Connect with us
Tuesday,07-April-2026
ताज़ा खबर

महाराष्ट्र

एसटीपी प्लांट के विरोध मे नागरिकों का मतदान बहिष्कार।

Published

on

भाजपा नेता रवि व्यास ने आयुक्त को लिखा पत्र, तत्काल कार्रवाई की मांग
मीरा भायंदर -आगामी लोकसभा चुनाव मे मीरा रोड़ के म्हाड़ा कॉम्प्लेक्स मे रहने वाले कई ईमारतो और आसपास के परिसर के लोगों ने मतदान बहिष्कार का फैसला लिया है। दरअसल इन लोगों का विरोध महानगरपालिका के उस एसटीपी प्लांट 6 बी को लेकर है जो इन कॉम्प्लेक्सओ के बीचोबीच मौजूद है।स्थानीय रहिवासियो का कहना है की इस प्लांट से लगातार आती दुर्गन्ध, मितेन गैस के रिसाव से होने वाले प्रदुषण और उसमे लगे यंत्रो की आवाज़ की वजह से उनका जीना दूभर हो गया है। इस बारे मे लगातार कई सालों से प्रशासन से शिकायत की गयी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस आंदोलन मे सहभागी गंगासागर बिल्डिंग निवासी चंद्रकांत पाटील का कहना है की सेंट्रल पोल्लुशन बोर्ड के नियमों के मुताबिक कोई भी एसटीपी प्लांट रिहायासी इलाके से 200 से 500 मीटर की दुरी पर होना चाहिए लेकिन ये प्लांट उस नियम के भी विरुद्ध है। वही नित्यानंद नगर रहिवासी एच आर यादव बताते है की ये मामला हाईकोर्ट तक भी पंहुचा था और अदालत ने भी मनपा को कड़े दिशनिर्देश देते हुए लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा था। जिसके बाद तत्कालीन आयुक्त दिलीप ढोले ने एक कमिटी बनाकर आईआईटी बॉम्बे के जरिये सर्वे कर हल निकालने का आश्वासन दिया था लेकिन उसका नतीजा भी सिफ़र ही रहा। इस प्लांट की वजह से सिर्फ म्हाड़ा ही नहीं बल्कि प्रेमनगर, नित्यानंद नगर और आसपास की सैकड़ो ईमारतो मे रहनेवाले हज़ारों नागरिक त्रस्त है। गौरतलब है की जून 2019 मे इसी प्लांट मे गैस रिसाव की वजह से वहाँ काम कर रहे तीन लोगों की मौत हो गयी थी। उस समय भी यहाँ के लोगों ने तीव्र आंदोलन किया था जिसके बाद मौके पर पहुँचे स्थानीय नेताओं, पुलिस अधिकारियो के दखल के बाद इसे कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया था लेकिन मामला ठंडा होते ही इसे फिर से शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों से मिल रही शिकायतों के बाद भाजपा मीरा भायंदर विधानसभा चुनाव प्रमुख रवि व्यास ने आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल इस समस्या का समाधान करने की मांग की है ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके अन्यथा नागरिकों के साथ आंदोलन की चेतवानी भी दी है। स्थानीय लोग बताते है की इसके पहले भी वो कई राजनेताओं से संपर्क कर चुके है लेकिन कोई नतीजा नहीं आया और समस्या जस की तस बनी हुई है इसलिए उन्हें चुनाव बहिष्कार जैसा कड़ा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। ठाणे लोकसभा मे 20 मई को मतदान होना है ऐसे मे इतनी बड़ी संख्या मे लोगों के मतदान बहिष्कार आंदोलन से सभी प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारो के लिए ये परेशानी का सबब बन सकता है।

महाराष्ट्र

अबू आसिम आज़मी ने मानखुर्द से कलीना विद्यापीठ के लिए नई बस सर्विस की मांग की

Published

on

मुंबई: मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गरीब और ज़रूरतमंद छात्र मुंबई यूनिवर्सिटी के कलीना कैंपस में पढ़ते हैं। सिर्फ़, या यूं कहें कि छात्रों के आने-जाने के लिए BEST बसों की कमी के कारण, आने-जाने के टिकट ज़्यादा हैं। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और MLA अबू आसिम आज़मी ने ‘BEST’ कमिटी के चेयरमैन को लेटर लिखकर नई बस सर्विस शुरू करने की मांग की है।

आज़मी ने अपने लेटर में कहा कि समय पर आने-जाने के लिए बसें न मिलने के कारण छात्रों को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच अर्जेंट सफ़र करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद छात्रों को इंतज़ार करना पड़ता है। जिससे छात्रों की पढ़ाई का नुकसान होता है और उन्हें शारीरिक और मानसिक ट्रॉमा सहना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से 90 फ़ीट रोड पर बने नए बस स्टैंड से कलीना विद्यापीठ तक नई बस सर्विस देने और सही समय पर और बसें देने की मांग की है।

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई: ऑनलाइन आतंकवादी समूह ‘सोल्जर्स ऑफ खिलाफत’ में संलिप्तता के आरोप में दो गिरफ्तार

Published

on

मुंबई: महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) और दिल्ली स्पेशल सेल ने ठाणे और मुंबई में रेड के दौरान आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उनकी पहचान कुर्ला के रहने वाले 18 साल के हम्माद सिद्दीकी और कल्याण के रहने वाले 32 साल के मुसैब अहमद उर्फ ​​इफ्तहार अहमद उर्फ ​​कलाम सोनू के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक इलेक्ट्रिक गैजेट भी मिला है और उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। एटीएस ने दावा किया कि 3 अप्रैल की सुबह रेड की गई थी, जिसके दौरान यह गिरफ्तारी हुई। इसके साथ ही, यासिर मुस्लिम खान को थाने से हिरासत में लिया गया और कांदिवली के एक 15 साल के नाबालिग के घर की भी तलाशी ली गई। इस दौरान उनके घरों से सामान भी जब्त किया गया। एटीएस ने बताया कि दिल्ली स्पेशल सेल ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में दिल्ली स्पेशल सेल और एटीएस आगे जांच कर रही है कि उनके संपर्क में और कौन-कौन था। वे न सिर्फ सोशल मीडिया पर एक्टिव थे, बल्कि वे कैलिफेट सोल्जर्स नाम के एक ग्रुप से भी जुड़े हुए थे। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की आशंका है। इसके साथ ही, एटीएस के ऑपरेशन के बाद सनसनी फैल गई है। ऐसे कई युवा अब एटीएस के रडार पर हैं जिन पर आतंकी ग्रुप से जुड़े होने का शक है और वे इन संगठनों के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद और ISIS ने सोशल मीडिया पर युवाओं को गुमराह करने और गुमराह करने के लिए गलत प्रोपेगैंडा शुरू कर दिया है। ऐसे में एटीएस ने युवाओं से ऐसे कट्टरपंथी ग्रुप से बचने की अपील की है।

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

Published

on

मुंबई: मुंबई में दंडोशी पूजा समारोह में जय श्री राम गाना बजाने पर आपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद अब हालात शांतिपूर्ण हैं, लेकिन तनाव बना हुआ है। विवाद कल रात तब शुरू हुआ जब यहां गाने पर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। आधी रात को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उन पर दंगा भड़काने का आरोप है। कल रात दो समुदायों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया, जिस पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने भी कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और 12 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है। दंडोशी के संतोष नगर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद अब हालात शांतिपूर्ण हैं लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है। इस घटना के बाद BMC ने भी कार्रवाई की और BMC ने यहां आरोपियों की अवैध बनी दुकान पर बुलडोजर चला दिया है, जिससे अब सवाल उठ रहा है कि क्या फैसला बुलडोजर से होगा। यूपी के बाद अब महाराष्ट्र में भी बुलडोजर चलाने की कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है, वहीं सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हो रही है। डीसीपी महेश चामटे ने कहा कि दंडोशी में स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, वहीं इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस घटना के बाद दंडोशी में एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है क्योंकि आज बीएमसी ने भी कार्रवाई की है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटना के बाद इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति17 minutes ago

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा घर पर नहीं हैं, हम उन्हें जल्द ट्रेस करेंगे : असम पुलिस

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

इजरायली मीडिया का दावा- ईरान सुप्रीम मोजतबा की हालत गंभीर, कोम में चल रहा इलाज

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ईरान में फंसे पायलट के रेस्क्यू के लिए अमेरिका ने 155 एयरक्राफ्ट के साथ चलाया ऑपरेशन: ट्रंप

राष्ट्रीय2 hours ago

वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, न्यूज चैनलों की टीआरपी पर 4 हफ्तों की लगाई रोक

व्यापार2 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, बाजार में अस्थिरता का दौर

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

खुफिया जानकारी और उन्नत निगरानी का कमाल : सीआईए ने ऐसे लगाया ईरान में फंसे पायलट का पता

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

अमेरिका-भारत संबंधों में तेजी आने के साथ ही प्राथमिकताओं के तालमेल पर जोर

अंतरराष्ट्रीय4 hours ago

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने आईआरजीसी खुफिया प्रमुख की हत्या की निंदा की

अंतरराष्ट्रीय4 hours ago

ट्रंप ने समयसीमा तय की, ईरान पर हमलों की चेतावनी दी

महाराष्ट्र2 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

अपराध4 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने फोन पर की बात, मध्य पूर्व संघर्ष को कम करने पर जोर

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

राष्ट्रीय4 weeks ago

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

अपराध1 week ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

महाराष्ट्र2 weeks ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

अपराध3 weeks ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

रुझान