Connect with us
Wednesday,29-July-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने करहल से दाखिल किया अपना नामांकन

Published

on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मैनपुरी कीे करहल विधानसभा से अपना नामांकन किया है। अपने पैतृक गांव इटावा के सैफई से करहल विधानसभा सीट के लिए नामांकन कराने को मैनपुरी के लिए रवाना होने के लिए अखिलेश यादव विजय रथ पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

सैफई से करहल के बीच करीब 30 किमी की दूरी पर अखिलेश का जगह जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रथ पर सवार सपा अध्यक्ष हाथ हिला कर जनता का अभिवादन करते रहे। करीब एक बजे मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया।

अखिलेश यादव इटावा के सैफई से विजय रथ पर सवार होकर दिन में करीब एक बजे मैनपुरी कलेकट्रेट पहुंचे। उनके साथ करहल में उनके चुनाव प्रबंधन की कमान संभाल रहे पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव उर्फ तेजू और करहल के विधायक सोबरन सिंह यादव भी थे। सोबरन सिंह यादव उनके नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान कमरे में थे। इसके साथ ही पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। इससे पहले अखिलेश यादव ने सोमवार को सुबह एक ट्वीट भी किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहली बार करहल से विधानसभा का चुनाव लडने के निर्णय के बाद से ही मैनपुरी में सियासी माहौल बेहद गरम हो गया। मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप उनके चुनाव का संचालन कर रहे हैं, जबकि मैनपुरी से सांसद समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की निगाह भी यहां लगी है।

सैफई से सोमवार की सुबह नामांकन दाखिल करने के लिए अखिलेश निकले तब जगह-जगह उनका कार्यकतार्ओं ने स्वागत किया। अखिलेश यादव करहल कस्बा होते हुए मैनपुरी पहुंचे हैं। कलक्ट्रेट तक पहुंचने के दौरान कार्यकतार्ओं की भीड़ उनका स्वागत कर रही है।

नामांकन में अब केवल दो दिन का ही समय शेष है। इसके बाद भी भाजपा ने अब तक यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से ही चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में भाजपा यहां कोई मजबूत प्रत्याशी लाने का प्रयास कर रही है।

करहल में चुनाव के तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। कांग्रेस ने इस सीट से ज्ञानवती यादव को और बसपा ने कुलदीप नारायण को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार का नाम अभी घोषित नहीं हुआ है। चर्चा है कि बीजेपी अखिलेश के खिलाफ उनके परिवार की सदस्य अपर्णा यादव को उतार सकती है।

महाराष्ट्र

मुंबई: पुलिस ने करोड़ों रुपये की एपीके फाइल बनाने वाले जालसाज को किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से पर्सनल बैंक डिटेल्स और डेटा भी बरामद हुआ

Published

on

मुंबई: मुंबई महानगर गैस के नाम पर शिकायतकर्ता से धोखाधड़ी करने और एपीके फाइल तैयार करके जनता से ठगी करने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड के नाम से डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता को एक नकली एपीके फाइल भेजी गई थी और उसका मोबाइल हैक करके बैंक खाते से 70,500 रुपये उड़ा लिए गए थे। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया और उसकी तलाश शुरू की गई। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उसका पता पश्चिम बंगाल में चला और उसे यहां से गिरफ्तार कर लिया गया। 26 साल का आरोपी झारखंड का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 10 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 7 सिम कार्ड, 4 डेबिट क्रेडिट कार्ड, 963 एपीके फाइलें और 37,200 बैंक खातों का डेटा भी बरामद किया है। आरोपी ने तैयार की गई 91 एपीके फाइलें दूसरे आरोपियों को भी दी हैं। इस 91 एपीके फाइल के ज़रिए देश में 2993 और मुंबई और महाराष्ट्र में 512 पोर्टल पर शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिसमें करीब 63 करोड़ 71 लाख 82 हज़ार रुपये की ठगी की गई है। आरोपी बहुत चालाक है, इसलिए वह एपीके फाइलें तैयार करने में एक्सपर्ट था। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, डीसीपी रग्सुधा ने कहा कि पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया आरोपी बैंक एपीके फाइलों के ज़रिए बैंक अकाउंट भी हैक करता था। इसके साथ ही, वह टेक्निकली भी अच्छा था। डीसीपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोई भी अनजान फाइल न खोलें क्योंकि ऐसे ग्रुप इसी तरह से लोगों को ठगते हैं।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

Published

on

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 729 अंक या 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,495 और निफ्टी 202 अंक या 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,187 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी का नेतृत्व आईटी स्टॉक्स कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी मेटल, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फार्मा हरे निशान में था। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी पीएसई लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 236 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,598 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 105 अंक या 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,185 पर था।

सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, इन्फोसिस, एचयूएल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, इटरनल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक,टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे। इंडिगो, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टाइटन, ट्रेंट और बीईएल लूजर्स थे।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। केवल हांगकांग का बाजार ही हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स में एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

जानकारों ने कहा कि निफ्टी में सही कीमत वाले शेयरों की मदद से, मार्केट का मौजूदा सीमित दायरे वाला ट्रेंड ऊपर की ओर टूट सकता है। इसमें समय लग सकता है। हालांकि, विदेशी निवेशकों की ओर से बड़े पैमाने पर खरीदारी के लिए कच्चे तेल की कीमतों के ट्रेंड और मॉनसून की प्रगति के बारे में साफ जानकारी की जरूरत है। दक्षिण कोरिया में चिप शेयरों में आई भारी गिरावट भारत के लिए फायदेमंद है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 755.33 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी में किया, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,664.16 करोड़ रुपए का निवेश भारतीय इक्विटी बाजार में किया।

Continue Reading

महाराष्ट्र

नेट पेपर लीक: गुजरात कनेक्शन रोहित पवार का नया दावा, एक्स पर ट्वीट के बाद सियासत तेज, एग्जाम पेपर से तीन दिन पहले पेपर लीक का खुलासा

Published

on

मुंबई: दिल्ली जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी, नेट पेपर लीक मामले में नए खुलासे होने लगे हैं। पेपर लीक को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा और धमाका एनसीपी शरद पवार ग्रुप के नेता और विधायक रोहित पवार ने किया है। रोहित पवार ने एक्स पर एक ट्वीट में आरोप लगाया है कि पेपर लीक के तार गुजरात से जुड़े हैं क्योंकि नेट री-एग्जाम का पेपर तीन दिन पहले गुजरात पहुंचा था और पेपर गुजरात से लीक हुआ था। एक्स पर रोहित पवार के ट्वीट ने एक बार फिर बवाल मचा दिया है। रोहित पवार ने एक्स पर लिखा है कि नेट का पेपर तीन दिन पहले लीक हो गया था। यह खबर है। इसे साफ किया जाना चाहिए। मेरे पास इससे जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स, लिंक्स और व्हाट्सएप चैट्स हैं। इसे लेकर रोहित पवार ने ट्विटर एक्स पर एक ईमेल की कॉपी भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है, जिसमें सभी डॉक्यूमेंट्स का भी जिक्र है। एक तरफ संसद में पेपर लीक सुधार बिल पर चर्चा के दौरान हंगामा हो रहा है, तो दूसरी तरफ रोहित पवार ने दोबारा हो रहे नेट पेपर के लीक होने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र4 hours ago

मुंबई: पुलिस ने करोड़ों रुपये की एपीके फाइल बनाने वाले जालसाज को किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से पर्सनल बैंक डिटेल्स और डेटा भी बरामद हुआ

खेल5 hours ago

‘यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है’, मैनुअल नुएर ने आगामी सीजन के बाद रिटायरमेंट का संकेत दिया

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

महाराष्ट्र7 hours ago

नेट पेपर लीक: गुजरात कनेक्शन रोहित पवार का नया दावा, एक्स पर ट्वीट के बाद सियासत तेज, एग्जाम पेपर से तीन दिन पहले पेपर लीक का खुलासा

व्यापार7 hours ago

रूस ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर लगाया आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, जारी किया अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट

मनोरंजन7 hours ago

खुद को साबित करने की कोशिश नहीं कर रही, अच्छे किरदार मिलना मेरी किस्मत का हिस्सा है : शहनाज गिल

राष्ट्रीय समाचार8 hours ago

अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा, आय में भी उछाल

मनोरंजन9 hours ago

संजय दत्त के 67वें जन्मदिन पर बोलीं बहन प्रिया, ‘आपने मां-पिता दोनों की कमी को किया पूरा’

राजनीति10 hours ago

राहुल गांधी के परिवार पर विवादित टिप्पणी करना पड़ा भारी, कर्नाटक के भाजपा विधायक पर एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र11 hours ago

‘तीन साल में 1.21 लाख से ज्यादा एमएसएमई बंद’, सामना में शिवसेना (यूबीटी) ने केंद्र पर साधा निशाना

खेल3 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

मनोरंजन1 week ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

अपराध1 day ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध4 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र4 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

रुझान