Connect with us
Monday,21-September-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

फेमस सिंगर जस्टिन बीबर के चेहरे पर लकवा, शो हुए स्थगित

Published

on

जाने माने सिंगर ‘जस्टिन बीबर’ अपना आधा चेहरा महसूस नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि एक दुर्लभ वायरस के चलते वह लकवा से ग्रसित हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद सिंगर ने भी सोशल मीडिया के जारिए से दी है। सिंगर की इस हालत के बाद उन्हें ‘टोरंटो और वाशिंगटन डीसी’ में अपने शो रद्द करने पड़े।

सोशल मीडिया पर ढाई मिनट के पोस्ट में सिंगर ने समझाया और दिखाया कि, वह रामसे हंट सिंड्रोम से पीड़ित हैं, एक दुर्लभ वायरस जो चेहरे की नसों को प्रभावित करता है और चेहरे के पक्षाघात का कारण बन सकता है।

सिगर ने कहा है, “जैसा कि आप देख सकते हैं, मैं आंख नहीं झपका पा रहा हूं। मैं अपने चेहरे के इस तरफ मुस्कुरा नहीं सकता। “

“तो उन लोगों के लिए जो अगले शो के मेरे रद्द होने से निराश हैं, उनसे बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं सक्षम नहीं हूं। यह बहुत गंभीर है। जैसा कि आप देख सकते हैं।”

‘वैराइटी’ की रिपोर्ट के अनुसार, कुल मिलाकर उन्होंने सकारात्मक ²ष्टिकोण अपनाया कि वह अपनी बीमारी को दूर करने के लिए चिकित्सा और व्यायाम का सहारा लेगा।

उन्होंने कहा, “यह वापस सामान्य हो जाएगा। हां थोड़ा समय लगेगा और हम नहीं जानते कि यह कितना समय होने वाला है, लेकिन यह ठीक होने वाला है। और मुझे आशा है, और मुझे भगवान पर भरोसा है । मुझे पता नहीं है कि अभी क्या होने वाला है। लेकिन इस बीच, मैं आराम करने वाला हूं।”

मनोरंजन

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

Published

on

क्रिकेटर रोहित शर्मा के पॉपुलर शो ‘फैमिली फुल हाउस’ के आगामी एपिसोड में अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह अभिनेता राकेश बेदी के साथ गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी। आगामी एपिसोड में अभिनेत्री ने बताया कि राकेश बेदी के साथ काम करने का अनुभव बताया।

अभिनेत्री ने बताया, “आपको एक मजेदार बात बताती हूं कि हमने एक बार दूरदर्शन के लिए एक साथ सीरियल किया था, ‘जाने भी दो पारो’। उसमें मैं डायरेक्टर-एक्टर दोनों थी और राकेश बेदी ने मेरे पति का रोल प्ले किया था। जो पहला ओपनिंग सीन लिखा गया था, उसे हमने एक-दो बार करके देखा, लेकिन बिल्कुल भी मजा नहीं आया। हालांकि सीन लिखा हुआ था और शॉट भी तैयार था, फिर राकेश मुझसे बोले कि तू स्क्रिप्ट की छोड़, बस मुझसे पहली लाइन बोल और उसके बाद जो भी मैं जवाब दूंगा, तू उस पर जवाब देना।”

अभिनेत्री ने बताया कि उस सीन को दोनों ने बिना किसी स्क्रिप्ट के जल्द ही शूट कर लिया था।

वहीं, अभिनेता राकेश बेदी ने अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा, “कुछ-कुछ एक्टर्स ऐसे होते हैं जो आपके बहुत अच्छे साथी कलाकार बन जाते हैं, जिन्हें आप भूल नहीं पाते और हमने तो 4-5 साल काम किया है, जिनमें ‘श्रीमान श्रीमती’ और 1-2 साल ‘जाने भी दो पारो’ में साथ काम किया।”

राकेश बेदी ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में अर्चना पूरन सिंह जैसी कोई दूसरी बेहतरीन कलाकार नहीं देखी। अभिनेत्री ने कहा, “दरअसल कॉमेडी का एक उसूल होता है। कॉमेडी में ऐसा नहीं है कि एक्टर को सोचना पड़े कि मैं दूसरे एक्टर से क्या छीन लूं, बल्कि सोचना ये होता है कि मैं उसे क्या दूं जिससे उसका सीन और ज्यादा निखर कर आए।”

इस पर अर्चना ने याद करते हुए कहा कि कैसे वे दोनों एक-दूसरे की परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाते थे। उन्होंने कहा कि हम हमेशा एक-दूसरे से कहते थे, ‘राकेश, तुम ये बोलो, फिर मैं ये बोलूंगी।’ तो हम एक-दूसरे को पंच देते थे।

उन्होंने कहा, “अगर मुझे उसके लिए कोई अच्छा पंच सूझता या उसे मेरे लिए कुछ अच्छा लगता तो हम वो पंच एक-दूसरे को दे देते थे। ये सोचकर कि अगर हम दोनों अच्छा करेंगे तो सीन और भी शानदार बनेगा, लेकिन राकेश, आपके साथ काम करके बहुत मजा आया।”

Continue Reading

मनोरंजन

लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, ‘इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें’

Published

on

दिल्ली में वर्ल्ड अल्जाइमर डे के मौके पर अभिनेत्री लारा दत्ता भूपति अल्जाइमर अवेयरनेस की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और लोगों से अपील की कि अल्जाइमर को केवल भूलने की बीमारी समझकर नजरअंदाज नहीं करें। इस बीमारी को लेकर परिवार में समय रहते बातचीत शुरू करना जरूरी है ताकि इसके शुरुआती संकेतों को पहचाना जा सके और जरूरत पड़ने पर सही मदद ली जा सके।

लारा दत्ता ने कहा, ”आज वर्ल्ड अल्जाइमर डे है और सबसे जरूरी मैसेज जो मैं देना चाहती हूं, वह यह है कि हम अक्सर सोचते हैं कि अल्जाइमर सिर्फ भूलने की बीमारी है। मेरी मां 80 साल की हैं और वह करीब 10 साल से अल्जाइमर और डिमेंशिया के साथ जी रही हैं।”

उन्होंने कहा, ”जिस तरह की देखभाल हम उन्हें दे पाए हैं, वह अच्छे डॉक्टरों, एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम और देखभाल करने वालों की मदद के बिना मुमकिन नहीं होती। इसलिए जब अल्जाइमर की बात आती है तो आज सबसे जरूरी बात यह है कि हम इसके बारे में बात करें और बातचीत शुरू करें।”

लारा के कहा, ”बीमारी के शुरुआती संकेतों को समझना बेहद जरूरी है। हमें जितनी जल्दी हो सके शुरुआत करनी चाहिए, ताकि बीमारी को उसके शुरुआती स्टेज में पहचाना जा सके और खुद को मजबूत बनाया जा सके। अगर हमें अपने किसी करीबी में या खुद में सोचने या याददाश्त में बदलाव महसूस होने लगे, तो हम सही तरीके से मदद ले सकें।”

अभिनेत्री ने लोगों से अपील की, कि हर तरह की भूलने की समस्या को सामान्य उम्र बढ़ने का हिस्सा मान लेना सही नहीं है। उन्होंने कहा, ”इसे सिर्फ भूलने की समस्या समझकर पांच साल इंतजार मत कीजिए कि देखते हैं क्या होता है। यह बहुत जरूरी है कि आप इसे सामान्य उम्र बढ़ने की प्रक्रिया मानकर न चले।”

इसके अलावा, लारा दत्ता ने लोगों से अच्छे हेल्थकेयर प्रैक्टिशनर से मिलने, सवाल पूछने और जरूरत के मुताबिक सपोर्ट सिस्टम तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा, ”अल्जाइमर या डिमेंशिया के साथ रह रहे व्यक्ति के साथ-साथ उसकी देखभाल करने वाले परिवार के सदस्यों को भी मदद और सहयोग की जरूरत होती है।”

बता दें कि हर साल 21 सितंबर को वर्ल्ड अल्जाइमर डे मनाया जाता है। अल्जाइमर डिमेंशिया का सबसे आम कारण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, साल 2021 में दुनिया भर में करीब 5.7 करोड़ लोग डिमेंशिया के साथ रह रहे थे और हर साल लगभग एक करोड़ नए मामले सामने आते हैं। डिमेंशिया याददाश्त के साथ सोचने और रोजमर्रा के काम करने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। साल 2026 के वर्ल्ड अल्जाइमर मंथ की थीम ‘द अर्लियर यू नो, द मोर यू कैन डू: ए डिमेंशिया डायग्नोसिस मैटर्स’ है।

Continue Reading

मनोरंजन

अनुपम खेर को ओहायो में मिला खास सम्मान, बोले-‘घर से इतनी दूर सम्मानित होना बेहद भावुक करने वाला’

Published

on

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हिंदी सिनेमा में चार दशक से ज्यादा का सफर तय किया है और इस दौरान पर्दे के साथ-साथ रंगमंच पर भी अपनी खास पहचान बनाई है। उनके इसी लंबे सफर को अब अमेरिका के ओहायो राज्य में खास सम्मान मिला है। अनुपम खेर को ओहायो की ओर से स्पेशल प्रोक्लेमेशन देकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके लंबे फिल्मी सफर के साथ-साथ उनके लाइव स्टेज परफॉर्मेंस ‘जाने पहचाने अनजाने’ के लिए भी दिया गया है।

कोलंबस में हुए इस लाइव शो के दौरान मिले सम्मान की तस्वीर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर शेयर की और इसे अपने लिए गर्व से भरा पल बताया।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर स्पेशल प्रोक्लेमेशन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने ओहायो के गवर्नर माइक डिवाइन और लेफ्टिनेंट गवर्नर जिम ट्रेसल का आभार जताया। उन्होंने लिखा, ”चार दशक से ज्यादा लंबे अपने फिल्मी सफर और ‘जाने पहचाने अनजाने’ के लाइव स्टेज परफॉर्मेंस के लिए इस तरह का सम्मान मिलना मेरे लिए बेहद खास है। ओहायो राज्य से यह स्पेशल प्रोक्लेमेशन मिलना असाधारण अनुभव रहा।”

उन्होंने लिखा, ”मैं इस सम्मान को गर्व और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। इसके लिए ओहायो के गवर्नर माइक डिवाइन और लेफ्टिनेंट गवर्नर जिम ट्रेसल का धन्यवाद। इस सम्मान का श्रेय भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को जाता है। इसी इंडस्ट्री ने मुझे पहचान दी है। इसके साथ ही, ‘जाने पहचाने अनजाने’ की पूरी टीम और कलाकारों का भी धन्यवाद, जिनकी मेहनत और जुनून की वजह से हर लाइव परफॉर्मेंस खास बनती है।”

अनुपम ने कहा, ”अपने देश से इतनी दूर इस तरह स्वागत और सम्मान मिलना मेरे लिए बेहद भावुक पल है। ओहायो का शुक्रिया, मैं इस सम्मान को लंबे समय तक याद रखूंगा। जय हिंद।”

अनुपम खेर के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने 1984 में महेश भट्ट की फिल्म ‘सारांश’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह ‘कर्मा’, ‘तेजाब’, ‘चालबाज’, ‘विजय’, ‘राम लखन’, ‘डैडी’, ‘सौदागर’, ‘दिल’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ और ‘स्पेशल 26’ जैसी फिल्मों में नजर आए।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन9 hours ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

राष्ट्रीय समाचार9 hours ago

एमएलएस: 2-2 से ड्रॉ रहा इंटर मियामी और सैन डिएगो के बीच खेला गया मुकाबला, मेसी ने दागा एक गोल

खेल9 hours ago

एशियन गेम्स: वुशू में भारतीयों का जलवा, जीत के साथ रोशिबिना और आर्यन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

खेल9 hours ago

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने की गृह मंत्री अमित शाह से खास मुलाकात

मनोरंजन9 hours ago

लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, ‘इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें’

अंतरराष्ट्रीय समाचार10 hours ago

बांग्लादेश के निर्यातकों पर बढ़ा लागत का दबाव, भारत-वियतनाम-चीन से मुकाबले में पिछड़ रहे: रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

एफडीआई के अगले चरण में सिर्फ निवेश नहीं, मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम पर होना चाहिए फोकस: एसोचैम

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

आदिवासी कल्याण घोटाला: कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा

राजनीति11 hours ago

पीएम मोदी की पहल से 18,452 गांवों तक पहुंची बिजली, करोड़ों घरों को मिला कनेक्शन

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी गुट के 3 खातों का इस्तेमाल जारी रखने के अधिकार को बरकरार रखा

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

खेल3 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

खेल5 days ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राजनीति1 week ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल2 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन2 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

रुझान