Connect with us
Friday,23-October-2026
ताज़ा खबर

बॉलीवुड

बहोरनापुर गांव की दुर्दशा पर अभिनेता रितेश पांडे का वीडियो, पूछा- ‘बच्चों के लिए रास्ता क्यों नहीं?’

Published

on

मुंबई, 6 नवंबर : भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने गायक और अभिनेता रितेश पांडे करगहर सीट से प्रशांत किशोर के जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कुछ सवाल खड़े किए।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में अभिनेता ने गांव के लोगों से वहां के हालात के बारे में जानकारी की। साथ ही उनसे बदलाव के बारे में भी कुछ सवाल किए, जिसके जवाब में लोग कहते हैं कि अभी तक गांव में कोई भी खास बदलाव नहीं हुआ है।

अभिनेता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “देखिए, यहां है मौजूदा हालात में सरकार की नाकामी, भ्रष्टाचार और शिक्षा के प्रति घोर उदासीनता का जीता-जागता उदाहरण। आज जब जनसंपर्क के दौरान करगहर विधानसभा के अंतर्गत बहोरनापुर पहुंचे तो वहां के छोटे-छोटे बच्चे दौड़कर आए और बड़े दुखी स्वर में बोले, ‘भइया, हम लोगों को स्कूल जाने के लिए रास्ता ही नहीं है।'”

उन्होंने वहां के बरसात के दिनों की स्थिति पर अपने विचार व्यक्त किए, जिसके बारे में उन्होंने लिखा, “अभी तो यहां का मौसम कुछ ठीक है, लेकिन बरसात के दिनों में यहां की स्थिति इतनी भयावह हो जाती है कि बच्चों को कमर तक पानी में उतरकर स्कूल जाना पड़ता है।”

उन्होंने लिखा, “यह सिर्फ एक गांव की कहानी नहीं है, बल्कि यह तस्वीर है हमारे सिस्टम की लापरवाही और सरकार की असंवेदनशीलता की। सरकार बस दावे करती रहती है कि शिक्षा पर सभी का अधिकार है, लेकिन हमारे बच्चों को स्कूल जाने के लिए रास्ते ही साफ नहीं होंगे, तो यह अधिकार सिर्फ कागजों में रह जाता है। बहोरनापुर जैसे सैकड़ों गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। अब समय आ गया है बदलाव का ताकि बिहार के हर बच्चे का रास्ता उज्जवल भविष्य की ओर खुले न कि कीचड़ और पानी की ओर।”

अभिनेता की बात करें तो वे भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने गायक भी हैं। उनका सबसे लोकप्रिय गीत है, ‘हैलो कौन।’ ये गाना लॉकडाउन के दौरान वायरल हुआ था।

फिल्मी खबरे

‘वेलकम’ के डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने नाना पाटेकर के निधन के बाद प्राइवेसी की अपील की, कहा- ‘बात करने की हालत में नहीं हूं’

Published

on

मुंबई: फिल्ममेकर अनीस बज़्मी ने मीडिया से गुज़ारिश की है कि उन्हें दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन के सदमे से उबरने के लिए कुछ समय दिया जाए। दोनों ने मशहूर फिल्म ‘वेलकम’ में साथ काम किया था, जिसमें बज़्मी ने पाटेकर को मशहूर किरदार ‘उदय शेट्टी’ के रोल में डायरेक्ट किया था। एक्टर की मौत के बाद, डायरेक्टर ने एक नोट शेयर करते हुए कहा कि वह बहुत दुखी हैं और अभी इस नुकसान के बारे में बात करने की हालत में नहीं हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मैसेज शेयर करते हुए उन्होंने मीडिया के दोस्तों से कहा, “मेरे सभी मीडिया दोस्तों, मुझे सच में खेद है, लेकिन मैं अभी बात करने की हालत में नहीं हूं। मैं बहुत दुखी हूं और अभी भी इस बात को समझ नहीं पा रहा हूं कि क्या हुआ है। प्लीज़ मुझे कुछ समय दें। सच कहूं तो मेरे पास अभी कुछ भी कहने के लिए शब्द या मन की सही स्थिति नहीं है। यह मेरे और हम सभी के लिए एक असहनीय नुकसान और असहनीय दर्द है। उम्मीद है आप समझेंगे।

सादर, अनीस बज़्मी।”

अनीस बज़्मी और नाना पाटेकर की बात करें तो, वे 2007 की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ के लिए साथ आए थे, जो हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक बन गई। नाना पाटेकर ने ‘उदय शंकर शेट्टी’ का किरदार निभाया था, जो एक खूंखार अंडरवर्ल्ड डॉन था, लेकिन अपने डरावने व्यक्तित्व के बावजूद, वह अपनी बहन संजना (कैटरीना कैफ) के लिए एक सही पति खोजने को लेकर बहुत चिंतित रहता था। अनीस बज़्मी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्होंने नाना पाटेकर को, जो मुख्य रूप से गंभीर और ड्रामैटिक किरदारों के लिए जाने जाते थे, कॉमेडी रोल करने के लिए मनाया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें यकीन था कि यह दिग्गज एक्टर कॉमेडी में भी बेहतरीन काम करेंगे। नाना पाटेकर स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद आखिरकार मान गए थे और उन्होंने अनीस बज़्मी से कहा था कि वह “कच्ची मिट्टी” की तरह हैं और डायरेक्टर उन्हें किसी भी सांचे में ढाल सकते हैं। इस साथ काम करने का नतीजा यह हुआ कि नाना पाटेकर की सबसे यादगार कॉमेडी परफॉर्मेंस में से एक सामने आई। अनिल कपूर (जिन्होंने ‘मजनू भाई’ का रोल किया था) के साथ उनकी केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बन गई थी। नाना पाटेकर का ‘उदय शेट्टी’ का किरदार अपनी बेहतरीन एक्टिंग और डायलॉग बोलने के अंदाज़ के लिए बहुत मशहूर हुआ। फिल्म का मशहूर डायलॉग “कंट्रोल उदय, कंट्रोल” फिल्म की सबसे यादगार लाइनों में से एक बन गया और एक पॉपुलर मीम भी बन गया। एक और यादगार पल था उदय का सब्ज़ी बेचने वाला सीन, जिसमें उनका डायलॉग “आलू ले लो, कांदा ले लो…” और उसके बाद “सुबह से न एक आलू बिका है, न बिका है आधा कांदा!” बहुत मशहूर हुआ। इससे पहले, अक्षय कुमार, जिन्होंने ‘वेलकम’ में इस दिग्गज एक्टर के साथ काम किया था और बाद में ‘हाउसफुल 5’ में भी उनके साथ नज़र आए, उन्होंने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जानकारी के लिए बता दें कि नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर, 2026 को 75 साल की उम्र में गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था।

Continue Reading

बॉलीवुड

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

Published

on

मुंबई । टीवी की मशहूर ‘बालिका वधू’ यानी आनंदी के नाम से जानी जाने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या मामले में बुधवार को बड़ा फैसला आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनके पूर्व पार्टनर राहुल राज सिंह को आरोपमुक्त (डिस्चार्ज) कर दिया है।जस्टिस एसजी डिगे की सिंगल बेंच ने बुधवार को यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन के पास मामले को ट्रायल तक ले जाने लायक पर्याप्त सबूत ही नहीं हैं।

24 साल की प्रत्युषा बनर्जी 1 अप्रैल 2016 को गोरेगांव वेस्ट स्थित अपने किराए के फ्लैट में फांसी पर लटकी मिली थीं। उनकी मां सोमा बनर्जी की शिकायत पर बांगुर नगर पुलिस ने राहुल राज सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 323, 504, और 506 के तहत केस दर्ज किया था। आरोप था कि राहुल ने उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया।

राहुल को जुलाई 2016 में हाई कोर्ट से ही अग्रिम जमानत मिल गई थी। 2018 में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद राहुल ने डिस्चार्ज के लिए अर्जी लगाई, जिसे डिंडोशी सेशन कोर्ट ने अगस्त 2023 में खारिज कर दिया था। सेशन कोर्ट ने तब कहा था कि गवाहों के बयान से लगता है कि आरोपी ने मृतका की जिंदगी नर्क बना दी थी।

राहुल की ओर से सीनियर वकील आबाद पोंडा और श्रेयांश मिठारे ने दलील दी कि एफआईआर जल्दबाजी में दर्ज की गई, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आत्महत्या से एक घंटे पहले की आखिरी फोन रिकॉर्डिंग में राहुल प्रत्युषा को कोई भी कदम न उठाने के लिए समझा रहे थे और अपना प्यार जता रहे थे। राहुल ही वह व्यक्ति था जिसने दरवाजा खुलवाया और उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की।

कोर्ट ने इन दलीलों को मानते हुए कहा कि यह उकसाने का मामला नहीं बनता, इसलिए ट्रायल चलाना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। राहुल का शुरू से दावा रहा है कि दोनों दिसंबर 2016 में शादी करने वाले थे। अब 10 साल चली इस कानूनी लड़ाई के बाद राहुल बरी हो गए हैं। प्रत्युषा का परिवार चाहे तो सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकता है।

Continue Reading

फिल्मी खबरे

’36 साल से यही रूटीन’, अक्षय कुमार ने बताया क्यों नहीं लेना चाहते हैं रिटायरमेंट

Published

on

मुंबई, 11 जून: अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान रवीना के प्रोफेशनलिज्म और मजबूत नैतिकता की भी तारीफ की। साथ ही, अपने रिटायरमेंट के प्लान पर मजेदार खुलासे किए।

ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने अक्षय से रिटायरमेंट प्लान को लेकर सवाल किए, तो अभिनेता ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए बताया, “जब मैं रोज सुबह 4 बजे उठता हूं, तो सिर्फ 5 सेकंड के लिए मन में आता है कि अब रिटायरमेंट ले लूं, लेकिन अगले ही पल याद आता है कि मुझे शूटिंग पर जाना है। वहां पर पूरी टीम मेरी इंतजार कर रही होगी। बस, इसी ‘कश्मकश’ में जिंदगी चल रही है। अगले दिन फिर से वही रूटीन शुरू हो जाता है और ऐसा करते-करते मुझे 36 साल बीत चुके हैं।”

उन्होंने आगे हंसते हुए कहा, “अगर मैं रिटायर हो भी गया, तो घर पर बैठकर ज्यादा से ज्यादा क्या करूंगा। इलेक्ट्रिशियन का काम हाथ आ जाएगा, या फिर कुत्तों घुमाने चला जाऊंगा। ऐसे ही घर के सारे काम मेरे हिस्से आ जाएंगे। मुझे लगता है कि उन सब कामों को करने से बेहतर है कि मैं फिल्मों में एक्टिंग करता रहूं।”

अभिनेता ने अपनी बात को रखते हुए बताया कि उन्हें रिटायरमेंट शब्द से नफरत हैं। उन्होंने कहा, “अगर आपको एक लंबी और सेहतमंद जिंदगी जीनी है, तो कभी काम करना बंद मत कीजिए और हमेशा एक्टिव रहिए।”

अभिनेता अक्षय कुमार ने आगे पुराने दिनों को याद करते हुए अभिनेत्री रवीना टंडन की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि समय कैसे बदल गया है; उनकी पुरानी साथी कभी बॉलीवुड में हीरोइन के तौर पर राज करती थीं, लेकिन अब वह हीरोइन की मां बन गई हैं। अक्षय कुमार ने रवीना की बेटी राशा थडानी की ओर इशारा किया।

एक्टर ने रवीना के प्रोफेशनलिज्म और मजबूत नैतिकता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं आपको रवीना के बारे में बताना चाहता हूं कि वह हमेशा से बहुत प्रोफेशनल रही हैं। मुझे आज भी याद है, मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था और सूरज डूबने वाला था। सूरज डूबने में बस 25-30 मिनट बचे थे। ग्रीन रूम बहुत दूर था और उन्हें जल्दी से कपड़े बदलकर आना था। यह नामुमकिन लग रहा था। लेकिन मुझे याद है, वह जनरेटर वैन में गईं और जल्दी से कपड़े बदलकर वापस आ गईं।”

दिवंगत अभिनेता पंकज धीर को याद करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि जैसा सभी जानते हैं, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ पंकज धीर की आखिरी फिल्म थी। आज इस खास मौके पर पूरी टीम उन्हें बहुत मिस कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति11 hours ago

रेहान वाड्रा के समर्थन में उतरे आदित्य ठाकरे, बोले-तिरंगे की फोटो हटाने से इनकार करना साहसिक कदम

अंतरराष्ट्रीय समाचार12 hours ago

हूती का दावा, ‘सऊदी अरब ने 14 भारतीयों वाली नौका को बनाया निशाना, हम बचा रहे’

राजनीति12 hours ago

मध्य प्रदेश: नगर निकाय की खरीद को लेकर एसीएस का वायरल वीडियो विवाद का कारण बना

राजनीति12 hours ago

‘जेल में बंद व्यक्ति हमले की योजना नहीं बना सकता,’ टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले पर बोलीं सुप्रिया सुले

खेल12 hours ago

एशियन पैरा गेम्स: मेंस हाई जंप टी63 स्पर्धा में भारत ने किया ‘क्लीन स्वीप’, शैलेश कुमार बने ‘गोल्डन ब्वॉय’

राष्ट्रीय समाचार12 hours ago

भारत बनाम न्यूजीलैंड: कप्तान अय्यर ने बल्लेबाजों को पहले टी20 में मिली जीत का दिया श्रेय, नमन धीर की पारी को सराहा

राष्ट्रीय समाचार12 hours ago

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से झपटमार गिरफ्तार, चोरी की बाइक और दो मोबाइल बरामद

राष्ट्रीय समाचार13 hours ago

गुजरात को सितंबर में 8,167 करोड़ रुपए का जीएसटी मिला; पिछले साल के मुकाबले 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी

राष्ट्रीय समाचार13 hours ago

पंजाब के किसानों ने फसल अवशेष प्रबंधन की 21,019 मशीनें खरीदीं

व्यापार13 hours ago

आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद

अपराध2 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड3 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति2 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल3 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

व्यापार3 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति4 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

मनोरंजन3 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

मनोरंजन3 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

मनोरंजन2 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

रुझान