राजनीति
केरल में शासन अब पारिवारिक मामला, रियाज की पकड़ हुई मजबूत
केरल की राजनीति में वामपंथी शासन के तहत तब एक महत्वपूर्ण विचारणीय पल था, जब ऐतिहासिक जीत के बाद पिनाराई विजयन ने अपने मंत्रिमंडल में अपने नए दामाद पी.ए.मोहम्मद रियाज को शामिल किया। फिर उन्हें लोक निर्माण और पर्यटन विभाग दिया गया और लगभग तीन महीने के बाद, सभी को यह जानने में दिलचस्पी है कि क्या राज्य में शासन एक पारिवारिक मामला बन गया है।
यह तब स्पष्ट हो गया जब 46 वर्षीय रियाज ने चल रहे विधानसभा सत्र को आसानी से संभाला और उन्हें राज्य के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक के केरल इंफ्रास्ट्रक्च र इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड(केआईआईएफबी) की प्रमुख परियोजना को नियंत्रित करते हुए देखा गया।
केआईआईएफबी एक सरकारी स्वामित्व वाली वित्तीय संस्था है जिसका गठन राज्य के राजस्व के बाहर से बुनियादी ढांचे के विकास के लिए धन जुटाने के लिए किया गया था।
विजयन के दूसरे कार्यकाल में, इसाक को चुनाव लड़ने के लिए सीट नहीं दी गई क्योंकि पार्टी में कई बड़े चेहरे थें, विजयन अपनी कैबिनेट टीम को आसानी से चुनने में सक्षम थे।
जब के.एन. बालगोपाल को वित्त मंत्री और उनके करीबी पी.राजीव को राज्य उद्योग मंत्री बनाया गया और उन्होंने कैबिनेट में युवाओं को शामिल किया।
नाम न छापने की शर्त पर एक मीडिया समीक्षक ने बताया कि अगर कोई इस पर गौर करे कि विधानसभा में क्या हो रहा है, तो यह बिल्कुल स्पष्ट है कि रियाज ने स्पष्ट रूप से केआईआईएफबी को अपने अधीन में ले लिया है।
आलोचक ने कहा, “अगर कोई केआईआईएफबी में उनके काम के बारे में सवाल करता है तो इसका जवाब यह है कि लोक निर्माण मंत्री होने के नाते रियाज ने पदभार संभाला है।”
केआईआईएफबी के सीईओ पूर्व मुख्य सचिव के. एम. अब्राहम हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पद दिया गया है, जिससे केआईआईएफबी और रियाज के बीच डयरेक्ट लिंक उभरकर सामने आता है, जो इसे पारिवारिक मामला बना रहा है।
अपराध
अराघची और लावरोव की बैठक में परमाणु साझेदारी पर जोर, यूरोप से पश्चिम एशिया तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय बैठक में यूरोप से लेकर पश्चिम एशिया तक कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान परमाणु क्षेत्र में साझेदारी आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
विदेश मंत्री अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर बैठक की जानकारी साझा की।
अराघची ने पोस्ट में लिखा, ”आज सर्गेई लावरोव का तेहरान में स्वागत किया और उनके साथ अहम बातचीत हुई। हमने यूरोप से लेकर पश्चिम एशिया तक कई मुद्दों पर चर्चा की। इसमें लेबनान, फिलिस्तीन, यूक्रेन और यमन की स्थिति भी शामिल रही।”
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ”हमने आर्थिक सहयोग बढ़ाने और परमाणु क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया। हमारे इतिहास में शायद ही कभी ऐसा समय आया हो जब ईरान और रूस के रिश्ते आज जितने करीब और मजबूत रहे हों।”
इससे पहले सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाल ही में हुए घटनाक्रमों पर चर्चा की।
पेजेश्कियन ने कहा कि तेहरान और मॉस्को के बीच हुए समझौतों और आपसी सहमतियों को तेजी से लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा, परिवहन, व्यापार और बिजली संयंत्रों से जुड़े बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना दोनों देशों के रिश्तों की प्राथमिकता है।
पेजेश्कियन ने आगे कहा कि ईरान और रूस अपनी साझा क्षमताओं का बेहतर उपयोग करके और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों के जरिए मिलकर शांति, स्थायी सुरक्षा और बहुपक्षीय विश्व व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
बैठक के दौरान तेहरान और मॉस्को के संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही, दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
अंतरराष्ट्रीय समाचार

राष्ट्रीय समाचार
तमिलनाडु के सात जिलों में तेज हवाओं के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना

तमिलनाडु के सात जिलों में मंगलवार को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि चेन्नई और राज्य के कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। यह जानकारी चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, इन हालात की वजह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तरी तमिलनाडु तट के पास बना एक ‘अपर-एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ (ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण) है। इस सर्कुलेशन से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहा एक ‘ट्रफ’ (हवा का कम दबाव वाला क्षेत्र) भी पूरे इलाके के मौसम को प्रभावित कर रहा है।
विभाग ने बताया कि मंगलवार को पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, कुड्डालोर और विल्लुपुरम में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
पूर्वानुमान के मुताबिक, कावेरी डेल्टा और तटीय इलाकों के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, दिन के दौरान उत्तरी, मध्य और दक्षिणी तमिलनाडु के एक बड़े हिस्से में भी भारी बारिश होने के आसार हैं।
चेन्नई के अलावा, जिन जिलों में भारी बारिश हो सकती है, उनमें तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुचिरापल्ली, अरियालुर, पेरम्बलुर, रानीपेट, वेल्लोर और तिरुपत्तुर शामिल हैं। मंगलवार के लिए जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान में थेनी, डिंडीगुल, मदुरै, विरुधुनगर और रामनाथपुरम जिले भी शामिल हैं।
मौसम केंद्र ने चेन्नई के लिए मंगलवार शाम को एक-दो जगहों पर भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान जताया है। शहर के पूर्वानुमान के अनुसार, बहुत तेज बारिश कुछ खास इलाकों तक ही सीमित रह सकती है।
बुधवार को बहुत भारी बारिश का केंद्र दक्षिणी तमिलनाडु की ओर खिसकने की संभावना है। विभाग के अगले दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, थेनी, तेनकासी, विरुधुनगर, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
बुधवार को पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई में भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा मदुरै, डिंडीगुल, थूथुकुडी और रामनाथपुरम जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।
अगले दो दिनों के पूर्वानुमान से पता चलता है कि बारिश का दौर व्यापक रहेगा, हालांकि मंगलवार और बुधवार के बीच उन जिलों में बदलाव आ सकता है, जहां सबसे तेज़ बारिश होने की उम्मीद है। मंगलवार को बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान में डेल्टा जिले प्रमुख रूप से शामिल हैं, जबकि बुधवार के लिए जारी चेतावनी में दक्षिणी जिलों का प्रभाव अधिक है।
विभाग के पूर्वानुमान में मंगलवार को सात जिलों में ‘बहुत भारी बारिश’ और अन्य सूचीबद्ध जिलों में ‘भारी बारिश’ होने की बात कही गई है।
चेन्नई के लिए शाम का विशेष पूर्वानुमान यह है कि पूरे शहर में दिन भर एक समान तेज बारिश होने के बजाय, कुछ चुनिंदा जगहों पर आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर