Connect with us
Thursday,30-July-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

एजाज़ खान और सिमरन की धमाकेदार वेब सीरीज “पुलिस” रेड प्राइम एप्प पर अगले महीने

Published

on

Ajaz-khan

मुंबई: आधुनिक भारत में अब सिनेमा घरों से ज्यादा लोग अपने मोबाइल पर ही देख लेते हैं। इसलिये कई सैकड़ो OTT प्लेटफार्म भी आ रहे हैं। हाल ही में लॉन्च हुआ OTT प्लेटफार्म रेड प्राइम के लिए कई वेब सीरीज बहुत तेजी से बन रही हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस नामक वेब सीरीज जल्द ही दर्शकों को रेड प्राइम OTT प्लेटफॉर्म पे देखने को मिलेगी। पुलिस वेबसिरिज़ में मुख्य भूमिका में है एजाज़ खान, प्रीति सूद और सिमरन सचदेवा बाकी अन्य कलाकार। एजाज़ खान ने बॉलीवुड से लेके टॉलीवुड तक कई फिल्मों में काम किया है और आज उनको सारी दुनिया जानती है वो गरीबो के सलमान खान है, वही प्रीति सूद ने आश्रम जैसी सुपर डुपर हिट वेबसिरिज़ में बेहतरीन अदाकारी से सबका दिल जीता और सिमरन सचदेवा तो नागिन और छोटी सरदारनी से घर घर छाई हुई है,
पुलिस वेब सीरिज़ में जहाँ
एजाज़ खान नकली पुलिस वाले का किरदार निभा रहे है। वही प्रीति सूद उनकी पत्नी का, और एजाज़ खान जी का भांजा सैफ उनके बेटे के रोल में नज़र आयेंगे, एजाज़ खान अपने बीबी बच्चों से बहुत प्यार करते हैं, मगर उनकी जरूरतों को पूरा करने नकली पुलिस बन कर ड्रग्स का कारोबार करते हैं, एक दिन सिमरन सचदेवा से यानी असली पुलिस से मुलाकात हो जाती है इत्तिफाकन, फिर क्या होता है जानने देखिये वेबसिरिज़ पुलिस को जो जल्दी ही रिलीज होगी रेड प्राइम एप्प पर,

इस वेब सीरीज को डायरेक्ट किया है मुकेश नारायण अग्रवाल ने, प्रोड्यूसर है नेहाल सिंह, और कैमरामैन है रणविजय सिंह जी, बैनर है Owl Eyes Entertainment,
एजाज़ खान ने बताया कि आज कल ott प्लेटफार्म पर वेब सीरीज का नाम सुनते ही लोगो के दिमाग में बोल्ड सीन नजर आते हैं लेकिन इस वेब सीरीज ( पुलिस) में एक किसिंग सीन तक नही है, पूरी वेबसिरिज़ पारिवारिक वेबसिरिज़ हैं। इस सिरीज़ को घर बैठ कर एक साथ पूरा परिवार देख सकता है।

डायरेक्टर मुकेश नारायण अग्रवाल ने बताया कि पहले सीजन में 3 एपिसोड अगले महीने रिलीज किये जायेगे।

प्रीति सूद जो आश्रम से काफी फेमस हुई, उन्होंने स्क्रिप्ट पड़ने के बाद तुरंत हाँ कर दिया इस सीरीज में काम करने को, प्रीति इस सीरीज में एजाज़ खान की पत्नी का किरदार निभा रही है।
काफी स्ट्रांग रोल में सिमरन नजर आएगी, उन्होंने एक ऐसी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, जिसे देख कर दर्शक दंग रह जायेंगे।
सिमरन ने बताया कि पुलिस जो होती है हमें और आपको हमेशा सुरक्षा देती हैं, पुलिस के कारण ही हम चैन की नींद सो पाते हैं, इस सीरीज में पुलिस कैसे काम करती हैं वो दर्शकों को देखने को मिलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

सलमान खान की एक सलाह और पूरी तरह बदल गई कियारा आडवाणी की जिंदगी

Published

on

कियारा आडवाणी आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित और सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपनी सादगी और अभिनय के दम पर लाखों लोगों का दिल जीता। उनके इस स्टारडम के पीछे अभिनेता सलमान खान का खास योगदान रहा।

दरअसल, सलमान ने कियारा को सलाह दी थी कि अगर उन्हें इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनानी है, तो उनकी पहचान भी सबसे अलग होनी चाहिए। इस सलाह के बाद एक्ट्रेस ने ऐसा कदम उठाया कि वह दुनियाभर में पहचानी जाने लगीं।

कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1991 को मुंबई में हुआ था। उनका असली नाम आलिया आडवाणी है। उनके पिता जगदीप आडवाणी एक बिजनेसमैन हैं, जबकि मां जेनेविव जाफरी टीचर हैं। कियारा ने मुंबई से स्कूली पढ़ाई पूरी की और फिर मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। अभिनय में आने से पहले उन्होंने अपनी मां के प्री-स्कूल में छोटे बच्चों को पढ़ाया भी। वह बच्चों को कविताएं सुनाती थीं और उनकी देखभाल करती थीं। कियारा का कहना है कि इस अनुभव ने उन्हें जिम्मेदारी और धैर्य सिखाया।

जब कियारा फिल्मों में आने की तैयारी कर रही थीं, तब उनका नाम आलिया आडवाणी था। उस समय आलिया भट्ट बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी थीं। ऐसे में सलमान खान ने उन्हें सलाह दी कि अगर वह इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाना चाहती हैं, तो उन्हें एक अलग नाम अपनाना चाहिए। कियारा ने कई इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा रख लिया। यह नाम उन्हें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अंजाना अंजानी’ के एक किरदार से पसंद आया था। बाद में यही नाम उनकी नई पहचान बन गया।

साल 2014 में कियारा ने फिल्म ‘फगली’ से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। इंडस्ट्री में काम न मिलने पर वह काफी निराश हो गई। उन्हें लगा कि शायद उनका फिल्मी करियर आगे नहीं बढ़ पाएगा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं।

साल 2016 में उनकी किस्मत बदली। उन्हें ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में साक्षी धोनी का किरदार निभाने का मौका मिला। यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और कियारा को पूरे देश में पहचान मिल गई। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘भारत अने नेनु’ में महेश बाबू के साथ काम किया। यह फिल्म भी सुपरहिट रही और कियारा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत पहचान बना ली।

साल 2018 में नेटफ्लिक्स की ‘लस्ट स्टोरीज’ में उनका अलग अंदाज देखने को मिला। इसके बाद 2019 में रिलीज हुई ‘कबीर सिंह’ उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई। फिल्म में उन्होंने प्रीति का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी साल आई ‘गुड न्यूज’ भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इस फिल्म में अभिनय के लिए उन्हें आईफा अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का सम्मान मिला।

इसके बाद कियारा ने ‘गिल्टी’, ‘लक्ष्मी’, ‘इंदू की जवानी’, ‘शेरशाह’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘जुगजुग जियो’, ‘गोविंदा नाम मेरा’, ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘गेम चेंजर’ और ‘वॉर 2’ जैसी फिल्मों में काम किया। ‘शेरशाह’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई और इन फिल्मों के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नामांकन भी मिला।

कियारा को अब तक कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें आईफा अवॉर्ड और जी सिने अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा, उन्हें दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकन मिला। आज वह भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और कई बड़े ब्रांडों की एंबेसडर भी हैं।

निजी जीवन की बात करें तो कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा लंबे समय तक अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। दोनों अब एक बेटी के माता-पिता हैं। शादी के बाद भी कियारा लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

खुद को साबित करने की कोशिश नहीं कर रही, अच्छे किरदार मिलना मेरी किस्मत का हिस्सा है : शहनाज गिल

Published

on

अभिनेत्री शहनाज गिल ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है। कभी अपनी चुलबुली अदाओं और बेफिक्र अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। इन दिनों वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह एक गंभीर भूमिका में नजर आ रही है। पर्दे पर निभाए गए किरदारों को लेकर शहनाज ने कहा कि यह सब उनके सफर और किस्मत का हिस्सा है।

जब आईएएनएस ने शहनाज गिल से पूछा कि क्या वह दर्शकों को अपने व्यक्तित्व का दूसरा पहलू दिखाने या अपनी पुरानी छवि बदलने के लिए इस तरह के किरदार चुन रही हैं, तो उन्होंने साफ कहा कि उनका ऐसा कोई मकसद नहीं है।

शहनाज ने कहा, “मैं कुछ साबित करने की कोशिश नहीं कर रही हूं। मेरी किस्मत इसे साबित कर रही है। भगवान मुझे ताकत दे रहे हैं। उनकी कृपा से मुझे अच्छी स्क्रिप्ट मिल रही हैं। जो भी मुझे मौके मिल रहे हैं, उन्हें मैं पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाने की कोशिश कर रही हूं। एक कलाकार का सफर लगातार सीखने और खुद को बेहतर करने का होता है। मैं किसी एक छवि में बंधकर काम नहीं करना चाहतीं, बल्कि अलग-अलग तरह की कहानियों का हिस्सा बनना चाहती हैं।”

बातचीत में शहनाज से पूछा गया कि अगर उनकी जिंदगी की अपनी कोई ‘इश्कनामा’ यानी प्रेम कहानी हो, तो उसका टाइटल क्या होगा। इस सवाल पर अभिनेत्री ने कहा, “जब मेरी जिंदगी पर फिल्म बनेगी तो मुझे लगता है कि वह बहुत दिलचस्प होगी, और जब ऐसा होगा, तब मैं उसका टाइटल भी बताऊंगी।”

फिल्म में अपने किरदार को लेकर शहनाज गिल ने कहा, ”मुझे लगता है कि जब किसी सच्ची कहानी पर फिल्म बनाई जाती है तो जिम्मेदारी लेना बहुत जरूरी होता है। मैंने अपनी तरफ से इस जिम्मेदारी को पूरी क्षमता के साथ निभाने की कोशिश की है। मुझे विश्वास है कि मेरे किरदार को लोग जरूर पसंद करेंगे।”

बता दें कि ‘इश्कनामा’ एक सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में भारत-पाकिस्तान सीमा की पृष्ठभूमि के बीच प्यार और रिश्तों की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म साल 1981 से 1988 के बीच की घटनाओं पर आधारित है, जिसमें निर्मल निम्मा और नसीमा की प्रेम कहानी को दिखाया गया है।

‘इश्कनामा’ का निर्देशन अरविंद्र एस. खैरा ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण सौरभ राणा और रवनीत कौर चहल ने किया है। यह फिल्म किताब ‘हिंद पाक बॉर्डरनामा’ से प्रेरित बताई जा रही है।

Continue Reading

मनोरंजन

संजय दत्त के 67वें जन्मदिन पर बोलीं बहन प्रिया, ‘आपने मां-पिता दोनों की कमी को किया पूरा’

Published

on

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता संजय दत्त बुधवार को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर उनके परिवार के हर सदस्य ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। सबसे ज्यादा चर्चा उनकी बहन प्रिया दत्त के पोस्ट की हो रही है, जिसमें उन्होंने संजय दत्त को माता और पिता की तरह सपोर्ट करने वाला बड़ा भाई बताया।

प्रिया दत्त ने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि माता-पिता के जाने के बाद संजय दत्त ने परिवार में मां और पिता दोनों की कमी को पूरा किया। उन्होंने कहा कि उस मुश्किल दौर में संजय ही परिवार की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आए।

वीडियो में प्रिया कहती हैं, “उन्होंने मां और पिता, दोनों की कमी को बहुत खूबसूरती से पूरा किया। हम सभी छोटी बहनें थीं और भैया ही परिवार में कमाने वाले पहले सदस्य थे। हमें हर साल रक्षाबंधन का बेसब्री से इंतजार रहता था कि इस बार भैया हमें क्या गिफ्ट देंगे।”

वीडियो के साथ प्रिया ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, “कुछ रिश्ते समय के साथ और भी मजबूत हो जाते हैं और हमारा रिश्ता भी ऐसा ही है। जिंदगी हमें जहां भी ले गई, परिवार हमेशा हमारी सबसे बड़ी ताकत रहा। मैं आभारी हूं कि हमने यह सफर हमेशा साथ तय किया।”

उन्होंने आगे लिखा, “ऐसे ही मजबूत, ख्याल रखने वाले और हमेशा खुद के प्रति सच्चे रहने वाले भाई होने के लिए आपका धन्यवाद। मैं कामना करती हूं कि यह साल आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य, ढेर सारी खुशियां, नई यादें और ढेर सारा प्यार लेकर आए, जिसके आप हकदार हैं। आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।”

संजय दत्त के जन्मदिन पर उनके बच्चों ने भी उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उनके जुड़वां बेटे शहरान दत्त, बेटी इकरा दत्त और बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए प्यार भरे पोस्ट साझा किए।

शाहरान दत्त ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों वाइट कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। संजय दत्त ने अपने लुक को सनग्लासेस के साथ पूरा किया और दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते दिखाई दिए।

तस्वीर के साथ शाहरान ने लिखा, “दुनिया के सबसे बेहतरीन पापा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हर समय मेरा साथ देने, मेरा हौसला बढ़ाने और हर दिन मुझे प्रेरित करने के लिए आपका धन्यवाद। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, ढेर सारी खुशियों और आने वाले कई शानदार वर्षों की कामना करता हूं। हमेशा आपसे प्यार करता हूं।”

बेटे की इस पोस्ट पर संजय दत्त ने भी प्यार भरा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “आई लव यू और मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा, बेटे।”

बता दें कि संजय दत्त ने साल 2008 में अभिनेत्री मान्यता दत्त से शादी की थी। अक्टूबर 2010 में दोनों जुड़वां बच्चों, बेटे शाहरान और बेटी इकरा के माता-पिता बने। मान्यता से शादी से पहले संजय दत्त की शादी अभिनेत्री ऋचा शर्मा से हुई थी। इस शादी से उनकी एक बेटी त्रिशाला दत्त हैं। साल 1996 में लंबे समय तक ब्रेन ट्यूमर से जूझने के बाद ऋचा शर्मा का निधन हो गया था।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन6 minutes ago

सलमान खान की एक सलाह और पूरी तरह बदल गई कियारा आडवाणी की जिंदगी

महाराष्ट्र46 minutes ago

मुंबई नगर निगम के स्कूलों के 2,000 छात्रों ने ड्रग्स के इस्तेमाल के खिलाफ शपथ ली

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

कुवैत में चीनी कंपनी पर ईरान का हमला, एक की मौत

महाराष्ट्र3 hours ago

मुंबई शहर और उपनगरों में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चोरों के गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिलें बरामद

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 120 डिजाइन ट्रेनी/मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता से सैलरी तक सब कुछ

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी में 0.40 प्रतिशत की गिरावट

अपराध7 hours ago

बंगाल पुलिस की छापेमारी में 28 करोड़ रुपये और 15 किलो सोना जब्त, तुलु मंडल का रिश्तेदार गिरफ्तार

महाराष्ट्र7 hours ago

महाराष्ट्र: कोयना बांध से शाम 5 बजे पानी छोड़ा जाएगा, जलगांव के गिरना डैम का भी जलस्तर बढ़ा

महाराष्ट्र7 hours ago

पेपर लीक और घोटालों की वजह से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है : शिवसेना (यूबीटी)

राष्ट्रीय समाचार7 hours ago

तमिलनाडु में अस्पतालों के लिए सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम शुरू करने की तैयारी

खेल3 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अपराध2 days ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध4 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र4 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

रुझान