अंतरराष्ट्रीय समाचार
रामनगर में आज से शुरू होगी जी-20 समिट, तैयारियां पूरी
रामनगर, 28 मार्च : जी-20 समिट की पहली बैठक के लिए उत्तराखंड की देवभूमि पूरी तरह तैयार है। विदेशी मेहमानों का स्वागत खास उत्तराखंड के कुमाऊंनी अंदाज में किया जाएगा। विदेशी मेहमान खाने में पहाड़ी व्यंजन का स्वाद भी लेंगे। रुद्रपुर और रामनगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार शाम चार बजे तक विदेशी डेलीगेट रामनगर पहुंचेंगे। विदेशी मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में की गई है। उत्तराखंड के रामनगर में 28 से 30 मार्च तक चलने वाली जी-20 समिट मंगलवार से शुरू हो जाएगी।
मेहमान कड़ी सुरक्षा के बीच रामनगर पहुंचेंगे। सूत्रों के अनुसार 36 विदेशी और 20 भारतीय सहित कुल 66 मेहमान रामनगर जी-20 समिट में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। सोमवार को पंतनगर एयरपोर्ट से लेकर रामनगर ढिकुली तक विदेशी मेहमानों के आगमन का रिहर्सल प्रशासन की ओर से किया गया।
इस दौरान जहां खामियां मिलीं, उन्हें दूर किया गया। दिनभर तैयारियों को अंतिम रूप देने में डीएम धीराज सिंह गव्र्याल, एसएसपी पंकज भट्ट आदि अधिकारी जुटे रहे। सीआईडी, आईबी, स्पेशल ब्रांच, एलआईयू की टीम भी अलर्ट रही और विदेशी मेहमानों के रूट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
रामनगर के आमडंडा से लेकर ढिकुली तक वन क्षेत्र होने के चलते नेटवर्क की समस्या रहती है। विदेशी मेहमानों के आगमन को देखते हुए नेटवर्क की समस्या ना हो इसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक टॉवर लगा दिए हैं। इन टॉवर को पेड़ों पर लगाया गया है, ताकि नेटवर्क की समस्या से विदेशी मेहमानों को न जूझना पड़े।
विभिन्न प्रजाति के पौधों वाले गमलों को सड़क किनारे रखा गया है। कोसी बैराज से रामनगर डिग्री कॉलेज के सामने तक, लखनपुर से लोनिवि गेस्ट हाउस तक जगह-जगह सड़क पर विभिन्न प्रजाति के पौधों वाले गमलों को रखा गया है।
ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (जी-20) एक अंतर सरकारी मंच है। इसमें 20 देश अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल होंगे। वहीं मित्र देश बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात के डेलीगेट भी शामिल होंगे।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बताया कि समिट में विश्व की 13 संस्थाएं भी हिस्सा लेंगी। इसमें संयुक्त राष्ट्र (यूएन), अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ), विश्व श्रम संगठन (आईएलओ), वित्तीय स्थिरता बोर्ड (एफएसबी), एटीडी (एशियाई विकास बैंक), ओईसीडी (ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कॉरपोरेशन एंड डेवलपमेंट), एयू चेयर (अफ्रीकन यूनियन), नेपाड चेयर (न्यू पाटर्नरशिप फॉर अफ्रीकन डिपार्टमेंट), एशियन चेयर (एसोसिएट ऑफ साउथ एशिया नेशन), आईएसए ( इंटरनेशनल सोलर एलायंस), सीडीआरआई (कोलेशन फॉर डिजाइटर रिजलिंट इनफारट्रेक्च र) शामिल हैं।
इन बिंदुओं पर होगी भारत की प्राथमिकताएं :-
1. हरित, विकास, जलवायु वित्त और लाइफ
2. त्वरित, समावेशी और लचीला विकास
3. एसडीजी (सबस्टेनिबल डवलपमें गोल्स) पर प्रगति में तेजी लाना
4. तकनीकी परिवर्तन और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना
5. 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान
6. महिलाओं के नेतृत्व में विकास।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अमेरिका: 24 घंटे के भीतर दो जगह गोलीबारी, पार्क में खेल रहे बच्चों पर भी हमला

अमेरिका में 24 घंटों के भीतर दो जगह गोलीबारी हुई। वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के बाद केंटकी स्थित एक पार्क पर हमला हुआ। केंटकी राज्य में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
वर्जीनिया में शनिवार तड़के तो केंटकी में शनिवार शाम हमला हुआ। केंटकी के लेक्सिंगटन पुलिस प्रमुख लॉरेंस वेदर्स के अनुसार, शनिवार शाम (स्थानीय समयानुसार) को चार्ल्स यंग पार्क में एक हमला हुआ, जहां पांच लोगों को गोली लगी।
घायलों में 4 साल का एक बच्चा, 14 साल का किशोर और दो व्यस्क शामिल हैं। वेदर्स ने कहा कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, शनिवार रात लेक्सिंगटन के डाउनटाउन में बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही, और आस-पास की कई सड़कें बंद कर दी गईं, क्योंकि अधिकारी अपनी जांच जारी रखे हुए हैं।
अधिकारियों ने किसी संदिग्ध या मृतक के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वहीं, शनिवार को एक अलग घटना में, वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई शूटिंग में पांच लोग घायल हो गए, जिसके कारण कैंपस को कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि शूटिंग में “कई संदिग्ध” शामिल थे और कैंपस को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
जब पुलिस सुबह करीब 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) यूनिवर्सिटी के रेजिडेंस हॉल के बाहर मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि पांच लोग गोली लगने से घायल हैं। पीड़ितों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। यूनिवर्सिटी ने बाद में एक बयान में कहा कि एक व्यक्ति की हालत गंभीर थी, जबकि बाकी लोगों की हालत गंभीर थी।
बयान के मुताबिक, कैंपस का लॉकडाउन हटा लिया गया है, जबकि काउंटी और कैंपस पुलिस दोनों गोलीबारी की जांच कर रही हैं।
यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि किसी संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया या नहीं।
वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी चेस्टरफील्ड, वर्जीनिया में है। सीबीएस न्यूज से जुड़े डब्ल्यूटीवीआर ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत सोमवार से होने वाली थी।
इस बीच, अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के ह्यूस्टन काउंटी के एक हाई स्कूल में बुधवार को हुई शूटिंग में दो छात्र घायल हो गए। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
भारत ने भूकंपग्रस्त कोलंबिया की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ, राहत सामग्री की पहली खेप भेजी

कोलंबिया में आए भयानक भूकंप के बाद भारत ने शुक्रवार को राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, भारत ने कोलंबिया को 20 मीट्रिक टन राहत सामग्री की पहली खेप भेजी।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस मुश्किल समय में कोलंबिया के लोगों के साथ भारत की एकजुटता दिखाई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भूकंप के बाद चल रहे रिकवरी के कामों में मदद के लिए कोलंबिया को 20 एमटी राहत सप्लाई की पहली खेप भेजी गई। इस मदद में दवाएं और मेडिकल इक्विपमेंट, कुछ समय के लिए रहने की जगह और साफ-सफाई में मदद और आपदा के बाद जरूरी दूसरी चीजें शामिल हैं। भारत इस मुश्किल समय में कोलंबिया के लोगों के साथ एकजुटता में खड़ा है।”
बता दें, सोमवार को कोलंबिया में आए 7.3-तीव्रता के भूकंप में 281 लोगों की जान चली गई, 3,971 लोग घायल हुए, जबकि 391 लोग अभी भी लापता हैं।
कोलंबियाई जियोलॉजिकल सर्विस के मुताबिक, भूकंप पश्चिमी कोलंबिया में सुबह 7:34 बजे (स्थानीय समय) आया था। भूकंप का केंद्र सैन जोस डेल पालमार के पास था और यह 96 किलोमीटर की गहराई में आया था।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट ने कहा कि कोलंबिया में भूकंप से 15 डिपार्टमेंट और 426 म्युनिसिपैलिटी में 44,936 परिवार और 102,105 लोग प्रभावित हुए हैं।
इसमें आगे बताया गया कि भूकंप से 10,677 घर तबाह हो गए हैं, जबकि 65,841 दूसरे घरों को नुकसान हुआ है। इससे पहले मंगलवार को विदेश मंत्री जयशंकर ने भूकंप में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की।
विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “कोलंबिया में भूकंप से हुई दुखद मौतों और तबाही से बहुत दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति दिल से संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।”
अंतरराष्ट्रीय समाचार
चीन में वायु गुणवत्ता के सुधार के लिए नए दौर की कार्रवाई योजना जोरों पर

चीनी उप पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री शु पीच्यो ने 13 अगस्त को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चीन में अब वायु गुणवत्ता के सुधार के लिए नए दौर की कार्रवाई योजना बनाने का काम जोरों पर है। उन्होंने कहा कि 18वीं सीपीसी कांग्रेस के बाद चीन ने वायु सुधार के लिए लगातार तीन कार्रवाई योजनाएं जारी कीं, जिससे वायु गुणवत्ता में बड़ा सुधार आया है।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में चीन में पीएम 2.5 (पीएम 2.5) का राष्ट्रीय औसत घनत्व घटकर 28 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया, जो 2013 की तुलना में 59 प्रतिशत कम है। भारी प्रदूषित दिनों की संख्या का अनुपात 0.9 प्रतिशत तक घट गया, जो निगरानी शुरू होने के बाद सबसे अच्छा रिकॉर्ड है।
शु पीच्यो ने बताया कि वर्तमान में वायु प्रदूषण के निपटारे में अपर्याप्त, अस्थिर और असंतुलित सवाल उल्लेखनीय बना रहा है। वायु गुणवत्ता का सुधार स्पष्ट सुधार से सर्वांगीण सुधार की ओर संक्रमण के कुंजीभूत काल से गुजर रहा है। नई कार्रवाई योजना का मापदंड अधिक ऊंचा होगा। विभिन्न इलाकों के प्रति उसका कार्यांवयन अधिक लक्षित होगा और कदम अधिक वैज्ञानिक होंगे।
-
दुर्घटना12 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
