राजनीति
उत्तराखंड में कांग्रेस का हल्ला बोल, राजभवन कूच कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प
उत्तराखंड में मंहगाई व भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ शुक्रवार को राजभवन कूच किया। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हाथीबड़कला में बेरिकेडिंग लगाकर आगे जाने से रोक दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में कांग्रेसी यहीं धरने पर बैठ गए। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से पार्टी नेता व कार्यकर्ता 11 बजे राजभवन के लिए निकले। करीब 12 बजे हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर भारी पुलिस बल ने कांग्रेस नेताओं को आगे नहीं जाने दिया, यहां पर पुलिस ओर कांग्रेस नेताओं की जमकर झड़प हुई।
कई कांग्रसी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाए कि केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर बदले की भावना से काम कर रही है।
2010 में ईडी ने अपनी कार्रवाई बंद कर दी थी। लेकिन मोदी सरकार ने जबरन कार्रवाई दोबारा शुरू करवा दी। जो निंदनीय है। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने और अग्निपथ योजना के विरोध में संघर्ष जारी रखेगी। केंद्र की मोदी सरकार भले ही कितना भी दबाव डाले, लेकिन पार्टी आंदोलन से पीछे हटने वाली नहीं है।
करन माहरा के निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रहे। ईडी की नेशनल हेराल्ड मामले में कार्यवाही से नाराज माहरा ने कहा कि दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवास के आवास को घेर रखा है। कांग्रेस पर तरह-तरह से दबाव डाला जा रहा है, ताकि महंगाई, बेरोजगारी समेत जन सरोकारों को लेकर प्रदर्शन न करे। पूरा देश यह देख रहा है। विपक्ष की आवाज दबाने को प्रतिशोध की राजनीति की जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भय की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने भाजपा के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बहाने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि तिरंगे पर संघ की आस्था नहीं है।
राजनीति
हिंदू-मुस्लिम करके देश को बांटना चाहती है भाजपा, दीया मिर्जा मामले में कोर्ट का फैसला सराहनीय : अबू आजमी

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी ने बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा बीएमसी को फटकार लगाते हुए अभिनेत्री दीया मिर्जा का वीडियो दोबारा अपलोड करने के आदेश दिए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस फैसले से साबित होता है कि देश में न्याय अभी भी जिंदा है।
अबू आजमी ने कहा, “जज साहब ने जो किया, मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को तुरंत वापस अपलोड करो। यह बहुत बड़ी बात है।”
उन्होंने कहा, “जब भी देश में कोई ऐसी चीज आए जो संविधान के खिलाफ हो, जहां जबरदस्ती गुंडागर्दी फैलाई जा रही हो, अगर अदालतें इसी तरह से सख्ती दिखाएंगी, तो इस देश में अराजकता फैला रहे भाजपा के लोगों का दिमाग सही हो जाएगा। भाजपा के लोग अपनी मनमानी कर रहे हैं, देश के संविधान को ठुकरा रहे हैं और सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करके इस देश को बांटना चाहते हैं और सत्ता में बने रहना चाहते हैं।”
जब उनसे पूछा गया कि मेयर रितु तावडे़ कह रही हैं कि दीया मिर्जा हिंदू विरोधी बात कर रही थीं, इसलिए उनका वीडियो हटाया गया, तो अबू आजमी ने मेयर पर ही सवाल खड़े कर दिए।
उन्होंने कहा, “मेयर से पूछिए, आप आज तक कहां थीं? इससे पहले तो आप बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस में थीं। भाजपा में अधिकतर लोग वही हैं, जो पहले कांग्रेस में रहकर भाजपा को गाली देते थे और अब उन्हीं के साथ काम कर रहे हैं।”
उन्होंने बीएमसी कमिश्नर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “क्या सारी सरकारी संस्थाएं और सारे गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन बीजेपी के हो गए हैं? उनके कहने पर आप लोगों ने वीडियो हटा दिया और अब जब कोर्ट कह रहा है तो आपको शर्म आ रही होगी कि हमने गलत काम किया। आप लोग संविधान के मुताबिक काम कीजिए, किसी सरकार के प्रभाव में काम करना संविधान के खिलाफ है।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुनाव आयोग, एसआईआर और घुसपैठियों के मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाने की बात पर अबू आजमी ने कहा कि सरकार जनता के वोट की कीमत नहीं समझ रही है।
उन्होंने कहा, “जनता ने वोट देकर सरकार बनाई है। क्या अमित शाह जनता के वोटों की कोई कीमत नहीं समझते? किसी ने कहा था कि जब सड़क सुनसान हो जाएगी तो संसद आवारा हो जाएगी। अभी संसद आवारा हो गई है, अपनी मनमानी कर रही है। पहले सड़क सुनसान थी, अब सड़क भर गई है। पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर लोग आंदोलन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वोट चोरी से सरकार बनाई गई है। सरकार को उसे प्रूफ करना चाहिए और लोगों को संतुष्ट करना चाहिए। आप पार्लियामेंट में बुलाकर बात करेंगे और वहां वोटिंग करा देंगे, मेजॉरिटी है तो आपकी बात हो जाएगी, ऐसा नहीं चलता। 140 करोड़ जनता में से जो लोग सड़क पर उतरे हैं, जब तक वे संतुष्ट नहीं होंगे, तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।”
ईडी द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई और करोड़ों की संपत्ति जब्त करने के मामले में अबू आजमी ने इसे सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा, “आजम खान कई सालों से जेल में हैं। अगर ईडी के पास कोई सबूत था तो वह जेल में जाकर उनसे स्टेटमेंट ले सकती थी और कार्रवाई कर सकती थी, लेकिन जब-जब उनकी जमानत होती है, तब-तब एक नया केस लाया जाता है। अभी उनकी जमानत हुई है और फिर से कार्रवाई की जा रही है। यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है।”
अबू आजमी ने कहा कि आजम खान ने कोई पैसा नहीं कमाया है, उन्होंने लोगों से पैसे लेकर यूनिवर्सिटी बनाई है। आजम खान दस बार विधायक, मंत्री और सांसद रह चुके हैं और उनके साथ इस तरह का जुल्म किया जा रहा है। सरकार समझती है कि इस तरह की हरकतों से वह चुनाव जीत जाएगी, लेकिन अब जनता जाग चुकी है और उनकी यह नीति चलने वाली नहीं है।
अपराध
कर्नाटक: नकली दवाओं के रैकेट से जुड़े लोगों और कंपनी के पांच ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ईडी की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत नकली दवाओं के रैकेट से जुड़े लोगों और कंपनी के पांच ठिकानों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया है।
ईडी की ओर से यह कार्रवाई 18 अगस्त से चल रही मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई। यह केस तवरेकेरे पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।
यह एफआईआर ड्रग कंट्रोलिंग अथॉरिटी और पुलिस वालों की ओर से 18 अगस्त को सीके तांड्या गांव में एक रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर की गई जॉइंट सर्च और रेड से जुड़ी है, जहां आरोपी बिना वैलिड लाइसेंस, परमिट या ऑथराइजेशन के दवाएं और फार्मास्युटिकल ड्रग्स स्टोर करते हुए और स्टोर की गई दवाओं पर लेबल बदलते हुए पाए गए।
ईडी ने केस दर्ज किया और पीएमएलए, 2002 के तहत जांच शुरू की। जांच से पता चला है कि आर. प्रशांत ने कथित तौर पर बिना ड्रग लाइसेंस या परमिट के दवाओं को बनाने, री-पैकेजिंग और री-लेबलिंग के लिए बिदादी के पास एक फार्महाउस का इंतजाम किया था। अलग-अलग राज्यों के मैन्युफैक्चरिंग सेंटरों से मंगाए गए सस्ते बल्क फॉर्मूलेशन को कथित तौर पर नई शीशियों में रीपैकेज किया गया और धोखे से महंगे फाइजर एंटीबायोटिक्स, जैसे कि जेविसेफ्टा, एम्ब्लेवो वगैरह के तौर पर रीलेबल किया गया।
शीशियों में जेनेरिक दवाएं थीं, लेकिन उन पर फाइजर-ब्रांडेड लेबल थे। ये दवाएं कथित तौर पर मेसर्स डीएम फार्मास्यूटिकल्स के जरिए बांटी गईं और मेसर्स कृपा हेल्थकेयर को सप्लाई की गईं। इसके बाद मेसर्स कृपा हेल्थकेयर ने पता लगने से बचने के लिए असली दवाओं के साथ दूसरी फार्मास्यूटिकल कंपनियों और अस्पतालों को भी सप्लाई कीं।
छापेमारी के दौरान, वीरेश कुमार के बैंक अकाउंट में लगभग 9 लाख रुपए थे। उस अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है। इसके अलावा, सर्च एक्शन के दौरान अलग-अलग लोगों के डिजिटल डिवाइस, रिकॉर्ड और गलत जानकारी देने वाले डॉक्यूमेंट्स जब्त किए गए। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
राजनीति
भाजपा सरकार पहली बार आंदोलन कर रही है, ये हमारी जीत है: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एसआईआर और घुसपैठियों के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला। भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ’ अभियान पर तंज कसते हुए इमरान मसूद ने कहा कि सरकार को पहली बार आंदोलन करना पड़ रहा है, जो हमारी जीत है।
स्वामी प्रसाद मौर्य के यूपी कांग्रेस के प्रभारी से मुलाकात और टिप्पणी को लेकर पार्टी सांसद इमरान मसूद ने कहा, वे मिल रहे हैं तो मिलें, हमारी पार्टी है, हम पार्टी के अंदर किससे मिलेंगे, किससे नहीं मिलेंगे, यह तो नहीं तय होगा। अखिलेश यादव इंडिया ब्लॉक के प्रमुख नेता हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन हमारी पार्टी की अपनी लाइन है। पार्टी जो तय करेगी, वही होगा।
एसआईआर को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि अगर तीन करोड़ घुसपैठिए देश में हैं, तो यह गृह मंत्री की विफलता है। अपनी विफलता को खुद ही महिमामंडित कर रहे हैं। अगर आपसे नहीं हो रहा, तो बताइए। यदि तीन करोड़ घुसपैठिए भारत में हैं, तो उन्हें बाहर क्यों नहीं किया? ये घुसपैठिए जब चुनाव आता है, तब आ जाते हैं, फिर भाग जाते हैं, फिर पता नहीं चलता। आखिर कब तक घुसपैठिए-घुसपैठिए चिल्लाएंगे? 12 साल कोई कम समय नहीं होता है, कितने लोगों की पहचान की?
भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार पहली बार आंदोलन कर रही है। यह हमारी जीत है। दिल्ली में प्रदर्शन हुआ, यह हमारी जीत है।
राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह प्रकृति से जुड़ा विषय है। लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। यह प्रकृति से जुड़ी बड़ी समस्या है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लाल किताब वाले बयान पर उन्होंने कहा कि संविधान को मानना चाहिए, वह लाल हो या नीला हो। बस संविधान को मान लो।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड1 month agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
