व्यापार
वैश्विक महंगाई की आशंकाओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार पर दबाव, हफ्ते भर में सेंसेक्स 2.68 प्रतिशत और निफ्टी 2.33 प्रतिशत टूटा
वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने की आशंकाओं, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह दबाव में रहा। पूरे सप्ताह के दौरान निफ्टी में 2.33 प्रतिशत और सेंसेक्स में 2.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी50 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,767 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 331 अंक यानी 0.43 प्रतिशत फिसलकर 76,059 के स्तर पर आ गया।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और रेड सी में नाकेबंदी के कारण कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंकाएं तेज हो गईं। इसके चलते अमेरिका और भारत दोनों में बॉन्ड यील्ड बढ़ी हैं और अब सितंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना भी मजबूत होती दिख रही है।
विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताओं की वापसी ने भी घरेलू निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है, जिसका सबसे अधिक असर निर्यात आधारित कंपनियों पर देखने को मिला।
पूरे सप्ताह निवेशकों का रुख सतर्क बना रहा। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, एशियाई बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी व्यापार शुल्क को लेकर बढ़ती चिंताओं ने बाजार पर दबाव बनाए रखा।
विशेषज्ञों के मुताबिक, जुलाई के पीएमआई आंकड़ों से कारोबारी गतिविधियों में नरमी और आर्थिक माहौल कमजोर होने के संकेत मिले। इसका असर पूरे सप्ताह बाजार पर दिखाई दिया और सबसे ज्यादा बिकवाली लार्ज-कैप शेयरों में रही, जिनका प्रदर्शन व्यापक बाजार की तुलना में कमजोर रहा।
सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो बैंकिंग और रियल एस्टेट शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली देखने को मिली। वहीं, मजबूत तिमाही नतीजों के दम पर एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर के शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विश्लेषकों का मानना है कि कंपनियों की आय में उल्लेखनीय सुधार वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही से देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए कच्चे तेल की कीमतों का स्थिर होना और पश्चिम एशिया में तनाव कम होना जरूरी होगा।
इस दौरान, व्यापक बाजार भी दबाव में रहा। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप-100 में 1.90 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप-100 में 2.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार, निफ्टी के लिए 23,800 से 24,000 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस रहेगा, जबकि 23,700 से 23,600 का दायरा मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। वहीं बैंक निफ्टी के लिए 56,000 से 56,100 का स्तर तत्काल सपोर्ट है, जबकि 56,800 से 56,900 के बीच रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।
आने वाले दिनों में निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों, वैश्विक मौद्रिक नीति से जुड़े संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले पर रहेगी। इसके अलावा महंगाई के आंकड़े, जीडीपी ग्रोथ और भारत के आईआईपी (औद्योगिक उत्पादन सूचकांक) के आंकड़े भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
व्यापार
सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

वैश्विक अस्थिरता बढ़ने से सोने और चांदी में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2 हजार रुपए और 6 हजार रुपए से अधिक महंगे हो गए हैं।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,622 रुपए बढ़कर 1,43,781 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,41,159 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,31,703 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,29,302 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,07,836 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,05,869 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 20 जुलाई को सुबह के सत्र में 1,41,915 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 23 जुलाई को सुबह के सत्र में 1,45,557 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया।
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है।
चांदी का दाम 6,974 रुपए बढ़कर 2,22,721 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,15,474 रुपए प्रति किलो था।
इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 22 जुलाई को सुबह के सत्र में 2,26,238 रुपए प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 24 जुलाई को सुबह के सत्र में 2,19,556 रुपए प्रति किलो देखा गया।
आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,055 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 58 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक स्तर अस्थिरता बढ़ना है। अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद इसमें और बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि अगले हफ्ते ब्याज दरों पर आने वाला अमेरिकी फेड का फैसला सोने की दिशा तय करेगा।
व्यापार
सोने और चांदी की कमजोर शुरुआत, कीमतें करीब आधा प्रतिशत घटीं

सोने और चांदी की शुरुआत गुरुवार को कमजोरी के साथ हुई। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम आधा प्रतिशत तक घट गया है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,47,048 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,46,512 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।
सुबह 10 बजे यह 0.56 प्रतिशत या 825 रुपए की कमजोरी के साथ 1,46,223 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,46,034 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,46,608 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है।
सोने के साथ चांदी में भी कमजोरी देखने को मिली।
चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,26,998 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,26,567 रुपए प्रति किलो पर खुला।
फिलहाल यह 529 रुपए या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,26,469 रुपए प्रति किलो पर था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,25,717 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,26,674 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर बनाया।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। कॉमैक्स पर सोना 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,130 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.15 डॉलर प्रति औंस पर थी।
जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते कुछ दिनों में बड़ी तेजी के बाद दोबारा से गिरावट देखने को मिली है। निवेशक अब 29 जुलाई को यूएस फेडरल रिजर्व के पॉलिसी आने वाले फैसले को लेकर सर्तक बने हुए हैं, जिससे बुलियन मार्केट को दिशा मिलने की उम्मीद है। तकनीकी तौर पर, आने वाले समय में एमसीएक्स गोल्ड के 1,42,000–1,46,500 की रेंज में ट्रेड करने की उम्मीद है।
व्यापार
सोने और चांदी में उछाल, मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की बढ़ी मांग

सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को एक प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई। इसकी वजह मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ना है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट अपनी पिछली क्लोजिंग 1,42,883 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,44,852 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।
सुबह 9:47 पर यह 1,517 रुपए या 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,44,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,44,311 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,44,883 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर बनाया है और दिखाता है कि खुलने के बाद सोने एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।
चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,23,779 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,26,568 रुपए प्रति किलो पर खुला।
फिलहाल यह 2,259 रुपए या 1.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,26,038 रुपए प्रति किलो पर खुला। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,25,885 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,26,892 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
जानकारों ने कहा कि इस तेजी की वजह अमेरिका-ईरान में तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग फिर से बढ़ना है। साथ ही, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आने से भी कीमती धातुओं को सपोर्ट मिल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 1.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,133 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60 डॉलर प्रति औंस के करीब था।
दूसरी तरफ, अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध के चलते मध्य पूर्व में तनाव हुआ है। अमेरिका ने लगातार 11वें दिन ईरान पर हमले किए, जिसमें उसकी ड्रोन भंडारण सुविधाओं, समुद्र में हमला करने की क्षमताओं और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। वहीं, ईरान भी मध्यू पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
