बॉलीवुड
संगीतकार व गायक अंकित तिवारी ने दिल्ली के एक पांच सितारा होटल पर लगाया बड़ा ही संगीन आरोप
बॉलीवुड संगीतकार अंकित तिवारी ने गुरुवार को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल पर आरोप लगाते हुए कहा कि 4 घंटे तक पानी और खाना नहीं दिया और परिवार के साथ बंधक की तरह महसूस कराया, हालांकि होटल ने ही उल्टा उन पर कर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
संगीतकार ने सुबह करीब 6 बजे सोशल मीडिया पर दिल्ली के होटल रॉयल प्लाजा को लेकर एक वीडियो डाला, जिसमें वह अपने कुछ साथियों के साथ खड़े हुए हैं और अपनी समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्हें सुना जा सकता है।
घटना 20 अप्रैल मध्यरात्रि की बताई जा रही है, वहीं वीडियो में उन्होंने कहा कि, होटल रॉयल प्लाजा में परिवार के साथ बंधक की तरह लग रहा है, दयनीय अनुभव। 5 सितारा होटल में न पानी है, खाने का ऑर्डर किए 4 घंटे हो चुके हैं। बाहर से खाना लाने की अनुमति नहीं है इसलिए कोई दूसरा विकल्प नहीं, कुछ बोलो तो स्टाफ बाउंसर की धमकी दे रहा है।
साथ ही विडियो में यह कहते हुए सुना जा रहा है कि, रात के डेढ़ बजे हुए हैं और सब लोग एक ही समस्या को लेकर खड़े हुए हैं कि यहां बाहर से खाना लाने की इजाजत नहीं है और शाम को आठ बजे के बाद किसी को खाना नहीं मिल रहा है। पानी की बॉटल रूम तक नहीं भेज रहे हैं। वहीं स्टाफ भी बत्तमीजी कर रहा है, सभी लोग परेशान है।
संगीतकार अंकित ने भी वीडियो में अपनी समस्या का जिक्र किया कि, मेरी पत्नी और मेरी बच्ची भूखी सो रही है। और यहां नीचे रिसेप्शन पर ड्यूटी ऑफीसर ही नहीं है। हर कोई होटल का कर्मी एक दूसरे को कॉल ट्रांसफर कर रहें हैं और कोई फोन नहीं उठा रहा है।
हालंकि विडियो में अन्य लोग भी अपनी अपनी परेशानी का जिक्र कर रहे हैं। संगीतकार के तमाम आरोपों पर जब होटल रॉयल प्लाजा में संपर्क किया गया तो होटल के एक वरिष्ठ कर्मी ने नाम न लिखने की शर्त पर जानकारी दी कि, यह घटना 20 अप्रैल की रात की है। इन्होंने होटल के 5 कमरे ऑनलाइन बुक किए थे, हमने कर्मियों ने इनको बोला था कि सिस्टम में तकनीकी खामियां आ गई है, इस कारण टेलीफोन नहीं चल रहा है और देरी हो रही है। वहीं होटल की पॉलिसी है कि बाहर से खाना नहीं मंगवा सकते हैं।
इन्होंने कुछ देर बाद हमारे स्टाफ को धमकाया दिया और अपने रुतबे की धौंस भी जमाई, बोले हम राजनीतिक सम्बंध रखते हैं। इसके बाद हमारे कर्मी ने कनॉट प्लेस पुलिस को सूचना देदी। वहीं हमने उन्हें सब कुछ बताया, होटल की सीसीटीवी में अब कुछ कैद है। हमारे कर्मी के साथ हाथापाई भी की है। हालंकि देर रात हमारे बीच समझौता भी हो गया था।
इसके बाद होटल द्वारा लगाए गए सभी आरोपों पर संगीतकार अंकित तिवारी ने खंडन किया है। अंकित तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि, हमने 20 अप्रैल को करीब 9 बजे पहुंचे तो वहां पहले से एक गेस्ट पानी को लेकर झगड़ा कर रहा था। फिर हमने भी रूम से पानी आर्डर किया लेकिन ढाई घंटे तक पानी नहीं आया। हम नीचे गए तो वहां पहले से ही कुछ लोग अपनी शिकायतों को लेकर खड़े हुए थे। हमने पूछा कि आप कोई जवाब नहीं दे रहे हैं तभी स्टाफ ने बदतमीजी से बात की।
फिर बात आगे बढ़ने लगी और वह सभी सुरक्षाकर्मियों को बुलाने लगे, बाहर से खाना मंगा नहीं सकते थे, बच्चे भूखे सो रहे थे। ऐसा लगने लगा कि हमें किडनैप कर लिया हो। जब हम लोगों के साथ ऐसा होने लगा तो हमने पैसा वापस मांगने लगे, तभी सभी धीरे धीरे गायब होने लगे। हमें आखिर में पांच बजे खाना दिया है।
अंकित के मुताबिक, हमने किसी के साथ हाथापाई नहीं की, हमने मास्क उतारा था और न ही हमने शराब का सेवन किया हुआ था। बल्कि स्टाफ ही हमें धमका रहा था। हमने पुलिस को सूचना दी थी, जो पुलिस कर्मी आये उनसे होटल कर्मी ही बात कर रहे थे। उसके बाद हमारे ऊपर दबाब बनाकर एक फॉर्म ओर साइन कराया गया कि, हमारे बीच जो भी मसला रहा वह हल हो गया है। यदि हमने शराब पी हुई तो यह लोग हमसे समझौता करने पर दबाब क्यों बना रहे थे ?
फिल्मी खबरे
‘वेलकम’ के डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने नाना पाटेकर के निधन के बाद प्राइवेसी की अपील की, कहा- ‘बात करने की हालत में नहीं हूं’

मुंबई: फिल्ममेकर अनीस बज़्मी ने मीडिया से गुज़ारिश की है कि उन्हें दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन के सदमे से उबरने के लिए कुछ समय दिया जाए। दोनों ने मशहूर फिल्म ‘वेलकम’ में साथ काम किया था, जिसमें बज़्मी ने पाटेकर को मशहूर किरदार ‘उदय शेट्टी’ के रोल में डायरेक्ट किया था। एक्टर की मौत के बाद, डायरेक्टर ने एक नोट शेयर करते हुए कहा कि वह बहुत दुखी हैं और अभी इस नुकसान के बारे में बात करने की हालत में नहीं हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मैसेज शेयर करते हुए उन्होंने मीडिया के दोस्तों से कहा, “मेरे सभी मीडिया दोस्तों, मुझे सच में खेद है, लेकिन मैं अभी बात करने की हालत में नहीं हूं। मैं बहुत दुखी हूं और अभी भी इस बात को समझ नहीं पा रहा हूं कि क्या हुआ है। प्लीज़ मुझे कुछ समय दें। सच कहूं तो मेरे पास अभी कुछ भी कहने के लिए शब्द या मन की सही स्थिति नहीं है। यह मेरे और हम सभी के लिए एक असहनीय नुकसान और असहनीय दर्द है। उम्मीद है आप समझेंगे।
सादर, अनीस बज़्मी।”
अनीस बज़्मी और नाना पाटेकर की बात करें तो, वे 2007 की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ के लिए साथ आए थे, जो हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक बन गई। नाना पाटेकर ने ‘उदय शंकर शेट्टी’ का किरदार निभाया था, जो एक खूंखार अंडरवर्ल्ड डॉन था, लेकिन अपने डरावने व्यक्तित्व के बावजूद, वह अपनी बहन संजना (कैटरीना कैफ) के लिए एक सही पति खोजने को लेकर बहुत चिंतित रहता था। अनीस बज़्मी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्होंने नाना पाटेकर को, जो मुख्य रूप से गंभीर और ड्रामैटिक किरदारों के लिए जाने जाते थे, कॉमेडी रोल करने के लिए मनाया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें यकीन था कि यह दिग्गज एक्टर कॉमेडी में भी बेहतरीन काम करेंगे। नाना पाटेकर स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद आखिरकार मान गए थे और उन्होंने अनीस बज़्मी से कहा था कि वह “कच्ची मिट्टी” की तरह हैं और डायरेक्टर उन्हें किसी भी सांचे में ढाल सकते हैं। इस साथ काम करने का नतीजा यह हुआ कि नाना पाटेकर की सबसे यादगार कॉमेडी परफॉर्मेंस में से एक सामने आई। अनिल कपूर (जिन्होंने ‘मजनू भाई’ का रोल किया था) के साथ उनकी केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बन गई थी। नाना पाटेकर का ‘उदय शेट्टी’ का किरदार अपनी बेहतरीन एक्टिंग और डायलॉग बोलने के अंदाज़ के लिए बहुत मशहूर हुआ। फिल्म का मशहूर डायलॉग “कंट्रोल उदय, कंट्रोल” फिल्म की सबसे यादगार लाइनों में से एक बन गया और एक पॉपुलर मीम भी बन गया। एक और यादगार पल था उदय का सब्ज़ी बेचने वाला सीन, जिसमें उनका डायलॉग “आलू ले लो, कांदा ले लो…” और उसके बाद “सुबह से न एक आलू बिका है, न बिका है आधा कांदा!” बहुत मशहूर हुआ। इससे पहले, अक्षय कुमार, जिन्होंने ‘वेलकम’ में इस दिग्गज एक्टर के साथ काम किया था और बाद में ‘हाउसफुल 5’ में भी उनके साथ नज़र आए, उन्होंने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जानकारी के लिए बता दें कि नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर, 2026 को 75 साल की उम्र में गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था।
बॉलीवुड
टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

मुंबई । टीवी की मशहूर ‘बालिका वधू’ यानी आनंदी के नाम से जानी जाने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या मामले में बुधवार को बड़ा फैसला आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनके पूर्व पार्टनर राहुल राज सिंह को आरोपमुक्त (डिस्चार्ज) कर दिया है।जस्टिस एसजी डिगे की सिंगल बेंच ने बुधवार को यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन के पास मामले को ट्रायल तक ले जाने लायक पर्याप्त सबूत ही नहीं हैं।
24 साल की प्रत्युषा बनर्जी 1 अप्रैल 2016 को गोरेगांव वेस्ट स्थित अपने किराए के फ्लैट में फांसी पर लटकी मिली थीं। उनकी मां सोमा बनर्जी की शिकायत पर बांगुर नगर पुलिस ने राहुल राज सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 323, 504, और 506 के तहत केस दर्ज किया था। आरोप था कि राहुल ने उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया।
राहुल को जुलाई 2016 में हाई कोर्ट से ही अग्रिम जमानत मिल गई थी। 2018 में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद राहुल ने डिस्चार्ज के लिए अर्जी लगाई, जिसे डिंडोशी सेशन कोर्ट ने अगस्त 2023 में खारिज कर दिया था। सेशन कोर्ट ने तब कहा था कि गवाहों के बयान से लगता है कि आरोपी ने मृतका की जिंदगी नर्क बना दी थी।
राहुल की ओर से सीनियर वकील आबाद पोंडा और श्रेयांश मिठारे ने दलील दी कि एफआईआर जल्दबाजी में दर्ज की गई, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आत्महत्या से एक घंटे पहले की आखिरी फोन रिकॉर्डिंग में राहुल प्रत्युषा को कोई भी कदम न उठाने के लिए समझा रहे थे और अपना प्यार जता रहे थे। राहुल ही वह व्यक्ति था जिसने दरवाजा खुलवाया और उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की।
कोर्ट ने इन दलीलों को मानते हुए कहा कि यह उकसाने का मामला नहीं बनता, इसलिए ट्रायल चलाना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। राहुल का शुरू से दावा रहा है कि दोनों दिसंबर 2016 में शादी करने वाले थे। अब 10 साल चली इस कानूनी लड़ाई के बाद राहुल बरी हो गए हैं। प्रत्युषा का परिवार चाहे तो सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकता है।
फिल्मी खबरे
’36 साल से यही रूटीन’, अक्षय कुमार ने बताया क्यों नहीं लेना चाहते हैं रिटायरमेंट

मुंबई, 11 जून: अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान रवीना के प्रोफेशनलिज्म और मजबूत नैतिकता की भी तारीफ की। साथ ही, अपने रिटायरमेंट के प्लान पर मजेदार खुलासे किए।
ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने अक्षय से रिटायरमेंट प्लान को लेकर सवाल किए, तो अभिनेता ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए बताया, “जब मैं रोज सुबह 4 बजे उठता हूं, तो सिर्फ 5 सेकंड के लिए मन में आता है कि अब रिटायरमेंट ले लूं, लेकिन अगले ही पल याद आता है कि मुझे शूटिंग पर जाना है। वहां पर पूरी टीम मेरी इंतजार कर रही होगी। बस, इसी ‘कश्मकश’ में जिंदगी चल रही है। अगले दिन फिर से वही रूटीन शुरू हो जाता है और ऐसा करते-करते मुझे 36 साल बीत चुके हैं।”
उन्होंने आगे हंसते हुए कहा, “अगर मैं रिटायर हो भी गया, तो घर पर बैठकर ज्यादा से ज्यादा क्या करूंगा। इलेक्ट्रिशियन का काम हाथ आ जाएगा, या फिर कुत्तों घुमाने चला जाऊंगा। ऐसे ही घर के सारे काम मेरे हिस्से आ जाएंगे। मुझे लगता है कि उन सब कामों को करने से बेहतर है कि मैं फिल्मों में एक्टिंग करता रहूं।”
अभिनेता ने अपनी बात को रखते हुए बताया कि उन्हें रिटायरमेंट शब्द से नफरत हैं। उन्होंने कहा, “अगर आपको एक लंबी और सेहतमंद जिंदगी जीनी है, तो कभी काम करना बंद मत कीजिए और हमेशा एक्टिव रहिए।”
अभिनेता अक्षय कुमार ने आगे पुराने दिनों को याद करते हुए अभिनेत्री रवीना टंडन की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि समय कैसे बदल गया है; उनकी पुरानी साथी कभी बॉलीवुड में हीरोइन के तौर पर राज करती थीं, लेकिन अब वह हीरोइन की मां बन गई हैं। अक्षय कुमार ने रवीना की बेटी राशा थडानी की ओर इशारा किया।
एक्टर ने रवीना के प्रोफेशनलिज्म और मजबूत नैतिकता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं आपको रवीना के बारे में बताना चाहता हूं कि वह हमेशा से बहुत प्रोफेशनल रही हैं। मुझे आज भी याद है, मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था और सूरज डूबने वाला था। सूरज डूबने में बस 25-30 मिनट बचे थे। ग्रीन रूम बहुत दूर था और उन्हें जल्दी से कपड़े बदलकर आना था। यह नामुमकिन लग रहा था। लेकिन मुझे याद है, वह जनरेटर वैन में गईं और जल्दी से कपड़े बदलकर वापस आ गईं।”
दिवंगत अभिनेता पंकज धीर को याद करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि जैसा सभी जानते हैं, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ पंकज धीर की आखिरी फिल्म थी। आज इस खास मौके पर पूरी टीम उन्हें बहुत मिस कर रही है।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
