राजनीति
भाजपा के सहयोगी दल आरपीआई ने उठाई यूपी में बिजली बिल माफ करने की मांग
भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संकट में आए प्रदेश के लोगों का बिजली का बिल माफ करने की मांग उठाई है। इसके अलावा उन्होंने स्कूल फीस माफ करने और गरीबों को भत्ता दिए जाने की मांग की है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के यूपी अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर कोरोना प्रकोप से त्रस्त जनता को कुछ राहत देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तीन मांगें करते हुए पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि काम-धंधा ठप रहने से लोगों के सामने बड़ा आर्थिक संकट है। इसलिए अप्रैल 2021 से लेकर अगस्त 2021 तक शहरों में बिजली, पानी, होल्डिंग टैक्स एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का बिल पूरी तरह से माफ किया जाए।
उन्होंने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन में लोगों का धंधा-पानी बंद है और वह बहुत कष्ट में हैं। कोरोना की दूसरी लहर ने प्रदेश में लाखों गरीब मजदूरों की रोजी-रोटी छीन ली, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। महामारी की रोकथाम के लिए लाकडाउन होने के साथ ऐसे लाखों मजदूरों की मुश्किल बढ़ गई। ऐसे में खोमचा, रेहड़ी आदि लगाने वाले दुकानदारों, दिहाड़ी मजदूरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों, किसानों को अप्रैल 2021 से अगस्त तक 5 हजार रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण भत्ता दिया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसके अलावा आर्थिक मंदी से भीषण बेरोजगारी एवं जीवन में अभूतपूर्व संकट झेल रहे करोड़ों लोगों के सामने बच्चों के फीस जमा करने की समस्या बेहद गंभीर है। इसलिए सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की 1 वर्ष की फीस राज्य सरकार वहन करे, ताकि इस संकट के दौर में बच्चों के परिजनों को राहत मिल सके।
गुप्ता ने कहा कि कोरोना संकट के बीच जिस प्रकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है, वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री स्वयं जाकर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं, जोकि हर जनप्रतिनिधि के लिए नजीर बन रहा है। कोरोना की दूसरी लहर की अति तीव्रता से तमाम लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, जो अपूरणीय क्षति है।
महाराष्ट्र
मुंबई में मसाला दुकान से चोरी करने के आरोप में कर्मचारी यूपी से गिरफ्तार, कैश बरामद

पुलिस ने दावा किया है कि उसने मुंबई के काला चौकी इलाके में एक मसाले की दुकान से 13,86,200 रुपये चुराने वाले एक कर्मचारी चोर को यूपी के अयोध्या से गिरफ्तार किया है। काला चौकी इलाके में मसाले की दुकान पर 8 दिनों से जमा किए गए पैसे अनाज में रखे गए थे और अगले दिन शिकायतकर्ता दुकान मालिक ने अनाज में पैसे ढूंढे लेकिन नहीं मिले। उसके बाद उसने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने जांच की तो पाया कि दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी सुबह से गायब था, जिससे पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने अजय कुमार श्याम सुंदर को यूपी के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 10 लाख रुपये से ज्यादा कैश बरामद किया। इस ऑपरेशन को मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती के निर्देश पर डीसीपी रागसुधा ने सुलझाया और पुलिस ने आरोपी को यूपी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
महाराष्ट्र
मुंबई: ‘ई’ वार्ड में दो टंकी मौलाना शौकत अली मार्ग पर फर्नीचर विक्रेताओं के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई

मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के ‘ई’ वार्ड डिपार्टमेंट ने हाल ही में ‘ई’ डिपार्टमेंट के तहत मौलाना शौकत अली मार्ग पर पुराने फर्नीचर बेचने वालों और दूसरे कब्ज़ों के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर (ज़ोन 1) चंदा जाधव के गाइडेंस और असिस्टेंट कमिश्नर आनंद कंकल की लीडरशिप में की गई। ‘ई’ डिपार्टमेंट में मौलाना शौकत अली मार्ग पर, खासकर मुरलीदेवरा आई हॉस्पिटल से जेजे हॉस्पिटल सिग्नल तक के इलाके में, कब्ज़ों की वजह से पैदल चलने वालों को बहुत परेशानी हो रही थी। पैदल चलने वालों को फुटपाथ के बजाय सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ रही थी। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के ‘ई’ डिवीजन की कंजर्वेशन और कब्ज़ा हटाने वाली टीमों ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर एक कैंपेन चलाया। इस बेदखली ऑपरेशन के दौरान, फर्नीचर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। फुटपाथ पर पड़े पुराने फर्नीचर को जेसीबी की मदद से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही, टूटे हुए फर्नीचर के कचरे को भी तुरंत हटा दिया गया। फुटपाथ पर किए गए सभी कब्ज़ों को हटा दिया गया। इसके अलावा, इलाके में बिना इजाज़त के फेरीवालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। जिससे सड़क पूरी तरह से ट्रैफिक के लिए खुल गई।
इस अभियान में 1 जेसीबी, 4 मजदूर, 3 अधिकारी और 2 इंजीनियर शामिल हुए। इसके अलावा, नागपारा पुलिस स्टेशन के 9 कर्मचारियों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। इस बीच, मुंबई नगर निगम का ‘ई’ डिवीजन इस मौके पर एक बार फिर साफ कर रहा है कि बिना इजाज़त के कंस्ट्रक्शन और बिना इजाज़त के फेरीवालों के खिलाफ रेगुलर कार्रवाई जारी रहेगी।
खेल
‘मैंने जितनी भी सेंचुरी देखी हैं, उनमें से यह सबसे बेहतरीन’, जयवर्धने ने तिलक की शतकीय पारी को सराहा

मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ सोमवार को मिली 99 रनों की बड़ी जीत के बाद टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने तिलक वर्मा की आईपीएल में पहली सेंचुरी को अब तक की सबसे बेहतरीन शतकीय पारी बताया।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय पर मुंबई इंडियंस 44 के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही थी। हालांकि, इसके बाद तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए नमन धीर के साथ 52 रनों की साझेदारी निभाई। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर उन्होंने 38 गेंदों में 81 रनों की शानदार साझेदारी निभाई, जिसके चलते मुंबई इंडियंस 199 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही।
मुंबई इंडियंस द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा, “हम मुश्किल में थे, लेकिन हमने खुद को उससे उबारा। हमने सब्र रखा और वह स्कोर (199/5) बनाने के लिए बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।” उन्होंने शुरुआती झटकों के बाद मिडिल ऑर्डर के दिखाए गए धैर्य की ओर इशारा किया।
तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली और आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया। युवा बल्लेबाज की तारीफ करते हुए जयवर्धने ने कहा, “हमने कुछ ओवरों को बड़ा बनाया। मैंने जितनी भी सेंचुरी देखी है, उनमें से तिलक की यह शतकीय पारी सबसे बेहतरीन रही।” एमआई के कोच ने गेंदबाजों को भी जीत का श्रेय दिया।
उन्होंने युवा तेज गेंदबाज कृष भगत के प्रयासों की तारीफ की। इसके साथ ही अश्विनी कुमार की गेंदबाजी को भी सराहा। उन्होंने कहा, “कृष (कृष भगत) ने शुरुआत में शानदार प्रयास किया। टीम में वापसी कर रहे अश्विनी का प्रदर्शन भी बहुत बढ़िया रहा।” जयवर्धने ने बड़ी जीत में फील्डिंग के रोल को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि टीम ने बड़े मैदान पर शायद सबसे बेहतरीन फील्डिंग करने का प्रयास किया।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र10 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
