Connect with us
Thursday,20-August-2026
ताज़ा खबर

राष्ट्रीय समाचार

चिनाब ब्रिज पर 100 किमी की रफ्तार से वंदे भारत चलने की खबर पर रेलवे का खंडन (लीड)

Published

on

उत्तर रेलवे ने गुरुवार को बताया कि भले ही वंदे भारत ट्रेन को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलाने की मंजूरी मिल गई है लेकिन जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर अभी तक इस रफ्तार से कोई ट्रेन नहीं चलाई गई है।

उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि कुछ रिपोर्टों में यह बताया गया था कि वंदे भारत ट्रेन चिनाब या अंजी ब्रिज पर 100 किमी/घंटा की रफ़्तार से चली थी।

उन्होंने कहा, “बनिहाल से श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेल सेक्शन पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर 100 किमी/घंटा करने की मंजूरी दे दी गई है। अभी तक किसी भी ट्रेन को 100 किमी/घंटा की रफ्तार से नहीं चलाया गया है।”

इससे पहले, उत्तर रेलवे के कुछ अधिकारियों ने कहा था कि वंदे भारत ट्रेन चिनाब रेलवे ब्रिज पर 100 किमी/घंटा की रफ़्तार से चली है।

संपर्क करने पर अधिकारियों ने बताया कि जानकारी में कुछ कमी रह गई थी। पत्रकारों को बताया गया था कि वंदे भारत ट्रेन के संचालन की मंजूरी मिल गई है जबकि असल में अभी तक इसका संचालन नहीं हुआ है।

जम्मू के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने पत्रकारों को बताया कि रफ्तार बढ़ने से यात्रा का समय कम होगा और जम्मू-कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा, “इस कदम से यात्रियों को तेज, सुरक्षित आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा, साथ ही इस इलाके में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।”

रेलवे मंत्रालय से कटरा-बनिहाल रेल सेक्शन पर अधिकतम अनुमत गति बढ़ाने की मंजूरी मिलने के बाद वंदे भारत पहली बार चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल पर लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

अभी, कटरा-संगलदान सेक्शन पर तय स्पीड 85 किमी/घंटा और संगालदान-बनिहाल सेक्शन पर 75 किमी/घंटा थी।

उत्तर रेलवे ने यह भी कहा है कि सभी जरूरी सुरक्षा शर्तों का पालन पक्का करने के बाद ही स्पीड बढ़ाने की मंजूरी दी गई। गौरतलब है कि स्पीड लिमिट में बदलाव के साथ श्री माता वैष्णो देवी कटरा और बनिहाल के बीच यात्रा का समय और कम होने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय समाचार

2.39 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व डीजीएम और पांच अन्य को 10 साल की सजा

Published

on

चेन्नई की एक स्पेशल सीबीआई कोर्ट की ओर से बैंक ऑफ इंडिया के एक पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) और तमिलनाडु सरकार के तीन कर्मचारियों समेत पांच अन्य लोगों को लगभग 2.39 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में 10 साल की कड़ी सजा सुनाई गई है।

सीबीआई के अनुसार, गुरुवार को अपना फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने छह दोषियों पर कुल 2.70 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया।

दोषी ठहराए गए लोगों में बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर एन. वेंकटाचलम; शोलिंगनल्लूर तालुक ऑफिस में रिकॉर्ड क्लर्क के तौर पर काम करने वाले एम. शिवकुमार; पझावंथंगल में तत्कालीन विलेज एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर टी. दशरथन और तमिलनाडु सरकार के पूर्व विलेज एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर एम. मनिचावेलु शामिल हैं। इस मामले में सजा पाने वाले दो प्राइवेट व्यक्ति ओ.पी. थमारई पू और पी. थंडापानी हैं।

बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के बाद सीबीआई की ओर से 19 मई, 2010 को यह मामला दर्ज किया गया था। जांच करने वालों का आरोप था कि मुख्य आरोपी ई. मुथुस्वामी और अन्य लोगों ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर बैंक का पैसा दूसरी जगह लगाने की साजिश रची थी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपियों ने झूठे और जाली दस्तावेज जमा करके बैंक से कई तरह की क्रेडिट सुविधाएं बेईमानी से हासिल की थीं। इन लेन-देन से बैंक ऑफ इंडिया को कथित तौर पर 238.97 लाख रुपए का नुकसान हुआ। जांच पूरी करने के बाद, सीबीआई ने 28 दिसंबर, 2011 को 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। आरोपियों में पांच सरकारी कर्मचारी और सात प्राइवेट व्यक्ति शामिल थे। कोर्ट द्वारा दोषी पाए गए छह जीवित आरोपियों के खिलाफ फैसला सुनाए जाने से पहले कई सालों तक मुकदमा चला।

कोर्ट का यह फैसला एक लंबे मुकदमे के बाद आया। लैंड एंड सर्वे डिपार्टमेंट में सस्पेंड किए गए सीनियर ड्राफ्ट्समैन वी. उमापति के खिलाफ कार्यवाही को अलग कर दिया गया था और उन पर एक अलग मामले (नंबर सीसी 18 ऑफ 2016) में कार्रवाई चल रही है।

सीबीआई के बयान में यह नहीं बताया गया कि किन अपराधों के तहत इन छह लोगों को दोषी ठहराया गया, और न ही धोखाधड़ी वाले लोन अकाउंट और शामिल संपत्तियों के बारे में कोई और जानकारी दी गई।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

कर्नाटक में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत, 23 घायल

Published

on

कर्नाटक के हावेरी और मंड्या जिलों में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए।

कर्नाटक के उडुपी जिले में एक अलग घटना में ब्रह्मावर कस्बे के पास एक निजी बस में आग लगने से सात यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।

वहीं, हावेरी जिले के राणेबेन्नूर कस्बे के बाहरी इलाके में चालागेरी क्रॉस के पास गुरुवार तड़के एक कार खड़े ट्रक से जा भिड़ी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान 27 वर्षीय सिद्धार्थ, 29 वर्षीय हसनमुखी और 51 वर्षीय यशोदा बाई के रूप में हुई है। तीनों दावणगेरे शहर के निवासी थे। घायलों सौंदर्या, सिंधु और एक वर्षीय काश्वाश्री को उपचार के लिए दावणगेरे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार राणेबेन्नूर से दावणगेरे की ओर जा रही थी, तभी वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। राणेबेन्नूर ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

एक अन्य दुर्घटना में मंड्या जिले के बेल्लूर टोल के पास एक निजी स्लीपर बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

यह हादसा मंगलुरु-बेंगलुरु राजमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस पहले सड़क किनारे लगे एक साइनबोर्ड से टकराई और फिर पलट गई। पुलिस को आशंका है कि तेज रफ्तार हादसे का कारण हो सकती है। घायलों को उपचार के लिए बेल्लूर कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

इस बीच, उडुपी जिले के ब्रह्मावर के पास एक निजी बस में आग लगने की घटना में सात यात्री सुरक्षित बच निकले। यह बस उडुपी से सागर की ओर जा रही थी, तभी वाहन के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद बस के इलेक्ट्रिकल बॉक्स में आग लग गई और धीरे-धीरे फैलने लगी।

कंडक्टर ने तुरंत बस रुकवाई और सभी सात यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। उडुपी के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Continue Reading

राजनीति

तेजस्वी का मार्च राजनीतिक फायदा के लिए, बिहार की जनता पहले ही कर चुकी है रिजेक्ट: संजय झा

Published

on

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मार्च पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मामला (छात्र आंदोलन) पहले ही सुलझ चुका है, लेकिन वे इसका इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए करने की कोशिश कर रहे हैं।

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि वे एक गैर-मुद्दे को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मामला पहले ही सुलझ चुका है, लेकिन वे इसका इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह पूरी तरह से विफल रहा है।”

उन्होंन कहा, “यह उनका पार्ट-टाइम राजनीति करने का तरीका है। लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि विपक्ष का नेता मजबूत रहे और राज्य के लिए सही मुद्दे उठाए, लेकिन वे इस मामले में लगातार विफल रहे हैं।”

संजय झा ने कहा, “उन्हें पहले अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। उनकी पार्टी के विधायकों को भी लगता है कि जिस तरह की राजनीति वहां हो रही है, उसमें उनका कोई भविष्य नहीं है। मेरा मानना ​​है कि बिहार सरकार ने जिस तरह से इस मामले को संभाला और मुख्यमंत्री ने जिस तरह से स्थिति पर नजर रखी और कार्रवाई की, वह तारीफ के काबिल है। बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में भी कई कदम उठाए गए हैं। नीतीश जी ने पहले ही कई सुधार किए हैं और अभी भी कई सुधार लागू किए जा रहे हैं।”

भाजपा दफ्तर के सामने तेजस्वी यादव के वीडियो बनाने पर संजय झा ने कहा, “यह उनकी घटिया राजनीति है। उन्हें कोई ठोस बात करनी चाहिए। उन्हें पानी में कूदकर भी वीडियो बनाए थे। उसके बाद चुनावों के नतीजे सबसे सामने हैं। बिहार की जनता ने उन्हें बिल्कुल रिजेक्ट किया। इसलिए उन्हें लोगों के बीच में जाना चाहिए था और पता करना चाहिए था कि जनता ने क्यों रिजेक्ट किया।”

कांग्रेस के पूर्ण ‘वंदे मातरम’ गीत गाने से इनकार पर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, “राष्ट्रीय गीत को संसद ने पास किया है। इसलिए इसको सभी को मानना चाहिए। कोई भी उससे ऊपर नहीं है। सभी को कानून के दायरे में ही रहना है।”

Continue Reading
Advertisement
खेल34 seconds ago

आईसीसी का फैसला, गद्दाफी स्टेडियम से ‘डिमेरिट अंक’ हटाया

राष्ट्रीय समाचार9 minutes ago

भारत में त्योहारी सीजन में भर्ती में 15-20 प्रतिशत उछाल की उम्मीद, 2.5 लाख तक अस्थायी रोजगार सृजित होने की संभावना: रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय समाचार19 minutes ago

कोलंबिया भूकंप: प्रभावित इलाकों में 30 दिनों के लिए इमरजेंसी घोषित

राष्ट्रीय समाचार38 minutes ago

सोनिया गांधी की आने वाली किताब को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

राष्ट्रीय समाचार44 minutes ago

2.39 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व डीजीएम और पांच अन्य को 10 साल की सजा

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

भारतीय सेना भर्ती अलर्ट: अविवाहित महिलाएं 21 अगस्त तक करें आवेदन

महाराष्ट्र1 hour ago

मुंबई: कांदिवली इलाके में बैंक लॉकर से सोना चुराकर एनआरआई बुज़ुर्ग नागरिक से धोखाधड़ी करने के आरोप में बैंक मैनेजर गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

चिनाब ब्रिज पर 100 किमी की रफ्तार से वंदे भारत चलने की खबर पर रेलवे का खंडन (लीड)

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

आधार ऐप ने डिजिटल सेवाओं को लोगों के लिए बनाया आसान, डाउनलोड की संख्या 5 करोड़ के पार

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

कोलकाता अग्निकांड: नौ होटलों में से एक का लीजहोल्डर गिरफ्तार, दो लोग हिरासत में

अपराध3 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन3 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

व्यापार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

राजनीति4 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

व्यापार2 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

रुझान