मनोरंजन
‘वी गॉट यू गर्ल’ का ट्रेलर आउट, दोस्ती-स्टाइल और सपोर्ट का परफेक्ट कॉम्बो 18 अगस्त को होगा रिलीज
अभिनेत्री बरखा दत्ता और आयशा अहमद द्वारा होस्ट की गई सीरीज ‘वी गॉट यू गर्ल’ के मेकर्स ने शुक्रवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह शो सिस्टरहुड, दोस्ती और कॉन्फिडेंस पर आधारित है।
यह सीरीज रोजमर्रा के स्टाइल, ब्यूटी और कॉन्फिडेंस से जुड़ी छोटी-बड़ी परेशानियों को मजेदार तरीके से दिखाएगी। साथ ही, महिला दोस्ती और एक-दूसरे के सपोर्ट की अहमियत को भी सेलिब्रेट करती है। 15 एपिसोड की इस सीरीज में हर एपिसोड में अलग-अलग महिलाएं नजर आएंगी, जो अपने स्टाइल, ब्यूटी या कॉन्फिडेंस से जुड़ी किसी भी दिक्कत के लिए सलाह मांगने आती है। शो में बरखा और आयशा अहमद के साथ इस बार एटीकेट और ट्रांसफॉर्मेशन कोच माणिक कौर भी हैं। वो अपने एक्सपर्ट टिप्स से सभी के मेकओवर में मदद करेंगी।
शो के बारे में अभिनेत्री बरखा का कहना है कि जिंदगी के हर मोड़ पर हमें लड़कियों की जरूरत होती है। यह शो भी हमने बस लोगों को यही समझाने के लिए बनाया है। उन्होंने कहा, ‘वी गॉट यू गर्ल’ एक ऐसा शो है, जहां मैं और आयशा की केमिस्ट्री नेचुरल नजर आएगी। शो के लिए मैं, इसलिए एक्साइटेड हूं कि जब यह आएगा तो हमारे ऑडियंस हमारी दुनिया का हिस्सा बनेंगे।”
अभिनेत्री आयशा ने कहा, “मुझे ‘वी गॉट यू गर्ल’ की सबसे खास बात ये लगती है कि ये बहुत मिलता-जुलता शो है। हम सबके साथ हुआ है, जब हमने अलमारी खोलकर सोचा हो कि हमारे पास ‘पहनने को कुछ नहीं है’ या कुछ ट्राई किया हो और समझ न आया हो कि सही क्यों नहीं लग रहा। ये शो रोजमर्रा की इन्हीं दिक्कतों को मजेदार तरीके से दिखाता है। साथ में काम की सलाह भी देता है। मुझे ये भी पसंद है कि यहां मेकओवर उन महिलाओं के हिसाब से किए गए हैं। उनकी पर्सनालिटी, उनकी लाइफस्टाइल और जिसमें वो सबसे ज्यादा कंफर्टेबल हों। बरखा और मुझे इस शो में गर्ल-गैंग वाली एनर्जी लाने में बहुत मजा आया। अब इंतजार है कि बाहर की हमारी बड़ी गर्ल-गैंग भी इन कमाल की महिलाओं से मिले।”
यह 15 एपिसोड वाला शो 18 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।
मनोरंजन
मनोज कुमार से लेकर विक्की कौशल तक, हिंदी सिनेमा के वो एक्टर जिन्हें देशभक्ति के किरदारों ने दी मजबूत पहचान

हिंदी सिनेमा ने समय-समय पर ऐसी कहानियां हमें दी, जिन्होंने न सिर्फ इतिहास के पन्नों को जीवंत किया, बल्कि किरदारों को भी अमर कर दिया। देशभक्ति इन फिल्में ने न सिर्फ हमें अपने इतिहास और नायकों से जोड़ने के साथ-साथ कलाकारों की जिंदगी भी बदल दी। अभिनेताओं को उनके किरदारों के नाम से पहचाना जाने लगा।
इसी तरह सनी देओल, अजय देवगन, विक्की कौशल ने ऐतिहासिक नायकों को पर्दे पर जीवंत किया। हम आपको हिंदी सिनेमा के उन्हीं कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिन्हें देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्मों ने असली पहचान और शोहरत दिलाई।
मनोज कुमार- ‘शहीद,’ ‘उपकार,’ और ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फिल्मों ने इन्हें ‘भारत कुमार’ के रूप में स्थापित किया। ये सभी देशभक्ति वाली फिल्में थीं, जिनमें काम कर अभिनेता ने भारतीय सिनेमा में देशप्रेम की एक अमिट छाप दर्शकों पर छोड़ी। देशप्रेम की भावना जगाने वाले उनके इस अमूल्य योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
राजकुमार- अभिनेता राजकुमार की सबसे प्रसिद्ध देशभक्ति और एक्शन से भरपूर फिल्म तिरंगा में उन्हें उन्होंने ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह की भूमिका निभाई थी, जिसे उनके दमदार डायलॉग्स और देशप्रेम के लिए आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म के शानदार संवाद और ब्लॉकबस्टर सफलता ने उनके आखिरी दौर के करियर में उनकी मजबूत और असरदार उपस्थिति दर्ज कराई।
अजय देवगन- राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ ने अजय देवगन के करियर में एक गंभीर, परिपक्व और देशभक्त अभिनेता के रूप में उनकी स्थिति को पूरी तरह मजबूत कर दिया। इस बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, जो उनके कलात्मक करियर का एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ।
विक्की कौशल- ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों ने इन्हें आधुनिक देशभक्ति सिनेमा का लोकप्रिय चेहरा बनाया। इन फिल्मों ने उन्हें एक्शन, अनुशासन और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में स्थापित किया, जिससे बॉक्स ऑफिस पर उनकी लोकप्रियता और अभिनय की गहराई दोनों में बड़ा इजाफा हुआ।
‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में मेजर विहान सिंह शेरगिल के किरदार ने उन्हें रातों-रात मुख्यधारा के बड़े स्टारडम तक पहुंचा दिया, जबकि ‘सैम बहादुर’ में उन्होंने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन को पर्दे पर उतारा।इस फिल्म के जरिए उन्होंने साबित किया कि वह सिर्फ एक्शन हीरो नहीं, बल्कि जटिल और गहरी जीवनी वाले किरदार भी बखूबी निभा सकते हैं।
मनोरंजन
समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, दिव्यांगों पर टिप्पणी मामले में एफआईआर रद्द करने का आदेश

दिव्यांग लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर टिप्पणी मामले में समय रैना और उनके साथ जुड़े चार अन्य कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ी राहत दी। अदालत ने समय रैना, विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तंवर के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि समय रैना और बाकी चार लोगों ने अदालत के पहले दिए गए निर्देशों का पालन किया। दरअसल, अदालत ने पहले उन्हें दिव्यांग लोगों के लिए जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रम करने और इलाज के लिए पैसे जुटाने की दिशा में काम करने का आदेश दिया था, जिसके बाद इन्होंने कई कार्यक्रम किए और दिव्यांग लोगों से जुड़े मुद्दों को अपने प्लेटफॉर्म पर जगह दी। इसी आधार पर कोर्ट ने इन पांचों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया।
यह विवाद समय रैना के कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से शुरू हुआ था। इस शो में कही गई कुछ बातों के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में शिकायतें और एफआईआर दर्ज हुई थीं। बाद में दिव्यांग लोगों से जुड़े एक संगठन क्योर एसएमए ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। संगठन का कहना था कि शो में गंभीर शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों और दिव्यांगों को लेकर ऐसी बातें कही गईं, जो उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाती है।
मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह के मजाक को बेहद गंभीरता से लिया। अदालत ने कहा था कि किसी व्यक्ति का मजाक उड़ाना या उसे नीचा दिखाना सही नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने समय रैना और अन्य कॉमेडियन को दिव्यांग लोगों के लिए काम करने और उनके इलाज के लिए पैसे जुटाने से जुड़े कार्यक्रम करने का निर्देश दिया था।
अदालत ने कहा था कि ऐसे कार्यक्रमों में दिव्यांग लोगों को शामिल किया जाए। उनकी जिंदगी की मुश्किलों के साथ-साथ उनकी उपलब्धियों और सफलता की कहानियों को भी सामने लाया जाए, ताकि लोगों के बीच दिव्यांगों को लेकर सही सोच बने।
इसी मामले में एक समय सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत पांच कॉमेडियन को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश भी दिया था। कोर्ट ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया था कि उन्हें नोटिस जारी कर अगली सुनवाई में उनकी मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। उस वक्त अदालत ने चेतावनी दी थी कि अगर वे पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
मनोरंजन
करिश्मा कपूर ने बताया ‘महबूब मेरे’ का मजेदार किस्सा, कहा- गाने में मैं ऋतिक रोशन को ढूंढ रही थीं

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 90 के दशक से हिंदी सिनेमा में राज किया है और अभी भी उनके प्रति दीवानगी लोगों के दिलों में कायम हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म ‘फिजा’ के मशहूर गाने ‘महबूब मेरे’ की अनकही कहानी बताई।
अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म में उन्हें गाने की सिचुएशन काफी अजीब लगी थी, जब सुष्मिता सेन गाने पर डांस कर रही थीं, जबकि वह खुद फिल्म में ऋतिक रोशन को ढूंढ रही थीं।
अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में किया था। शो के स्पेशल एपिसोड में कंटेस्टेंट वैदेही और रोमशा ने ‘महबूब मेरे’ समेत कुछ टाइमलेस बॉलीवुड गानों पर दमदार परफॉर्मेंस दी थी। परफॉर्मेंस के बाद करिश्मा ने इस गाने से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया और फिल्म ‘फिज़ा’ से जुड़ा एक कम जाना-पहचाना किस्सा भी बताया।
करिश्मा ने कहा, “आप लोगों को शायद ये पता नहीं होगा, लेकिन इस गाने में भी हूं। ये सिचुएशन बहुत अलग थी और मुझे भी बहुत अजीब लग रहा था कि सुष्मिता डांस कर रही थीं और मैं गाने के बीच में ऋतिक को ढूंढ रही थी। ये फिल्म ‘फिजा’ का गाना है। तो हां, मेरे लिए ये एक बहुत ही अनोखी सिचुएशन थी।”
सॉन्ग ‘महबूब मेरे’ वर्ष 2000 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘फिजा’ का एक बेहद लोकप्रिय और सदाबहार गाना है। इस गाने में अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने एक स्पेशल अपीयरेंस (कैमियो) में शानदार डांस किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
सुष्मिता सेन वाला यह गाना उस समय के यादगार डांस नंबर्स में से एक बन गया, जबकि ‘फिजा’ में ऋतिक रोशन, करिश्मा कपूर और डिंपल कपाड़िया ने अहम रोल निभाए थे।
‘फिजा’ एक बेहतरीन हिंदी ड्रामा और क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे खालिद मोहम्मद ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में करिश्मा कपूर, ऋतिक रोशन और जया बच्चन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
