राजनीति
रामविलास की बनाई ‘पिच’ पर बल्लेबजी करेंगे लोजपा के ‘चिराग’ !
लोजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक दिवंगत नेता रामविलास पासवान की कर्मभूमि हाजीपुर से सोमवार को उनके पुत्र और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने अपनी आर्शीवाद यात्रा की शुरूआत कर इसके साफ संदेश दे दिए हैं कि वे अपनी पिता की बनाई ‘पिच’ पर ही बल्लेबाजी करेंगे।
हाजीपुर से प्रारंभ यात्रा से मिले जनसमर्थन से भी चिराग पासवान गुट के नेता भी उत्साहित दिख रहे हैं।
लोजपा के दो गुटों में बंटने के बाद सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिन के मौके पर दोनों गुट ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि इस शक्ति प्रदर्शन में चिराग पासवान का गुट हावी रहा।
दूसरे गुट का नेतृत्व कर रहे सांसद पशुपति कुमार पारस ने चिराग के आर्श्ीवाद यात्रा को लेकर कहा था कि उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र से इस यात्रा की शुरूआत करनी चाहिए, लेकिन चिराग ने इस यात्रा की शुरूआत अपने पिता रामविलास की कर्मभूमि से की।
लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के करीबी रहे रामनाथ विद्रोही कहते हैं, ” ऐसा लगता है कि चिराग ने कई कारणों से अपनी यात्रा के लिए हाजीपुर को चुना है। पहला तो यह कि हाजीपुर उनके पिता रामविलास पासवान की कर्मभूमि रही है। वे इस क्षेत्र का आठ बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। फिलहाल चिराग के चाचा पशुपति पारस द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाता है। ”
विद्रोही का मानना है कि ” चिराग इस क्षेत्र तथा अपने समाज के एक स्पष्ट संदेश देने चाहते हैं कि वे अकेले ही समाज के नेता हैं, जो अपने पिता की विरासत को संभाल सकते ”
वैसे, माना तो अब यह भी जा रहा है कि चिराग अब हाजीपुर से ही राजनीति करेंगे। अपने पिता के निधन के बाद चिराग ने अपने आर्शीवाद यात्रा की शुरूआत हाजीपुर के उसी सुल्तानपुर क्षेत्र से प्रारंभ की, जहां से उनके पिता भी अपनी राजनीति की शुरूआत की थी।
सुल्तानपुर क्षेत्र में 1700 घरों में पासवान समाज के लोग रहते हैं, जिसे इस इलाके में सबसे बड़ा पासवान बहुल गांव माना जाता है। चिराग पासवान ने भी यहां लोगों को संबोधित करते हुए राजनीति की बहुत बात नहीं की। उन्होंने कहा कि वह केवल हाजीपुर और बिहार के लोगों को चाहते हैं कि वे उन पर उतना ही प्यार बरसाएं, जितना उन्होंने उनके पिता पर किया था।
उन्होंने लोगों को बुद्घिमान बताते हुए कहा कि लोग ‘विश्वासघात करने वालों’ की पहचान खुद कर लेंगे।
हाजीपुर पहुंचने के पहले चिराग पटना पहुंचे थे और पटना से ही उनके साथ हुजूम उमड पड़ा। चिराग के हाजीपुर पहुंचने के पहले फूल बरसाए गए।
सुल्तानपुर के रहने वाले बुजुर्ग विरेंद्र पासवान कहते हैं, ” हमारे भाई ने 15 से 17 साल तक रामविलास पासवान के लिए काम किया। अब हम चिराग के समर्थन में हैं। पिता की विरासत उनके पुत्र ही संभालेंगे।”
इस बीच सोमवार को जब चिराग से हाजीपुर से ‘जीरो’ से राजनीति करने के विषय में पत्रकारों ने पूछा तो सपाट लहजों में कहा, ”क्या यह भीड़ आपको नहीं बताती।”
इधर, प्रवक्ता मोहम्मद अषरफ भी कहते हैं कि ” पासवान समाज के बीच स्पष्ट संदेश गया है कि चिराग ही उनके नेता हैं। उन्होंने कहा कि यह पुष्टि पूरे बिहार से मिल रहा है।”
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र : जलगांव और बुलढाणा से नकली भारतीय नोटों का प्रचार… इंस्टाग्राम समेत कई प्लेटफॉर्म पर साइबर निगरानी, चार एफ आई आर दर्ज, दो गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नकली इंडियन करेंसी को प्रमोट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। और इस मामले में 4 FIR दर्ज की हैं। कई इंस्टाग्राम अकाउंट पर नकली इंडियन करेंसी को प्रमोट किया गया था और इतना ही नहीं, इस करेंसी को पाने के लिए डिटेल्स भी दी गई थीं। इसमें साइबर डिपार्टमेंट ने कई इंस्टाग्राम अकाउंट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके साथ ही बुलढाणा के जलगांव जिले में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और धोखाधड़ी समेत दूसरी धाराओं के तहत दो FIR दर्ज की गई हैं। जांच के दौरान महाराष्ट्र साइबर ने राहुल अनिल पवार और योगिता हितेश भोसले को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नकली करेंसी वायरल की थी और गैर-कानूनी कामों में शामिल पाए गए थे। महाराष्ट्र साइबर इंस्टाग्राम समेत अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की गतिविधियों पर नज़र रख रहा है। टेलीग्राम पर भी नकली नोटों के प्रमोशन और सर्कुलेशन में बढ़ोतरी पाई गई है, इसीलिए ऐसे अकाउंट की भी पहचान की गई है। नकली इंडियन करेंसी आतंकवादी गतिविधियों के लिए काम आती है और आतंकवादी संगठन नकली करेंसी फैलाते हैं। साइबर सेल इस मामले में पूरी तरह अलर्ट है और ऐसे अकाउंट पर नज़र रख रही है जो गैर-कानूनी कामों में शामिल हैं। इस मामले में और गिरफ्तारियों से इनकार नहीं किया गया है। महाराष्ट्र साइबर ने लोगों को इस बारे में सावधान रहने की सलाह दी है और कहा है कि वे ऐसे अकाउंट और एक्टिविटी से दूर रहें।
महाराष्ट्र
वर्ली प्लॉट की सभी नीलामी रोकी जानी चाहिए और सभी पार्टियों के ग्रुप लीडर्स से सलाह करके एक नीलामी पॉलिसी बनाई जानी चाहिए: रईस शेख

मुंबई: मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने वर्ली में एक स्ट्रेटेजिक प्लॉट की नीलामी के लिए टेंडर मंगाए हैं और जब तक राज्य सरकार उस पर एक टेस्टिंग लैबोरेटरी के रीकंस्ट्रक्शन में हुई गड़बड़ियों की जांच पूरी नहीं कर लेती, तब तक नीलामी रोक दी जानी चाहिए, समाजवादी पार्टी के MLA रईस शेख ने मांग की है। शेख ने इस बारे में मुंबई की मेयर रितु तावड़े और कमिश्नर अश्विनी भिड़े को एक लेटर लिखा है। इस बारे में बोलते हुए, MLA रईस शेख ने कहा कि म्युनिसिपैलिटी को म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में सभी पार्टियों के ग्रुप लीडर्स से सलाह करके एक नीलामी पॉलिसी बनानी चाहिए ताकि ऐसी बिना प्लान की नीलामी से बचा जा सके। राज्य सरकार के वर्ली में रीडेवलपमेंट के काम की जांच के आदेश के बावजूद म्युनिसिपैलिटी ने टेंडर मंगाया था। MLA शेख ने आगे कहा कि यह मुद्दा हाल ही में खत्म हुए राज्य विधानसभा के बजट सेशन के दौरान उठाया गया था और साइट पर मौजूद म्युनिसिपल टेस्टिंग लैबोरेटरी के रीकंस्ट्रक्शन के लिए मंगाए गए टेंडर में गड़बड़ियों को सामने लाया गया था। शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिशाल ने सीनियर अधिकारियों के ज़रिए एक हाई-लेवल जांच का आदेश दिया है। MLA रईस शेख ने कहा कि जांच के दौरान नीलामी को आगे बढ़ाना राज्य सरकार की बेइज्जती करने जैसा है, इसलिए हमने मांग की है कि जांच पूरी होने तक नीलामी रोक दी जाए। MLA रईस शेख ने भी पब्लिक ज़मीन की नीलामी के बारे में नगर निगम के लिए गए “टेम्पररी” फ़ैसलों पर चिंता जताई। उन्होंने नगर निगम से एक पूरी और ट्रांसपेरेंट नीलामी पॉलिसी की भी मांग की है। शेख ने मेयर और कमिश्नर को भेजे एक लेटर में कहा, “जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और उसके नतीजे पब्लिक नहीं हो जाते, नीलामी रोक दी जानी चाहिए। नगर निगम की सभी पॉलिटिकल पार्टियों के ग्रुप लीडर्स के साथ बातचीत शुरू की जानी चाहिए ताकि नगर निगम की प्रॉपर्टीज़ के लिए एक जैसी नीलामी पॉलिसी बनाई जा सके।”
महाराष्ट्र
समाजवादी पार्टी ने अबू फरहान आज़मी को मुंबई महाराष्ट्र का जनरल सेक्रेटरी बनाया

मुंबई: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी को और मज़बूत करने के लिए, प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने अब अपने बेटे अबू फरहान आज़मी को एक नई ज़िम्मेदारी सौंपी है। और उन्हें पार्टी का जनरल सेक्रेटरी बनाया है और अपॉइंटमेंट लेटर भी जारी किया है। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने आज एक अहम फ़ैसला लेते हुए अबू फरहान आज़मी को मुंबई और महाराष्ट्र राज्य का जनरल सेक्रेटरी बनाया है।
इस मौके पर, प्रांतीय अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने फरहान आज़मी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि फरहान आज़मी के नेतृत्व में पार्टी मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में और मज़बूत होगी और युवाओं के बीच पार्टी का ग्राफ़ बढ़ेगा। अबू आसिम आज़मी ने उनकी नई ज़िम्मेदारियों की सफलता के लिए दुआ भी की।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र9 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
