राजनीति
अकबर इलाहाबादी का नाम बदलने पर दिए गए जांच के आदेश
यूपी में प्रसिद्ध कवि अकबर इलाहाबादी का नाम बदलने पर बवाल शुरु हो गया है । तीन साल पहले योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने के बाद प्रसिद्ध कवि अकबर इलाहाबादी का उल्लेख ‘अकबर प्रयागजी’ के रूप में किया गया है। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए है। उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) की वेबसाइट पर मंगलवार को कवि का नाम अकबर प्रयागराजी रखा गया।
इस मुद्दे पर हंगामा होने के बाद यूपीएचईसीएस के उप सचिव शिव जी मालवीय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वेबसाइट हैक कर ली गई है और महान कवि अकबर ‘इलाहाबादी’ का नाम बदलकर अकबर ‘प्रयागराजी’ करना भ्रामक है।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आयोग ने अपनी वेबसाइट पर ऐसा कोई नाम दर्ज नहीं किया है। इसे ठीक किया जा रहा है।
यूपीएचईएससी की विज्ञप्ति में आगे कहा गया है, साइबर सेल से जांच की मांग की जा रही है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अकबर इलाहाबादी, संयोग से, अखबारों पर अपनी पंक्तियों के लिए प्रसिद्ध हैं, जो कहते हैं – “खिंचो न कमनों को, न तलवार निकलो, जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकलो”।
वेबसाइट पर कुछ अन्य कवियों के नाम भी बदल दिए गए हैं।
राशिद इलाहाबादी और तेग इलाहाबादी का उल्लेख “तेग प्रयागराजी” और “रशीद प्रयागजी” के रूप में किया गया है।
इस बीच आयोग की हिंदी वेबसाइट को बहाल कर दिया गया है और अंग्रेजी पोर्टल को बहाल करने का काम जारी है।
घटना की शिकायत पुलिस साइबर सेल में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की गई है।
यूपीएचईएससी, राज्य सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय, राज्य के 331 सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में प्रिंसिपल और सहायक शिक्षकों की नियुक्ति करती है।
राष्ट्रीय समाचार
टेस्ला लंबी देरी के बाद एक अक्टूबर को अगली पीढ़ी की रोडस्टर को करेगी लॉन्च

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने घोषणा की कि कंपनी लंबी देरी के बाद एक अक्टूबर को रोडस्टर लॉन्च करेगी। टेस्ला रोडस्टर की पहली जनरेशन को करीब एक दशक पहले बाजार में उतारा गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर टेस्ला ने एक पोस्ट में कहा, “गो फॉर लॉन्च”, साथ ही इसमें एक पोस्टर भी था, जिसमें इसकी तारीख एक अक्टूबर दी गई थी।
इस पोस्ट के रिप्लाई में मस्क ने कहा, “नई टेस्ला रोडस्टर 10.01 को लॉन्च की जाएगी।”
इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में अगस्त में दावा किया गया था कि टेस्ला नए डिजाइन वाली रोडस्टर को जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इवेंट में स्पेसएक्स के साथ मिलकर बनाए गए कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स वाले लिमिटेड-एडिशन वर्जन का डेमो दिखाया जा सकता है।
टेस्ला ने सबसे पहले 2017 में अगली पीढ़ी की रोडस्टर लाने का ऐलान किया था और कहा था कि इसकी डिलीवरी 2020 में शुरू हो जाएगी, लेकिन इस प्रोग्राम में बार-बार देरी हुई है।
यह कदम टेस्ला द्वारा पिछले हफ्ते ऑस्टिन, टेक्सास के कुछ इलाकों में अपनी दो-सीटर साइबरकैब में राइड्स की सुविधा शुरू करने के बाद उठाया गया है। इस साइबरकैब में न तो स्टीयरिंग व्हील है और न ही पैडल। मस्क ने इस गाड़ी को टेस्ला को ड्राइवरलेस गाड़ियों के क्षेत्र में एक बड़ी ताकत बनाने के लिए अहम बताया है।
खबरों के मुताबिक, नई रोडस्टर अब एक आम हाई-परफॉर्मेंस ईवी से बदलकर पूरी तरह से नई कार्बन-फाइबर हाइपरकार बन गई है।
नई रोडस्टर के लॉन्च से पहले टेस्ला के शेयर में तेजी देखी गई। बीते एक महीने में टेस्ला ने 7 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। हालांकि, सालाना आधार पर इसमें करीब 10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।
राष्ट्रीय समाचार
आंध्र प्रदेश: भारी बारिश और बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात से ही कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।
अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पलनाडू जिले के नरसरावपेट में तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। इस दौरान पेटलुरिवरिपालेम और लक्ष्मीपुरम गांवों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान नागाम्मा (63) और मेकाला वेंकयम्मा (60) के तौर पर हुई है। माना जा रहा है कि दोनों की मौत कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) से हुई।
पूर्वी गोदावरी, विशाखापत्तनम और गजुवाका इलाकों में जोरदार बारिश हुई। निदादावोलु में बस स्टैंड पानी से भर जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के अनुसार, विदर्भ और मध्य प्रदेश क्षेत्रों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार सुबह एक बुलेटिन में कहा कि इसके अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है और इससे राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
उत्तरी आंध्र तट पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। एलुरु, एनटीआर, कृष्णा, नंद्याल और कुरनूल जिलों के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है।
एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने के दौरान पेड़ों या होर्डिंग्स के नीचे न खड़े हों। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि वे उफान पर बह रही नदियों या नहरों को पार करने की कोशिश न करें। राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों और अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा कि लोगों को उफान पर बह रही नदियों या नहरों को पार करने से बचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जोखिम वाले इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने को भी कहा।
गृह मंत्री ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में मौजूद रहने का निर्देश दिया। राज्य में इस साल बारिश में लगभग 60 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का जोर है और कई जगहों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आंध्र प्रदेश जल संसाधन सूचना और प्रबंधन प्रणाली (एपीडब्ल्यूआरआईएमएस) के अनुसार, 1 जनवरी से 9 सितंबर के बीच राज्य में 578.58 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 236.51 एमएम बारिश हुई, जो 59.12 प्रतिशत कम है।
महाराष्ट्र
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नालासोपारा-दादर-कुर्ला में जलभराव, येलो अलर्ट जारी

मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में जलभराव के कारण आने-जाने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
शनिवार रात से जारी तेज बारिश के चलते नालासोपारा रेलवे स्टेशन के पूर्व दिशा में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसके बावजूद यात्री पानी के बीच से गुजरकर अपने गंतव्य की ओर जाने को मजबूर हैं। स्टेशन परिसर में भी यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है।
वहीं, बीती रात से वसई-विरार शहर में तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते नालासोपारा शहर के सेंटर पार्क, तुलिंज ब्रिज समेत कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे सुबह के समय वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी तरह, दादर इलाके में भी तेज बारिश जारी है, जिससे आने-जाने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लगातार बारिश के कारण कुर्ला स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर चुका है।
बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार के लिए मुंबई, ठाणे और पालघर में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान, हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग ने बताया, “आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिसमें बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर एक-दो बार तेज बारिश भी हो सकती है।”
रविवार के मौसम को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने भी पोस्ट किया। बीएमसी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।”
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
