Connect with us
Sunday,11-October-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

भारत ने अफगानिस्तान को 101 रनों से मात दी, कोहली और भुवनेश्वर बने मैच के हीरो

Published

on

विराट कोहली (नाबाद 122) और भुवनेश्वर कुमार (5/4) की शानदार प्रदर्शन की वजह से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए एशिया कप के सुपर फोर के पांचवें मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 101 रनों से हरा दिया। अफगानिस्तान टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। टीम की ओर से इब्राहिम जारदान (नाबाद 64) और मुजीब उर रहमान (18) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट चटकाए। वहीं, अर्शदीप सिंह, दीपक हुड्डा और आर अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम शुरू से विकेट गंवाती रही, जिससे पावरप्ले में 20 रनों पर ही आधी टीम वापस लौट गई, जिससे इब्राहिम जारदान ने शानदार बल्लेबाजी करके अफगानिस्तान के लिए कुछ महत्वपूर्ण रन बनाए। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने विरोधी टीम पर पूरा दबाव बनाकर रखा, जिससे अफगानिस्तान को 13.1 ओवर में 54 रनों पर सात विकेट गिरा दिए।

हालांकि इब्राहिम और मुजीब उर रहमान के बीच 27 गेंदों में 33 रनों की साझेदारी को अश्विन ने तोड़ा, जब उन्हें 18 रन पर बोल्ड कर अफगानिस्तान को 87 रनों पर आठवां झटका दिया। दूसरे छोर पर जद्दोजहद कर रहे इब्राहिम ने 54 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, 20वें ओवर में दिनेश कार्तिक की गेंदों पर 18 दिए।

इससे अफगानिस्तान की टीम आठ विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी, जिससे भारत ने 101 रन से जीत दर्ज की। इब्राहिम चार चौके और दो छक्कों की मदद से 59 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और विराट कोहली ने धुआंधार बल्लेबाजी की, जिससे पावरप्ले में बिना विकेट खोकर 53 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 10 ओवर में टीम के स्कोर को 87 रन पर पहुंचा दिया। इस बीच, कोहली ने 32 गेंदों में टूनार्मेंट का तीसरा अर्धशतक लगाया। इसके बाद, राहुल ने भी 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

लेकिन 13वें ओवर में भारत को फरीद ने डबल झटका दिया, जब तेज गति से रन बनाने के चक्कर में राहुल छह चौके और दो चौके लगाकर 40 गेंदों में 62 रन बनाकर कैच आउट हो गए, जिससे उनके और विराट कोहली के बीच 76 गेंदों में 119 रन की ओपनिंग साझेदारी खत्म हो गई। उसके बाद सूर्यकुमार यादव (6) भी बोल्ड होकर चलते बने। दूसरे छोर पर कोहली आज कुछ करने के इरादे से मैदान पर उतरे थे।

15 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 134 रन बनाए। इसके बाद, कोहली और ऋषभ पंत ने बीच के ओवरों में अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया, जिससे भारत ने 18 ओवर में दो विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस बीच, कोहली ने छक्का लगाकर 53 गेंदों में टी20 करियर का पहला शतक लगाया।

20वां ओवर डालने आए फारूकी की गेंदों पर कोहली ने दो छक्के और एक चौका समेत 18 रन बटोर लिए, जिससे भारत ने दो विकेट खोकर 212 रन बनाए। कोहली ने 12 चौके और छह छक्कों की मदद से 61 गेंदों में 122 और पंत ने तीन चौके की मदद से 16 गेंदों में 20 नाबाद रन बनाए। दोनों के बीच 42 गेंदों में 87 रनों की अटूट साझेदारी भी हुई। अफगानिस्तान की ओर से फरीद अहमद मलिक ने दो विकेट चटकाए।

अंतरराष्ट्रीय

कुवैत ने नेतन्याहू की सीरिया यात्रा को बताया ‘संप्रभुता का उल्लंघन’

Published

on

कुवैत ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सीरिया दौरे पर घोर आपत्ति की है। कड़ी निंदा करते हुए इसे “अवैध प्रवेश” करार दिया है। कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कदम सीरिया की संप्रभुता और उसकी क्षेत्रीय अखंडता का गंभीर उल्लंघन है।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि वह “अपने भाई सीरियाई अरब गणराज्य की भूमि में इजरायली प्रधानमंत्री के अवैध प्रवेश” की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

बयान में कहा गया कि नेतन्याहू का सीरिया में प्रवेश देश की संप्रभुता और उसकी भूमि की अखंडता का “घोर उल्लंघन” है। मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन बताया।

कुवैत ने सीरिया में इजरायल की लगातार घुसपैठ और सैन्य कार्रवाइयों पर भी चिंता जताई। मंत्रालय के मुताबिक, सीरियाई क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र में तनाव बढ़ा रही हैं और सुरक्षा एवं स्थिरता को कमजोर कर रही हैं।

कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीरिया में इजरायल की लगातार कार्रवाइयां क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ऐसे कदमों के खिलाफ रुख अपनाने और सीरिया की संप्रभुता का सम्मान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

यह बयान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आया है, जहां सीरिया में इजरायल की सैन्य गतिविधियों को लेकर अरब देशों की ओर से लगातार आपत्तियां सामने आती रही हैं। कुवैत ने अपने बयान में सीरिया की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान को अंतरराष्ट्रीय कानून का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

दरअसल, नेतन्याहू रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज और आईडीएफ के डिप्टी चीफ-ऑफ-स्टाफ मेजर-जनरल तामिर यदाई के साथ बुधवार को इजरायली कब्जे वाले दक्षिणी सीरिया में सैनिकों से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि अपने दम के बल पर इजरायल ने रणनीतिक रूप से अहम स्थलों पर सफलतापूर्वक कब्जा कर रखा है। दक्षिणी सीरिया में, इजरायली सैनिक एक तथाकथित सुरक्षा क्षेत्र में तैनात हैं; वे दिसंबर 2024 में लंबे समय तक शासक रहे बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद देश के अंदरूनी इलाकों में आगे बढ़े थे।

इजरायल उस इलाके में मौजूद है जो पहले संयुक्त राष्ट्र की निगरानी वाला बफर जोन था; यह जोन 1974 से इजरायल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स में इजरायली और सीरियाई सेनाओं को अलग करता था।।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

मुंबई पहुंचे अमेरिकी राजदूत गोर ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Published

on

भारत में अमेरिका के राजदूत ने मंगलवार को मबारष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। गोर मुंबई में आयोजित इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 में शामिल हुए।

सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सर्जियो संग मुलाकात की जानकारी दी। तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ” मुंबई पहुंचे भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत करते हुए खुशी हुई। हमने भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने और बेहतर सहयोग के मौके तलाशने पर अच्छी चर्चा की।”

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) नेशनल कन्वेंशन 2026 को गोर ने संबोधित भी किया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘रीडिफाइनिंग द इंडिया-यूएस कॉम्प्रीहेंसिव स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप’ (भारत-अमेरिका व्यापक रणनीतिक साझेदारी को पुनर्परिभाषित करना) है।

गोर ने इस सम्मेलन को खास बताया। उन्होंने कहा, “सच में हम समय की एक खास दहलीज पर खड़े हैं। सिर्फ दो दशकों में, हमारे द्विपक्षीय व्यापार ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो लगभग 20 बिलियन डॉलर से बढ़कर 240 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है। यह 12 गुना बढ़ोतरी अचानक नहीं हुई है। कोई भी सेक्टर चुन लें, आप पाएंगे कि अमेरिका और भारत उसे पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “चाहे वह एआई हो, टेक्नोलॉजी हो, एयरोस्पेस हो, डिफेंस हो, या एनर्जी हो, दोनों देश रिकॉर्ड स्तर पर मिलकर काम कर रहे हैं, बाकी दुनिया से हम आगे हैं। यह गहरे, अटूट भरोसे को दिखाता है। 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का हमारा साझा मकसद हमारे सामने मौजूद मौके के बड़े पैमाने को दिखाता है। यह बेजोड़ क्षमता दर्शाता है।”

गोर के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत पर पूरा भरोसा है। आगे बोले, “राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर भरोसा करते हैं, और उन्होंने पहले दिन से ही इस रिश्ते को बरकरार रखने पर काफी मेहनत की। अपने दूसरे दौर के कुछ ही हफ्तों में, उन्होंने और पीएम मोदी ने एक भरोसे की पहल शुरू की, जिससे रिश्ते बदल गए और एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, डिफेंस और ज़रूरी चीजों में कोऑपरेशन को तेज करने के लिए स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया।”

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

ईरान का दावा: अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत

Published

on

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि बुधवार से शुरू हुए अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 78 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, ये हमले ईरान के पांच प्रांतों में किए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसैन केरमनपौर ने बताया कि घायलों में से 47 अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं और राहत कार्यों को तेज कर दिया गया है।

इस बीच, ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने खाड़ी क्षेत्र स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए हैं।

ईरानी सेना के अनुसार, इन हमलों में कुवैत में पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली, कतर में प्रारंभिक चेतावनी (अर्ली वार्निंग) सैटेलाइट एंटीना साइट, और बहरीन में अमेरिकी सेना के ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया। सेना का कहना है कि इन अभियानों में विभिन्न प्रकार के बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

ईरानी सशस्त्र बलों ने एक बयान में कहा कि वे “अमेरिकी राष्ट्रपति के उद्देश्यों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे” और देश की सुरक्षा तथा इस्लामी क्रांति के आदर्शों की रक्षा के लिए अपने अभियान जारी रखेंगे।

हालांकि, ईरान के इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अमेरिका, बहरीन, कतर और कुवैत की ओर से भी इन कथित ड्रोन हमलों और संभावित नुकसान को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अमेरिका ने बुधवार रात ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने भी दावा किया कि उसने ईरान के करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल-ड्रोन स्टोरेज साइट, सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

अधूरे इश्क ने उठवाई कलम, अल्फाज ऐसे कि लाखों दिलों की आवाज बन गए निदा फाजली

राजनीति7 hours ago

सीजेपी प्रदर्शन रोकना लोकतंत्र का काला दिन, सौरभ भारद्वाज बोले-बदलाव नहीं रोक पाएगी भाजपा

मनोरंजन7 hours ago

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए पवनदीप राजन, बोले- ‘दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे’

मनोरंजन8 hours ago

आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए

मनोरंजन8 hours ago

इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

राष्ट्रीय समाचार8 hours ago

युवा संगम: उत्तराखंड के युवाओं ने जाना पश्चिम बंगाल का सांस्कृतिक वैभव

खेल8 hours ago

मैनचेस्टर सिटी अटैक करने में माहिर, हमें एकजुट होकर खेलना होगा: एंडोनी इराओला

राजनीति8 hours ago

देश में हालत गंभीर, सरकार ने खुद दिल्ली में मचाया आतंकः अशोक गहलोत

राजनीति9 hours ago

सीएम योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर अखिलेश बोले-‘पवन की हवा में अहंकारी लोग टिक नहीं पाएंगे’

मनोरंजन10 hours ago

‘मेरे प्रिय गुरु अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं’, 84वें बर्थडे पर चिरंजीवी ने दी खास अंदाज में बधाई

बॉलीवुड1 week ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति4 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल4 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

अपराध2 days ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन4 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

राजनीति2 days ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

व्यापार1 week ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन3 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

रुझान