं या नहीं, यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह लोगों की चिंताओं और समस्याओं को दूर करे। इसी कमिटमेंट के तहत जल्द ही पूरे इलाके को साफ कर दिया जाएगा। सचिन अहीर ने आगे बताया कि वर्ली की सभी समस्याओं को हल करने के लिए एक बड़ा सिस्टम बनाया जा रहा है, यहां तक कि छोटी-छोटी दिक्कतों को भी हल करने और बेसिक सुविधाएं देने के लिए भी। यह कैंपेन सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे साल चलेगा।
एसआईआर पर विपक्ष को सचिन अहीर का जवाब
एसआईआर प्रोसेस के दौरान वोटर लिस्ट से 2 करोड़ से ज़्यादा नाम हटाए जाने के विपक्ष के आरोप पर सचिन भाऊ अहीर ने कहा कि यह एक पॉलिटिकल आरोप है। उन्होंने सवाल किया कि जब एसआईआर प्रोसेस चल रहा था, तब विपक्ष के बीएलओ क्या कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष से कहा कि अभी भी समय है। आरोप लगाने के बजाय, उन्हें उन लोगों के नाम फिर से रजिस्टर करने पर काम करना चाहिए जिनके नाम पर विपक्ष पॉलिटिक्स कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रोसेस अभी भी चल रहा है और सभी एलिजिबल लोगों को रजिस्टर करने की कोशिश की जानी चाहिए।
राष्ट्रीय समाचार
आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी भर्ती 2026: ऑफिसर समेत 13,706 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन नौका सामने आया है। दरअसल, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (आईबीपीएस) ने ऐसे योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आमंत्रित किए हैं, जो किसी भी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) में ग्रुप ‘ए’-अधिकारी (स्केल- I, II और III) और ग्रुप ‘बी’-कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के रूप में शामिल होना चाहते हैं।
आईबीपीएस ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) में ग्रुप ‘ए’-ऑफिसर (स्केल-I, II और III) और ग्रुप ‘बी’-ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के रूप में उम्मीदवारों को नियुक्त करने के लिए 13,706 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।
आईबीपीएस की ओर से जारी 13,706 रिक्तियों में ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) – ग्रुप ‘बी’ के 8,183, ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर) – ग्रुप ‘ए’ के 4,256, ऑफिसर स्केल-II – ग्रुप ‘ए’ (सभी स्पेशलाइजेशन मिलाकर: जनरल बैंकिंग ऑफिसर, आईटी ऑफिसर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, लॉ ऑफिसर, ट्रेजरी मैनेजर, मार्केटिंग ऑफिसर, एग्रीकल्चरल ऑफिसर) के 1,047 और ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर) – ग्रुप ‘ए’ के 220 पद शामिल हैं।
इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए आवेदन फॉर्म में बदलाव/सुधार करने हेतु एडिट विंडो (एडिट के लिए ऑनलाइन भुगतान सहित) रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद होने के 2 दिन बाद तक आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय रहेगी।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और क्षेत्र के अनुसार कम के कम ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को पास निर्धारित स्थानीय भाषा में दक्षता, कंप्यूटर का कामकाजी ज्ञान और योग्यता प्राप्त करने के बाद प्रासंगिक क्षेत्र में एक से दो वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) पद के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। वहीं, ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर) के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष, ऑफिसर स्केल-II (मैनेजर) के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष और ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर) के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। सभी पदों के लिए आयु की गणना 1 सितंबर के आधार पर की जाएगी और आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक/मुख्य/एकल), परीक्षा-पूर्व प्रशिक्षण (पीईटी), इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी आईबीपीएस के वेतनमान नियमों के अनुसार प्रति माह होगी।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के लिए 850 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/डीईएसएम के लिए 175 रुपए तय किया गया है।
उम्मीदवारों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
-
दुर्घटना12 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
