Connect with us
Friday,06-November-2026
ताज़ा खबर

महाराष्ट्र

एडमिरल आर. हरि कुमार ने आईएनएस रणवीर हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया

Published

on

नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर. हरि कुमार ने बुधवार को युद्धपोत आईएनएस रणवीर पर मंगलवार शाम हुई दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। एडमिरल कुमार ने कहा, “भारतीय नौसेना और सभी कर्मियों ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शहीद लोगों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। हम इस कठिन समय में उनके साथ पूरी तरह से खड़े हैं।”

मुंबई बंदरगाह में विध्वंसक आईएनएस रणवीर में हुए विस्फोट में कम से कम 3 नौसैनिक शहीद हो गए और 11 घायल हो गए।

शहीदों में अरविंद कुमार महतम सिंह, 38, सिग्नल एंड कम्युनिकेशंस, सुरेंद्रकुमार एस. वालिया, 47, स्पोर्ट्स पीटी मास्टर और कृष्णकुमार गोपीराव, 46, एंटी सबमरीन इंस्ट्रक्टर शामिल हैं।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि उनके शवों को सर जे जे अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि घटना की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।

घायल जवान पी.वी. रेड्डी, 23, योगेशकुमार गुप्ता, 36, गोपाल यादव, 21, शुभम देव, 20, हरि कुमार, 22, शैलेंद्र यादव, 22, तन्मय डार, 22, एल. सुरेंद्रजीत सिंह, 39, कोमेंद्र सिंह, 24, अविनाश वर्मा, 22 और कपिल, 21 हैं।

आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम से एक क्रॉस-कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही अपने बेस पोर्ट पर लौटने वाला था।

पांच राजपूत-श्रेणी के विध्वंसक में से चौथे, युद्धपोत को 28 अक्टूबर, 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज बीएमसी कर्मचारियों को देंगे दिवाली गिफ्ट, सौंपेंगे नए आवासों की चाबी

Published

on

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कर्मचारियों को नए आवासों की चाबी सौपेंगे। मुंबई में बीएमसी कर्मचारियों को आश्रय योजना कक्ष, चरण-2 के तहत आवास वितरित किए गए हैं।

मुंबई के कोलाबा स्थित राजवाडकर स्ट्रीट, पंचशील नगर में यह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक राहुल नार्वेकर, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

मुंबई की महापौर रितु राजेश तावड़े की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में उपमहापौर संजय घाड़ी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विधायक अमित साटम, सांसद अरविंद सावंत, विधायक सुनील शिंदे और विधायक राजहंस सिंह सहित मुंबई महानगरपालिका के विभिन्न दलों के गुटनेता, समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगरसेवक भी समारोह में शामिल होंगे।

इस अवसर पर बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े, अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (शहर) प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे और अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पश्चिम उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा सहित महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कुल 140 फ्लैट की चाबियां कर्मचारियों को सौंपेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह आवास कुल 4,166.90 वर्ग मीटर के भूखंड क्षेत्रफल में बने हुए हैं। इन आवासों में हर इमारत में ग्राउंड फ्लोर के अलावा 3 और मंजिलें हैं। पहले का फ्लैट का कुल क्षेत्रफल 150 वर्ग फुट था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 300 वर्ग फुट किया गया है। इसके अलावा, हर फ्लैट में अलग शौचालय और बाथरूम बने हुए हैं।

Continue Reading

महाराष्ट्र

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर शिवसेना-यूबीटी का केंद्र और महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला, मांगा केंद्रीय गृह मंत्री का इस्तीफा

Published

on

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम से व्यापारियों, बिल्डर्स, सिने अभिनेताओं और निर्माताओं को धमकियां मिल रही हैं। ऐसे महानायक को बुलेटप्रूफ पिंजरे में घूमना पड़ रहा है। बच्चन और उनके परिजनों को सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा है। यह मुख्यमंत्री फडणवीस और केंद्रीय गृहमंत्री शाह की असफलता है।

अभिनेता अमिताभ बच्चन के ‘बुलेटप्रूफ ग्लास’ के अंदर से अपने प्रशंसकों का अभिवादन करने की एक तस्वीर के साथ शिवसेना-यूबीटी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में ‘पिंजरे में बच्चन!’ शीर्षक के साथ एक लेख लिखा है। शिवसेना-यूबीटी ने कहा कि यह मौजूदा प्रशासन के तहत कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने का सबूत है।

मुखपत्र ‘सामना’ में छपे संपादकीय में ठाकरे गुट ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। संपादकीय में कहा गया है कि देश में सार्वजनिक सुरक्षा की स्थिति बेहद चिंताजनक स्तर तक गिर गई है।

शिवसेना-यूबीटी ने कहा, “शाह ने मानो अपने स्वार्थ के लिए एक अदृश्य शक्ति का निर्माण किया है और उस अदृश्य शक्ति के जरिए देश में किसी को भी धमकियां दिलाई जाती हैं, किसी से भी वसूली की जाती है या गोलीबारी करके लाशें गिराई जाती हैं। इसी के लिए अमिताभ बच्चन (आयु ८४ वर्ष) जैसे महानायक को बुलेटप्रूफ कांच का पिंजरा लेकर घूमना पड़ रहा है।”

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी के पास हुई गोलीबारी की हालिया घटनाओं और नागपुर में सर्राफा व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामलों का जिक्र करते हुए शिवसेना-यूबीटी ने सवाल उठाया कि आखिर क्यों हाई-प्रोफाइल फिल्मी हस्तियां, बड़े कारोबारी और आम नागरिक लगातार डर के साये में जी रहे हैं?

उद्धव ठाकरे गुट ने सवाल किया कि अपराधी गिरोह, खासकर लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क, बिना किसी डर के कैसे काम कर रहे हैं? आरोप लगाया गया है कि गृह मंत्रालय के एक आदेश ने राज्य पुलिस को गुजरात की साबरमती जेल से बिश्नोई को हिरासत में लेने से रोक दिया है, जिससे जेल में बंद इस गैंगस्टर को एक तरह का ‘अदृश्य सुरक्षा कवच’ मिल गया है।

संपादकीय में पूछा गया, “एक तरफ सत्ताधारी नेता भारी पुलिस सुरक्षा के बीच बड़ी-बड़ी रैलियां कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आम नागरिक, बिल्डर और फिल्मी हस्तियां लगातार खौफ में जी रही हैं। आखिर सरकार कितने नागरिकों को इस तरह के विशेष सुरक्षा कवच मुहैया करा सकती है?”

संपादकीय में कहा गया है कि जो प्रशासन अपने प्रमुख नागरिकों की रक्षा नहीं कर सकता और बुनियादी अपराधी नेटवर्क को खत्म नहीं कर सकता, उसने अपना नैतिक अधिकार खो दिया है। साथ ही, उद्धव गुट ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

Continue Reading

अपराध

महाराष्ट्र: पालघर में 15 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो सगे भाई गिरफ्तार

Published

on

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व इलाके में 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और घटना उजागर करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।

पेल्हार पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, घटना 27 अक्टूबर की सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच की है। आरोप है कि गावदेवी मंदिर के पास स्थित एक कपड़ा की दुकान के अंदर अमन नतीफ शेख (24) और उसके भाई अरबाज शेख (30) ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसकी फोटो और वीडियो उसकी मां को भेजने के साथ ही वायरल कर दिए जाएंगे।

इस मामले में पेल्हार पुलिस थाने में 30 अक्टूबर को देर शाम को दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 65(1), 70(2), 351(2) और पॉक्सो (पोक्सो) अधिनियम 2012 की धारा 4 और 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पेल्हार पुलिस ने दोनों आरोपियों को देर रात्रि को गिरफ्तार कर लिया।

इसी तरह की एक घटना में मुंबई पुलिस ने सभी छह आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मुंबई के पवई इलाके में 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर छह लोगों ने गैंगरेप किया था। पुलिस के अनुसार, यह घटना 27 और 28 अक्टूबर के बीच हुई।

अधिकारियों ने कहा, “पीड़िता की शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर ही, मुंबई पुलिस की टीमों ने कई जगहों पर छापेमारी की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया।” अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से किसी का भी पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार5 hours ago

टेस्ला टेक्सास स्थित गीगाफैक्ट्री में साइबरट्रक का उत्पादन कम करेगी ताकि साइबरकैब का उत्पादन बढ़ाया जा सके: एलन मस्क

व्यापार5 hours ago

ईसीएमएस के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 7,500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश

अंतरराष्ट्रीय समाचार5 hours ago

होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजर रहे दो तेल टैंकरों में आग, नियमों के उल्लंघन पर बारूदी सुरंगों से टकराए

अपराध5 hours ago

झारखंड की मुखर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

मनोरंजन6 hours ago

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की ‘कार’, सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

अपराध6 hours ago

बेंगलुरु : सात परिजनों की हत्या में नाबालिग लड़की की भूमिका की जांच, पुलिस कर रही पूछताछ

मनोरंजन7 hours ago

एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट

व्यापार8 hours ago

धनतेरस पर देश में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने का अनुमान: कैट

व्यापार8 hours ago

धनतेरस पर शेयर बाजार में बरसा धन; सेंसेक्स 81,000 के पार बंद

खेल8 hours ago

विश्व कप तक 100 शतक पूरा करने के लिए कोहली के पास पर्याप्त मैच नहीं: अभिषेक नायर

अपराध4 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन4 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति4 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

महाराष्ट्र3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

फिल्मी खबरे3 weeks ago

“समुदाय से माफी मांगें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें”: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई की सलमान खान को चेतावनी।

फिल्मी खबरे3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

व्यापार4 weeks ago

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 412 अंकों की बढ़त; निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की तेजी

फिल्मी खबरे3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड निशाने पर, बिश्नोई गैंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू, तीन शूटर गिरफ्तार।

फिल्मी खबरे4 weeks ago

‘वेलकम’ के डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने नाना पाटेकर के निधन के बाद प्राइवेसी की अपील की, कहा- ‘बात करने की हालत में नहीं हूं’

रुझान