मनोरंजन
जन्मदिन पर भी काम में बिजी हैं अली फजल, बोले- सेट पर रहकर नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर कुछ नहीं
अली फजल उन एक्टर्स में से हैं जो अपने काम के साथ नए तरह के किरदारों और कहानियों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह अपने जन्मदिन पर भी काम करना पसंद करते हैं।
इस बार अली अपना जन्मदिन दिल्ली में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के बीच मनाएंगे। उनका कहना है कि अपने खास दिन पर सेट पर मौजूद रहना और एक नई कहानी को पर्दे पर लाने की दिशा में काम करना उनके लिए खास अनुभव होता है।
बता दें कि अली 15 अक्टूबर को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।
अपने जन्मदिन पर काम करने को लेकर अली फजल ने कहा, ”मैं खुश हूं कि अपना जन्मदिन उस काम को करते हुए मना रहा हूं, जिससे मुझे प्यार है। प्रोफेशनल तौर पर यह साल काफी अच्छा और रोमांचक रहा है। अब दिल्ली में अपने अगले प्रोजेक्ट के सेट पर होना इस दिन को और भी खास बना देता है।”
उन्होंने आगे कहा, ”मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे एक ऐसी सिचुएशनल कॉमेडी में काम करने का मौका मिल रहा है, जिसके जरिए मैं कुछ नया एक्सप्लोर कर सकता हूं। मुझे लगता है कि इसकी कहानी देश के लोगों से जुड़ पाएगी। मेरे लिए सेट पर रहकर एक नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर जन्मदिन मनाने का कोई और तरीका नहीं है।”
बता दें कि अली फजल ने अपनी अगली कॉमेडी फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू कर दी है। फिलहाल फिल्म के नाम, कहानी और बाकी कलाकारों से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। इस नए प्रोजेक्ट के जरिए वह एक बार फिर दर्शकों के सामने अलग अंदाज में नजर आएंगे।
अली फजल हाल ही में ओटीटी एंथोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आए थे। इसके अलावा, वह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भी हिस्सा रहे।
मनोरंजन
भाजपा नेताओं को है मुस्लिम फोबिया, इमरान खान को भारत छोड़ने के निर्देश पर विपक्ष का सरकार पर हमला

अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने के लिए दिए गए निर्देश को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया, जबकि एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने भाजपा पर मुस्लिमों के प्रति नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया।
भाजपा विधायक परिणय फुके ने इमरान पर निशाना साधते हुए उन पर देश की छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी अभिनेता पर विदेशी फंडिंग मिलने और देश में अराजकता फैलाने की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए हैं।
शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने आईएएनएस से बातचीत में इमरान खान के मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ”हिंदी फिल्मों के फ्लॉप अभिनेता और सालों से बेरोजगार रह रहे इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं। वह भारत में वीजा पर रह रहे हैं। वीजा नियमों के हिसाब से अगर कोई विदेशी नागरिक भारत में रह रहा है, तो वह भारत सरकार के खिलाफ किसी प्रदर्शन या आंदोलन में शामिल नहीं हो सकता। उसकी राजनीति में कोई गतिविधि नहीं हो सकती और वह राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले सकता।”
निरुपम ने कहा, ”इमरान ने जोश में आकर इन शर्तों का उल्लंघन किया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी विदेशी नागरिकता से जुड़ी जानकारी सामने आई और इसके बाद उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत से जाने के लिए कहा गया। अब उन्हें देश छोड़ना ही पड़ेगा।”
एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने इमरान खान को भारत छोड़ने के निर्देश पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता मुस्लिम नामों वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, ” भाजपा नेताओं को मुस्लिम फोबिया हो गया है, जहां इनको ‘खान’ दिखता है, वहीं इनको परेशानी होने लगती है। हमने इस प्रदर्शन में और लोगों के चेहरे भी देखे हैं। क्या सरकार ने उन्हें भी नोटिस थमाया है?”
वारिस पठान ने आगे आरोप लगाया कि इमरान के खिलाफ कार्रवाई नफरत फैलाने के इरादे से की गई है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है। इमरान भारतीय नागरिक नहीं, बल्कि विदेशी नागरिक हैं, लेकिन इस आधार पर की गई कार्रवाई के पीछे की वजहों पर सवाल उठाना भी जरूरी है। इमरान खान कोई आतंकवादी नहीं थे। बस सरकार को एक मौका मिल गया। यह मुस्लिम फोबिया है और कुछ नहीं।”
भाजपा विधायक परिणय फुके ने भी इस मामले में इमरान खान पर तीखी टिप्पणी की। नागपुर में आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने मुंबई पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए अभिनेता पर प्रदर्शन के जरिए देश की छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ”इमरान खान जैसे आस्तीन के सांप प्रदर्शन में घुसकर देश का नाम बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए ऐसे सांपों को कुचल देना चाहिए। यह काम मुंबई पुलिस अच्छे से जानती है।”
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी इमरान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में दावा किया, ”अमेरिकी नागरिक इमरान खान को पाकिस्तान से फंडिंग और कुछ अन्य देशों से समर्थन मिल रहा है। इस मदद का इस्तेमाल भारत में अराजकता फैलाने और साजिशों में शामिल होने के लिए किया जा रहा है। मैं मुंबई पुलिस तथा इमिग्रेशन विभाग की कार्रवाई का स्वागत करता हूं। भारत में अराजकता फैलाने के लिए विदेशी फंड का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए।”
किरीट सौमेया ने इमरान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस जांच पूरी होने तक अभिनेता पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
मनोरंजन
धनुष ने थलाइवा की फिल्म ‘जेलर 2’ को बताया ब्लॉकबस्टर, बोले- सभी को जरूर देखनी चाहिए

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की तमिल एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘जेलर-2’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। थलाइवा की 172वीं फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच अभिनेता धनुष ने भी रजनीकांत की फिल्म की तारीफ की है।
अभिनेता धनुष ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के लिए एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी से फिल्म देखने की अपील करते हुए लिखा, “‘जेलर 2’ जरूर-जरूर-जरूर देखनी चाहिए। ब्लॉकबस्टर है। हर थलाइवा फैन के लिए एक दावत है।”
फिल्म को दर्शकों की तरफ से भी जमकर तारीफ मिल रही है। मदुरै के एक युवा रजनीकांत फैन रजनी विष्णु ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि ‘जेलर 2’ इतनी मनोरंजक है कि वह इसे 100 बार भी देख सकते हैं।
उन्होंने फिल्म की कॉमेडी, अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूजिक और सुपरस्टार रजनीकांत की परफॉर्मेंस की तारीफ की।
उन्होंने कहा, “जहां ‘जेलर 1’ में रजनीकांत ने कार सीन में चाकू का इस्तेमाल किया था, वहीं ‘जेलर 2’ में वह बंदूक का इस्तेमाल करते हैं और एक्शन सीक्वेंस भी शानदार हैं।”
रजनी विष्णु ने कहा कि वह हमेशा से सुपरस्टार रजनीकांत के फैन थे और रहेंगे। उन्होंने कहा कि ‘कोचाडाइयां’ देखने के बाद वह रजनीकांत के बहुत बड़े फैन बन गए थे, यह उनकी देखी हुई पहली फिल्म थी। उन्होंने यह भी कहा कि उस दिन उनके स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई थी, जिससे वह फिल्म का आनंद ले सके।
तमिलनाडु से एक फैन ने बातचीत में फिल्म को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि 75 साल की उम्र में ऐसी परफॉर्मेंस सिर्फ रजनीकांत जैसा सुपरस्टार ही दे सकते हैं और वह इस फिल्म में उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। उन्होंने बैकग्राउंड स्कोर, एक्शन सीक्वेंस, इमोशनल सीन, गानों और कोरियोग्राफी की भी जमकर तारीफ की।
‘जेलर 2’, साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में नजर आए, जो अपराधी नेटवर्क और अपने परिवार को मिल रही धमकियों से जुड़े एक नए खतरनाक संघर्ष में उलझ जाता है।
मनोरंजन
12 साल पुराना सपना हुआ सच, ‘एनी बडी कैन ड्रीम’ के हीरो बने राघव जुयाल

अभिनेता राघव जुयाल ने आगामी फिल्म ‘एनी बडी कैन ड्रीम’ की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इस फिल्म का हिस्सा बनने तक के अपने सफर के बारे में बताया।
अभिनेता राघव जुयाल ने इंस्टाग्राम पर क्लैप बोर्ड की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें फिल्म का नाम ‘एनी बडी कैन ड्रीम’ लिखा हुआ है। अभिनेता ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने का सपना 12-13 साल पहले देखा था।
उन्होंने लिखा, “एनी बडी कैन ड्रीम।” उन्होंने आगे लिखा, “आज मैं अपने करियर की सबसे अहम फिल्म शुरू कर रहा हूं। इसलिए नहीं कि यह सबसे बड़ी फिल्म है बल्कि मैंने इसे करना का सपना 12-13 साल पहले देखा था। यह मेरे लिए इसलिए अहम है क्योंकि यह मुझे वहीं वापस ले आई है, जहां से मैंने शुरुआत की थी। यह इस बात की याद दिलाता है कि जब आप किसी चीज के लिए लगातार मेहनत करते हैं, उसे महसूस करते हैं और हकीकत बनने से पहले ही उसे जी लेते हैं, तो कभी-कभी ब्रह्मांड भी उसे सच करने का रास्ता ढूंढ लेता है। इसे और भी जादुई बनाता है यह तथ्य कि आज मैं उस फ्रेंचाइजी में लीड रोल में हूं, जहां कभी मैं साइड में खड़ा होकर देखता था।”
अभिनेता का कहना है कि सपने पूरे होते हैं क्योंकि काफी साल पहले उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने का सपना देखा था। उन्होंने लिखा, “यह यह वही फिल्म है जिसका मैं सालों पहले हिस्सा बनने का सपना देखता था और अब आखिरकार यह सच हो रहा है। मैं इसमें अपनी पूरी जान लगा दूंगा। यह अब तक की सबसे बेहतरीन डांस फिल्म होगी और मैं ऐसी परफॉर्मेंस देने वाला हूं जैसी डांस फिल्म में पहले कभी नहीं देखी गई।”
राघव जुयाल ने यह भी माना कि कुछ सपनों को पूरा होने में सालों लग जाते हैं। उन्होंने कहा, “सपने पूरे होने में सालों लगते हैं लेकिन जब वह पूरे होते हैं, तो आपको एहसास होता है कि शायद वे कभी आपसे दूर गए ही नहीं थे। कोई भी सपना देख सकता है। जिंदगी जिंदाबाद।”
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
