Connect with us
Friday,06-November-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

स्टारडम से दूर, सादगी के करीब हैं पंकज त्रिपाठी, बताया अपना दीपावली प्लान

Published

on

अभिनेता पंकज त्रिपाठी जल्द ही आगामी फिल्म ‘पारिवारिक मनोरंजन’ में नजर आएंगे। उनका कहना है कि वे दीपावली के पर्व को सादगी और अपनों के साथ मनाना पसंद करते हैं।

अभिनेता ने बातचीत में बताया कि उनके घर में दीपावली का उत्सव हमेशा से ही शांत तरीके से मनाया जाता है, जिसमें दीये जलाए जाते हैं, घर का बना खाना बनता है और लक्ष्मी पूजा होती है। उन्होंने कहा, “दीपावली हम इस साल सादगी भरे अंदाज में ही मनाएंगे। हम हर साल ऐसी सादगी से बीवी-बच्चों के साथ मनाते आए हैं। घर में 10 मिट्टी के दीये जलते हैं, घर का खाना बनता है, दीया-बाती भी जलती है और लक्ष्मी जी की पूजा होती है। लक्ष्मी जी हमारे जीवन में और सबके जीवन में बनी रहें और सब सुखी-संपन्न रहें।”

वहीं, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने बताया कि इस साल वह दीपावली का पर्व अपने पति और अभिनेता सिद्धार्थ के साथ मनाएंगी, जिसका वह बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल उनके पति दीपावली उत्सव के वक्त अमेरिका में शूटिंग के लिए गए थे, जिस वजह से दोनों साथ में सेलिब्रेट नहीं कर पाए थे।

उन्होंने कहा, “पिछले साल सिद्धार्थ दीपावली के समय अमेरिका में शूट कर रहे थे, लेकिन इस साल वो यहीं हैं। तो मैं बहुत खुश हूं। हम साथ रहेंगे और उम्मीद है कि प्रमोशन के बाद घर भी जा पाएंगे।”

दोनों कलाकार जल्द ही ‘पारिवारिक मनोरंजन’ में नजर आएंगे, जो एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें रोमांस, ह्यूमर और ड्रामा का तड़का है।

अभिनेता जल्द ही अदिति राव हैदरी के साथ ‘पारिवारिक मनोरंजन’ में नजर आएंगे, जो एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें रोमांस, ह्यूमर और ड्रामा का तड़का है।

फिल्म की कहानी लखनऊ के एक ढलती उम्र के कुंवारे और एलिजिबल बैचलर रंजन दुबे (पंकज त्रिपाठी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़ी पुश्तैनी हवेली में अकेले रहते हैं। घर के कामकाज की देखरेख के लिए रंजन एक विज्ञापन निकालते हैं, जिसके जवाब में दिल्ली से एक हाउस हेल्प के रूप में अदिति राव हैदरी का किरदार निभाने वाली उनके घर आती है, जिससे उनकी शांत ज़िंदगी में रोमांस, हंसी-मजाक और सस्पेंस का बवंडर आता है।

वरुण वी शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले बृजेंद्र काला, अली अब्बास जफर और वरुण वी शर्मा ने लिखे हैं, जबकि डायलॉग बृजेंद्र काला ने लिखे हैं। इसे विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, हिमांशु किशन मेहता और एलिसिया जफर ने प्रोड्यूस किया है, वहीं अली अब्बास जफर क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। ‘पारिवारिक मनोरंजन’ अदिति और पंकज की साथ में पहली फिल्म है, जो 13 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी।

मनोरंजन

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की ‘कार’, सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

Published

on

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही का नाम लंबे समय से सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की कथित ठगी और वसूली के मामले में चर्चा में रहा है। इस मामले में अब दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में उनका बयान दर्ज किया गया। शुक्रवार को कोर्ट के सामने पेश हुईं नोरा ने दिसंबर 2020 में चेन्नई में हुए एक इवेंट का पूरा किस्सा सुनाया।

नोरा ने कोर्ट को बताया कि वह दिसंबर 2020 में अपनी पूरी टीम के साथ फ्लाइट से चेन्नई पहुंची थीं। वहां एक इवेंट होना था, जिसकी पूरी व्यवस्था एक्सीड एंटरटेनमेंट के कर्मचारियों ने संभाली थी। इवेंट के लिए तैयार होने के दौरान उनकी टीम ने उन्हें बताया कि सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना उनसे और उनके परिवार से मिलना चाहती हैं। इसके बाद लीना पॉलोज दो वीडियोग्राफर और कुछ अन्य लोगों के साथ उनके कमरे में पहुंचीं। वह अपने साथ कुछ गिफ्ट भी लेकर आई थीं।

अभिनेत्री ने बताया कि मुलाकात के दौरान लीना ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह नेल आर्टिस्ट्री सैलून की मालकिन हैं। बातचीत के बीच लीना ने कहा कि उनके पति उन्हें ‘हेलो’ कहना चाहते हैं और चेन्नई आने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। इसके बाद लीना ने अपने पति को फोन लगाया और स्पीकर पर बात कराई।

नोरा ने बताया कि फोन पर सुकेश ने उनसे कहा कि वह और उनका परिवार उनके बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने इवेंट में आने के लिए उनका धन्यवाद किया और भविष्य में भी उनके साथ और इवेंट करने की इच्छा जताई। इसी बातचीत के दौरान लीना ने नोरा को एक कार गिफ्ट करने की बात कही। फोन पर मौजूद सुकेश ने भी उनसे अनुरोध किया कि वह इस कार को गिफ्ट के तौर पर स्वीकार कर लें।

नोरा ने बयान में बताया कि यह बातचीत खत्म होने के बाद वह अपनी टीम के साथ इवेंट के लिए निकल गईं। वहां वह चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं और डांस कॉम्पिटिशन को जज किया।

अभिनेत्री ने कोर्ट को बताया कि इवेंट के दौरान उन्हें कुछ लिफाफे दिए गए थे। उनसे कहा गया था कि वह ये लिफाफे दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को सौंप दें। इस तरह नोरा ने कोर्ट के सामने चेन्नई इवेंट में मौजूदगी से लेकर लीना और सुकेश के साथ हुई बातचीत तक की जानकारी दी।

कोर्ट में नोरा का बयान अभी पूरा नहीं हुआ है। उनका आगे का बयान 30 नवंबर को दर्ज किया जाएगा। इस दिन मामले में अगली सुनवाई होगी।

Continue Reading

मनोरंजन

एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट

Published

on

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे इन दिनों आगामी फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने बताया है कि वो एक कवयित्री भी हैं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर लिखा, “तो, अब राज खोलने का समय आ गया है। वो सीक्रेट जो मैं आप लोगों से छिपा रही थी। मुझे लगता है, अब इसे बता देने का समय आ गया है?”

उन्होंने आगे लिखा, “मेरे जीवन का एक छोटा-सा हिस्सा, जिसे मैं हमेशा अपने लिए लिखती हूं, वो है मेरी कविता। हां, मैं कविता लिखती हूं और अपने दोस्तों के बीच गर्व से खुद को कवयित्री कहती हूं। यह मेरे जीवन का वो हिस्सा है, जिसे मैंने जिंदगी के मुश्किल समय में खुद ही खोजा, जहां लिखने से मुझे सुकून मिलता था, ज्यादा समझ आती थी और जिंदगी की खूबसूरती नजर आती थी।”

एक्ट्रेस ने पोस्ट में यह भी बताया कि उन्होंने इसे पहले कभी क्यों नहीं बताया। उन्होंने लिखा, “अब आप कहेंगे, क्यों नहीं शेयर करतीं? शायद करुंगी, शायद नहीं। बस इतना है कि मेरी जिंदगी की हर चीज यहां तारीफ या आलोचना के लिए सामने है और ये बिल्कुल ठीक है क्योंकि इससे मुझे आगे बढ़ने में मदद मिलती है, लेकिन कविता? मैं इसे लिखते हुए बस बहना चाहती हूं। दुनिया को भूलकर अपने दिल की सुनना चाहती हूं। शायद यही वो हिस्सा है, जो मुझे याद दिलाता है कि मैं कौन हूं।”

अपनी पोस्ट को खत्म करते हुए उन्होंने लिखा, “तो शायद, किसी दिन, ये कवयित्री अपना एक हिस्सा दुनिया के सामने रखेगी। शायद किसी दिन, मैं आपको वो शब्द पढ़ने दूंगी, जो मैंने कभी जोर से कहे नहीं। तब तक, ये छोटी सी कवयित्री आपसे एक वादा मांगती है, खुद के साथ और दूसरों के साथ भी दयालु और नरम रहें, क्योंकि जिंदगी ही सच बने रहने के बारे में है।”

अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे जल्द ही फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर विष्णु मोहन ने डायरेक्ट किया है, जो ब्लॉकबस्टर ‘मेप्पाडियन’ को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं।

‘ऑपरेशन गंगा’ एक सरवाइवल थ्रिलर ड्रामा होगी, जिसमें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोरसे, पार्थिबन और आदिल हुसैन भी होंगे। फिल्म की शूटिंग इस समय जॉर्जिया में चल रही है और यह मोहनलाल के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

Continue Reading

मनोरंजन

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने महल छोड़कर चुनी फिल्मों की दुनिया

Published

on

फिल्म दुनिया में अपनी पहचान बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है, लेकिन जब कोई शाही परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद अभिनय की राह चुनता है, तो उनकी कहानी और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाती है। अभिनेत्री राइमा सेन भी शाही परिवार से आती हैं, जिनका नाता राजघराने से रहा है। शाही परिवार से पली-बढ़ी राइमा ने ग्लैमर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने का फैसला किया।

7 नवंबर 1979 को मुंबई में जन्मी अभिनेत्री राइमा सेन शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार के सदस्य हैं। उनकी दादी, इला देवी, कूच बिहार की राजकुमारी थीं और उनकी छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं। वहीं, अभिनेत्री की मां मुनमुन सेन जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उनकी नानी सुचित्रा सेन बंगाली सिनेमा की महान नायिका (महानायिका) मानी जाती थीं।

घर में नानी और मां के अभिनय से जुड़े होने के कारण उन्हें अभिनय की दुनिया विरासत में मिली। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1999 में आई फिल्म ‘गॉडमदर’ से की थी, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया। इसके बाद वे फिल्म ‘दमन’ में नजर आईं।

बंगाली सिनेमा में रितुपर्णो घोष की फिल्म ‘चोखेर बाली’ में ऐश्वर्या राय के साथ उनके काम की बहुत सराहना हुई थी। इसके अलावा वह प्रमुख बंगाली फिल्मों ‘बैशे श्राबोन’, ‘नौका डूबी’, ‘हृद मझारे’ और ‘माछ मिष्टी एंड मोर’ में नजर आई थीं।

उन्होंने साल 2005 में विद्या बालन के साथ फिल्म ‘परिणीता’ में काम किया, जिससे उन्हें हिंदी सिनेमा में भी बड़ी पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने सैफ अली खान और विद्या बालन के साथ काम किया था। साल 2011 में अभिनेत्री ‘बैशे श्राबोन’ में नजर आई थीं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ-साथ राइमा सेन के काम की भी सराहना हुई थी।

उन्होंने ‘द जापानी वाइफ’, ‘हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘द वैक्सीन वॉर’ और ‘मिस्ट्री चेज़’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काम किया है। उनकी प्रमुख वेब सीरीज में ‘हैलो!’, ‘द लास्ट ऑवर’ और ‘माई’ शामिल हैं।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार6 minutes ago

टेस्ला टेक्सास स्थित गीगाफैक्ट्री में साइबरट्रक का उत्पादन कम करेगी ताकि साइबरकैब का उत्पादन बढ़ाया जा सके: एलन मस्क

व्यापार21 minutes ago

ईसीएमएस के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 7,500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश

अंतरराष्ट्रीय समाचार35 minutes ago

होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजर रहे दो तेल टैंकरों में आग, नियमों के उल्लंघन पर बारूदी सुरंगों से टकराए

अपराध50 minutes ago

झारखंड की मुखर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

मनोरंजन1 hour ago

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की ‘कार’, सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

अपराध1 hour ago

बेंगलुरु : सात परिजनों की हत्या में नाबालिग लड़की की भूमिका की जांच, पुलिस कर रही पूछताछ

मनोरंजन3 hours ago

एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट

व्यापार3 hours ago

धनतेरस पर देश में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने का अनुमान: कैट

व्यापार3 hours ago

धनतेरस पर शेयर बाजार में बरसा धन; सेंसेक्स 81,000 के पार बंद

खेल4 hours ago

विश्व कप तक 100 शतक पूरा करने के लिए कोहली के पास पर्याप्त मैच नहीं: अभिषेक नायर

अपराध4 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन4 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति4 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

महाराष्ट्र3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

राजनीति4 weeks ago

जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता हिरासत में लिए गए

फिल्मी खबरे3 weeks ago

“समुदाय से माफी मांगें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें”: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई की सलमान खान को चेतावनी।

फिल्मी खबरे3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

व्यापार4 weeks ago

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 412 अंकों की बढ़त; निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की तेजी

फिल्मी खबरे3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड निशाने पर, बिश्नोई गैंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू, तीन शूटर गिरफ्तार।

रुझान