Connect with us
Saturday,01-August-2026
ताज़ा खबर

खेल

2012 में आज ही के दिन सचिन ने जड़ा था शतकों का शतक

Published

on

sachin tendulkar

 भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 2012 में एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान आज ही के दिन अपने करियर का 100वां शतक जड़ा था। सचिन के वनडे करियर का यह 49वां शतक था जबकि बांग्लादेश के खिलाफ इस प्रारूप में उनका पहला शतक था।

सचिन ने जब शतकों का शतक जड़ा तो वह 38 वर्ष के थे और उन्हें 99वें शतक के बाद 100वें शतक के लिए करीब एक साल का इंतजार करना पड़ा। सचिन ने 2011 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करियर का 99वां शतक जड़ा था।

सचिन ने बांग्लादेश के खिलाफ उस मुकाबले में 147 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 114 रन बनाए थे जिसकी बदौलत भारत ने पांच विकेट पर 289 रनों का स्कोर खड़ा किया था। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी और बांग्लादेश ने पांच विकेट पर 293 रन बनाकर यह मैच जीता था।

भारत 2012 एशिया कप के ग्रुप चरण में ही बाहर हो गया था और पाकिस्तान तथा बांग्लादेश के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया जिसमें बांग्लादेश को पाकिस्तान के हाथों दो रन से हार का सामना करना पड़ा।

सचिन ने 100वां शतक बनाने के बाद कहा था, “इस स्टेज पर मैं अभी कुछ नहीं सोच रहा। यह दौर मेरे लिए कठिन है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने कितने शतक ठोके हैं। आपको और मेहनत करने की जरूरत है।”

सचिन के वनडे करियर का आखिरी मुकाबला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रहा। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने दिसंबर 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ ही अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था।

सचिन ने 2013 में टेस्ट से भी संन्यास की घोषणा की और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। सचिन ने 463 वनडे मैचों में 44.83 के औसत से 18,426 रन बनाए और उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 53.78 के औसत से 15,921 रन बनाए।

सचिन ने टेस्ट करियर में 51 शतक और 68 अर्धशतक बनाए जबकि वनडे में 49 शतक और 96 अर्धशतक जड़े।

सचिन दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़े हैं। उनके पीछे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं जिनके नाम 71 शतक हैं जबकि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के अब तक 70 शतक हो चुके हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रियल मैड्रिड ने लेवांते के स्ट्राइकर कार्लोस एस्पी को किया साइन, 5 साल का हुआ करार

Published

on

रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब ने लेवांते से स्ट्राइकर कार्लोस एस्पी को लगभग 25 मिलियन यूरो की फीस पर साइन किया है। इस बात की जानकारी रियल मैड्रिड ने अपनी वेबसाइट पर दी है।

क्लब ने बताया, “रियल मैड्रिड और लेवांते के बीच डील पक्की हो गई है। लेवांते के खिलाड़ी कार्लोस एस्पी अब रियल मैड्रिड के लिए खेलेंगे। उन्होंने क्लब के साथ 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यानी वो 30 जून, 2031 तक रियल मैड्रिड का हिस्सा रहेंगे। रियल मैड्रिड ने आगे कहा, “21 साल के कार्लोस एस्पी ने लेवांते के लिए तीन सीजन खेले हैं, जिसमें उन्होंने 66 मैचों में हिस्सा लिया और 20 गोल किए। पिछले सीजन में उन्हें लीग का सर्वश्रेष्ठ अंडर-23 खिलाड़ी चुना गया था।”

एस्पी ने पिछले सीजन में लेवांते के लिए 27 मैचों में 13 गोल किए। इनमें से ज्यादातर गोल सीजन के आखिरी हफ्तों में हुए, जब उन्होंने क्लब को रेलीगेशन (निचली लीग में जाने) से बचाने में अहम भूमिका निभाई। 21 वर्षीय एस्पी को अपने क्लब में शामिल करने के लिए विल्लारियल और प्रीमियर लीग के कई क्लबों ने दिलचस्पी दिखाई थी। लेवांते ने चोट के जोखिम को कम करने के लिए उन्हें प्री-सीजन फ्रेंडली मैचों से बाहर रखा था।

कार्लोस एस्पी रियल मैड्रिड में ठीक उसी वक्त आए हैं जब क्लब अपने स्ट्राइकर गोंजालो गार्सिया को बेचने के करीब है। गोंजालो की डील फुलहम के साथ लगभग 40 मिलियन यूरो में फाइनल होने वाली है। एस्पी की एंट्री क्लब में ऐसे समय में हो रही है जब रियल मैड्रिड स्ट्राइकर गोंजालो गार्सिया को लगभग 40 मिलियन यूरो में फुलहम को बेचने के करीब है।

हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि एस्पी को अगले सीजन में मैड्रिड की फर्स्ट-टीम स्क्वाड में शामिल किया जाएगा या टॉप-फ्लाइट अनुभव हासिल करने के लिए उन्हें लोन पर भेजा जाएगा। एस्पी इस गर्मी में रियल मैड्रिड द्वारा साइन किए गए पांचवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले, क्लब मार्क कुकुरेला, बर्नार्डो सिल्वा, इब्राहिमा कोनाटे और डेन्जेल डमफ़्रीज को भी साइन कर चुका है।

Continue Reading

खेल

‘यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है’, मैनुअल नुएर ने आगामी सीजन के बाद रिटायरमेंट का संकेत दिया

Published

on

मैनुअल नुएर ने संकेत दिया है कि आगामी सीजन उनके शानदार करियर का आखिरी सीजन हो सकता है। बायर्न म्यूनिख के अनुभवी गोलकीपर और कप्तान प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप के लिए टेगर्नसी में टीम के साथ लौट आए हैं, जहां उन्होंने अपने भविष्य को लेकर यह संकेत दिया।

जर्मनी के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद 40 वर्षीय नुएर कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ बायर्न के ट्रेनिंग कैंप में फिर से शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि खेलना जारी रखने का फैसला करने से पहले उन्होंने रिटायरमेंट के बारे में गंभीरता से सोचा था।

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि मैं इस सीजन के बाद रिटायर हो जाऊंगा। खेलते समय मैं यह नहीं सोचता कि यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है।”

नुएर ने बताया कि वह इस गर्मी में अपना करियर खत्म करने के करीब थे, लेकिन क्लब के माहौल की वजह से उन्होंने खेलना जारी रखने का फैसला किया। ‘सिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, “ज्यादातर मामलों में (85 प्रतिशत) मैं रिटायर हो गया होता, लेकिन इस टीम, स्टाफ और कोचिंग ग्रुप के साथ मजा आता है। हमारे पास हमेशा हर टाइटल के लिए मुकाबला करने का मौका होता है।”

नुएर ने स्वीकार किया है कि जर्मनी के वर्ल्ड कप से बाहर होने की निराशा को स्वीकार करना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका ध्यान अब बायर्न के नए सीजन पर है। उन्होंने कहा, “हम सभी को और ज्यादा की उम्मीद थी। अब हमारे नए लक्ष्य हैं और हम क्लब के साथ बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं।”

बायर्न के कप्तान ने कहा कि टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखने और नए खिलाड़ियों को शामिल करके क्वालिटी बढ़ाने के बाद क्लब आत्मविश्वास के साथ नए सीजन में उतर रहा है। उन्होंने कहा, “हम बहुत खुश हैं। हमने टीम के मुख्य खिलाड़ियों को एक साथ बनाए रखा है। नए खिलाड़ी और गुणवत्ता लाते हैं और हमें और भी मजबूत बनाएंगे।”

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि टीम की महत्वाकांक्षाएं पिछले सीजन की उपलब्धियों को दोहराने से कहीं आगे हैं। नुएर ने कहा, “हम सभी को हराना चाहते हैं। पूरी टीम प्रोत्साहित है। हम पिछले सीजन से भी ज्यादा हासिल करना चाहते हैं।”

नुएर ने कहा कि बायर्न का गोलकीपिंग ग्रुप, जिसमें जोनास अर्बिग और स्वेन उलरिच शामिल हैं, एक साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा, “हम एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। हमारा काम हमेशा टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन देना है।”

Continue Reading

खेल

दूसरे मैच में जीत के साथ भारत टी20 में फिर बना नंबर वन, खत्म हुई इंग्लैंड की बादशाहत

Published

on

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में एक बार फिर दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है। भारत ने इंग्लैंड की बादशाहत को खत्म कर दिया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अनुसार, दूसरे टी20 में मिली जीत के साथ ही टी20 में नंबर एक का ताज फिर से भारतीय टीम ने हासिल कर लिया है। इंग्लैंड अब दूसरे स्थान पर खिसक गया है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से टी20 सीरीज हारने के बाद नंबर एक की कुर्सी गंवानी पड़ी थी। हरारे के मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 219 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा महज 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाने के बाद आउट हुए। 29 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम की पारी को ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 66 रनों की अहम साझेदारी निभाई। अय्यर ने 20 गेंदों में 25 रन बनाए। ईशान बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए।

वहीं, तिलक वर्मा ने भी आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में तिलक ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। रिंकू सिंह ने 12 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 129 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मेजबान टीम की तरफ से ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, तो तदीवानाशे मारुमनी ने 24 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट झटके। यश ठाकुर ने 30 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि प्रिंस यादव ने 10 रन देकर 2 विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन15 hours ago

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा ‘किस्मत कनेक्शन’

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

कैबिनेट ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी मंजूरी, 84,084 करोड़ रुपए से बढ़ेगी भारत की ऑफशोर ऊर्जा क्षमता

महाराष्ट्र19 hours ago

बॉम्बे हाई कोर्ट: वानखेड़े के खिलाफ डिपार्टमेंटल जांच पर रोक, एनसीबी ने जवाब मांगा, आरोपी की शिकायत पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई गलत

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

आईबीएम और सर्वम ने किया साझेदारी का ऐलान, भारत में एआई इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती

खेल23 hours ago

रियल मैड्रिड ने लेवांते के स्ट्राइकर कार्लोस एस्पी को किया साइन, 5 साल का हुआ करार

मनोरंजन23 hours ago

‘लॉक अप 2’: शिवांगी-हर्षद की बढ़ती नजदीकियों पर जन्नत जुबैर की खुली सलाह, अपने खेल पर दो ध्यान

व्यापार23 hours ago

सोना और चांदी गिरावट के साथ खुले, आधा प्रतिशत से अधिक लुढ़के दाम

राष्ट्रीय समाचार23 hours ago

भारत में एप्पल ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, तिमाही में सबसे ज्यादा कमाई: टिम कुक

महाराष्ट्र23 hours ago

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरने से 8 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी (लीड-1)

खेल3 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अपराध4 days ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध4 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र4 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

रुझान