अपराध
तेलंगाना में परिवार नियोजन शिविर में 4 की मौत के बाद 30 महिलाएं अस्पताल भेजी गईं
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक परिवार नियोजन सर्जरी शिविर में डबल पंचर लैप्रोस्कोपी (डीपीएल) से चार महिलाओं की मौत के बाद अधिकारियों ने बाकी 30 महिलाओं को इलाज के लिए अस्पतालों में भेज दिया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की हालत स्थिर है।
तेरह महिलाओं को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया और शेष 17 को हैदराबाद में सरकार द्वारा संचालित निजाम के आयुर्विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस) में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने कहा कि दो महिलाएं शारीरिक रूप से कमजोर हैं, इसलिए उनका इलाज निम्स की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में चल रहा है।
डॉक्टरों ने कहा कि किसी चिंता की कोई बात नहीं है और सभी महिलाओं को एक-दो दिनों में छुट्टी मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य मंत्री टी. हरीश राव ने बुधवार को निम्स अस्पताल का दौरा कर महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सभी महिलाएं सुरक्षित हैं और दो-तीन दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
मंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को बेहतर इलाज मुहैया करा रही है। डॉक्टर हर मरीज की निगरानी कर रहे हैं।
रंगा रेड्डी जिले के इब्राहिमपत्तनम के एक सिविल अस्पताल में 25 अगस्त को आयोजित महिला नसबंदी शिविर में डीपीएल से गुजरने के बाद जटिलताओं के कारण चार महिलाओं की मौत हो गई है।
उन्होंने तीव्र आंत्रशोथ की शिकायत की और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार और मंगलवार को दो-दो मौतें हुईं।
हरीश राव ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पिछले 6-7 वर्षो के दौरान राज्य में 12 लाख महिलाओं की परिवार नियोजन सर्जरी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और सर्जरी करने वाले डॉक्टरों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। सरकार ने अस्पताल के अधीक्षक को भी आजीवन निलंबित कर दिया है।
हरीश राव ने कहा कि सरकार ने जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जी. श्रीनिवास राव को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह या 10 दिनों में रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
उन्होंने कहा, “रिपोर्ट मिलने के बाद हम लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हम ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।”
गुरुवार को चार महिलाओं की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की संभावना है। इससे अधिकारियों को मौतों के कारणों पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने में मदद मिलने की संभावना है।
जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जी. श्रीनिवास राव के अनुसार, शिविर में 34 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। उनमें से चार ने बाद में तीव्र आंत्रशोथ की शिकायत की। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चारों महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जन स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि नसबंदी शिविर एक नियमित अभ्यास है, जिसमें डीपीएल, ट्यूबेक्टोमी और पुरुष नसबंदी सर्जरी की जाती है। उन्होंने कहा, “अनुभवी डॉक्टर सर्जरी करते हैं। यह घटना एक अपवाद है। हम उन कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई।”
अधिकारी के अनुसार, डीपीएल उन महिलाओं के लिए पसंदीदा सर्जरी है जो कम जटिलताओं वाली स्थायी नसबंदी चाहती हैं। डीपीएल से गुजरने वाली महिलाओं को उसी दिन छुट्टी दी जा सकती है और वे तुरंत अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर देती हैं।
राज्य सरकार ने प्रत्येक मृत महिला के परिवार के लिए 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और दो बेडरूम के घर देने की घोषणा की है। मृतका के जीवित बच्चों का आवासीय विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा।
अपराध
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : जुआ, शराब और चोरी के 3 मामलों में 9 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 अगस्त: दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जुआ, अवैध शराब और चोरी के तीन मामलों में कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कैश, ताश के पत्ते और अवैध शराब भी बरामद की है।
खजूरी खास थाना पुलिस को शनिवार रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि ई-ब्लॉक, श्री राम कॉलोनी, गली नंबर 2 के सामने कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल रोहित, हेड कांस्टेबल जुबैर और कांस्टेबल प्रमोद ने एसएचओ को जानकारी देकर मौके पर छापा मारा।
पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने छह लोगों को पकड़ लिया। मौके से एक ताश की गड्डी और 10,440 रुपए बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में हनीफ (60), आशिफ (29), मोहम्मद सलीम (30), राजू, (60), हनीफ (38), और मोहम्मद सलीम (40) शामिल हैं।
इस मामले में थाना खजूरी खास में एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान किसी की भी कोई पुरानी संलिप्तता नहीं मिली। आगे की जांच जारी है।
इसी तरह सोनिया विहार पुलिस ने शनिवार शाम 6:30 बजे गश्त के दौरान बेदी गैस एजेंसी के पास एक खाली प्लॉट में एक महिला को संदिग्ध हालत में खड़े देखा। तलाशी लेने पर उसके बैग से 30 बीयर, 30 हाफ और 49 क्वार्टर की अलग-अलग ब्रांड की अवैध शराब की बोतलें मिलीं।
सूचना पर हेड कांस्टेबल राज हसन और महिला कांस्टेबल यास्मीन मौके पर पहुंचीं और 52 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी इसी तरह के एक मामले में शामिल रह चुकी है। थाना सोनिया विहार में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस शराब सप्लाई के स्रोत का पता लगा रही है।
वहीं तीसरे मामले में 3 अगस्त को ताशन जैन ने शिकायत दी थी कि हर्ष विहार, मेन 20 फुटा रोड स्थित उनकी दुकान से लगभग 35,000 रुपए चोरी हो गए हैं। इस पर ई-एफआईआर दर्ज की गई थी।
एसएचओ इंस्पेक्टर तेज दत्त गौर के नेतृत्व में एसआई संदीप, एएसआई गिरीश, हेड कांस्टेबल गौरव, हेड कांस्टेबल कुंदन और हेड कांस्टेबल भूपेंद्र की टीम ने सबूत जुटाकर दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया और उनकी निशानदेही पर 10,000 रुपए बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों में आर्यन (18) और सनी (18) के नाम शामिल हैं। तीनों मामलों में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
अपराध
दिल्ली-एनसीआर में ‘सबवेंशन स्कीम’ के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, ईडी ने की छापेमारी

दिल्ली-एनसीआर में दो बिल्डर-बैंक नेक्सस मामलों के सिलसिले में गुरुवार को ईडी ने तलाशी अभियान चलाया। इन मामलों में ‘सबवेंशन स्कीम’ के जरिए घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी की गई थी।
ईडी के मुताबिक, ये मामले एवीजे डेवलपर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और रुद्रा बिल्डवेल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हैं। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ये जांच, ईसीआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। ये ईसीआईआर, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की ओर से दर्ज दो एफआईआर पर आधारित थीं। ये एफआईआर, सुप्रीम कोर्ट की ओर से हिमांशु सिंह बनाम भारत संघ और अन्य में 29 अप्रैल, 2025 को पारित आदेश के पालन में दर्ज की गई थीं।
सीबीआई की जांच से पता चला कि बिल्डरों ने ‘सबवेंशन स्कीम’ के नाम पर घर खरीदारों/निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की थी। यह भी पता चला कि बिल्डरों ने ‘कब्जा मिलने तक कोई ईएमआई नहीं’ वाली स्कीम शुरू की थीं, जिसके तहत घर खरीदारों ने हाउसिंग लोन लिए और प्रोजेक्ट्स में फ्लैट/अपार्टमेंट बुक किए, हालांकि कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें फ्लैट/अपार्टमेंट का कब्जा नहीं दिया गया, जिससे घर खरीदारों को नुकसान हुआ।
12 अगस्त को एक और मामले में रायपुर में ईडी ने कार्रवाई की थी। ईडी ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के सिलसिले में रामगोपाल अग्रवाल को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत गिरफ्तार किया था। रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी के तौर पर बंद रामगोपाल अग्रवाल को 11 अगस्त को पीएमएलए की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उसे सात दिन यानी 18 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में भेजा है।
अपराध
एनआईए ने वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब के नांगल में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता विकास प्रभाकर की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एनआईए ने शुक्रवार को जानकारी दी कि आरोपी मनवीर राम उर्फ आशु को गुरुवार को अमृतसर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने लुक आउट सर्कुलर के आधार पर हिरासत में लिया था। इसके बाद एजेंसी ने उसे गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए स्पेशल एनआईटी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह मामला नांगल में स्थानीय वीएचपी नेता विकास प्रभाकर की हत्या से जुड़ा है। एनआईए ने 9 मई 2024 को जांच अपने हाथ में ली थी और अब तक एक चार्जशीट के साथ-साथ दो सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की हैं।
एनआईए की जांच के अनुसार, प्रभाकर को खत्म करने की साजिश जर्मनी में बैठे प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के हैंडलर्स हरजीत सिंह उर्फ लड्डी और कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू ने रची थी।
जांच टीम ने खुलासा किया है कि मनवीर राम को हत्या को अंजाम देने के लिए हथियार उपलब्ध कराने के काम पर लगाया गया था। वह यूएई से काम करता था और जर्मनी में बैठे हैंडलर्स और भारत में हथियार सप्लायर्स व अन्य साथियों के बीच एक अहम कड़ी के तौर पर काम करता था।
एनआईए ने यह भी पता लगाया है कि उसकी भूमिका विदेश में बैठे साजिशकर्ताओं और भारत में उनके ऑपरेटिव्स के बीच संपर्क कराने की थी, जिससे टारगेटेड हत्या को अंजाम देने में मदद मिली।
एनआईए ने शुक्रवार को कहा है कि एजेंसी इस बड़ी साजिश और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिकाओं की जांच जारी रखे हुए है।
-
दुर्घटना12 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
