Connect with us
Tuesday,21-April-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

अमरिंदर सिंह ने की एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात

Published

on

पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह राजधानी दिल्ली में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। गुरुवार को अमरिंदर सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात की। इस मुलाकात को कई मायनों में इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात के तुंरत बाद एनएसए डोभाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए रवाना हो गए।

बुधवार शाम को अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई थी। इस मुलाकात के अगले दिन यानी आज अमरिंदर सिंह का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात करना और उसके तुरंत बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का गृह मंत्री से मुलाकात करना , इसे पंजाब के हालात और राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले से जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि बुधवार को अमित शाह से मुलाकात के बाद ट्वीट करके अमरिंदर सिंह ने बताया था कि उन्होने अमित शाह से मुलाकात कर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन के मुद्दें पर बात की। गृह मंत्री से कृषि कानूनों को निरस्त करने और एमएसपी की गारंटी देकर इस संकट को जल्दी खत्म करने का अनुरोध किया।

आईएएनएस ने यह बुधवार को ही बताया था कि दोनो नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक चली मुलाकात में कृषि कानूनों और किसानों के आंदोलन के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा और पंजाब के हालात पर भी चर्चा हुई थी।।

गुरुवार को अमरिंदर सिंह के एनएसए डोभाल से मुलाकात को अब इसी नजरिये से देखा जा रहा है। गौरतलब है कि अमरिंदर सिंह लगातार नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तानी कनेक्शन को उठाकर उन्हे पंजाब और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते रहे हैं। अमरिंदर सिंह के इन्ही बयानों का सहारा लेकर भाजपा भी लगातार सिद्धू और कांग्रेस आलाकमान पर निशाना साध रही है।

राजनीति

टीएमसी ने चुनाव आयोग से उत्तरपारा से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ की शिकायत, मतदाताओं को रिश्वत देने का आरोप

Published

on

टीएमसी ने हुगली जिले की उत्तरपारा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिपांजन चक्रवर्ती के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। टीएमसी का दावा है कि भाजपा कुछ दिन पहले शुरू किए गए “मातृ शक्ति भरोसा कार्ड” के जरिए मतदाताओं को रिश्वत देने की कोशिश कर रही है।

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त, मुख्य निर्वाचन आयुक्त पश्चिम बंगाल, डीईओ हुगली और सामान्य पर्यवेक्षक को संबोधित करते हुए टीएमसी ने पत्र लिखकर शिकायत की है। पत्र में टीएमसी ने लिखा है, “हमें यह जानकारी मिली है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 185 उत्तरपारा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए गए दिपांजन चक्रवर्ती और उनके एजेंट व समर्थक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को एक फॉर्म भरवाकर, जिसका नाम “मातृशक्ति भोष कार्ड” है, उन्हें 3000 मासिक भत्ता देने का वादा कर रहे हैं। मतदाताओं को रिश्वत देने की यह भ्रष्ट प्रथा भारतीय जनता पार्टी और उसके उम्मीदवार द्वारा मुख्य रूप से उत्तरपारा निर्वाचन क्षेत्र के पंचायत क्षेत्रों में अपनाई गई है।”

टीएमसी ने आगे लिखा है, “मतदाताओं की व्यक्तिगत जानकारी इस वादे के साथ एकत्र करना कि सत्ता में आने पर पार्टी उन्हें 3000 मासिक भत्ता देगी, अवैध, अनैतिक और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत परिभाषित भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में आता है। केवल इसी कृत्य के लिए भाजपा उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जानी चाहिए और उसके खिलाफ उचित आपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए।”

इसके पहले 17 अप्रैल को तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर गंभीर आरोप लगाए था। पत्र में आरोप लगाया गया था कि चुनाव आयोग द्वारा जारी ‘फोर्स डिप्लॉयमेंट इन इलेक्शंस मैनुअल, 2023”, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 का उल्लंघन किया गया है।

फेसबुक पर प्रसारित एक वीडियो के आधार पर यह शिकायत की गई थी। वीडियो में कुछ नागरिक यह दावा करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सीआरपीएफ के जवान कथित तौर पर भाजपा उम्मीदवारों के साथ घूम रहे थे, भाजपा के पर्चे बांट रहे थे और मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

पत्र में कहा गया था कि यह व्यवहार कथित तौर पर आपराधिक धमकी और चुनावी प्रक्रिया में अनुचित प्रभाव (धारा 174) के तहत अपराध है। इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि इस तरह की गतिविधियां मतदाताओं में डर का माहौल पैदा करती हैं और स्वतंत्र मतदान के अधिकार को प्रभावित करती हैं।

Continue Reading

राजनीति

सिविल सेवा दिवस पर पीएम मोदी बोले, राष्ट्रसेवा ही है विकसित भारत की नींव

Published

on

PM MODI

सिविल सेवा दिवस के मौके पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सिविल सेवकों को शुभकामनाएं दीं और उनके काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ एक औपचारिक अवसर नहीं है, बल्कि यह सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मौका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सभी सिविल सेवकों को मेरी शुभकामनाएं। यह सुशासन और राष्ट्र-निर्माण की दिशा में काम करने के हमारे संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का एक अवसर है। जमीनी स्तर से लेकर नीति-निर्माण तक, सिविल सेवकों के प्रयास अनगिनत लोगों के जीवन को स्पर्श करते हैं और भारत की प्रगति में अपना योगदान देते हैं। कामना है कि हमारे सिविल सेवक अपने कर्तव्य के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखते हुए उत्कृष्टता, करुणा और नवाचार के साथ देश की सेवा करते रहें।”

एक अन्य पोस्ट में पीएम ने कहा, “राष्ट्रसेवा ही विकसित भारत की नींव है। सिविल सेवा दिवस के गौरवशाली अवसर पर आइए, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर सशक्त, समृद्ध एवं संवेदनशील भारतवर्ष के निर्माण का संकल्प दोहराएं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया, “सिविल सेवा दिवस के अवसर पर हमारे सिविल सेवकों को मेरी शुभकामनाएं। नीतियों को लागू करने, शासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पूरी ईमानदारी के साथ नागरिकों की सेवा करने के प्रति उनका समर्पण राष्ट्र-निर्माण में एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कामना है कि यह अवसर राष्ट्र-सेवा के प्रति उनके संकल्प को और अधिक दृढ़ करे।”

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सिविल सेवा दिवस के पावन अवसर पर, मैं सभी सिविल सेवकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। जनसेवा के प्रति आपका समर्पण और जमीनी स्तर पर किए गए आपके अथक प्रयास लोगों के जीवन में वास्तव में एक सकारात्मक बदलाव लाते हैं। नीतियों के क्रियान्वयन से लेकर रोजमर्रा की चुनौतियों से निपटने तक राष्ट्र-निर्माण और पूरे देश में सुशासन को मज़बूत बनाने में आपकी भूमिका अत्यंत निर्णायक है।”

Continue Reading

महाराष्ट्र

नगर आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा ने मलाड में मनोहर विमान देसाई अस्पताल का जायजा लिया

Published

on

मुंबई के एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर (वेस्टर्न सबअर्ब्स) डॉ. विपिन शर्मा ने आज (20 अप्रैल, 2026) मलाड ईस्ट इलाके में मौजूद मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मनोहर विमान देसाई हॉस्पिटल का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने हॉस्पिटल के आउटपेशेंट डिपार्टमेंट, इंटेंसिव केयर यूनिट और अलग-अलग डिपार्टमेंट का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने हॉस्पिटल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों से भी बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से भी बातचीत की और वहां के हालात के बारे में जानकारी ली। एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा के आज के दौरे के दौरान मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के सबअर्बन हॉस्पिटल्स डिपार्टमेंट के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट और हेड डॉ. चंद्रकांत पवार भी मौजूद थे। आज के दौरे के दौरान डॉ. शर्मा ने मशीनरी, एम्बुलेंस और हॉस्पिटल से जुड़े अलग-अलग मामलों का निरीक्षण किया और संबंधित लोगों से वहां के हालात पर डिटेल में चर्चा की। इसके अलावा, मेडिकल सर्विस देने वाले डॉक्टरों, नर्सों और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत करते हुए, डॉ. शर्मा ने निर्देश दिया कि अस्पताल में मेडिकल सर्विस देने वाले सभी डॉक्टर और संबंधित कर्मचारी इलाज के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों से ज़्यादा विनम्रता से बात करें और मरीजों को ठीक से सलाह दें। डॉ. शर्मा ने अस्पताल में साफ-सफाई और सर्विस सुविधाओं पर संतुष्टि जताई। मनोहर विमान देसाई अस्पताल, मलाड ईस्ट इलाके में स्थित मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का एक बड़ा अस्पताल है। 180 बेड वाला यह अस्पताल 1976 से मुंबई के लोगों को मेडिकल सर्विस दे रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इस मौके पर यह भी बताया कि इस अस्पताल का आउटपेशेंट रजिस्ट्रेशन ऑफिस के काम के दिनों में सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच खुला रहता है।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति37 minutes ago

टीएमसी ने चुनाव आयोग से उत्तरपारा से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ की शिकायत, मतदाताओं को रिश्वत देने का आरोप

राजनीति1 hour ago

सिविल सेवा दिवस पर पीएम मोदी बोले, राष्ट्रसेवा ही है विकसित भारत की नींव

महाराष्ट्र19 hours ago

नगर आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा ने मलाड में मनोहर विमान देसाई अस्पताल का जायजा लिया

महाराष्ट्र20 hours ago

मुंबई: ईद-उल-अजहा से पहले जानवरों की बेवजह घेराबंदी रोकने की मांग, अबू आसिम आजमी ने भी डीजीपी सदानन्दते से कार्रवाई की मांग की

मनोरंजन23 hours ago

जैकलीन फर्नांडिस की अप्रूवर बनने की अर्जी पर सुनवाई टली, अब 8 मई को होगा फैसला

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से सोने और चांदी करीब 2 प्रतिशत तक फिसले

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में ईरान के जहाज को किया जब्त, ईरानी सेना ने मुंहतोड़ जबाव देने की दी चेतावनी

राष्ट्रीय समाचार1 day ago

असम राइफल्स का मणिपुर के कामजोंग में बड़ा ऑपरेशन, हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

अपराध1 day ago

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

मनोरंजन2 days ago

दो दिन में हॉफ सेंचुरी से चूकी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, वीकेंड पर बढ़ सकता है कलेक्शन

महाराष्ट्र4 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र1 week ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

महाराष्ट्र1 week ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

राजनीति3 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

व्यापार2 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

अपराध3 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

राष्ट्रीय3 weeks ago

एचपीसीएल का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

रुझान