व्यापार
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली
मुंबई, 11 फरवरी। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 172 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,138 और निफ्टी 69 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,315 पर था।
बाजार के गिरने की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आयातित स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाना है।
बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 648 अंक या 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,855 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 250 अंक या 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,398 पर बना हुआ है।
बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला इंडेक्स इंडिया विक्स 1.66 प्रतिशत बढ़कर 14.69 पर बना हुआ है।
चॉइस ब्रोकिंग के आकाश शाह के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,260 एक अहम सपोर्ट है। अगर यह इसे तोड़ता है तो 23,000 के स्तर तक जा सकता है। वहीं, तेजी की स्थिति में 23,460 एक रुकावट का स्तर है। अगर यह टूटता है तो 23,550 और 23,700 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।
सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, मारूति सुजुकी, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, एचयूएल, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और आईटीसी टॉप गेनर्स हैं। जोमैटो, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स हैं।
निफ्टी के आईटी, एफएमसीजी और मेटल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंसियल सर्विसेज, फार्मा, रियल्टी, मेटल और एनर्जी इंडेक्स में बिकवाली है।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, बैंकॉक और सियोल के बाजार हरे निशान में हैं। हांगकांग, शंघाई और जकार्ता के बाजार लाल निशान में हैं।
कच्चे तेल में तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.15 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.57 डॉलर प्रति बैरल पर है।
व्यापार
भारतीय शेयर बाजार में इन कारणों के चलते आई रैली, सेंसेक्स 650 अंक से अधिक उछला

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी सत्र में बड़ी रैली देखी गई। दोपहर 1 बजे पर सेंसेक्स 660 अंक या 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,180 और निफ्टी 173 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,538 पर था।
बाजार में चौतरफा रैली देखी जा रही है, जिसे बैंकिंग सेक्टर लीड कर रहा है। निफ्टी बैंक 691 अंक या 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,273 पर था। इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी ऑटो जैसे सूचकांक टॉप गेनर्स में शामिल थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में जोरदार तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 411 अंक या 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,202 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 204 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,691 पर था।
बाजार में तेजी की वजह कच्चे तेल में कमजोरी को माना जा रहा है। अमेरिका -ईरान शांति वार्ता के चलते कच्चा तेल 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।
अमेरिका -ईरान शांति वार्ता मंगलवार को प्रस्तावित है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों देश आपसी शांति का कोई नया मार्ग निकालेंगे। इसी कारण के चलते जापान और कोरिया जैसे वैश्विक बाजार हरे निशान में थे।
अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। हालांकि, बुधवार को समाप्त होने वाले सीजफायर से पहले दोनों देश शांति वार्ता के लिए एक मंच पर आने को तैयार है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शांति वार्ता के लिए मंगलवार को पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। वहीं, ईरानी डेलिगेशन भी अमेरिका से बातचीत की तैयारी कर रहा है।
बैंकिंग सेक्टर में रैली भी बाजार में व्यापक बढ़त के पीछे एक बड़ा कारण है, जिसे आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज बैंक लीड कर रहे हैं।
इसके अलावा, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाले इंडेक्स इंडिया विक्स में गिरावट भी बाजार में तेजी की एक वजह है। आमतौर पर जब भी इंडिया विक्स में गिरावट होती है तो बाजार में तेजी देखने को मिलती है। फिलहाल इंडिया विक्स 5.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17.72 पर है।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से सोने और चांदी करीब 2 प्रतिशत तक फिसले

GOLD
अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से सोमवार को सोने और चांदी दबाव के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 2 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 9:50 पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रै्क्ट 1.06 प्रतिशत या 1,641 रुपए की गिरावट के साथ 1,52,968 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,829 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,251 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि एमसीएक्स गोल्ड की शुरुआत मामूली गैप डाउन के साथ हुई, लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी की बढ़ती दिलचस्पी के चलते यह 1,52,000 रुपए के स्तर से ऊपर बना हुआ है। अगर यह 1,55,000 रुपए से ऊपर निकलता है तो यह 1,57,000-1,58,000 रुपए के स्तर तक जा सकता है।
दूसरी ओर, 1,52,500 रुपए से नीचे टूटने पर, यह 1,51,000-1,50,000 रुपए और उससे आगे 1,48,000 रुपए तक जा सकता है।
चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.96 प्रतिशत या 5,045 रुपए की गिरावट के साथ 2,52,100 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,52,016 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,54,089 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
चांदी पर विश्लेषक ने कहा कि चांदी गैप डाउन के साथ 2,52,000 रुपए के आसपास बनी हुई है। इसके लिए रुकावट का स्तर 2,55,000-2,60,000 रुपए है और अगर यह इस स्तर को तोड़ता है तो 2,68,000–2,70,000 रुपए के स्तर देखने को मिल सकते हैं। अगर चांदी 2,48,000 रुपए का स्तर तोड़ती है तो यह 2,44,000-2,40,000 रुपए के स्तर तक जा सकती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में दबाव देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 1.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,814 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80 डॉलर प्रति औंस पर थी।
व्यापार
मार्केट आउटलुक: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, तिमाही नतीजे और आर्थिक आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता अहम होना वाला है। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, तिमाही नतीजे, कच्चे तेल की कीमतें और आर्थिक आंकड़ों से घरेलू शेयर बाजार का रुझान तय होगा।
अगले हफ्ते अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर निवेशकों की निगाहें रहेंगी, क्योंकि दोनों के बीच लागू हुआ दो हफ्तों का युद्धविराम बुधवार को समाप्त हो रहा है।
वहीं, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज छोटी अवधि के लिए खुलने के बाद फिर से बंद हो गया है। इस वजह से कच्चे तेल की कीमतों में आने वाले समय में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
भारत में नतीजों का सीजन चल रहा है। अगले हफ्ते ग्रो, पीएनबी हाउसिंग, एचसीएलटेक, नेस्ले इंडिया, टाटा इन्वेस्टमेंट, एलटीटीएस, एसबीआई लाइफ, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, इन्फोसिस, अदाणी ग्रीन एनर्जी और एमआरपीएल जैसी कंपनियां वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
घरेलू स्तर पर 20 अप्रैल को इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट, 22 अप्रैल को आरबीआई मौद्रिक नीति मिनट्स और 23 अप्रैल को पीएमआई डेटा आएगा।
बीता एक हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी अच्छा रहा। इस दौरान सेंसेक्स 943.29 अंक या 1.22 प्रतिशत बढ़कर 78,493.54 और निफ्टी 302.95 अंक या 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,353.55 पर बंद हुआ।
इस दौरान व्यापक बाजारों ने अच्छा प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2,054.25 अंक या 3.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,898.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 725.60 अंक या 4.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,565.70 पर बंद हुआ।
सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 4.20 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके बाद निफ्टी एनर्जी (4.59 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (4.29 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (4.24 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (4.08 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (3.77 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (3.64 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (3.37 प्रतिशत) और निफ्टी एफएमसीजी (3.04 प्रतिशत) के साथ हरे निशान में बंद हुए।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र10 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
