मनोरंजन
अलफैज खान हुए ‘तेरे इश्क ने’ म्यूजिक वीडियो से लॉन्च
प्रतिभासंपन्न नवोदित कलाकारों का बॉलीवुड हमेशा स्वागत करता है। अभिनय के प्रति दीवानगी ने अलफैज खान को एक्टर बनने पर मजबूर कर दिया। उन्हें एक म्यूजिक वीडियो ‘तेरे इश्क ने’ और एक शॉर्ट फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला जो रिलीज हो चुकी है। इस वीडियो का निर्माण जॉइन फिल्म्स एकेडमी द्वारा किया गया है। इस गीत में अलफैज के साथ साक्षी सिंह की जोड़ी है जिसे अमन कुमार ने गाया है। इसके वीडियो के निर्देशक जगन्नाथ दास (जेडी), डीओपी साजिद खान, म्यूजिक डायरेक्टर अश्विन, गीतकार अमन कुमार, एडिटर भौतिक नंधा एवं निमार्ता वीरेंद्र राठौड़, शिखा मल्होत्रा व अनूप मल्होत्रा हैं।
इसके अलावा अलफैज दो एल्बम और दो वेब सीरीज में भी काम करने वाले हैं। मुम्बई में जॉइन फिल्म्स एकेडमी एक स्थापित अभिनय संस्थान है जहां से प्रशिक्षित कलाकार फिल्म, टीवी, वेब सीरीज में अपने अभिनय का डंका बजा रहे हैं।
कोटा, राजस्थान के रहने वाले अलफैज खान ने भी जॉइन फिल्म्स एक्टिंग एकेडमी को जॉइन कर अभिनय को बारीकियों को सिखा है। उन्हें बचपन से ही फिल्मों से बेहद लगाव था। फिल्में देख देखकर उनके मन में अभिनेता बनने की इच्छा जागृत हुई। वह बॉलीवुड के बहुमुखी बेजोड़ अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के जबरदस्त फैन हैं और उनकी अभिनय प्रतिभा से प्रभावित होकर उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। अभी वह बारहवीं कक्षा के छात्र हैं फिर भी उन्हें बहुत जल्दी चांस मिल गया।
अलफैज ने बताया कि अभी मेरे घरवाले मुझे पूरी तरह सपोर्ट नहीं कर रहे हैं क्योंकि वे चाहते हैं कि सबसे पहले मैं अपनी पढ़ाई पूरी कर लूँ। मैं भी घरवालों की इच्छा का सम्मान करता हूं और अभिनय के साथ साथ ग्रेजुएशन भी कंप्लीट करूंगा।
मनोरंजन
‘रामायण’ की रिलीज पर अनुपम खेर ने जताया गर्व, बोले-भारतीय संस्कृति को मिला बड़ा मंच

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है। इसी कड़ी में अभिनेता अनुपम खेर ने भी फिल्म के वैश्विक स्तर पर रिलीज होने पर गर्व जताया।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि स्वीडन के स्टॉकहोम में वह फिल्म के प्रीमियर में शामिल होंगे। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी और फिल्म के दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचने पर सफलता की कामना की।
वीडियो में अनुपम ने कहा, “जय श्री राम। आज रामायण दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मेरा सौभाग्य है कि गुरुवार शाम मैं स्वीडन के स्टॉकहोम में रामायण के प्रीमियर में शामिल हो रहा हूं।”
फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को लेकर अनुपम खेर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह देखकर मुझे बहुत खुशी होती है कि भारतीय सिनेमा और हमारी संस्कृति को दुनिया भर में इतने बड़े मंच पर पेश किया जा रहा है। मुझे गर्व है कि मेरा किरदार जटायु फिल्म के मुख्य आकर्षणों में से एक है।”
अनुपम ने भगवान राम और रावण के चित्रण पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कहानियों को इस तरह पेश किया जा रहा है कि वह दर्शकों के दिलों को छू रही हैं। अभिनेता ने कहा, “मैं रामायण से जुड़े सभी कलाकारों, तकनीशियनों, निर्माताओं, वितरकों और उन सभी लोगों को बधाई देना चाहूंगा, जिन्होंने इस महान फिल्म की सफलता में योगदान दिया है। आज हमारी फिल्म दुनिया भर में रिलीज हो रही है। मैं आप सभी को रामायण की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। जय श्री राम सियावर रामचंद्र की जय! जय! जय!।”
अनुपम खेर ने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में महान गिद्ध राजा और दिव्य देवता जटायु को अपनी आवाज दी है। बहुप्रतीक्षित पौराणिक महाकाव्य भारतीय सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हो गई है।
मनोरंजन
शंकर महादेवन से मिले डब्बू मलिक; पुरानी यादें हुईं ताजा, बोले- लाइफ एक फुल सर्कल की तरह है

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर डब्बू मलिक ने हाल ही में दिग्गज गायक शंकर महादेवन के साथ मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कभी शंकर महादेवन ने उनके पहले टीवी शो में गाया था और आज वक्त ऐसा आया है कि उनका बेटा अरमान मलिक उन्हीं के साथ एक ही मंच पर परफॉर्म कर रहा है।
डब्बू मलिक ने इंस्टाग्राम पर शंकर महादेवन के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अपनी म्यूजिकल जर्नी का ‘फुल सर्कल’ मोमेंट बताया।
डब्बू मलिक ने लिखा, “लाइफ एक फुल सर्कल की तरह है। सोनी पर मेरा पहला टेलीविजन शो ‘हार्मनी’ था, जिसे मैंने ही म्यूजिक डायरेक्ट और कॉन्सेप्ट किया था। उस दिन शंकर महादेवन मेरे सबसे अहम सिंगर थे और यह उनका पहला टीवी परफॉर्मेंस था और बाकी सब इतिहास है। उन्होंने मेरे लिए रफी साहब, लता जी और कई दिग्गजों के गाने गाए थे। वो पल मेरी यादों में बसे हुए हैं और अब जब मेरा बेटा अरमान मलिक ने उनके साथ स्टेज पर एक जॉइंट कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया, तो सारी यादें फिर से ताजा हो गईं। हमने ढ़ेर सारी बातें कीं, अपनी जिंदगी का सफर शेयर किया और बात करके बहुत मजा आया।”
बता दें कि डब्बू मलिक जाने-माने कंपोजर सरदार मलिक के बेटे और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के भाई हैं। उन्होंने कंपोजर, सिंगर और एक्टर के तौर पर काम किया है। उनके म्यूजिक क्रेडिट्स में ‘मैंने दिल तुझको दिया’, ‘तुमको ना भूल पाएंगे’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ और ‘आई प्राउड टू बी एन इंडियन’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
वह सिंगर्स और कंपोजर्स अरमान मलिक और अमाल मलिक के पिता भी हैं। अरमान मलिक एक सिंगर, सॉन्गराइटर और परफॉर्मर हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड वोकलिस्ट के तौर पर की थी और आगे चलकर इंडिया के जाने-माने प्लेबैक सिंगर्स में से एक बन गए। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई इंडियन और इंटरनेशनल भाषाओं के म्यूजिक में भी अपनी आवाज दी है।
मनोरंजन
मीरा राजपूत का नाम सुनते ही करण जौहर ने करिश्मा कपूर को रोका, बोले-‘आगे कुछ मत कहना’

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में एक ऐसा मजेदार पल देखने को मिला, जब करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा कपूर को फोन लगाया। करिश्मा ने फोन तो उठा लिया लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी बातचीत शो के सेट पर स्पीकर फोन के जरिए सब लोग सुन रहे हैं।
शुरुआत में वह करीना से नॉर्मल बातचीत करती रहीं लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि उनकी आवाज करण जौहर और शो की टीम भी सुन रही है, वह हैरान रह गईं। इस दौरान उनकी बातचीत में कुछ ऐसा हुआ कि सेट पर मौजूद लोग भी हंसने लगे।
दरअसल, शो के एक खास सेगमेंट में मेहमानों को कुछ मशहूर हस्तियों को फोन करना था और उनसे ‘हाय करण, इट्स मी’ कहलवाना था। ऐसा करने पर उन्हें पाइंट्स मिलने थे। इसी दौरान करीना ने अपनी बहन करिश्मा को फोन किया। करीना ने उनसे पूछा कि क्या चल रहा है और वह क्या कर रही हैं?
इस पर करिश्मा ने बताया कि वह करीना का टॉक शो ‘व्हाट वुमेन वांट’ देख रही हैं। इस शो के हालिया एपिसोड में मीरा राजपूत मेहमान बनकर पहुंची थीं। करिश्मा ने बातचीत के दौरान कहा, ”मैं बस तुम्हें और मीरा को देख रही हूं। सब कह रहे हैं कि आखिर क्या चल रहा है?”
मीरा राजपूत का नाम सुनकर करण जौहर ने बातचीत के बीच में दखल दिया और करिश्मा को रोकते हुए कहा, ”तुम ‘कॉफी विद करण’ पर हो, इससे आगे कुछ मत कहना।”
करण की बात सुनकर करिश्मा को एहसास हुआ कि उनकी बातचीत स्पीकर पर सब सुन रहे हैं। वह हैरान रह गईं और मजाकिया अंदाज में बोलीं, ”ओह नहीं, तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकती हो बेबो?”
इस पूरे घटनाक्रम में करिश्मा का मीरा का नाम लेने का अंदाज भी चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने मीरा का जिक्र कुछ इस तरह किया, जैसे वह अपनी बहन से उनके बारे में कुछ मजेदार बातें साझा करने वाली हों।
बता दें कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत हाल ही में करीना कपूर खान के टॉक शो ‘व्हाट वुमेन वांट’ में पहुंची थीं। शाहिद और करीना एक समय रिश्ते में थे, ऐसे में मीरा का करीना के शो में पहुंचना लोगों के लिए दिलचस्प रहा। शो के दौरान मीरा ने शाहिद के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने शाहिद को बच्चों के लिए एक अच्छा पिता बताया। साथ ही पति और जीवनसाथी के रूप में भी उनकी तारीफ की।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड1 month agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
