मनोरंजन
सनी देओल, आयुष्मान खुराना की ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग 2024 में शुरू होगी
‘गदर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद, बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ के लिए अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। जे.पी. दत्ता की बेटी, निर्माता-लेखिका निधि दत्ता द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग 2024 की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।
सनी देओल ने ‘बॉर्डर’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एक बार फिर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म के सेट के साथ वो कलाकारों का नेतृत्व करेंगे।
आने वाले हफ्तों में शेष कलाकारों को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।
एक सूत्र ने खुलासा किया: “निधि दत्ता पटकथा भी लिख रही हैं। दत्ता का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ देश में अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म होगी। अपने पूर्ववर्तियों के विपरीत, फिल्म का उद्देश्य भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के सहयोगात्मक प्रयासों को प्रदर्शित करना है, जो 1971 के युद्ध पर एक व्यापक परिप्रेक्ष्य पेश करता है। उम्मीद है कि कहानी में वॉर हीरो और शहीदों की व्यक्तिगत कहानियों को जोड़ा जाएगा, जिससे युद्ध में एक मानवीय स्पर्श जुड़ जाएगा।”
फिल्म के लिए ग्राउंडवर्क 2022 में शुरू हुआ, जिसमें कई स्थानों पर शूटिंग के लिए रक्षा मंत्रालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के लिए निर्माता ने दिल्ली की कई यात्राएं की। ऐतिहासिक घटनाओं का प्रामाणिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए भी ये यात्राएं महत्वपूर्ण थी
जे.पी.दत्ता एक ऐसी कहानी बनाने पर अड़े थे जो ‘बॉर्डर’ की विरासत के साथ न्याय करेगी।
यह फिल्म न केवल 1971 के युद्ध की ऐतिहासिक घटनाओं को श्रद्धांजलि देती है बल्कि युद्ध के मैदान में सामने आई मानवीय कहानियों की भी पड़ताल करती है।
मनोरंजन
प्रिंस नरूला को गेम खेलते देख युविका चौधरी का भी मचल उठा मन, बोलीं- ‘उन्हें एंजॉय करते देखा तो मैं भी आ गई’

एक्ट्रेस युविका चौधरी हाल ही में अपने पति और एक्टर प्रिंस नरूला के साथ ‘इंडियन गेम शो’ में नजर आईं। शो में दोनों ने साथ मिलकर खूब मस्ती की और गेम्स का मजा लिया। युविका ने बताया कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने का फैसला किया।
एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्होंने प्रिंस को शो में गेम खेलते और पूरी तरह एंजॉय करते देखा, तो उनका भी मन हुआ कि वह इस एक्सपीरियंस का हिस्सा बनें और पति के साथ मिलकर मस्ती करें।
आईएएनएस के साथ बात करते हुए युविका चौधरी ने कहा, ”भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के साथ ‘इंडियन गेम शो’ में आना मेरे लिए काफी मजेदार और फ्रेश एक्सपीरियंस रहा। मैं इस शो में प्रिंस की वजह से आई। जब मैंने उन्हें यहां गेम खेलते और इतना एंजॉय करते देखा, तो मुझे लगा कि मैं भी यहां आकर उनके साथ इस एक्सपीरियंस को जीना चाहती हूं।”
युविका ने कहा, ”प्रिंस को गेम खेलते देखना और उनकी एनर्जी ने मुझे शो में आने के लिए मोटिवेट किया। हम दोनों वैसे भी साथ समय बिताते हैं, लेकिन इस तरह अचानक कोई गेम खेलना, साथ हंसना, एक-दूसरे से कॉम्पिट करना और एक-दूसरे की टांग खींचना हमारे लिए बिल्कुल अलग अनुभव था।”
होस्ट भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की युविका ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ”दोनों ने इस पूरे अनुभव को और भी ज्यादा मजेदार बना दिया। यह ऐसा शो है, जहां लोग अपने बचपन के दिनों को फिर से जी सकते हैं और सिर्फ खुद ही नहीं, बल्कि पूरी फैमिली के साथ इन मजेदार पलों का हिस्सा बन सकते हैं।”
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, दोनों की पहली मुलाकात रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ के दौरान साल 2015 में हुई थी। शो में प्रिंस को युविका पसंद आ गई थीं और उन्होंने उनके लिए अपनी फीलिंग्स भी जाहिर की थीं। बाद में युविका के शो से बाहर होने के बाद प्रिंस की नजदीकियां वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नोरा फतेही से बढ़ीं। उस समय दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें भी सामने आई थीं।
हालांकि, समय के साथ प्रिंस और युविका फिर एक-दूसरे के करीब आए। शो के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। करीब तीन साल बाद दोनों ने 12 अक्टूबर 2018 को शादी कर ली और अक्टूबर 2024 में बेबी गर्ल का स्वागत किया। उनकी बेटी का नाम इकलिन नरूला है और उसका जन्म आईवीएफ के जरिए हुआ।
खेल
एशियन गेम्स में विथ्या रामराज ने जीते गोल्ड-सिल्वर-ब्रॉन्ज, धनुष ने मिलकर बढ़ाया एथलीट का हौसला

तमिलनाडु की एथलीट विथ्या रामराज इन दिनों अपनी शानदार उपलब्धियों की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में तीन मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके लिए उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही है। इस कड़ी में साउथ के सुपरस्टार धनुष ने भी खास अंदाज में बधाई दी है।
जानकारी के मुताबिक, धनुष ने विथ्या से मुलाकात की और एशियन गेम्स में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनका हौसलाअफजाई किया। विथ्या की उपलब्धि खेल जगत के साथ-साथ आम लोगों और फिल्म इंडस्ट्री का भी ध्यान खींच रही है।
बता दें कि विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स में महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में रजत और महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता। इसके साथ उन्होंने भारतीय एथलीट पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीटी उषा ने 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में 55.42 सेकंड का समय निकालकर यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
इस जीत पर गर्व जताते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने उनके लिए 75 लाख रुपए की इनामी राशि की घोषणा की थी।
अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने भी विथ्या रामराज को बधाई दी और उनकी तारीफ करते हुए कहा कि 400 मीटर बाधा दौड़ में उनकी 54.75 सेकंड की दौड़ ने पीटी उषा के 42 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने कहा, “एक पीढ़ी की सबसे बड़ी उपलब्धि अगली पीढ़ी को और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।”
“मैं बहुत खुश हूं। पिछली बार भी मैंने तीन पदक जीते थे लेकिन इस बार कुछ खास था। इस बार हमने स्वर्ण पदक जीता है। हमें इस पर बहुत गर्व है। मेरी वजह से राष्ट्रगान बजा। यह मेरे लिए गर्व का विषय था। मैं राज्य सरकार, राज्य एसोसिएशन और अपने कोच को इसके लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। इन सभी के सहयोग से ही हम सफलता हासिल कर सके हैं।”
मनोरंजन
चेक बाउंस केस: राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख जमा करने को सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस के सात मामलों में सजा का सामना कर रहे अभिनेता राजपाल यादव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान राजपाल यादव की ओर से बताया गया कि 2 करोड़ रुपए जमा करने की शर्त के तहत 1 करोड़ 15 लाख रुपये की रकम का इंतजाम हो चुका है। वहीं, बाकी 85 लाख रुपये जमा करने के लिए एक जमीन के खरीदार का हवाला दिया गया है।
राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को बताया कि अभिनेता की पुश्तैनी जमीन का एक खरीदार मौजूद है और वह 85 लाख रुपये देने के लिए तैयार है। खरीदार और जमीन बेचने वाले राजपाल यादव, दोनों कोर्ट में मौजूद हैं। जमीन की रजिस्ट्री को लेकर फिलहाल दिक्कत आ रही है। पितृ पक्ष चल रहा है और खरीदार अभी सेल डॉक्यूमेंट्स का रजिस्ट्रेशन नहीं कराना चाहता। वह नवरात्रि शुरू होने के बाद रजिस्ट्रेशन कराना चाहता है।
वकील ने कोर्ट को बताया कि इसके बावजूद खरीदार 85 लाख रुपये एडवांस के तौर पर देने के लिए तैयार है, ताकि राजपाल यादव की ओर से जमा की जाने वाली कुल रकम 2 करोड़ रुपये तक पहुंच सके। हम रजिस्ट्री की जरूरत के हिसाब से रकम डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा कर सकते है।
इस पर सुप्रीम कोर्ट ने बाकी 85 लाख रुपये सोमवार तक आरटीजीएसके जरिए जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का वक्त दिया। अब अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में राजपाल यादव को 2 करोड़ रुपये जमा करने का आखिरी मौका दिया था। अदालत पहले भी अभिनेता की ओर से भुगतान में देरी और कोर्ट के आदेशों का पूरी तरह पालन नहीं किए जाने पर नाराजगी जता चुकी है।
यह पूरा मामला मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े सात चेक बाउंस से जुड़ा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इनमें राजपाल यादव को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक मामले में तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। सभी मामलों की सजा एक साथ चलने का आदेश दिया गया था। हाईकोर्ट के फैसले को राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अब नोटिस जारी किया है और राजपाल यादव को पैसे जमा करने के लिए आखिरी मौका दिया है।
इस विवाद की शुरुआत करीब 16 साल पहले हुई थी। साल 2010 में राजपाल यादव ने बतौर निर्देशक अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद राजपाल यादव के लिए कर्ज की रकम वापस करना मुश्किल हो गया। समय बीतने के साथ ब्याज और अन्य रकम जुड़ती गई और यह विवाद करीब 9 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
कर्ज चुकाने के लिए दिए गए चेक बाउंस होने के बाद मामला अदालत पहुंच गया। साल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को मामले में दोषी ठहराया था। इसके बाद मामला अलग-अलग अदालतों से होता हुआ दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंचा। हाईकोर्ट ने भी सातों मामलों में राजपाल यादव की सजा को बरकरार रखा और उन्हें हर मामले में तीन महीने की सजा सुनाई। शिकायतकर्ताओं को रकम लौटाने का आदेश भी दिया गया।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
