खेल
आईएसएल-7 : बोम्बोलिम में चेन्नइयन और जमशेदपुर में होगी टक्कर
दो बार की पूर्व चैम्पियन चेन्नइयन एफसी के लिए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में चीजें अब तक सही नहीं रही हैं। चेन्नइयन को अपने पिछले मुकाबले में बेंगलुरू एफसी के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा था और टीम इस सीजन में नौवीं बार गोल में करने में विफल रही, जोकि इस सीजन में किसी भी टीम का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।
चेन्नइयन को अगर लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचना है, तो उसे आज यहां बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में जमशेदपुर के खिलाफ होने वाले मुकाबले को अपने पक्ष में करना होगा। टीम को अगर टॉप-4 में पहुंचना है तो उसे अब अपने बाकी बचे सभी मुकाबले जीतने होंगे।
चेन्नइयन शीर्ष चार में पहुंचने से अब केवल छह अंक ही दूर है। टीम के लिए ये अंक हासिल करना मुश्किल है, लेकिन गणितीय समीकरण के हिसाब से उसके लिए यह संभव है। कोच कसाबा लाजलो ने अपनी टीम से अनुरोध किया है कि वे अंत तक लड़े।
दो बार की चैम्पियन कई मौके बनाने के बावजूद गोल करने और जीत दर्ज करने के लिए अब तक संघर्ष करती आ रही है। टीम ने लगातार पांच मैचों से ओपन प्ले से गोल नहीं किया है।
इस बीच, जमशेदपुर अपने प्रतिद्वंद्वी चेन्नइयन से एक स्थान आगे है और उसके एक अंक भी ज्यादा है।
खेल
फीफा विश्व कप: इंग्लैंड और अर्जेंटीना मैच का परिणाम मिडफील्ड की लड़ाई पर निर्भर करेगा, पूर्व स्ट्राइकर फाउलर का बयान

फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड की भिड़ंत फुटबॉल की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है। इंग्लैंड के पूर्व स्टार स्ट्राइकर रॉबी फाउलर ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि फुटबॉल इतिहास की सबसे यादगार प्रतिद्वंद्विताओं में से एक बताया है। दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी और दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं।
फाउलर ने जी5 से बातचीत में कहा कि अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच मुकाबले का महत्व केवल मैदान तक सीमित नहीं है। उनके अनुसार, इस प्रतिद्वंद्विता के पीछे दोनों देशों का इतिहास भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने 1986 विश्व कप में डिएगो माराडोना के चर्चित ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल, 1998 विश्व कप में डेविड बेकहम को मिले रेड कार्ड और 2002 में उनकी पेनल्टी के जरिए वापसी जैसे ऐतिहासिक पलों का जिक्र किया। फाउलर का मानना है कि ऐसे मुकाबले खिलाड़ियों को फुटबॉल इतिहास का हिस्सा बनने का अवसर देते हैं।
उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल का परिणाम काफी हद तक मिडफील्ड की लड़ाई पर निर्भर करेगा। अर्जेंटीना के एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज और रोड्रिगो डी पॉल जैसी मजबूत तिकड़ी इंग्लैंड के जूड बेलिंगहम की अगुवाई वाले मिडफील्ड को कड़ी चुनौती देगी। फाउलर के अनुसार, अर्जेंटीना गेंद पर कब्जा बनाए रखते हुए खेल की गति नियंत्रित करने की कोशिश करेगा, इसलिए इंग्लैंड को रक्षात्मक अनुशासन बनाए रखना होगा और जरूरत से ज्यादा पीछे नहीं हटना चाहिए।
पूर्व लिवरपूल स्ट्राइकर ने यह भी कहा कि नॉकआउट मुकाबलों में मानसिक मजबूती सबसे बड़ा अंतर पैदा करती है। उनके मुताबिक, बड़ी टीमें दबाव की स्थिति में भी अपने गेम प्लान पर कायम रहती हैं और घबराहट में गलत फैसले नहीं लेतीं। टूर्नामेंट के इस चरण में तकनीकी स्तर पर टीमों के बीच अंतर बेहद कम होता है, इसलिए मानसिकता ही जीत और हार तय कर सकती है।
मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा। क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को हराने के बाद कप्तान लियोनेल मेसी की अगुआई में टीम शानदार लय में दिखाई दे रही है। दूसरी ओर, थॉमस ट्यूशेल के नेतृत्व में इंग्लैंड ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित प्रदर्शन किया है और अब उसकी नजर 1966 के बाद पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर है। ऐसे में यह मुकाबला केवल फाइनल का टिकट ही नहीं, बल्कि फुटबॉल इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्विताओं में एक और यादगार अध्याय लिखने का मौका भी होगा।
दुर्घटना
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चार वाहनों की टक्कर, 18 अमरनाथ यात्री हुए घायल

जम्मू, 13 जुलाई: रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा के 18 यात्री घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, रामबन के चंदरकोट में लंगर पॉइंट पर पहलगाम जा रहे काफिले में शामिल दो एसआरटीसी बसों, एक कार और एक प्राइवेट बस की टक्कर हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक, पहले एसआरटीसी की बस (जेके 01वाई-1044) दूसरी एसआरटीसी (जेके 01 वाई-1052) बस से टकरा गई। टक्कर की वजह से दूसरी बस एक कार (जेके21के-8115) से जा टकराई और फिर उस कार ने एक प्राइवेट बस (जेके02 सीएल-5499) को टक्कर मार दी। 4 वाहनों में टक्कर के कारण 18 अमरनाथ यात्री घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी 18 घायल तीर्थयात्रियों को इलाज के लिए तुरंत रामबन के ज़िला अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है।
अभी तक 10 घायलों की पहचान हुई है। उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले कमलेश राजपूत के 23 वर्षीय बेटे हर्ष राजपूत, सुरेश गुप्ता के 18 वर्षीय बेटे विशाल गुप्ता, हीरा लाल शंकर के 23 वर्षीय बेटे पंकज सुवनकर, महाराष्ट्र के यवतमाल के जीवन मोवाडे के 29 वर्षीय बेटे सुहास जीवन मोवाडे, राजस्थान के गंगानगर के रतन के 45 वर्षीय बेटे भारत भूषण, शिव के 51 वर्षीय बेटे विनोद कुमार घायल हुए हैं। वहीं, राजस्थान के बीकानेर के सत्तासर के रतन, राजस्थान के विनोद बागला की 48 वर्षीय पत्नी किरण, पंजाब के अक्षय कुमार की 50 वर्षीय पत्नी सीमा रानी, राजस्थान के शिव रतन के 67 वर्षीय बेटे पवन कुमार और राजस्थान के जनता सिंघा के 41 वर्षीय बेटे गंगा सिन्हा भी हादसे में घायल हुए हैं। बाकी 8 घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
हादसे के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आगे की जांच चल रही है।
3 जुलाई को शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा 57 दिनों के बाद 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के त्योहारों के साथ संपन्न होगी। इस साल की यात्रा शुरू होने के बाद से, कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में 2.45 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं।
खेल
हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इंजर्ड हैं। इंजरी की वजह से दोनों के खिलाड़ी भारतीय टीम के आगामी दौरों से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोनों गेंदबाजों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।
हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 में दाहिने हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ होने की बात कही थी। स्कैन में पता चला कि उन्हें ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट है। इस वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया। राणा आगे की जांच और प्रबंधन के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) को रिपोर्ट करेंगे।
राणा की जगह इंग्लैंड वनडे सीरीज में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया गया है।
वहीं, दाएं हाथ के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में बाएं हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ होने की बात कही थी। एमआरआई स्कैन में उन्हें ग्रेड 2 हैमस्ट्रिंग चोट का पता चला। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। वरुण अब बीसीसीआई सीओई को रिपोर्ट करेंगे।
जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए वरुण चक्रवर्ती की जगह दाएं हाथ के स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव।
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।
-
दुर्घटना10 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
