Connect with us
Wednesday,23-September-2026
ताज़ा खबर

फैशन

व्हाइट रफल गाउन पहनकर उर्वशी रौतेला ने कान में किया ड्रीम डेब्यू

Published

on

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने 75वें वार्षिक कान फिल्म फेस्टिवल में व्हाइट रफल गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर ड्रीम डेब्यू किया है।

उर्वशी ने टोनी वार्ड कॉउचर द्वारा डिजाइन किए गए शानदार गाउन की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की। एक्ट्रेस फोटो में लॉन्ग ट्रेल के साथ व्हाइट ऑफ शोल्डर रफल गाउन पहने नजर आईं।

तस्वीर के साथ उर्वशी ने लिखा, कान फिल्म फेस्टिवल 2022। ड्रीम डेब्यू। थैंक यू यूनिवर्स।

दीपिका पादुकोण, आर माधवन, कमल हासन, ए.आर. रहमान, पूजा हेगड़े, अदिति राव हैदरी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित कई अन्य हस्तियां भी कान रेड कार्पेट पर नजर आईं।

इस बार कान्स फिल्म मार्केट में भारतीय पवेलियन ‘रॉकेटरी- द नांबी इफेक्ट’ (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल), ‘गोदावरी’ (मराठी), ‘अल्फा बीटा गामा’ (हिंदी), ‘बूम्बा रिडिया’ (मिशिंग), ‘धूइन’ (मैथिली) और ‘निराय थाथकलुल्ला मरम’ (मलयालम) फेस्टिवल में छह फिल्में पेश करेगा।

फैशन

शिल्पा शेट्टी ने नागालैंड के ‘महिला बैंड’ को भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया

Published

on

By

‘आज की नारी, सब पे भारी’ की भावना को दोहराते हुए, नागालैंड की महिला वन रिजर्व अधिकारियों की टीम टैलेंट रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ सीजन 10 में शानदार म्यूजिक परफॉर्मेंस देकर जजों को प्रभावित करती नजर आएगी।

‘रॉक ऑन!!’ के जबरदस्त हिट ‘सिनबाड द सेलर’ पर उनका एक्ट जजों को स्टैंडिंग ओवेशन देने के साथ-साथ उनके ‘जुनून’ के लिए सलाम करने के लिए मजबूर कर देगा।

2008 का म्यूजिकल ड्रामा ‘रॉक ऑन!!’ अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और शंकर-एहसान-लॉय द्वारा संगीतबद्ध था। गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे। इस फिल्म से फरहान और प्राची देसाई की सफल बॉलीवुड शुरुआत हुई। इसमें अर्जुन रामपाल, ल्यूक केनी और पूरब कोहली भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।

‘महिला बैंड’ के टैलेंट से हैरान जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कहा, ‘जब भी एक महिला कुछ करने का फैसला करती है, तो वह जो चाहती है उसे हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा देती है और प्रभाव पैदा करती है। वह अजेय है।”

उन्होंने आगे कहा, ”आप लोगों को यूनिफॉर्म में देखकर आपको सलाम करने का मन कर रहा है, लेकिन मैं आपकी टैलेंट को एक बड़ा सलाम देना चाहता हूं। आप लोग शानदार हैं। आपके मंत्रमुग्ध कर देने वाले परफॉर्मेंस ने मेरा दिल चुरा लिया। यह भारत का एक आदर्श प्रतिनिधित्व है। आपको सलाम।”

जज बादशाह आगे बताएंगे, “पहली बार किसी खूबसूरत चीज़ को सुनने का एहसास बहुत अलग होता है। खुद एक म्यूजिशियन होने के नाते, मैं पहली बार ऐसे शानदार संगीत सुनने की लालसा रखता हूं, क्योंकि यह जीवन भर में एक बार होने वाला अनुभव है, जिसे एक बार खत्म करने के बाद दोबारा कभी उसी तरह महसूस नहीं किया जा सकता है।”

मनोरंजन के स्तर को एक पायदान ऊपर ले जाते हुए, बादशाह और किंग भी बैंड के साथ ‘ओओपीएस’ गाने पर परफॉर्म करते नजर आएंगे।

‘हुनर’ को बढ़ावा देते हुए, इस शो में असाधारण कलाकार इस स्टेज पर अपनी अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पार्टिसिपेंट्स को गोल्डन बजर पाने और कम्पीटिशन में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए जजों, शिल्पा शेट्टी, किरण खेर और बादशाह को प्रभावित करना होगा।

इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10 का प्रीमियर 29 जुलाई से सोनी पर होगा।

Continue Reading

फैशन

एमी अवॉर्ड 2022 : पुरस्कार लेते समय भाुवक हो गई गायिका लिजो

Published

on

केनान थॉम्पसन द्वारा आयोजित 74वें टेलीविजन अकादमी पुरस्कारों में गायिका ‘लिजो के वॉच आउट फॉर द बिग ग्र्ल्स’ ने एमी फॉर कॉम्पिटिशन प्रोग्राम श्रेणी जीती। ‘वैराइटी’ की रिपोर्ट के अनुसार, श्रृंखला में गायिका बिग ग्ररल बनने के अवसर के लिए ऑडिशन देती है – जो प्लस-साइज बैकअप डांसर है।

गायिका मंच पर पुरस्कार स्वीकार करते समय भावुक हो गई। इस दौरान उनका कहना था कि, “ट्रॉफी अच्छी है, लेकिन मेरी भावना इन लोगों के लिए है जो मेरे साथ मंच पर हैं। उन्होंने जो कहानियां साझा कीं, वे सिर्फ अद्वितीय ही नहीं है बल्कि इस तरह की कहानियां कही नहीं गई।”

मीडिया में जाने के सपने को लेकर आगे गायिका ने कहा, “जब मैं एक छोटी लड़की थी, तो मैं केवल मीडिया में मुझे देखना चाहती थी।”

अपने पर्सनल अनुभव को लेकर गायिका का कहना था कि, “कोई मेरे जैसी मोटी है। मेरे जैसी काली। मेरी तरह सुंदर। अगर मैं वापस जा कर लिजो को कुछ बता सकती हूं, तो मुझे पसंद आएगा।”

“एक साल पहले, ये महिलाएं इस टेलीविजन शो की शूटिंग कर रही थीं जिसने इनके जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। वे एमी पुरस्कार विजेता सुपरस्टार हैं जो विश्व भ्रमण पर जा रहे हैं! मेरे बिग ग्र्ल्स के लिए मैं कुछ कहना चाहूंगी जोर से, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।”

‘लिजो वॉच आउट फॉर द बिग ग्र्ल्स’ (अमेजॅन प्राइम वीडियो) की प्रतिस्पर्धा ‘द अमेजिंग रेस’ (सीबीएस), ‘नेल्ड इट!’ (नेटफ्लिक्स) से थी।

Continue Reading

फैशन

कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी अदिति राव हैदरी

Published

on

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं। वह इनोवेटिव ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड विवो इंडिया का प्रतिनिधित्व करेगी।

अदिति राव हैदरी ने कहा, मैं कान्स फिल्म महोत्सव रेड कार्पेट पर चलने और वैश्विक स्तर पर ब्रांड विवो का प्रतिनिधित्व करने के लिए काफी उत्साहित हूं।

विवो इंडिया के निदेशक ब्रांड रणनीति योगेंद्र श्रीरामुला ने कहा, वीवो स्मार्टफोन लाइफ को आसान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह फिल्म फेस्टिवल विवो और अदिति राव हैदरी दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि हम दोनों कान्स 2022 में अपनी पहली शुरूआत कर रहे हैं। हम अपनी फ्लैगशिप 80 सीरीज के सिनेमैटिक स्टाइल वीडियो मोड पर कान्स 2022 की पहली यात्रा को लेकर उत्सुक हैं।

17 मई से 28 मई 2022 तक होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में विवो इंडिया एक नए कैंपेन की शुरुआत करेगा। जिसमें उनका साथ एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी देंगी। इस कैंपेन का नाम ‘माय लाइफ इज मूवी’ होगा।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार41 minutes ago

लिस्टिंग से पहले एनएसई आईपीओ का जीएमपी घटकर 43 रुपए, प्रीमियम लिस्टिंग की उम्मीद कमजोर

मनोरंजन54 minutes ago

बिग बॉस से बाहर हुए रोहिद खान, बोले-नियम तोड़ा तो पता था टिकट कटेगा

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला; निफ्टी 23,400 के ऊपर

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

जयपुर के मर्सिडीज वर्कशॉप में आग, आठ लग्जरी कारें जलकर हुईं राख

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की 2026 की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

भारत के निजी क्षेत्र में सितंबर में आर्थिक गतिविधियां रहीं मजबूत, पीएमआई 56 के पार

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

तमिलनाडु: सांबा धान की खेती पर संकट, त्रिची के किसानों ने की 17 नहरों में कावेरी का पानी छोड़ने की मांग

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

नेपाल: भारी बारिश का अलर्ट, टूरिज्म बोर्ड ने यात्रा संबंधी चेतावनी जारी की

महाराष्ट्र3 hours ago

महाराष्ट्र यूसीसी कमेटी से पूर्व जज के इस्तीफे पर जयराम रमेश बोले-‘हर राज्य का अलग यूसीसी संविधान की भावना के खिलाफ’

राजनीति4 hours ago

अखिलेश का दावा, एसआईआर पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल3 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

खेल7 days ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार3 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान