राजनीति
राजनीतिक फायदे के लिए समाज को बांट रहे हैं ओवैसी : बीजेपी
बीजेपी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर राजनीतिक फायदे के लिए समाज को बांटने का आरोप लगाया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि ओवैसी का समाज को विभाजित करने और सांप्रदायिक भावना को बढ़ावा देकर हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ने का इतिहास रहा है। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर नजर रखते हुए, वह राजनीतिक लाभ लेने के लिए सांप्रदायिक बयान दे रहे हैं।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करता है। गंगा-जमुनी तहजीब देश में सदियों से एक परंपरा रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है और हम भागवत जी के इस कथन से पूरी तरह सहमत हैं कि हिंदुओं और मुसलमानों का डीएनए एक जैसा है। सिद्दीकी ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी मुसलमानों के पूर्वज हिंदू थे और यह हमारे लिए गर्व की बात है।
उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म की राजनीति करने वाले ओवैसी जैसे लोग इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और अपने राजनीतिक लाभ के लिए समाज में जहर घोल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ओवैसी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुसलमानों के अधिकारों की बात कर रहे हैं, लेकिन हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले उनके परिवार ने कभी भी उनके उत्थान और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए काम नहीं किया।
उन्होंने दावा किया कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हाथ में कुरान और दूसरे में लैपटॉप देने की बात कर रहे हैं, वहीं ओवैसी जैसे लोग समाज को बांट रहे हैं। सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और उन्हें मुख्यधारा में लाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में मतदाता उन्हें करारा जवाब देंगे।
ओवैसी ने मंगलवार को अयोध्या से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने पार्टी अभियान की शुरूआत की।
राजनीति
बारामती उपचुनाव: सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख को किया फोन, शरद पवार ने खड़गे से की बात

मुंबई, 9 अप्रैल : बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति में अचानक बड़ा मोड़ आ गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद आगे बढ़कर विपक्ष से बातचीत की है, जिससे इस चुनाव को लेकर हलचल और तेज हो गई है। गुरुवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है, ऐसे में सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि चुनाव होगा या सुनेत्रा पवार की जीत बिना मुकाबले तय हो जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को सीधे फोन किया। इस बातचीत में उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि वह अपने उम्मीदवार को वापस ले ले ताकि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का निर्विरोध चुनाव हो सके। सुनेत्रा पवार एनसीपी (अजीत पवार गुट) की उम्मीदवार हैं।
राज्य की राजनीति में इस तरह का कदम काफी चौंकाने वाला माना जा रहा है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब सत्ताधारी दल का कोई बड़ा नेता खुद विपक्ष के प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क कर चुनाव में उम्मीदवार वापस लेने की मांग करे।
इधर, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इस मुद्दे पर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और उसे अपना फैसला खुद लेना है, लेकिन अगर उनसे राय मांगी जाती है तो वह यही सुझाव देंगे कि यह चुनाव बिना मुकाबला हो। उन्होंने यह भी कहा कि यह सीट एक अनुभवी नेता के निधन के बाद खाली हुई है, इसलिए इसे सम्मानजनक तरीके से देखा जाना चाहिए।
दरअसल, यह उपचुनाव पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद हो रहा है। इसी वजह से कई नेता और पार्टियां चाहती हैं कि उनकी विरासत को सम्मान देते हुए चुनाव निर्विरोध कराया जाए।
इससे पहले एक अहम बैठक में सुनेत्रा पवार और एनसीपी के अन्य नेताओं ने सीएम फडणवीस से मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि पूरा गठबंधन उनके साथ खड़ा है।
वहीं, कांग्रेस पहले इस सीट पर चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर अड़ी हुई थी, लेकिन अब रुख बदलता नजर आ रहा है। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने संकेत दिया है कि पार्टी अपना उम्मीदवार वापस ले सकती है। हालांकि अंतिम फैसला अभी हाईकमान की मंजूरी के बाद ही होगा।
राजनीति
बंगाल की जनता को पीएम मोदी की 6 गारंटी- ‘हर रेप केस की खुलेगी फाइल, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग’

हल्दिया, 9 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने बंगाल के हल्दिया में जनसभा के दौरान कहा कि बंगाल का ये चुनाव सामान्य नहीं है। ये बंगाल के वैभव को फिर से स्थापित करने का चुनाव है। ये विकसित बंगाल की नींव मजबूत करने का चुनाव है और इसका पहला व सबसे बड़ा कदम निर्मम सरकार की विदाई का होगा। इस दौरान, पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी सतीश चंद्र सामंता को याद करते हुए राज्य की जनता को 6 गारंटी दीं।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “गुलामी के कालखंड में सतीश चंद्र सामंता ने अंग्रेजों की सत्ता हिला दी थी। आज इसी धरती से मैं पश्चिम बंगाल को 6 गारंटियां देता हूं। पहली गारंटी-भाजपा सरकार बंगाल में भय की जगह भरोसा कायम करेगी और कानून पर भरोसा लौटाएगी। दूसरी गारंटी- भाजपा सरकार में सरकारी सिस्टम जनता की सेवा के लिए जवाबदेह होगा। तीसरी गारंटी- हर घोटाले, बेटियों के साथ हुए हर अन्याय और हर रेप केस की फाइल खुलेगी।”
उन्होंने अपनी चौथी गारंटी में कहा कि टीएमसी के राज में भी जिसने भी करप्शन किया है, उसकी जगह जेल में होगी। मंत्री हो या संतरी, कानून सबका हिसाब करेगा। टीएमसी का कोई गुंडा कानून से बचने वाला नहीं है। हम टीएमसी को जनता का पैसा नहीं खाने देंगे।
बंगाल की जनता को 5वीं गारंटी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जो शरणार्थी हैं, उन्हें संविधान के तहत हर हक मिलेगा, लेकिन घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा। उन्हें भारत में नहीं रहने दिया जाएगा।” अपनी छठी गारंटी में उन्होंने कहा, “बंगाल के सभी सरकारी कर्मचारियों और सभी शिक्षकों व अन्य सेवाओं में जुटे कर्मचारियों के लिए भाजपा सरकार बनते ही 7वां वेतन आयोग लागू कराया जाएगा।”
पश्चिम बंगाल की जनता से अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन्हीं गारंटियों को ध्यान में रखते हुए 23 अप्रैल को भारी मतदान करना है। हर बूथ पर भाजपा के उम्मीदवारों को विजयी बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, “हमारा सिद्धांत और मंत्र है ‘सबका साथ-सबका विकास’। हम इसके प्रति प्रतिबद्ध हैं। लेकिन बंगाल में एक और वादा करता हूं कि सबका साथ-सबका विकास और बंगाल में लुटेरों का हिसाब होगा।”
रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल ने इस बार हर विपरीत परिस्थिति को पराजित करने का फैसला कर लिया है। भाजपा की विजय, इस उत्साह और उमंग में दिखाई पड़ती है। ये परिवर्तन की आंधी है। ये टीएमसी की निर्मम सरकार के जाने का ऐलान है।
राजनीति
तमिलनाडु चुनाव: विजय कराईकुडी में शुक्रवार को मांगेंगे वोट, पेड़ों और ट्रांसफार्मर पर पुलिस की खास नजर

चेन्नई, 9 अप्रैल : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय अपनी चुनावी रफ्तार तेज करने जा रहे हैं। विजय शुक्रवार को कराईकुडी में एक बड़े जनसंपर्क कार्यक्रम के जरिए मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विजय का यह दौरा उनके राज्यव्यापी चुनाव अभियान का हिस्सा है, जिसमें वह लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। कराईकुडी के इस कार्यक्रम के दौरान वह चार सीटों (कराईकुडी, मनामदुरै, शिवगंगा और तिरुपथुर) में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे।
विजय खासतौर पर कराईकुडी में पार्टी उम्मीदवार डॉ. डी.के. प्रभु के लिए वोट मांगेंगे। पार्टी नेताओं का मानना है कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग जुट सकते हैं और यह कार्यक्रम राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कराईकुडी में थेवर प्रतिमा के पास दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच जनसभा आयोजित करने की अनुमति मांगी गई है। इसको लेकर चुनाव आयोग और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद और कराईकुडी के सहायक पुलिस अधीक्षक आशीष पुनिया के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अन्य जरूरी इंतजामों का जायजा लिया गया ताकि कार्यक्रम बिना किसी परेशानी के सफलतापूर्वक आयोजित हो सके। अधिकारियों ने उम्मीदवार डॉ. डीके प्रभु के साथ भी बैठक कर रैली की योजना और व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
टीवीके के प्रतिनिधियों के मुताबिक, कार्यक्रम की अनुमति कुछ शर्तों के साथ मिलने की संभावना है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आचार संहिता का पालन हो सके।
बड़ी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी है। कार्यक्रम स्थल के आसपास ट्रांसफॉर्मर, बिजली के खंभों और ऊंचे पेड़ों के पास बैरिकेडिंग की गई है, ताकि कोई भी समर्थक या कार्यकर्ता उन पर चढ़ने की कोशिश न करे। इसके अलावा पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई है और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त जवान भी तैनात किए जाएंगे।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र9 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
