राजनीति
बिहार : नीतीश के राष्ट्रपति प्रत्याशी बनने के लिए राजद ने भी दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा के साथ ही इसे लेकर बिहार में भी राजनीति हलचल बढ़ गई है। इस बीच, जदयू के वरिष्ठ नेता और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार के नीतीश कुमार को राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाए जाने की बात किए जाने के बाद इसे लेकर बहस शुरू हो गई।
इधर, राजद ने भी नीतीश के राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर शुभकामनाएं दी है।
राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार वरिष्ठ नेता है और अनुभवी भी हैं। अगर, बिहार का कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति बनता है तो बिहार के लोगों को खुशी होगी।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भी शुभकामनाएं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी कार्यकर्ता अपने नेता को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बनते देखना चाहता है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि नीतीश कुमार राष्ट्रपति बनेंगे कैसे।
बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बनने की पूरी काबिलियत है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विजन और सोच राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। अगर नीतीश कुमार राष्ट्रपति बनते हैं तो हर बिहारी को इसमें खुशी होगी।
इस मामले को लेकर जब भाजपा से सवाल किया गया तो बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह कहते है कि नीतीश कुमार अनुभवी नेता हैं और जानकार भी हैं, इसे कोई नकार नहीं सकता।
उन्होंने कहा, वैसे भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लाखों लोग है जिनमें प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को लेकर सामूहिक निर्णय की बात है। एनडीए को राष्ट्रपति प्रत्याशी तय करना है।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी

नेपाल फ्लैश फ्लड में मरने वालों की संख्या ग्यारह सौ के पार पहुंच गई है। बुधवार को नेपाल प्रशासन ने ताजा आंकड़े साझा करते हुए बताया कि सर्च (खोज), रेस्क्यू (बचाव) और रिलीफ (बचाव) ऑपरेशन जारी है।
नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) ने बताया कि पिछले हफ्ते आई भयानक बाढ़ में बहे 1,114 शव बुधवार सुबह 9 बजे तक बरामद कर लिए गए थे।
सबसे ज्यादा शव दक्षिणी चितवन जिले से बरामद किए गए (348), इसके बाद नवलपरासी ईस्ट (217), नवलपरासी वेस्ट (190), नुवाकोट (155), गोरखा (66), धाडिंग (59), रसुवा (41) और तनहुं (38) का नंबर आता है। इन आंकड़ों में अलग-अलग जगहों से बरामद शरीर के अंग भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक 95 शवों की पहचान कर ली गई है और उन्हें उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है।
एनडीआरआरएमए के अनुसार, 3,916 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इनमें सरकारी कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी, चुने हुए प्रतिनिधि, विदेशी नागरिक, विदेशी पर्यटकों के साथ आए नेपाली लोग, स्थानीय निवासी और पनबिजली परियोजनाओं में काम करने वाले मजदूर शामिल हैं।
हालांकि, एनडीआरआरएमए और नेपाल पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों में अंतर है।
नेपाल पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 4,858 लोग (जिनमें 583 विदेशी नागरिक शामिल हैं) लापता हैं। ये आंकड़े बुधवार सुबह 8 बजे तक इकट्ठा की गई जानकारी के आधार पर साझा किए गए।
इस बीच, बाढ़ पीड़ित 11 पनबिजली परियोजनाओं से लापता बताए गए कई लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, नेपाल (आईपीपीएएन) के अनुसार, रसुवा और नुवाकोट में भोटेकोशी और त्रिशूली नदी कॉरिडोर के किनारे 11 पनबिजली परियोजनाओं से जुड़े 983 लोगों की स्थिति का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
नेपाली सेना के जवान, भारतीय और चीनी टनल बचाव टीमों के साथ मिलकर, कई पनबिजली परियोजनाओं में सुरंगों के अंदर गहराई तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि लापता लोगों का पता चल सकता है या नहीं। पावर डेवलपर्स की प्राइवेट सेक्टर की प्रतिनिधि संस्था ने मंगलवार शाम को बताया कि कई प्रोजेक्ट्स पर बचाव कार्य जारी हैं। इनमें अपर त्रिशूली 3ए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट (60 एमडब्ल्यू), चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट (22 एमडब्ल्यू), लांगटांग खोला हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट (20 एमडब्ल्यू), त्रिशूली 3बी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट (37 एमडब्ल्यू) और अपर त्रिशूली-1 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट (216 एमडब्ल्यू) शामिल हैं।
आईपीपीएएन के अनुसार, जब बाढ़ आई, तो अपर त्रिशूली-1 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पर 1,433 लोग काम कर रहे थे।
इनमें से 876 लोगों को या तो बचा लिया गया है या उनसे संपर्क हो गया है।
आईपीपीएएन के मुताबिक, जिन लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चला है, उनमें प्रोजेक्ट कंपनी के 15 कर्मचारी, ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) कॉन्ट्रैक्टर डूसान के 78 कर्मचारी, एंड्रिट्ज हाइड्रो के 94 कर्मचारी, कंसल्टेंट (लाहमेयर इंटरनेशनल जीएमबीएच और जेड कंसल्ट प्राइवेट लिमिटेड के जॉइंट वेंचर) के सात और सिविल सब-कॉन्ट्रैक्टर पावरचाइना के 385 वर्कर शामिल हैं।
मंगलवार तक रसुवागढ़ी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट (111 एमडब्ल्यू) से लापता बताए गए 91 लोगों का कोई पता नहीं चल सका था।
नेपाली सेना की अगुवाई वाली एक टीम ने सोमवार को मौके का मुआयना किया और यह रिपोर्ट देने के बाद लौटी कि उन्हें पावरहाउस टनल के अंदर कोई नहीं मिला।
राजनीति
जीतू पटवारी का सीएम मोहन यादव को पत्र-‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम की मांग

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 12 सितंबर को इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदौर के नेहरू स्टेडियम में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। 12 सितंबर को इस आयोजन में देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम सामान्य राजनीतिक आयोजन नहीं है। यह देश के भविष्य, युवाओं के सपनों, शिक्षा के अधिकार और शिक्षा व्यवस्था की सुरक्षा जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित एक सार्थक जनसंवाद है।
युवाओं की समस्याओं का जिक्र करते हुए जीतू पटवारी ने पत्र में लिखा है कि आज देश का युवा शिक्षा, रोजगार, अवसर और अपने बेहतर भविष्य को लेकर अनेक प्रश्नों के साथ खड़ा है। उसके सपनों को मजबूत आधार देने के लिए गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित शिक्षा आवश्यक है। युवाओं के सपने तभी सुरक्षित रहेंगे, जब शिक्षा सुरक्षित रहेगी और शिक्षा बचेगी, तभी देश का भविष्य बचेगा।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे अभियान का जिक्र करते हुए जीतू पटवारी ने लिखा है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के रूप में लगातार देश के युवाओं और विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाने का प्रयास कर रहे हैं। शिक्षा की सुरक्षा, विद्यार्थियों के अधिकार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जनजागृति का यह प्रयास लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत करने वाला है। ‘छात्रों की गूंज’ का उद्देश्य भी यही है, विद्यार्थियों को अपनी बात कहने का मंच देना, उनके सपनों और चिंताओं को सुनना तथा शिक्षा और भविष्य से जुड़े विषयों पर एक सार्थक संवाद स्थापित करना।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि राहुल गांधी देश के नेता प्रतिपक्ष एवं संवैधानिक पद पर आसीन जनप्रतिनिधि हैं। ऐसे में विद्यार्थियों और युवाओं के साथ उनके संवाद के लिए इंदौर का नेहरू स्टेडियम उपलब्ध करवाना इस आयोजन के महत्व के अनुरूप उचित होगा। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करें तथा इंदौर के नेहरू स्टेडियम को तत्काल उपलब्ध करवाने की अनुमति दें।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने शुरू की कार्रवाई, खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बताया कि क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और संपत्तियों पर जवाबी कार्रवाई की गई है।
मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) अपने आधिकारिक समाचार माध्यम ‘सेपाह न्यूज’ पर जारी बयान में आईआरजीसी ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ उसका जवाब शुरू हो गया है। आईआरजीसी ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने एक अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है।
आईआरजीसी ने कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने जॉर्डन में कैंप टिटिन और बहरीन में शेख ईसा एयर बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए। संगठन का दावा है कि इन हमलों में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे गए और कई महत्वपूर्ण सैन्य सुविधाएं तथा लड़ाकू हेलीकॉप्टर नष्ट हुए।
आईआरजीसी ने कहा कि अमेरिका के हालिया हमलों से होर्मुज स्ट्रेट के बंद रहने की अवधि और बढ़ सकती है। साथ ही, इससे ईरानी सशस्त्र बल विदेशी हस्तक्षेप का मुकाबला करने के लिए और अधिक दृढ़ हो जाएंगे।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा कि अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के तटीय क्षेत्रों में कई नागरिक ठिकानों पर हमला किया। संगठन ने दावा किया कि यह कार्रवाई अमेरिका ने ‘हताशा’ में की और यह होर्मोजगान प्रांत में एक शादी समारोह पर हुए कथित अमेरिकी हमले के बाद की गई।
जॉर्डन की सशस्त्र सेना (जेएएफ) ने बाद में बताया कि मंगलवार शाम उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से आए 13 में से 10 बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया।
जॉर्डन के अनुसार, बाकी तीन मिसाइलें आबादी वाले क्षेत्रों से दूर गिरीं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी ने होर्मोजगान प्रांत के राजनीतिक एवं सुरक्षा मामलों के उप-गवर्नर अहमद नफीसी के हवाले से कहा कि सिरिक काउंटी में एक शादी समारोह को निशाना बनाए गए अमेरिकी हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई। मृतकों में एक चार साल का बच्चा और एक महिला भी शामिल हैं। 50 से अधिक लोग घायल बताए गए हैं।
मंगलवार शाम दक्षिणी ईरान के कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इसी दौरान अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आईआरजीसी के ठिकानों पर हमले शुरू करने की घोषणा की।
ईरानी मीडिया के अनुसार, धमाकों की आवाजें सिरिक, बंदर अब्बास, केशम, जास्क, कोनारक, चाबहार, जीरोफ्त और असलूयेह सहित कई क्षेत्रों में सुनी गईं।
ईरान के प्रमुख सैन्य कमांड खातम अल-अंबिया सेंट्रल मुख्यालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी ‘हवाई आक्रमण’ के जवाब में ईरानी सशस्त्र बल अमेरिका को ‘कड़ा और करारा जवाब’ देंगे। बयान में कहा गया कि ईरान अपनी सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाना जारी रखेगा।
-
दुर्घटना12 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
