मनोरंजन
मिला कुनिस ने दैट ’70ज शो’ के लिए अपनी उम्र के बारे में झूठ बोला
‘ब्लैक स्वान’ स्टार मिला कुनिस ने एक लंबे समय से चली आ रही अफवाह की पुष्टि की है कि दैट ’70ज शो’ में जैकी बुर्कहार्ट के रूप में उन्हें अपनी ब्रेकआउट भूमिका कैसे मिली। वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने वैनिटी फेयर को बताया कि भूमिका निभाने के लिए उन्होंने अपनी उम्र के बारे में झूठ बोला। कुनिस उस समय 14 साल की थी, लेकिन अफवाह का दावा है कि उन्होंने ऑडिशन के लिए शो के निर्माताओं को बताया कि वह 18 साल की थी, क्योंकि नेटवर्क केवल पुराने किशोर अभिनेताओं की तलाश में था।
कुनिस ने कहा, “एक अफवाह चल रही है कि मैंने अपनी उम्र के बारे में झूठ बोला हो सकता है या नहीं।” “मैं अब यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैंने झूठ बोला था।”
वैराइटी के अनुसार, हालांकि कुनिस ने ऑडिशन के दरवाजे पर अपना पैर जमाने के लिए अपनी उम्र के बारे में झूठ बोला था, सह-निर्माता बोनी और टेरी टर्नर इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि शो की शूटिंग शुरू होने तक वह 14 साल की थी।
कुनिस ने कहा, “यह बड़े बच्चों के छोटे बच्चों की भूमिका निभाने का दिन था और मैं वास्तव में चरित्र की उम्र की थी।” “मुझे तब कभी कम नहीं माना जाता था। अगर मैं होती, तो कलाकारों में से एक के द्वारा, कोई अन्य कलाकार इसके लिए खड़ा होता। मेरे द्वारा ड्रग्स न करने का कारण यह था कि सेट पर किसी ने नहीं किया था। जब मैं 14 साल की थी तब मैंने उन्हे देखा था। मेरे करियर की गति किसी भी तरह से जा सकती थी लेकिन सेट अच्छा था।”
वैराइटी आगे बताती है कि कुनिस नेटफ्लिक्स की आगामी सीक्वल सीरीज दैट ’90ज शो’ में जैकी की भूमिका निभाएंगी, लेकिन स्ट्रीमर ने अभी तक रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।
अभिनेत्री ने पिछले महीने प्रशंसकों से वादा किया था कि ‘दैट ’90ज शो’ “बहुत प्यारा” है, और कहा कि “जिस किसी ने भी कभी दैट ’70ज शो’ देखा या पसंद किया है, वह वास्तव में इससे खुश होगा।”
मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहने के लिए हिम्मत की जरूरत नहीं: अदा शर्मा

अभिनेत्री अदा शर्मा फिल्मों के साथ-साथ अपने अलग अंदाज और बेबाक बातों के लिए भी जानी जाती हैं। जहां फिल्मी सितारों की जिंदगी को अक्सर महंगे घरों, शानदार फर्नीचर और लग्जरी लाइफस्टाइल से जोड़कर देखा जाता है, वहीं अदा का रहन-सहन इससे काफी अलग है। वह मुंबई के उस अपार्टमेंट में रहती हैं, जहां कभी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे। अदा के घर में बेड, सोफा और डाइनिंग टेबल जैसे फर्नीचर नहीं होने की बात भी सामने आई है।
अब अभिनेत्री अदा शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनके लिए इस तरह रहना किसी हिम्मत का काम नहीं, बल्कि अपनी पसंद और सुकून से जुड़ा फैसला है।
आईएएनएस द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में अदा ने कहा, ”इसमें हिम्मत जैसी कोई बात नहीं है। मैं उस घर में किराए पर रहती हूं और मेरी जानकारी के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत भी वहां किराए पर ही रहते थे। मैं खुद को एक अच्छी इंसान मानती हूं और सुशांत भी बहुत अच्छे इंसान थे। ऐसे में एक अच्छे घर में रहने के लिए हिम्मत की जरूरत होने का सवाल ही नहीं उठता।”
अदा ने कहा, ”हर इंसान की पसंद और आराम का तरीका अलग होता है। कुछ लोगों को सोने के लिए मुलायम गद्दा पसंद होता है, जबकि कुछ लोग कड़क गद्दे पर सोना पसंद करते हैं, ताकि सुबह उठने पर उन्हें अच्छा महसूस हो। वहीं, कई लोगों ने बिना गद्दे के सोने का ट्राई ही नहीं किया होता। मुझे जमीन पर सोने से ही सुकून की नींद आती है। मेरी मां को भी इसी तरह रहना पसंद है।”
बता दें कि अदा के घर में बेड, सोफा और डाइनिंग टेबल जैसे बेसिक फर्नीचर भी नहीं हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। वह अपने इस फैसले को मजाकिया अंदाज में समझा चुकी हैं कि जब जमीन पर सोकर भी अच्छी नींद ली जा सकती है तो बेड की जरूरत क्यों? अदा का कहना है कि जमीन पर सोने से पूरा फर्श इस्तेमाल किया जा सकता है, जो किसी बड़े बेड से भी ज्यादा जगह देता है।
उन्होंने कहा, ”मैं और मेरी मां घर के गार्डन में सब्जियां उगाते हैं और उन्हें ही खाते हैं। मेरे लिए घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि वह जगह है जहां मैं अपनी तरह से रह सकती हूं और सुकून महसूस करती हूं।”
अदा ने कहा, ”शूटिंग के कारण मैं करीब दो महीने बाद घर लौटी हूं। इतने लंबे समय तक घर से दूर रहने के दौरान मैंने अपने घर को काफी मिस किया। घर लौटने के बाद मैंने चैन की नींद ली और मेरे लिए यह अनुभव जादुई था। घर ऐसा होना चाहिए, जिसे आप दूर रहने पर याद करें।”
मनोरंजन
कपिल शर्मा के शो में फैमिली संग पहुंचे शाहिद कपूर, ईशान के साथ ‘जिंगाट’ पर किया डांस

कॉमेडी और वैरायटी टॉक शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के विशेष एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपने भाई ईशान खट्टर और पत्नी मीरा राजपूत के साथ नजर आएंगे। शो के दौरान अभिनेता ने भाई ईशान को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया।
नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का प्रोमो शेयर किया, जिसकी शुरुआत में शाहिद, उनकी पत्नी मीरा राजपूत और ईशान शो में एंट्री करते दिखते हैं। इसके बाद दोनों भाई ‘जिंगाट’ गाने पर डांस भी करते हैं।
शाहिद ने पत्नी मीरा राजपूत के साथ 2016 की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का किस्सा शेयर किया। शाहिद ने कहा, “जब उड़ता पंजाब की शूटिंग पूरी हो गई थी, तो एडिटिंग रूम में बुलाकर फिल्म दिखाई गई थी। फिल्म की शुरुआत में तो मीरा मेरे बगल में बैठी थी, लेकिन जब फिल्म खत्म हुई, तो वो सोफे के दूसरी तरफ बैठी थी।”
इस पर शो के होस्ट कपिल शर्मा ने मजाक में कहा, “शुक्र है, कबीर सिंह देखने नहीं गईं, अगर वो देखकर शादी की होती तो वो भाग जातीं।”
शाहिद ने ईशान के बचपन का किस्सा याद करते हुए कहा, “जब ईशान छोटा था, तो मैं इसके डायपर बदलता था और अब बुढ़ापे में ईशान कह रहा है कि वो मेरे बदलेगा।”
अर्चना पूरन सिंह ने शाहिद से पूछा, “क्या आप बच्चों को बहुत ज्यादा छूट देने वाले पिता हैं?” इस पर उनकी पत्नी मीरा ने कहा, “वो बहुत लाड-प्यार करते हैं, लेकिन गलत तरीके से नहीं।”
शाहिद ने फिर कहा, “वो बाइक तेज चलाता है, लेकिन बहुत सेफ तरीके से चलाता है। वो बच्चों को बिगाड़ता है, लेकिन बुरे तरीके से नहीं।”
कॉमेडी और वैरायटी टॉक शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ कपिल शर्मा के पुराने टीवी शो (‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’) की तर्ज पर ही एक हंसी-मजाक से भरपूर टॉक शो है। इसमें फिल्म जगत, खेल और अन्य क्षेत्रों के जाने-माने सेलिब्रिटी मेहमानों के रूप में शामिल होते हैं।
मनोरंजन
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है’

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आलिया भट्ट के साथ उनकी शादी और दोनों की बेटी राहा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब रणबीर ने अपनी शादी और रिश्तों को लेकर कुछ ऐसी बातें साझा की हैं, जो उनके लिए काफी मायने रखती हैं।
उन्होंने बताया कि किसी भी रिश्ते की असली नींव दोस्ती होती है। प्यार जहां दो लोगों को करीब लाता है, वहीं विश्वास रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान उसे लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। रणबीर ने ये बातें दिवाली के खास एपिसोड में लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कही।
शो के दौरान रणबीर ने रिश्तों की अहमियत पर बात करते हुए कहा, ”हमारे रिश्ते की जो नींव है, जो जड़ है, वह दोस्ती है। मैं हमेशा से यह मानता हूं कि प्रेम एक रिश्ते को जोड़ता है, विश्वास एक रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान एक रिश्ते को कायम रखता है। मेरे हिसाब से ये किसी भी रिश्ते की अहम नींव हैं।”
बता दें कि आलिया के साथ उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ में रणबीर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि बेटी राहा के जन्म के बाद से उनके घर में सुबह की शुरुआत एक खास अंदाज में होती है। इस दिनचर्या का संबंध दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में गाई गई ‘हनुमान चालीसा’ से है।
रणबीर ने अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान कहा, ”जब से मेरी बेटी राहा पैदा हुई है, ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा है जब हमने सुबह की शुरुआत आपकी गाई हुई हनुमान चालीसा से नहीं की हो।”
रणबीर की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ”वाह, क्या बात है!”
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा के माता-पिता बने थे। दोनों अक्सर अपनी बेटी से जुड़े खास पलों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि, वे राहा को मीडिया से दूर रखने की कोशिश भी करते रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। दो पार्ट में बनने वाली इस फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड4 weeks agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
