मनोरंजन
जूलिया गार्नर की आगामी बायोपिक में मैडोना आ सकती हैं नजर
ओजाक’ स्टार जूलिया गार्नर की बायोपिक में हॉलीवुड अभिनेत्री मैडोना नजर आएंगी, इस बात की जानकारी ‘वैराइटी’ की रिपोर्ट से सामने आई है। वर्तमान में यूनिवर्सल पिक्च र्स की आगामी बायोपिक में ‘टेक ए बो’ हिटमेकर मैडोना की भूमिका के लिए सबसे आगे हैं।
शुरूआत से ही इस भूमिका के लिए शीर्ष दावेदार मैडोना रही हैं लेकिन अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि एक प्रस्ताव अभी तक नहीं निकला है, अभी भी कई चीजें खेल में हैं जिनमें बजट के साथ-साथ कुछ रचनात्मक कारक भी शामिल हैं।
‘डेडलाइन’ में कहा गया है, मैडोना डियाब्लो कोडी की एक स्क्रिप्ट पर आधारित फिल्म का निर्देशन कर रही हैं और कास्टिंग प्रक्रिया में एक बूट कैंप के माध्यम से प्रतिभाओं को रखने में सावधानी बरत रही है जिसमें नृत्य और गायन पर परीक्षण शामिल है।
अभिनेत्री इस समय पैरामाउंट थ्रिलर ‘अपार्टमेंट 7ए’ की शूटिंग कर रही हैं।
मनोरंजन
‘मातृभूमि’ पर विवाद के बीच सलमान खान बोले, स्क्रिप्ट बदलने के सरकारी दबाव की खबरें झूठी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि भारत सरकार उन पर अपनी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म मातृभूमि की स्क्रिप्ट बदलने के लिए दबाव डाल रही है।
शुक्रवार को सलमान ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में फिल्म के अपने सह-कलाकारों के साथ एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
उन्होंने मीडिया से कहा कि यह बात कि हम चीन के खिलाफ जा रहे हैं या हमारी सरकार ने हम पर स्क्रिप्ट बदलने और उसे फिर से लिखने का दबाव डाला है यह सब बकवास है। इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। हमने सैनिकों, उनके परिवारों और वे किन हालात से गुजरते हैं दोनों तरफ के सैनिकों के अनुभवों पर एक फिल्म बनाई है। इसलिए, इसमें कोई नकारात्मक ताकतें शामिल नहीं हैं।
उन्होंने कहा, “ये सिर्फ परिस्थितियां हैं। परिस्थितियां नकारात्मक हैं, लेकिन ऐसे समय में इन सैनिकों के लिए उनका देश सबसे पहले आता है। वे एक-दूसरे को पसंद करते हैं, लेकिन जब ऐसी स्थिति आती है तो राष्ट्र सर्वोपरि हो जाता है और दोनों पक्ष इस मुद्दे का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।”
इस फिल्म का शीर्षक पहले ‘गलवान’ था। यह 15 जून 2020 को भारत और चीन के बीच हुए ‘गलवान गतिरोध’ पर आधारित है। यह घटना भारत में कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान हुई थी। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिक आपस में भिड़ गए थे। यह लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चल रहे एक बड़े सीमा विवाद का हिस्सा था। जब दोनों पक्षों ने विवादित इलाकों में गश्त करने की कोशिश की तो यह टकराव हिंसक हो गया।
इस झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए, जबकि चीन को भी नुकसान उठाना पड़ा। चार दशकों से भी अधिक समय में यह भारत और चीन के बीच सबसे घातक टकराव था। इससे तनाव काफी बढ़ गया, जिसके बाद दोनों देशों ने अपनी सेना की तैनाती बढ़ा दी और आगे के संघर्ष को टालने के लिए राजनयिक बातचीत शुरू की। फिलहाल भारत और चीन ने अपने संबंधों को सुधार लिया है और कूटनीति के तहत कई रास्ते खोले हैं।
मनोरंजन
‘ये मेरा फाइनल एक्ट है’- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज

रियलिटी शो ‘बिग बॉस-20’ कंटेस्टेंट स्काउट ओपी (तन्मय सिंह) गर्लफ्रेंड और गेमिंग क्रिएटर काश्वी हिरानंदानी के हालिया लाइव स्ट्रीम ने ब्रेकअप की नई अटकलों को हवा दे दी है।
काशवी हीरानंदानी ने अपनी लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान बात करते हुए अपने पांच साल के रिश्ते की बात की, जिसे सुनकर उनके फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि दोनों का रिश्ता किसी मुश्किल मोड़ पर जा पहुंचा है। लाइव स्ट्रीम के दौरान काश्वी एक सपोर्टर्स से बात करते हुए जेन जी कोड़ भाषा में कहती है, “5 साल ही तो थे औरों ने तो…आपको पता है, आपको पता होगा।”
इसके बाद उन्होंने फैंस से अपील की कि वे रियलिटी शो को स्काउट की पर्सनल लाइफ से अलग रखें और उनके सपोर्टर्स से कहा कि वे अटकलों में उलझने के बजाय उन्हें देखते रहें और सपोर्ट करते रहें।
लाइवस्ट्रीम के आखिर में काश्वी कहती हैं कि उनके लिए यह फाइनल एक्ट है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्काउट को अपना पूरा समर्थन देने का जो वादा किया है, वो बिग बॉस के सफर तक साथ देंगी। उन्होंने इशारा किया कि वो इस बारे में सार्वजनिक तौर पर और ज्यादा कुछ नहीं बताएंगी।
हालांकि, काश्वी के बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं लेकिन अभी तक दोनों की ओर से अंतिम मुहर नहीं लगी है। दरअसल, बिग बॉस के घर में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियां व बॉन्डिंग इस विवाद की मुख्य वजह बताई जा रही है। काशवी और स्काउट की मां दोनों ने ही उन्हें लव गिल से दूर रहने की सलाह दी थी।
बता दें कि काश्वी और स्काउटओपी करीब पांच साल से साथ हैं। बिग बॉस 20 में लव गिल के साथ स्काउट की बढ़ती नजदीकियों के बाद उनका रिश्ता काफी चर्चा में आ गया। स्काउट और लव ने कहा है कि उनका रिश्ता भाई-बहन जैसा है लेकिन उनकी बार-बार की बातचीत और फिजिकल क्लोजनेस घर के अंदर और व्यूअर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई।
काश्वी ने आखिरकार स्काउट का सामना किया और वीकेंड का वार के दौरान लव के साथ उनकी बाउंड्री को लेकर सवाल उठाए। इस टकराव के बाद काश्वी को भी लव के बारे में अपनी कुछ टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने माफी मांगी और साफ किया कि उनका इरादा किसी दूसरी महिला की तरफ नफरत फैलाना नहीं बल्कि स्काउट को उसके कामों के लिए जवाबदेह ठहराना था।
वीकेंड का वार में काश्वी के आने के बाद स्काउट काफी परेशान नजर आए, जब उन्होंने अपने एक्शन को लेकर उन्हें फटकार लगाई और आखिरकार उन्होंने लव से दूरी बनाने का फैसला किया। हालांकि, दो दिन के अंदर ही उन्होंने काजी से बात करने के बाद फिर से लव गिल से बात करना शुरू कर दिया, जिसमें दोनों ने मसाज सेशन रोकने का फैसला किया लेकिन बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई।
काश्वी की चेतावनी और बार-बार उनकी इक्वेशन पर सवाल उठाने के बावजूद, स्काउट और लव एक-दूसरे को गले लगाना, हाथ पकड़ना और क्लोज मोमेंट शेयर करना जारी रखे हुए हैं जबकि इसे वे भाई-बहन जैसा रिश्ता बता रहे हैं।
मनोरंजन
‘सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था’, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव

मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों पॉपुलर क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में गेस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। शो के दौरान अभिनेता ने प्रयागराज (इलाहाबाद) में अपने शुरुआती स्कूल के दिनों को याद किया और स्टेज पर परफॉर्म करने का पहला अनुभव शेयर किया।
शो के स्पेशल एपिसोड में अभिनेता ने बताया कि उनका पहला एडमिशन प्रयागराज के एक कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था, जहां उनका दाखिला किंडरगार्टन में हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि कैसे उन्हें छोटी उम्र में ही स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका मिला था। मेगास्टार ने बताया, “सबसे पहले हमारा दाखिला प्रयागराज (इलाहाबाद) के एक कॉन्वेंट स्कूल किंडरगार्टन में हुआ था। वहां हमें स्टेज पर उतारा जाता था। तब से ही हम खेल रहे हैं।”
अपना पहला स्टेज रोल याद करते हुए दिग्गज एक्टर ने बताया कि उन्हें मुर्गी के बच्चे का रोल मिला था और उन्हें छोटी चिड़िया की तरह हाथ हिलाने को कहा गया था। वहीं, आगे अभिनेता ने बताया कि किंडरगार्टन के बाद उन्होंने बॉयज स्कूल में एडमिशन लिया था, जहां उन्होंने नाटकों में हिस्सा लेना जारी रखा और बाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज में दाखिला लिया।
उन्होंने कहा, “स्कूल के बाद हम दिल्ली यूनिवर्सिटी आए। आपने देखा कि किरोड़ीमल कॉलेज में फ्रैंक ठाकुर दास जो थे, वो एक तो शिक्षक थे, साथ में वो नाटक वगैरह, ड्रामा सिखाते थे और बहुत अच्छा अनुभव रहा।”
मेगास्टार ने किरोड़ीमल कॉलेज के पूर्व छात्रों की एक हालिया पहल के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, किरोड़ीमल कॉलेज में मेरे साथ पढ़े हम सभी छात्रों ने मिलकर कॉलेज का स्टेज ठीक करवाया है।
शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की मेजबानी मुख्य रूप से दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन कर रहे हैं। केवल तीसरे सीजन में उनकी जगह अभिनेता शाहरुख खान ने मेजबानी की थी। यह ब्रिटिश शो ‘हू वॉन्ट टू बी बिलिनियर?’ का आधिकारिक हिंदी संस्करण है।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड1 month agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
