Connect with us
Thursday,27-August-2026
ताज़ा खबर

खेल

कोरिक और दिमित्रोव के बाद अब ट्राइकी भी हुए कोरोना पॉजिटिव

Published

on

coronaviruskeep

coronaviruskeep

बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव और क्रोएशिया के टेनिस खिलाडी बार्ना कोरिक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के अगले ही दिन कोरिक के हमवतन विक्टर ट्रॉइकी और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये तीनों खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक द्वारा आयोजि एड्रिया टूर प्रदर्शनी टेनिस टूर्नामेंट में भाग ले रहे थे।

ट्रॉइकी ने सर्बिया के द टेलीग्राफ से कहा, ” मेरी पत्नी ने शुक्रवार को जांच करवाया था और मैंने रविवार को। वह भी पॉजिटिव पाई गई हैं। मेरी बेटी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।”

इस टूर्नामेंट में उनके अलावा नोवाक जोकोविक, एलेक्जेंडर ज्वेरेव और डोमिनीक थिएम ने भी भाग लिया था।

इससे पहले, कोरिक ने सोशल मीडियाा पर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, ” मैं आप सबको यह बताना चाहता हूं कि मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं यह सुनिचिश्चित करना चाहता हूं कि पिछले कुछ दिनों के दौरान जो कोई भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपनी जांच करवा लें।”

उन्होंने कहा, ” मेरे कारण अगर किसी को नुकसान हो सकता है तो मुझे वास्तव में इसके लिए खेद है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और कोई लक्षण नहीं है। कृपया सुरक्षित और स्वस्थ रहें। सभी को बहुत सारा प्यार।”

बेलग्रेड में आयोजित टूर्नामेंट के पहले दिन स्टेडियम खचाखच दर्शकों से भरा हुआ था।

एटीपी ने खिलाड़ियों और स्टाफ के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है और साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने का अनुरोध किया है।

रविवार को दिमित्रोव ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

खेल

भारत दौरे की वजह से न्यूजीलैंड में टिकटों की रिकॉर्ड मांग

Published

on

न्यूजीलैंड क्रिकेट के इंटरनेशनल समर क्रिकेट ने रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। क्रिकेट नेशन मेंबर्स की प्री-सेल के पहले 48 घंटों के अंदर 26,000 टिकट बिक गए। टिकटों की जबरदस्त मांग भारत दौरे की वजह से है। भारतीय टीम अक्टूबर में मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर 12 मैच खेले जाने हैं।

ऑकलैंड के ईडन पार्क में व्हाइट-बॉल मैच शुरुआती बिक्री में सबसे बड़ा आकर्षण बनकर उभरा हैं। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भी टिकटों की जबरदस्त मांग देखी गई है। 9,000 की क्षमता वाले इस वेन्यू पर 22 और 24 अक्टूबर को होने वाले शुरुआती दो टी20 के साथ-साथ 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक होने वाले टूर के दूसरे और आखिरी टेस्ट के लिए भी टिकट बिक जाने की उम्मीद है।

वेलिंगटन में भी टिकटों की बिक्री जोरों पर है। यहां तीसरा टी20 और दूसरा वनडे खेला जाना है। पहला टेस्ट, जो 19 नवंबर से शुरू होगा, बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ मार्केटिंग और कमर्शियल ऑफिसर ग्लेन क्रिचली ने कहा कि शुरुआती रिस्पॉन्स भारत के दौरे को लेकर उत्साह दिखाता है। शुरू से ही फैन्स के लिए हमारा संदेश यही रहा है कि वे कुछ भी मिस न करने के लिए तैयार रहें। पहले दो दिनों में टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री से यह साबित होता है कि बहुतों ने हमारी बात सुनी है। न्यूजीलैंड के लोगों के लिए यह एक बहुत कम मिलने वाला मौका है कि वे भारत से जुड़े क्रिकेट के खेल का जबरदस्त मजा लें और दुनिया के कुछ सबसे बड़े क्रिकेट स्टार को खेलते हुए देखें।”

उन्होंने कहा, “हमने जानबूझकर टिकट की कीमतें पिछले सीजन जितनी ही रखी हैं, और हमारे क्रिकेट नेशन एक्सेस कोड का इस्तेमाल करके एक टिकट 30 डॉलर से कम में मिल रहा है। हमें खुशी है कि फैंस अपनी सीट पक्की करने के लिए जल्दी आ रहे हैं और जनरल पब्लिक सेल में अभी 11 दिन बाकी हैं। हमारा संदेश यही है कि मौका न चूकें।”

क्रिचली ने ‘द फोर’ और ‘द सिक्स’ ग्रुप टिकट पैकेज के साथ-साथ वेन्यू टिकट बंडल को भी हाईलाइट किया, जो उन सपोर्टर्स के लिए अतिरिक्त वैल्यू विकल्प है और जो कई मैच देखने का प्लान बना रहे हैं।

जनरल पब्लिक सेल 7 सितंबर से शुरू होने वाली है। हालांकि, फैंस अभी भी क्रिकेट नेशन के लिए साइन अप करके एक्सक्लूसिव प्री-सेल का फायदा उठा सकते हैं, जो टिकटों पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट भी देता है।

भारतीय टीम 22 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स में जब तक पदक नहीं जीतूंगी, घर नहीं जाऊंगी: मीराबाई चानू

Published

on

जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होना है। भारत की दिग्गज पावरलिफ्टर साइखोम मीराबाई चानू एशियन गेम्स में अपना पहला पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। उनकी पहली प्राथमिकता चोट से मुक्त रहना है।

मीराबाई के कोच विजय शर्मा और अमेरिकी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच डॉ. एरॉन हॉर्शिग हैं। डॉ. हॉर्शिग के साथ उनका जुड़ाव नवंबर 2020 में शुरू हुआ और आज तक जारी है।

साई मीडिया से बात करते हुए मीराबाई ने कहा, “हम हर गुरुवार को उनके साथ वीडियो कॉल पर बात करते हैं और ट्रेनिंग, रिकवरी और अगले स्टेप्स के बारे में चर्चा करते हैं। हर चीज की बारीकी से समीक्षा करते हैं। डॉ. हॉर्शिग खुद एक वेटलिफ्टर थे, इसलिए उन्हें शरीर की हर मसल के बारे में पता है।”

ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मीराबाई और टीम ने एक दिन भी बर्बाद नहीं किया। कॉमनवेल्थ आयोजकों ने वेटलिफ्टिंग हॉल को हटा दिया था, लेकिन मीराबाई, शर्मा और फिजियो रोहित छाबड़िया ने एक जिम ढूंढा और ग्लासगो में ट्रेनिंग सेशन के लिए पैसे दिए।

मीराबाई ने कहा, “मैं सीधे मोदीनगर में ट्रेनिंग के लिए वापस आ गई। असल में, मैं घर (मणिपुर) नहीं गई। मैंने खुद को एक चुनौती दी है कि जब तक मैं एशियन गेम्स में पदक नहीं जीत लेती, घर नहीं जाऊंगी।”

इंजरी की वजह से मीराबाई का एशियन गेम्स में पदक जीतने का सपना टूटा है। हांगझोउ में पिछले एशियन गेम्स में, मीराबाई 49 किग्रा कैटेगरी में चौथे स्थान पर रही थीं। जकार्ता में 2018 में, मीराबाई पीठ की गंभीर चोट के कारण बाहर हो गई थीं। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक के बावजूद, मीराबाई ग्लासगो में कॉम्पिटिशन के लेवल को ज्यादा अहमियत नहीं दे रही हैं।

उन्होंने कहा, “सच कहूं तो, कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतियोगिता मेरे लिए मुश्किल नहीं थी। मुझे ग्लासगो में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। असली टेस्ट तो अभी बाकी है।”

ग्लासगो में, मीराबाई ने कुल 190 किग्रा (स्नैच – 85 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 105 किग्रा) उठाकर महिलाओं की 48 किग्रा श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता, जिससे स्नैच, क्लीन एंड जर्क और ओवरऑल टोटल में नए कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बने। मीराबाई का निजी तौर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन 205 किग्रा (89 + 116 किग्रा) है, जो उन्होंने 2021 एशियन चैंपियनशिप में और हाल ही में फरवरी 2026 में नेशनल चैंपियनशिप में बनाया था।

उन्होंने कहा, “मैं देखना चाहती हूं कि मैं जापान में कितना आगे जा सकती हूं। एशियन गेम्स मेरे लिए सबसे मुश्किल रहे हैं। आप शायद इस बार एशियन गेम्स में ‘ओलंपिक’ देखेंगे क्योंकि हमारी वेट कैटेगरी में सबसे मजबूत लिफ्टर एशिया से हैं।”

मीराबाई ने कहा, “मुझे चीनी, नॉर्थ कोरियाई, जापानी और थाई लिफ्टर से सबसे कड़े मुकाबले की उम्मीद है।”

2024 में पेरिस ओलंपिक में, मीराबाई को थाईलैंड की सुरोदचाना खंबाओ ने सिर्फ एक किलो से चौथे नंबर पर धकेल दिया था। थाई लिफ्टर ने कुल 200 किग्रा वजन उठाया था।

मीराबाई फिटनेस को लेकर सावधानी बरत रही हैं। उन्होंने कहा, “हम फिटनेस को लेकर सावधान रहे हैं। अब तक, मुझे अपनी बॉडी अच्छी लग रही है। एशियन गेम्स ही एकमात्र लक्ष्य है। मैं देखूंगी कि एशियन गेम्स में कैसा रहता है। लॉस एंजिल्स में, वेट क्लास 53 किग्रा होगी और मुझे थोड़ा और वजन बढ़ाना होगा। इसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, लेकिन सब कुछ नागोया में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा और फिर हम दिसंबर में ओलंपिक क्वालीफायर के साथ प्लान बना सकते हैं। मुझे लगता है कि जो भी जापान में खेलेंगे वे अगले ओलंपिक को टारगेट करेंगे, लेकिन अभी के लिए मेरे लिए लक्ष्य सिर्फ एशियन गेम्स है।”

मीराबाई एशियन गेम्स में पांच सदस्यों वाले भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी।

Continue Reading

खेल

दलीप ट्रॉफी: क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ ईस्ट जोन की करारी हार, ईस्ट जोन ने पारी और 210 रनों से रौंदा

Published

on

शाहबाज अहमद के शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल-1 में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ पारी और 210 रन से जीत हासिल की। अब यह टीम ‘सेमीफाइनल-1’ में सेंट्रल जोन से भिड़ेगी। यह मुकाबला 30 अगस्त से खेला जाएगा।

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 पर खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 467 रन बनाए। इस टीम ने 25 के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद सुदीप कुमार ने कुमार कुशाग्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 117 रनों तक पहुंचाया।

कुशाग्र 9 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 138 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिए। यहां से शाहबाज अहमद ने सुदीप के साथ छठे विकेट के लिए 150 रन, जबकि अनुकूल रॉय के साथ सातवें विकेट के लिए 103 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

सुदीप 26 बाउंड्री के साथ 146 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाहबाज अहमद 4 छक्कों और 17 चौकों के साथ 167 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इनके अलावा, अनुकूल रॉय ने 37 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से आकाश चौधरी और फेरोइजम जोतिन को 3-3 विकेट हाथ लगे।

इसके जवाब मे नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी सिर्फ 111 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 81 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए थे। यहां से कप्तान रोंगसेन जोनाथन (21) ने फेरोइजम जोतिन (11) के साथ छठे विकेट के लिए 25 रन जोड़े। इस टीम ने 111 के स्कोर पर अपने अंतिम चार विकेट गंवाए। विपक्षी खेमे से अभिजीत सरकार ने 20 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि शाहबाज अहमद ने 3 सफलताएं हासिल कीं।

ईस्ट जोन के पास पहली पारी के आधार पर 356 रन की बढ़त थी। ऐसे में नॉर्थ ईस्ट को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा और ये टीम दूसरी पारी में सिर्फ 146 रन पर ढेर हो गई।

इस पारी में नॉर्थ ईस्ट जोन के लिए फेरोइजम जोतिन ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि आकाश चौधरी ने 27 रन का योगदान दिया। इनके अलावा आकाश थापा ने 20 रन और किशन लिंगदोह ने 25 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से अनुकूल रॉय ने 37 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 3 ओवरों में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन12 minutes ago

नेपाल में बाढ़ की तबाही देख भावुक हुए अनुपम खेर, कहा- ‘ऐसे समय में शब्द बहुत छोटे पड़ जाते हैं’

मनोरंजन31 minutes ago

गुजरात के सीएम का 14 महिला विधायकों को राखी का तोहफा, उनके क्षेत्रों में 28 करोड़ की स्पेशल ग्रांट

अंतरराष्ट्रीय समाचार33 minutes ago

जापान दौरे के दौरान पीयूष गोयल ने अधिक निवेश और मजबूत औद्योगिक साझेदारियों का किया आह्वान, भारत-जापान आर्थिक सहयोग को मिली नई गति

राष्ट्रीय समाचार54 minutes ago

नेपाल में 21 भारतीयों को बचाया गया, सभी तमिलनाडु से: विदेश मंत्रालय

महाराष्ट्र1 hour ago

मुंबई के लालबाग परेल में ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस से लौटते समय हिंसा

मनोरंजन2 hours ago

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-‘विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा’

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

2026 की दूसरी छमाही की शुरुआत में भारत में कई आर्थिक संकेतों ने दिखाई मजबूती : रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

भारत के फ्लेक्स स्पेस सेगमेंट ने जनवरी-जून के दौरान दर्ज की 68.4 प्रतिशत की वृद्धि

खेल4 hours ago

भारत दौरे की वजह से न्यूजीलैंड में टिकटों की रिकॉर्ड मांग

व्यापार4 hours ago

चैटजीपीटी भारत में फ्री और गो टियर यूजर्स के लिए शुरू करेगा विज्ञापन

अपराध4 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

मनोरंजन4 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

व्यापार3 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

मनोरंजन3 weeks ago

‘खतरनाक स्टंट करने की हिम्मत देते हैं’, फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी को बताया मजबूत सपोर्ट

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

राजनीति3 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

रुझान