Connect with us
Wednesday,22-April-2026
ताज़ा खबर

खेल

RCB बनाम LSG : रजत पाटीदार के शतक ने बदला मैच का रुख

Published

on

 लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच अंतिम समय में बारिश और तेज हवाओं ने दस्तक दी। इसके बावजूद ईडन गार्डन्स में दर्शक स्टेडियम में जमे रहे। दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में आरसीबी ने एलएसजी को 14 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में प्रवेश किया, जहां अब आरसीबी शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। आईपीएल में लखनऊ का यह पहला सीजन था, जहां केएल राहुल के नेतृत्व में टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। हालांकि, आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल की तिकड़ी ने बुधवार के मैच में सिर्फ 34 रनों का योगदान किया था, लेकिन रजत पाटीदार ने 49 गेंदों में शतक जड़ा, जहां टीम को जीत की उम्मीद जगी थी।

आरसीबी ने लखनऊ को जीत के लिए 208 रन का लक्ष्य दिया था। लखनऊ 193 रन पर ही सीमित रह गई। टीम की ओर से केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया और 58 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली, जहां उन्होंने पांच छक्के और तीन चौके लगाए। वहीं, दूसरे बल्लेबाज दीपक हुड्डा भी अपनी लय में दिखे और ताबड़तोड़ शुरुआत की, जहां बल्लेबाज ने 26 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली, जिसमें चार छक्के और एक चौका शामिल है।

एक समय ऐसा लग रहा था कि लखनऊ मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन गेंदबाज जोश हेजलवुड ने उनके इरादों को नाकाम करते हुए तीन विकेट झटके, जिसमें कप्तान केएल राहुल, मनन वोहरा और क्रुणाल पांड्या का विकेट शामिल है। हेजलवुड ने विकेट झटककर मैच का रुख बदल दिया।

वहीं, दूसरी ओर गेंदबाज हसरंगा ने फिल्डिंग करते हुए टीम के लिए कई रन बचाए, जहां उन्होंने एक विकेट भी झटका। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर रहे दीपक हुड्डा का विकेट झटका, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ।

वहीं, जब आरसीबी बल्लेबाजी कर रही थी तो चार ओवरों में तीन कैच छोड़ना लखनऊ के लिए घातक साबित हुआ क्योंकि बैंगलोर ने आखिरी पांच ओवरों में 84 रन बनाए थे।

राहुल ने मैच के बाद कहा कि, “टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा खेलने का प्रयास किया और कई खिलाड़ियों ने खेला भी, लेकिन फिर भी हम जीत के करीब नहीं पहुंच पाए। फिल्डिंग में टीम की थोड़ी कमी रही, जिस कारण मैच का झुकाव हमारी तरफ नहीं हो पाया।”

अंतिम सात ओवरों में 99 रन चाहिए थे, राहुल ने 58 गेंदों में 79 रन की पारी खेली। लेकिन हर्षल पटेल ने 18वें ओवर में शुरूआती दो गेंदों पर छह रन देने के बावजूद एक विकेट झटका और अगली छह गेंदों पर मात्र दो रन दिए।

आरसीबी अब शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।

खेल

‘हेनरिक क्लासेन ने अपनी क्लास दिखाई, एसआरएच का बल्लेबाजी क्रम बेहतरीन’: आदित्य तारे

Published

on

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की बल्लेबाजी का मध्यक्रम विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के आसपास सिमटा हुआ है। क्लासेन ने सीजन में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है और नियमित रूप से रन बनाते हुए टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है। मंगलवार को हैदराबाद में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में क्लासेन ने 13 गेंदों पर 37 रनों की विस्फोटक पारी खेली। मुंबई क्रिकेट के दिग्गज आदित्य तारे ने हेनरिक क्लासेन की तारीफ की है।

स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर जियोस्टार एक्सपर्ट आदित्य तारे ने कहा, “हेनरिक क्लासेन ने फिर से बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इस सीजन में उन्होंने जितनी भी पारियां खेली हैं, उनमें से ज्यादातर में 30 से अधिक रन बनाए हैं। दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उनके पास ज्यादा समय नहीं था, लेकिन फिर भी 13 गेंदों पर 37 रन की पारी उनके बल्ले से आई। यह पारी कमाल की थी और असरदार थी।”

तारे ने कहा, “क्लासेन ने अपनी क्लास दिखाई। अगर वह बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं, तो वह पारी के आखिर तक बल्लेबाजी कर सकते हैं। जब वह डेथ ओवरों में आते हैं, तब भी उनमें मैच को विपक्षी टीम से छीन लेने की काबिलियत होती है। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की बैटिंग इकाई एसआरएच की मदद करती है। जब वे हिट करना शुरू करते हैं, तो गेंदबाज कुछ समझ नहीं पाते। यह बल्लेबाजी क्रम लीग की सर्वश्रेष्ठ में से एक है।”

हेनरिक क्लासेन ने अपनी दमदार और स्थिति की अनुकूल बल्लेबाजी से एसआरएच की खतरनाक बल्लेबाजी में गहराई पैदा की है। सीजन के 7 मैचों की 7 पारियों में 53.33 की औसत और 153.11 की स्ट्राइक रेट से 320 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 22 चौके आए हैं।

Continue Reading

खेल

‘मैंने जितनी भी सेंचुरी देखी हैं, उनमें से यह सबसे बेहतरीन’, जयवर्धने ने तिलक की शतकीय पारी को सराहा

Published

on

मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ सोमवार को मिली 99 रनों की बड़ी जीत के बाद टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने तिलक वर्मा की आईपीएल में पहली सेंचुरी को अब तक की सबसे बेहतरीन शतकीय पारी बताया।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय पर मुंबई इंडियंस 44 के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही थी। हालांकि, इसके बाद तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए नमन धीर के साथ 52 रनों की साझेदारी निभाई। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर उन्होंने 38 गेंदों में 81 रनों की शानदार साझेदारी निभाई, जिसके चलते मुंबई इंडियंस 199 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही।

मुंबई इंडियंस द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा, “हम मुश्किल में थे, लेकिन हमने खुद को उससे उबारा। हमने सब्र रखा और वह स्कोर (199/5) बनाने के लिए बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।” उन्होंने शुरुआती झटकों के बाद मिडिल ऑर्डर के दिखाए गए धैर्य की ओर इशारा किया।

तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली और आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया। युवा बल्लेबाज की तारीफ करते हुए जयवर्धने ने कहा, “हमने कुछ ओवरों को बड़ा बनाया। मैंने जितनी भी सेंचुरी देखी है, उनमें से तिलक की यह शतकीय पारी सबसे बेहतरीन रही।” एमआई के कोच ने गेंदबाजों को भी जीत का श्रेय दिया।

उन्होंने युवा तेज गेंदबाज कृष भगत के प्रयासों की तारीफ की। इसके साथ ही अश्विनी कुमार की गेंदबाजी को भी सराहा। उन्होंने कहा, “कृष (कृष भगत) ने शुरुआत में शानदार प्रयास किया। टीम में वापसी कर रहे अश्विनी का प्रदर्शन भी बहुत बढ़िया रहा।” जयवर्धने ने बड़ी जीत में फील्डिंग के रोल को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि टीम ने बड़े मैदान पर शायद सबसे बेहतरीन फील्डिंग करने का प्रयास किया।

Continue Reading

खेल

आईपीएल 2026: ‘दूसरी टीमें हमसे बेहतर खेल रहीं’, पंजाब से हार के बाद एमआई के कोच महेला जयवर्धने का बयान

Published

on

आईपीएल 2026 में गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया। पंजाब ने मुंबई इंडियंस पर 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। मुंबई की पांच मैचों में यह चौथी हार थी। मुंबई की हार से बाद हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि टीम अभी भी स्पार्क ढूंढने की कोशिश कर रही है।

मैच के बाद जयवर्धने ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हार का बोझ सिर्फ हार्दिक पर है। मुझे लगता है कि जब हम अच्छा नहीं कर रहे होते हैं तो यह हम सभी पर होता है। यह काफी हद तक मुझ पर, मैनेजमेंट में शामिल हर किसी पर और उन सभी पर है कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं।”

जयवर्धने ने कहा, “मुझे पता है कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन दूसरी टीमें बहुत बेहतर हैं। जब वे इस तरह की शुरुआत करते हैं तो उनका कॉन्फिडेंस भी बहुत ज्यादा होता है। हमें बस उन्हें नियंत्रित करने की जरूरत है, जो हम कर सकते हैं। हमें अपनी लय को पाने के लिए कुछ जीत हासिल करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम जो चार गेम हारे—दो बाहर और दो घर पर—वे अलग-अलग तरह के गेम थे। हमने कुछ बदलाव किए और कुछ बदलाव हमें इंजरी की वजह से करने पड़े। कुछ क्षेत्रों में हम बेहतर रहे हैं, लेकिन गेंदबाजी हमारे लिए परेशानी है। हमें इस पर और मेहनत करनी होगी।”

पिछले 5 मैचों में 1 विकेट हासिल नहीं कर सके बुमराह से जुड़े सवाल पर जयवर्धने ने कहा, “मुझे लगता है कि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हम पावरप्ले में दबाव नहीं डाल रहे हैं। विपक्षी बल्लेबाज जानते हैं कि बुमराह के खिलाफ उन्हें रिस्क नहीं लेना है। मैं उंगली उठाकर नहीं कह सकता कि उसने विकेट क्यों नहीं लिया। हम देख रहे हैं कि क्या कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “कभी-कभी आपको थोड़ी किस्मत की भी जरूरत होती है। दूसरा गेंदबाज कुछ विकेट ले रहा है और फिर उसे कुछ मैच-अप मिलते हैं जिनमें वह बहुत कम्फर्टेबल है, बहुत अच्छा है। शुरुआत में श्रेयस को भी उसने अच्छी गेंद फेंकी लेकिन वह लकी नहीं रहा। मुझे लगता है कि एक बार जब वह विकेट लेना शुरू कर देगा, तो शायद उसे ऐसा करने से कोई नहीं रोक पाएगा।”

रोहित शर्मा की वापसी पर उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। सीजन की शुरुआत हुई है। हम रोहित पर ज्यादा जोर नहीं देना चाहते।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र8 hours ago

मुंबई नगर निगम की ‘मार्ग प्रणाली’ लॉन्च… मुंबईकरों के साथ कनेक्टिविटी मजबूत करेगी: मेयर रितु तावड़े

महाराष्ट्र9 hours ago

लेंसकार्ट स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि बीजेपी नेता नाजिया इलाही ने की

महाराष्ट्र10 hours ago

खाड़ी देशों में युद्ध संकट के कारण गैस कनेक्शन के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने वाले एक ग्रुप का पर्दाफाश हुआ है, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्ट्र10 hours ago

वर्ली में भाजपा रैली के दौरान सड़क रोकने पर केस दर्ज

महाराष्ट्र12 hours ago

मुंबई: रईस शेख ने देवेंद्र फडणवीस से पावर लूम बिजली रियायत के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की।

अंतरराष्ट्रीय समाचार12 hours ago

पीएम मेलोनी पर रूसी टीवी एंकर ने दिया विवादित बयान, इटली के विदेश मंत्रालय ने रूसी राजदूत को किया तलब

मनोरंजन13 hours ago

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार ‘भूत बंगला’, पांच दिनों में किया शानदार कलेक्शन

खेल14 hours ago

‘हेनरिक क्लासेन ने अपनी क्लास दिखाई, एसआरएच का बल्लेबाजी क्रम बेहतरीन’: आदित्य तारे

अंतरराष्ट्रीय समाचार15 hours ago

ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

राष्ट्रीय समाचार15 hours ago

2006 मालेगांव ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चार आरोपी हुए बरी

महाराष्ट्र4 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

महाराष्ट्र2 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

राजनीति4 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

व्यापार3 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

राष्ट्रीय3 weeks ago

एचपीसीएल का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

अपराध4 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

रुझान