मनोरंजन
‘बड़ी’ अभिनेत्री बनने के लिए अलग-अलग भूमिकाएं निभाना जरूरी : मृणाल ठाकुर
टीवी से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली मृणाल ठाकुर का मानना है कि ‘बड़ी’ अभिनेत्री बनने के लिए अलग-अलग भूमिकाएं करना जरूरी है। मृणाल ने ‘लव सोनिया’ से डेब्यू किया था। बाद में उन्हें शाहिद कपूर के साथ ‘जर्सी’ जैसी फिल्मों में देखा गया। वह अब उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित ‘आंख मिचौली’ नामक एक फैमिली कॉमेडी फिल्म की तैयारी कर रही है। इसके बाद उनकी झोली में ‘पिप्पा’ जैसा बड़ा प्रोजेक्ट भी है।
एक्ट्रेस इस साल तेलुगू फिल्म ‘सीता राम’ में नजर आएंगी।
मृणाल कहती हैं, “मैं हर तरह के किरदार को निभाना चाहती हूं। मैं खुद को एक खास स्टाइल तक सीमित नहीं रखना चाहती और यह मेरे दिमाग में पहले दिन से ही साफ है। अपने करियर में, मैं सिर्फ ऐसी फिल्में और प्रोजेक्ट करना चाहती हूं जो मुझे एक अभिनेता के रूप में उत्साहित और चुनौती दें।”
मृणाल ने कहा, “मुझे लगता है कि एक बड़े अभिनेता या अभिनेत्री बनने के लिए अलग-अलग भूमिकाएं करना महत्वपूर्ण है और यह तभी संभव है, जब कोई काम के मामले में सीमाएं निर्धारित न करे। जब दर्शकों का मनोरंजन करने और एक अभिनेता के रूप में खुद को साबित करने की बात आती है तो मैं अपने काम के साथ हमेशा संतुलन बनाने की कोशिश करती हूं।”
मनोरंजन
‘राइज एंड फॉल 2’ का सफर बेहद यादगार और भावनात्मक रहा: प्रियंका चाहर चौधरी

हाल ही में समाप्त हुए रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 में प्रथम रनर-अप रहीं प्रियंका चाहर चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने सफर को याद किया है।
अपने प्रशंसकों, जिन्हें वह ‘पलटन’ कहती हैं, के नाम एक भावुक पत्र लिखते हुए प्रियंका ने कहा कि ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 उनकी जिंदगी के सबसे ‘गहन और यादगार’ अनुभवों में से एक रहा है।
उन्होंने लिखा, “इस सफर ने मुझे हंसी, आंसू, चुनौतियां, खूबसूरत यादें और ऐसे पल दिए, जिन्होंने मुझे ऐसे तरीकों से परखा जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।”
प्रियंका ने बताया कि टॉवर में बिताए समय के दौरान कुछ दिन ऐसे थे, जब वह खुद को बेहद मजबूत महसूस करती थीं, जबकि कुछ दिनों में वह पूरी तरह खोई हुई महसूस करती थीं।
अपनी ‘पलटन’ का हमेशा साथ देने के लिए धन्यवाद करते हुए उन्होंने लिखा, “इन सबके बीच यह जानना कि आप सभी मेरे साथ खड़े हैं, मुझे ऐसी ताकत देता रहा, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मुझे केवल टीवी स्क्रीन पर दिखने वाले व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि उससे आगे भी समझने के लिए धन्यवाद। मेरी खामोशियों को समझने, मेरी खुशियों का जश्न मनाने, मेरे कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने और मेरे हर रूप को प्यार देने के लिए आपका धन्यवाद।”
अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह इस सफर पर जीतने की उम्मीद के साथ निकली थीं, लेकिन उन्हें इससे भी कहीं ज्यादा कीमती चीज मिली, और वह हैं उनके प्रशंसक।
उन्होंने लिखा, “आप सब मेरी ताकत, मेरा सहारा और कई मायनों में उस घर के बाहर मेरा परिवार बन गए। नतीजा चाहे जो भी रहा हो, मुझे सच में लगता है कि मैंने ऐसी चीज जीत ली है जिसे कोई भी ट्रॉफी कभी नहीं बदल सकती और वह है आपका प्यार।”
प्रियंका ने अपने प्रशंसकों से हमेशा खुद पर विश्वास बनाए रखने की अपील भी की।
उन्होंने अपने संदेश के अंत में लिखा, “याद रखिए पलटन, यह सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन मुझे पता है कि यह आने वाली कई खूबसूरत चीजों की सिर्फ शुरुआत है। अपना प्यार, भरोसा और वही ऊर्जा बनाए रखिए। मैं आप सभी से उतना ज्यादा प्यार करती हूं जितना शब्दों में नहीं कह सकती।”
उन्होंने पत्र के अंत में हस्ताक्षर करते हुए लिखा, “आपकी प्रियंका।”
मनोरंजन
इस बार ‘वर्किंग दीपावली’ मनाएंगी सयामी खेर, बोलीं- सेट ही मेरी दूसरी फैमिली है

अभिनेत्री सैयामी खेर जल्द ही इंडो-रशियन अनटाइटल्ड ड्रामा में नजर आएंगी। दीपावली के पर्व को लेकर अभिनेत्री का कहना है कि इस त्योहार के मौके पर परिवार के साथ घूमना, क्वालिटी समय बिताना अब उनके परिवार की परंपरा बन गई है।
इस साल के सेलिब्रेशन के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि शूटिंग शेड्यूल की वजह से उनकी दीपावली इस बार काम करते हुए बीतेगी, उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने सेट को अपनी दूसरी फैमिली मानती हैं और उम्मीद करती हैं कि उनके साथ जश्न मनाने के लिए कुछ समय निकाल पाएंगी।
अभिनेत्री ने आगे परिवार के साथ दीपावली मनाने की परंपरा के बारे में बात करते हुए कहा, “दीपावली के पर्व पर मेरे लिए सबसे बड़ी परंपरा अपने परिवार के साथ समय बिताना बन गई है। हमने लगभग हर दीपावली एक साथ कहीं घूमने जाने का रिवाज बना लिया है। चाहे वह छुट्टी हो या सिर्फ एक साथ क्वालिटी टाइम बिताना, यही वो चीज है जिसका हम सच में इंतजार करते हैं।”
जब आईएएनएस ने सैयामी से पूछा कि बिजी शेड्यूल के बीच वो दीपावली सेलिब्रेशन के लिए समय कैसे निकालती हैं, तो इस पर अभिनेत्री ने कहा, “कभी-कभी त्योहार काम के साथ ही आ जाते हैं और आप जितना समय मिलता है, उसका बेहतर इस्तेमाल करना सीख जाते हैं। इस साल मेरी दीपावली काम वाली है, लेकिन मुझे सेट पर रहना सच में अच्छा लगता है। ये घर से दूर मेरी दूसरी फैमिली है। उम्मीद है, हमें एक साथ जश्न मनाने के लिए थोड़ा समय मिल जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा, “मेरे माता-पिता हमेशा खुश रहते हैं, जब भी मैं काम कर रही होती हूं, तो मुझे लगता है कि वो इसे एक शुभ दीपावली मानेंगे।”
अभिनेत्री सैयामी खेर निर्देशक मैक्सिम कुजनेत्सोव की एक आगामी भारत-रूसी ड्रामा फिल्म के साथ अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपना पदार्पण करने जा रही हैं।
कार्तिना एंटरटेनमेंट, व्हाइट नाइट फिल्म्स और विश मीडिया द्वारा निर्मित यह फिल्म एक क्रॉस-कल्चरल सहयोग है, जो एक दमदार ड्रामा के जरिए सिनेमा की सार्वभौमिक भाषा को दर्शाती है।
मनोरंजन
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूरी की बेटी राहा कपूर 4 चार साल की हो गई हैं। शनिवार को अभिनेत्री आलिया भट्ट ने राहा के जन्मदिन सेलिब्रेशन की झलक शेयर की।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंटीमेट, कार्टून-थीम वाली पार्टी की कई तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने इस इवेंट में हुई सारी मस्ती की झलक दिखाई। पहली तस्वीर में आलिया और रणबीर कपूर राहा के साथ नजर आए, जब वो एक साथ उसका खास दिन मना रहे थे। तस्वीर पोस्ट कर अभिनेत्री ने लिखा, “हमारी राहा अब 4 साल की हो गई है।”
एक और तस्वीर में राहा ग्रे चेक वाले आउटफिट और फ्लोरल स्कर्ट में लॉन में नंगे पैर चलती नजर आई, उसके बाल छोटे-छोटे हिस्सों में स्टाइल किए गए थे जिनमें रंग-बिरंगे क्लिप्स लगे थे। आलिया ने इस प्यारी तस्वीर को कैप्शन दिया, “हमारी प्यारी यूनिकॉर्न।”
एक्ट्रेस ने एक और क्लोज-अप मोमेंट भी शेयर किया, जिसमें वो राहा के गाल पर किस कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ऑब्सेस्ड।” एक और तस्वीर में राहा रेनबो-थीम वाली शीट पर कलर करती नजर आ रही हैं और कार्टून कैरेक्टर्स से सजे बर्थडे केक की तस्वीर भी इस कैरोसेल में दिखी। आलिया ने केक वाली तस्वीर को कैप्शन दिया, “ब्लेस्ड”।
बता दें कि आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई स्थित अपने घर में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की थी। यह विवाह पंजाबी रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ था। कपल ने जून 2022 में ऐलान किया था कि वो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं, जिसके बाद 6 नवंबर 2022 को राहा का जन्म आलिया और रणबीर के घर हुआ था।
दोनों ने शुरुआत में राहा को मीडिया और पैपराजी की नजरों से काफी हद तक दूर रखा था लेकिन कपल ने बाद में क्रिसमस 2023 पर मीडिया और फैंस के सामने राहा का चेहरा दिखाया था। इसके कुछ महीने बाद उन्होंने राहा को पब्लिक की नजरों से दूर रखना शुरू कर दिया था।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड1 month agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
