राजनीति
मायावती का कांग्रेस पर हमला, कहा पार्टी रैलियों में दिहाड़ी पर लोगों को लाती है
Lucknow: BSP chief Mayawati addresses a press conference at her residence in Lucknow on March 24, 2018. (Photo: IANS)
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि देश में अब कांग्रेस की हालत बेहद खराब हैं। कांग्रेस तो रैलियों में दिहाड़ी पर लोगों को लाती है। यह कांग्रेस का भीड़ जुटाने का कल्चर है। मायावती ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पेट में दर्द इसलिए हो रहा है, क्योंकि वह चुनावी जनसभाओं में भीड़ जुटाने के लिए दिहाड़ी पर लोग लाती है। वहीं, दिहाड़ी मजदूर बहुत खुश होते हैं, क्योंकि बिना काम किए ही कांग्रेस की रैली में जाने पर ज्यादा पैसे मिलेंगे और खाना भी मिलेगा। इसी से कांग्रेस का हाल समझ में आता है। देश के साथ राज्यों में भी कांग्रेस की बहुत बुरी हालत है।
उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव लड़ाने के लिए कांग्रेस को प्रत्याशी तक नहीं मिलते हैं। बसपा कांग्रेस की तरह पैसे देकर चुनाव नहीं लड़ाती बल्कि जो खुद लड़ सके और जनाधार बढ़ा सके ऐसे उम्मदवारों को टिकट देती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपना घर ठीक करना चाहिए।
बसपा मुखिया ने कहा कि बसपा टिकट के बदले किसी से पैसे नहीं लेती है। यह अवश्य है कि सदस्यता के नाम पर कुछ लोगों से मजबूरी में एडवांस पैसे जमा कराने पड़ते हैं। जिससे दूसरे आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्याशियों की मदद की जाती है। कार्यकर्ता चंदा कर भी आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्याशियों की मदद करते हैं। कहा कि हमारी पार्टी धन्ना सेठों की पार्टी नहीं है गरीबों और मजदूरों की पार्टी है। कांग्रेस तथा कुछ अन्य लोग इसका गलत प्रचार करते हैं। जिसका कोई खास लाभ उन्हें होने मिलने वाला नहीं है।
मायावती ने कहा कि पहले उनके कार्यकर्ता उनका जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते थे और उन्हें महंगे आभूषण और कपड़े लाख मना करने के बाद भी देते थे। इस पर उन्होंने इससे बिल्कुल मना कर दिया और कहा कि यदि वैसा चाहते ही हैं तो इसके बदले सदस्यता की किताब ले जाएं । अब हर बार उनका जन्मदिन इसी रूप में मनाया जाता है। कार्यकर्ता किताब ले जाते हैं और सदस्य बनाते हैं। इस तरह के आर्थिक सहयोग कि उनके यहां कोई मनाई नहीं है।
उन्होंने कहा कि देश में बीएसपी अकेली ऐसी पार्टी है जो कांग्रेस और अन्य पार्टियों की तरह अपने संगठन को चलाने और चुनाव लड़ने के लिए भी बड़े-बड़े पूंजीपतियों और धन्नासेठों से आर्थिक मदद नहीं लेती है। मायावती ने कहा कि इतना ही नहीं कांग्रेस तो धन लेने के एवज में उन्हें राज्यसभा आदि में भेजती है।
मायावती ने कांग्रेस की बुकलेट पर भी गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले अपना घर ठीक करे। कांग्रेस ने बुकलेट में बसपा का काफी दुष्प्रचार किया है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस एक नही दो चार जितनी चाहे बुकलेट जारी करे, कांग्रेस की झूठी बातों में जनता नही आने वाली है। पंजाब में अकाली दल के साथ मिलकर बसपा तो कांग्रेस को बाहर करने के बड़े अभियान में लगी है।
बसपा मुखिया मायावती ने एक बार फिर दोहराया कि उनका उत्तराधिकारी दलित वर्ग से ही होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य खराब होने पर उत्तराधिकारी का ऐलान कर देंगी।
ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी के विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक बुकलेट जारी की है। जिसमें भाजपा, सपा, बसपा सभी सरकारों को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस उस पुस्तिक प्रत्येक जिले में बांटने की तैयारी कर रही है। उसी में बसपा मुखिया मायावती का कैरीकेचर बनाकर उनके शासन को कुशासन बताया गया है। बताया गया है कि मायावती टिकट बेंचती है। भाजपा की बी टीम और एनएचआरएम घोटाले का भी उल्लेख किया गया है। इसे ब्लाक-ब्लाक पहुंचाने के लिए कांग्रेस योजना तैयार कर रही है।
महाराष्ट्र
मीरा रोड निया नगर ड्रग रैकेट का पर्दा फाश, करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद, मीरा भायंदर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता

मुंबई: की मीरा रोड क्राइम ब्रांच यूनिट 4 ने तेलंगाना में एक ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 2 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत की ड्रग्स और ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाले इक्विपमेंट ज़ब्त किए हैं। मीरा भायंदर कमिश्नर निकेत कौशिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि यह ऑपरेशन मीरा भायंदर पुलिस के ड्रग्स के खिलाफ़ चलाए जा रहे कैंपेन के तहत किया गया है। क्राइम ब्रांच ने पहले गिरफ्तार किए गए ड्रग पेडलर्स के आधार पर अपने ऑपरेशन में प्रोग्रेस की है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले, 4 अप्रैल, 2026 को मीरा भायंदर इलाके में फिरदौस अरबाज कुरैशी के घर पर रेड मारी गई थी और नया नगर पुलिस ने उसके खिलाफ़ केस दर्ज किया था। ऑपरेशन के दौरान 1.324 करोड़ MD मिला, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ़ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। संदीप वीरस्वामी नायडू, नसीर उर्फ बाबा जुमानिया शेख, महमूद महबूब खान को हैदराबाद के ज़हीराबाद, तेलंगाना से इन्हीं अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया है। वे अपने फार्महाउस में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चलाते थे। यहां MD बनाई जाती थी। इसके अलावा फार्महाउस में क्लोरोफॉर्म एक्टोन, हाइड्रोलिक एसिड और MD लैप भी मिला। यहां से 6.22 करोड़ रुपये की ड्रग्स और 20.72 करोड़ रुपये कैश जब्त किया गया। यह ऑपरेशन जारी रहेगा। निकेत कौशिक ने कहा कि पुलिस ने फेज में ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है और इसके खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, क्रिमिनल यह ड्रग्स का धंधा इसलिए करते हैं क्योंकि इसमें ज्यादा फायदा होता है और ऐसे में पुलिस और क्राइम ब्रांच ड्रग्स के सौदागरों पर लगाम लगाने के लिए लगातार ऑपरेशन चला रही है और इसमें काफी सफलता मिली है।
राजनीति
मुंबई में सड़कों पर नमाज को लेकर किरीट सोमैया ने लिखा पत्र, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

मुंबई, 2 जून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता किरीट सोमैया ने मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर नमाज अदा किए जाने के मुद्दे को लेकर नगर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर होने वाली ऐसी गतिविधियों से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
किरीट सोमैया ने मुंबई नगर आयुक्त, पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त और मुंबई शहर और उपनगरों के जिला कलेक्टरों को संबोधित पत्र में कहा कि शहर के कुछ इलाकों में रेलवे स्टेशनों के बाहर और व्यस्त सड़कों पर नमाज अदा की जाती है, जिससे यातायात बाधित होता है। विशेष रूप से शुक्रवार को दोपहर के समय बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से सड़क यातायात पर असर पड़ता है और लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है।
पत्र में उन्होंने दावा किया कि सार्वजनिक सड़कों पर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति देने से भविष्य में इसी प्रकार की मांगें अन्य स्थानों पर भी उठ सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि सार्वजनिक सड़कों, प्रमुख चौराहों और यातायात वाले क्षेत्रों का उपयोग धार्मिक आयोजनों के लिए न किया जाए।
सोमैया ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि विभिन्न न्यायालयों ने समय-समय पर सार्वजनिक स्थानों, मैदानों और उद्यानों के उपयोग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उनका कहना है कि सार्वजनिक व्यवस्था और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए इन सिद्धांतों का पालन किया जाना चाहिए।
भाजपा नेता ने प्रशासन से मांग की कि सार्वजनिक सड़कों पर नमाज अदा करने की प्रथा को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। मुंबई जैसे महानगर में कानून-व्यवस्था, यातायात और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
यह पत्र ऐसे समय में सामने आया है, जब सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक गतिविधियों को लेकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से बहस होती रही है। हालांकि, इस मामले पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सोमैया ने अपने पत्र की प्रतियां मुंबई शहर और उपनगरीय जिलों के कलेक्टरों और ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त को भी भेजी हैं, ताकि इस विषय पर समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
महाराष्ट्र
गाद हटाने और नालियों की सफ़ाई का काम तेज़ी से किया जाना चाहिए; निचले इलाक़ों पर विशेष ध्यान दिया जाए और लिफ़्टिंग पंपों को तैयार रखा जाए: रितु तावड़े

मुंबई: नगर निगम प्रशासन को मानसून के मौसम में मुंबई में जलभराव की समस्या को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए व्यापक और प्रभावी उपाय लागू करने चाहिए। विशेष रूप से, जोन 5 में विभिन्न नालों, पुलों और जल निकासी प्रणालियों में गाद निकालने के काम को और तेज़ी से पूरा करने के लिए, मुंबई की मेयर रितु तावड़े के निर्देशानुसार, विशेष मामले के रूप में अतिरिक्त जनशक्ति और मशीनरी तैनात की जानी चाहिए। मेयर तावड़े ने यह भी निर्देश दिया कि निचले इलाकों का जायजा लेने के बाद, जहां बारिश का पानी जमा होने की संभावना है, पंपिंग पंपों को पूरी क्षमता से चलाया जाना चाहिए ताकि नागरिकों को मानसून के दौरान कोई समस्या न हो। मेयर रितु तावड़े ने विभिन्न स्थानों पर नालों से गाद निकालने के काम का निरीक्षण किया। इसमें घाटकोपर (पूर्व) में जयमबे नगर में सौम्या नाला, गोविंद में घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर सुभाष नगर नाला, चेंबूर में ईस्टर्न फ्रीवे के पास वाशी नाका नाला, चेंबूर में जेजामाता नगर पुलिया के पास आरसी नाला, मानसिंह सोसायटी के पास नाला और विधुजा नाला शामिल थे। जिन जगहों पर गए, वे (1 जून, 2026) की सुबह थे और उन्होंने कीचड़ हटाने के काम का इंस्पेक्शन किया। ज़रूरी निर्देश भी दिए गए।
लोकल कॉर्पोरेटर महादेव शिवगन, लोकल कॉर्पोरेटर प्रज्ञा सदापोले, डिप्टी कमिश्नर (ज़ोन 5) सिंधिया नंदीकर, असिस्टेंट कमिश्नर M-वेस्ट ज़ोन शंकर भोसले, डिप्टी चीफ़ इंजीनियर (वॉटरवेज़) संजय एंगल और दूसरे संबंधित अधिकारी इस दौरे पर मौजूद थे।
वाशी नाका नाले का इंस्पेक्शन करते हुए, मेयर को यह भी पता चला कि तैरते हुए कचरे को रोकने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लांट, जिसमें ट्रैश बूम और कन्वेयर बेल्ट शामिल हैं, को कैसे अच्छे से हैंडल किया जा रहा है।
इंस्पेक्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए, मेयर रितु तावड़े ने कहा कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में मीठी नदी समेत बड़े और छोटे नालों से गाद निकालने का काम तेज़ी से चल रहा है। हर साल, मानसून से पहले सालाना टारगेट का 80 परसेंट हिस्सा साफ़ कर दिया जाता है। इस साल, मानसून से पहले बड़े और छोटे नालों से गाद निकालने का एवरेज टारगेट पूरा कर लिया गया है। मानसून के दौरान और उसके बाद भी डीसिल्टिंग का काम जारी रहेगा। ज़ोन 5 में नालों की सफाई का काम कॉन्ट्रैक्टर अपॉइंट करने में दिक्कतों की वजह से धीरे चल रहा था। क्योंकि शुरू में अपॉइंट किया गया कॉन्ट्रैक्टर उम्मीद के मुताबिक काम पूरा नहीं कर पाया, इसलिए उसकी जगह नया कॉन्ट्रैक्टर अपॉइंट करना पड़ा। इस वजह से समय बर्बाद हुआ। हालांकि, इंस्पेक्शन के दौरान पता चला कि नालों से सिल्ट हटाने का काम अब तेज़ हो गया है। क्योंकि इस साल तय समय के बाद बारिश आने की उम्मीद है, इसलिए नालों से सिल्ट और तैरता हुआ कचरा हटाने का काम जून के पहले हफ़्ते में भी जारी रहना चाहिए। मेयर तावड़े ने साफ़ निर्देश दिए कि अगर ज़ोन 5 में सिल्ट हटाने के काम में तेज़ी लानी है, तो खास तौर पर और मैनपावर और मशीनरी लगाई जाए। मेयर तावड़े ने आगे कहा कि जहाँ भी ज़रूरी हो, नालों को बचाने के लिए प्रोटेक्टिव दीवारें बनाई जाएं और लंबे समय का हल निकाला जाए। अंडरग्राउंड नालों और पुलों की रेगुलर सफाई की जाए, और जहाँ भी ज़रूरी हो, सीवेज ट्रांसपोर्ट करने के काम को आसान बनाने के लिए रोबोटिक सिस्टम का इस्तेमाल किया जाए। ड्रेनेज सिस्टम को ठीक रखने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को मिलकर और ज़िम्मेदारी से काम करना चाहिए। निचले इलाकों में जहां बारिश का पानी जमा होता है, वहां सबमर्सिबल पंप लगाए जाने चाहिए। मेयर तावड़े ने यह भी साफ़ किया कि पार्षदों और जनप्रतिनिधियों को भी नालों से गाद निकालने के काम के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। मेयर तावड़े ने नागरिकों से भी विनम्रता से अपील की कि वे नालों में कचरा और शोर करने वाली चीज़ें न फेंकें और नगर निगम के कामों में सहयोग करें।
-
दुर्घटना9 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र11 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
