अंतरराष्ट्रीय
आईपीएल 2021 : हर्षल की हैट्रिक के दम पर आरसीबी ने मुंबई को 54 रनों से दी शिकस्त
यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 39वें मैच में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (4/17) की शानदार हैट्रिक और स्पिनर युजवेंद्र चहल (3/11) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 54 रनों से हराया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 18.1 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट हो गई।
आरसीबी की ओर से हर्षल और चहल के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरूआत शानदार रही कप्तान रोहित और क्वींटन डीकॉक ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े हालाकि चहल ने डीकॉक को आउट कर मुंबई को पहला झटका दिया। डीकॉक 23 गेंदों चार चौकों की मदद से 24 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद अर्धशतक की ओर बढ़ रहे रोहित को मैक्सवेल ने आउट कर मुंबई को दूसरा झटका दिया। रोहित 28 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके तुरंत बाद इशान किशन 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर तीसरे बल्लेबाज के रुप में पवेलियन लौटे। फिर मैक्सवेल ने कृणाल पांड्या (5) और सिराज ने सुर्य कुमार यादव (8) को आउट किया।
इसके बाद हर्षल ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले दो मुकबलों से बाहर रहने के बाद इस मैच से वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या (3) को आउट किया फिर उन्होंने दूसरी ही गेंद पर कीरौन पोलार्ड (7) को बोल्ड किया तथा तीसरी गेंद पर राहुल चाहर (0) को पगवाधा आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की और मुंबई की पारी पूरी तरह लरखड़ा दी। फिर चहल ने जसप्रीत बुमराह (5) को आउट कर मुंबई को नौंवां झटका दिया। इसके बाद हर्षल ने एडम मिल्ने (0) को बोल्ड कर मुंबई की पारी समेट दी। मुंबई की पारी में ट्रेंट बोल्ट तीन गेंदों पर खाता खोले बिना नाबाद रहे।
इससे पहले, आरसीबी की शुरूआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल खाता खोले बिना आउट हो गए। पडिकल को बुमराह ने विकेटकीपर क्वींटन डीकॉक के हाथो कैच करा कर आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर श्रीकर भरत ने कप्तान कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए शानदार 43 गेंदो में 68 रन का साझेदारी की। इस साझेदारी को राहुल चहर ने भरत को आउट कर तोड़ा। भरत ने 24 गेंदों में दो चौकों और 2 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए।
भरत के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मैक्सवेल ने आते ही अपना इरादा साफ कर दिया और बड़े शॉट्स लगाने लगे। कप्तान कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए मैक्सवेल ने 43 गेंदो में 51 रनों की साझेदारी की। कोहली को एडम मिलने ने आउट कर इस बढ़ते साझेदारी को तोड़ा। कोहली ने 42 गेंदो में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली। कोहली ने आईपीएल का 42वां अर्धसतक भी लगाया।
कोहली के आउट होने के बाद मैक्सवेल का साथ देने एबी डिविलियर्स मैदान पर आए दोनो खिलाड़ियों के बीच 35 रनों की साझेदारी हुइ। मैक्सवेल को बुमराह ने आउट कर इस बढ़ती साझेदारी पर रोक लगा दी। मैक्सवेल ने अर्धसतकीय पारी खेली और 37 गेंदो मे छह चौकों और तीन छक्को की मदद से 56 रन बनाए।
एक समय लग रहा था की आरसीबी एक बड़ी स्कोर की ओर से बढ़ रही है पर बुमराह ने पहले मैक्सवेल और फिर डिविलियर्स (11) को आउट कर मुंबई की वापसी करा दी।
इसके बाद शहबाज अहमद (1) रन बनाए जबकि डेनियल क्रिस्टियन एक और काइल जेमीसन दो रन बनाकर नाबाद रहे।
मुंबई की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि बोल्ट, मिल्ने और चाहर को एक-एक विकेट मिले।
अंतरराष्ट्रीय
कुवैत ने नेतन्याहू की सीरिया यात्रा को बताया ‘संप्रभुता का उल्लंघन’

कुवैत ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सीरिया दौरे पर घोर आपत्ति की है। कड़ी निंदा करते हुए इसे “अवैध प्रवेश” करार दिया है। कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कदम सीरिया की संप्रभुता और उसकी क्षेत्रीय अखंडता का गंभीर उल्लंघन है।
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि वह “अपने भाई सीरियाई अरब गणराज्य की भूमि में इजरायली प्रधानमंत्री के अवैध प्रवेश” की कड़े शब्दों में निंदा करता है।
बयान में कहा गया कि नेतन्याहू का सीरिया में प्रवेश देश की संप्रभुता और उसकी भूमि की अखंडता का “घोर उल्लंघन” है। मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन बताया।
कुवैत ने सीरिया में इजरायल की लगातार घुसपैठ और सैन्य कार्रवाइयों पर भी चिंता जताई। मंत्रालय के मुताबिक, सीरियाई क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र में तनाव बढ़ा रही हैं और सुरक्षा एवं स्थिरता को कमजोर कर रही हैं।
कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीरिया में इजरायल की लगातार कार्रवाइयां क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ऐसे कदमों के खिलाफ रुख अपनाने और सीरिया की संप्रभुता का सम्मान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
यह बयान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आया है, जहां सीरिया में इजरायल की सैन्य गतिविधियों को लेकर अरब देशों की ओर से लगातार आपत्तियां सामने आती रही हैं। कुवैत ने अपने बयान में सीरिया की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान को अंतरराष्ट्रीय कानून का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
दरअसल, नेतन्याहू रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज और आईडीएफ के डिप्टी चीफ-ऑफ-स्टाफ मेजर-जनरल तामिर यदाई के साथ बुधवार को इजरायली कब्जे वाले दक्षिणी सीरिया में सैनिकों से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि अपने दम के बल पर इजरायल ने रणनीतिक रूप से अहम स्थलों पर सफलतापूर्वक कब्जा कर रखा है। दक्षिणी सीरिया में, इजरायली सैनिक एक तथाकथित सुरक्षा क्षेत्र में तैनात हैं; वे दिसंबर 2024 में लंबे समय तक शासक रहे बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद देश के अंदरूनी इलाकों में आगे बढ़े थे।
इजरायल उस इलाके में मौजूद है जो पहले संयुक्त राष्ट्र की निगरानी वाला बफर जोन था; यह जोन 1974 से इजरायल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स में इजरायली और सीरियाई सेनाओं को अलग करता था।।
अंतरराष्ट्रीय
मुंबई पहुंचे अमेरिकी राजदूत गोर ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

भारत में अमेरिका के राजदूत ने मंगलवार को मबारष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। गोर मुंबई में आयोजित इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 में शामिल हुए।
सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सर्जियो संग मुलाकात की जानकारी दी। तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ” मुंबई पहुंचे भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत करते हुए खुशी हुई। हमने भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने और बेहतर सहयोग के मौके तलाशने पर अच्छी चर्चा की।”
इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) नेशनल कन्वेंशन 2026 को गोर ने संबोधित भी किया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘रीडिफाइनिंग द इंडिया-यूएस कॉम्प्रीहेंसिव स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप’ (भारत-अमेरिका व्यापक रणनीतिक साझेदारी को पुनर्परिभाषित करना) है।
गोर ने इस सम्मेलन को खास बताया। उन्होंने कहा, “सच में हम समय की एक खास दहलीज पर खड़े हैं। सिर्फ दो दशकों में, हमारे द्विपक्षीय व्यापार ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो लगभग 20 बिलियन डॉलर से बढ़कर 240 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है। यह 12 गुना बढ़ोतरी अचानक नहीं हुई है। कोई भी सेक्टर चुन लें, आप पाएंगे कि अमेरिका और भारत उसे पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “चाहे वह एआई हो, टेक्नोलॉजी हो, एयरोस्पेस हो, डिफेंस हो, या एनर्जी हो, दोनों देश रिकॉर्ड स्तर पर मिलकर काम कर रहे हैं, बाकी दुनिया से हम आगे हैं। यह गहरे, अटूट भरोसे को दिखाता है। 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का हमारा साझा मकसद हमारे सामने मौजूद मौके के बड़े पैमाने को दिखाता है। यह बेजोड़ क्षमता दर्शाता है।”
गोर के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत पर पूरा भरोसा है। आगे बोले, “राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर भरोसा करते हैं, और उन्होंने पहले दिन से ही इस रिश्ते को बरकरार रखने पर काफी मेहनत की। अपने दूसरे दौर के कुछ ही हफ्तों में, उन्होंने और पीएम मोदी ने एक भरोसे की पहल शुरू की, जिससे रिश्ते बदल गए और एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, डिफेंस और ज़रूरी चीजों में कोऑपरेशन को तेज करने के लिए स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया।”
अंतरराष्ट्रीय
ईरान का दावा: अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि बुधवार से शुरू हुए अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 78 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, ये हमले ईरान के पांच प्रांतों में किए गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसैन केरमनपौर ने बताया कि घायलों में से 47 अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं और राहत कार्यों को तेज कर दिया गया है।
इस बीच, ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने खाड़ी क्षेत्र स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए हैं।
ईरानी सेना के अनुसार, इन हमलों में कुवैत में पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली, कतर में प्रारंभिक चेतावनी (अर्ली वार्निंग) सैटेलाइट एंटीना साइट, और बहरीन में अमेरिकी सेना के ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया। सेना का कहना है कि इन अभियानों में विभिन्न प्रकार के बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
ईरानी सशस्त्र बलों ने एक बयान में कहा कि वे “अमेरिकी राष्ट्रपति के उद्देश्यों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे” और देश की सुरक्षा तथा इस्लामी क्रांति के आदर्शों की रक्षा के लिए अपने अभियान जारी रखेंगे।
हालांकि, ईरान के इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अमेरिका, बहरीन, कतर और कुवैत की ओर से भी इन कथित ड्रोन हमलों और संभावित नुकसान को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अमेरिका ने बुधवार रात ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने भी दावा किया कि उसने ईरान के करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल-ड्रोन स्टोरेज साइट, सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
