Connect with us
Saturday,17-October-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

बिना किसी शर्त कांग्रेस में लौटना चाहता हूं : वाघेला

Published

on

Shankersinh-Vaghela

 कांग्रेस छोड़ने के साढ़े तीन साल से अधिक समय बाद, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने बुधवार को कहा कि वह बिना किसी शर्त अपनी पुरानी पार्टी में लौटना चाहते हैं। हालांकि पार्टी की तरफ से इस बाबत कोई संकेत नहीं मिले हैं। अनुभवी राजनीतिज्ञ ने कहा, “जब कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल का निधन हुआ, तो कई कांग्रेसी नेता मुझसे उनके पैतृक गांव पीरामान में मिले और सुझाव दिया कि मुझे कांग्रेस में फिर से शामिल हो जाना चाहिए। जाहिर है, वह समय राजनीति के लिए नहीं था, लेकिन तब से कई कांग्रेसी मुझसे यह कह रहे हैं।”

वाघेला ने कहा, “दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं। अगर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी मुझे बुलाती हैं और कहती हैं कि हमें साथ काम करना चाहिए और आप पार्टी में वापस आ जाईए, तो मैं निश्चित रूप से बिना शर्त इसमें शामिल हो जाऊंगा।”

वाघेला ने जुलाई 2017 में कांग्रेस छोड़ दी थी, उन्होंने दावा किया था कि उन्हें बाहर कर दिया गया है।

इस साल एक रैली में वाघेला ने दावा किया था कि वह पार्टी की आंतरिक साजिश का शिकार हो गए थे, जिसके कारण पार्टी ने उन्हें बाहर का दरवाजा दिखाया था।

हालांकि, कांग्रेस ने वाघेला को हटाए जाने से इनकार किया था और कहा था कि उनका दावा निराधार है।

वाघेला ने कांग्रेस छोड़ने के बाद जन विकास पार्टी बनाई और दिसंबर 2017 के चुनावों में गुजरात विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ा। हालांकि उनके सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

2019 में वाघेला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे, लेकिन पिछले साल इसे छोड़ दिया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति

सिद्धारमैया के स्टिंग वीडियो विवाद में कर्नाटक पुलिस ने यूट्यूब से मांगी जानकारी

Published

on

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जुड़े स्टिंग वीडियो विवाद की जांच कर रही पुलिस ने यूट्यूब को पत्र लिखकर तकनीकी जानकारी मांगी है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने वीडियो अपलोड किए जाने वाले आईपी एड्रेस और उसे अपलोड करने वाले व्यक्ति की जानकारी मांगी है।

वीडियो अपलोड करने वाले की पहचान और आईपी एड्रेस की जानकारी मांगी, साइबर क्राइम पुलिस कई पहलुओं से कर रही जांच

साइबर क्राइम पुलिस वायरल वीडियो की कई पहलुओं से जांच कर रही है। इसमें वीडियो के मूल स्रोत, इसे प्रसारित करने में शामिल लोगों की पहचान और इसे बनाने तथा प्रसारित करने के पीछे के मकसद का पता लगाना शामिल है।

कथित स्टिंग ऑपरेशन को लेकर कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी और कांग्रेस सरकार के बीच टकराव सामने आया है। कुमारस्वामी ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और गृह मंत्री प्रियांक खरगे पर तीखा हमला बोला है। शिवकुमार ने केंद्रीय मंत्री के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जबकि खरगे ने उनका जोरदार खंडन किया है। खरगे ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस मामले में कुमारस्वामी को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

इसके जवाब में कुमारस्वामी ने राज्य सरकार को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी और बेंगलुरु पुलिस आयुक्त कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस इस मामले की जांच मुख्य रूप से तीन पहलुओं पर कर रही है। पहले चरण में यूट्यूब से वीडियो अपलोड करने से संबंधित तकनीकी जानकारी मांगी गई है। इसमें आईपी एड्रेस और अन्य विवरण शामिल हैं, जिनकी मदद से वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। दूसरे चरण में पुलिस वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो मूल है या उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। इसके अलावा वीडियो बनाने वाले और उसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित करने वाले लोगों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है। तीसरे पहलू के तहत पुलिस वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने के पीछे के मकसद की जांच कर रही है। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसके पीछे कोई विशेष उद्देश्य या अन्य मंशा तो नहीं थी।

पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी जांच और वीडियो के मूल स्रोत का पता चलने के बाद घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने तथा जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में मदद मिलेगी। इस बीच, कन्नड़ के एक निजी मीडिया संस्थान के प्रमुख ने दावा किया है कि उन्होंने ही स्टिंग वीडियो बनाया है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस संबंध में सभी जानकारी संबंधित जांच अधिकारियों को दे दी गई है।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

तमिलनाडु: तिरुनेलवेली में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में खड़े चार किशोर गंभीर रूप से घायल

Published

on

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अंबासमुद्रम के पास कीझा कोट्टारम क्षेत्र में एक खेत में खड़े चार लड़के बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल, अंबासमुद्रम और आसपास के क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश हो रही है।

घायल लड़कों की पहचान सतीश (15), अरविंद (14), सेर्मा संजीव (14) और सेर्मरिसी (16) के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर चोटों के साथ अंबासमुद्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए तिरुनेलवेली सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंबासमुद्रम और उसके आसपास के इलाकों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो रही है।

अंबासमुद्रम और आसपास के इलाकों में भारी बारिश; सड़कें जलमग्न हो गईं। आधे घंटे से अधिक समय तक जारी भारी बारिश के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

तिरुनेलवेली जिले के अंबासमुद्रम और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण प्रमुख सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

पिछले कुछ दिनों से, तिरुनेलवेली समेत दक्षिणी जिलों के कई हिस्सों में शाम के समय व्यापक वर्षा हो रही है।

इसी बीच, आज सुबह से ही पश्चिमी घाट और आसपास के इलाकों में काले बादल छाए हुए थे। इसके परिणामस्वरूप, अंबासमुद्रम, कल्लदैकुरिची, अगथियारपट्टी, पापनासम और आसपास के इलाकों में आधे घंटे से अधिक समय तक भारी बारिश हुई।

इसके कारण, अंबासमुद्रम की मुख्य सड़कों पर बारिश का पानी बह गया और कई जगहों पर तालाबों की तरह जमा हो गया।

इन सड़कों पर यात्रा कर रहे वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जबकि पैदल यात्रियों को जलभराव वाली सड़कों को पार करने में परेशानी हुई।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

यूएस ट्रेजरी में चीन की घटी हिस्सेदारी, भारत की होल्डिंग बढ़कर 219 अरब डॉलर के पार

Published

on

यूएस ट्रेजरी में चीन की हिस्सेदारी अगस्त में तेजी से गिरी है, जबकि भारत की होल्डिंग में लगातार तीसरे महीने इजाफा दर्ज किया गया है। यह जानकारी अमेरिकी सरकार की ओर से जारी किए गए डेटा में दी गई।

ट्रेजरी इंटरनेशनल कैपिटल (टीआईसी) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि अगस्त के अंत में चीन की होल्डिंग्स जुलाई के 618 अरब डॉलर से घटकर 590.7 अरब डॉलर रह गई हैं। यह आंकड़ा एक साल पहले अगस्त 2025 में 699.7 अरब डॉलर पर था। यह दिखाता है कि बीते 12 महीनों में चीन की यूएस ट्रेजरी होल्डिंग्स में लगभग 109 अरब डॉलर की कमी आई है।

अगस्त में भारत की होल्डिंग्स जुलाई के 202.6 अरब डॉलर से बढ़कर 219.7 अरब डॉलर हो गई हैं, जो एक ही महीने में लगभग 17 अरब डॉलर की बढ़ोतरी को दिखाता है। इस साल अप्रैल में भारत की होल्डिंग्स गिरकर 181 अरब डॉलर के निचले स्तर पर आ गई थीं, लेकिन उसके बाद इनमें लगातार सुधार हुआ है और मई में ये 181.3 अरब डॉलर, जून में 186.4 अरब डॉलर और जुलाई में 202.6 अरब डॉलर तक पहुंच गईं। अब ये लगभग उसी स्तर पर वापस आ गई हैं, जहां एक साल पहले थीं।

ताजा आंकड़ों के बाद, दो एशियाई अर्थव्यवस्थाओं की होल्डिंग्स के बीच का अंतर, जो एक साल पहले लगभग 480 अरब डॉलर था, अब घटकर लगभग 371 अरब डॉलर रह गया है।

अमेरिकी ट्रेजरी की प्रमुख विदेशी धारकों की सूची में, भारत 14वें स्थान पर है। इस सूची में हांगकांग 261.5 अरब डॉलर के साथ भारत से आगे है, जबकि नॉर्वे 214 अरब डॉलर के साथ भारत के ठीक पीछे है।

जापान 1,068.3 अरब डॉलर की होल्डिंग के साथ सबसे बड़ा विदेशी धारक बना हुआ है, हालांकि जुलाई में इसकी होल्डिंग 1,103.9 अरब डॉलर थी। यूनाइटेड किंगडम 1,009.5 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। चीन (मुख्य भूमि) तीसरे स्थान पर है। इसके बाद बेल्जियम 490.5 अरब डॉलर, कनाडा 464.6 अरब डॉलर, केमैन आइलैंड्स 463 अरब डॉलर और लक्जमबर्ग 448.2 अरब डॉलर का स्थान है।

यूएस ट्रेजरी ने बताया कि अगस्त में 199.8 अरब डॉलर का नेट टीआईसी इनफ्लो हुआ। इसमें कहा गया है, “विदेशी निवासियों ने अगस्त में दीर्घकालिक अमेरिकी सिक्योरिटीज में अपनी होल्डिंग बढ़ाई, उनकी शुद्ध खरीदारी 300.7 अरब डॉलर रही।” वहीं दूसरी ओर, “विदेशी निवासियों ने अमेरिकी ट्रेजरी बिलों में अपनी होल्डिंग 47.8 अरब डॉलर कम कर दी।”

ट्रेजरी के अनुसार, सितंबर महीने के आंकड़ों को कवर करने वाली अगली टीआईसी रिपोर्ट 18 नवंबर को जारी की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति34 minutes ago

सिद्धारमैया के स्टिंग वीडियो विवाद में कर्नाटक पुलिस ने यूट्यूब से मांगी जानकारी

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

तमिलनाडु: तिरुनेलवेली में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में खड़े चार किशोर गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

एफएसएसएआई का प्रस्ताव: 6 महीने तक के शिशुओं के खाद्य उत्पादों में चीनी मिलाने पर लगेगी रोक

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

यूएस ट्रेजरी में चीन की घटी हिस्सेदारी, भारत की होल्डिंग बढ़कर 219 अरब डॉलर के पार

मनोरंजन2 hours ago

‘अक्का’ का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

मनोरंजन2 hours ago

अजय देवगन के जुहू बंगले में अवैध निर्माण, बीएमसी ने गिराया हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

वर्ल्ड उइगर कांग्रेस ने मार्को रुबियो से उठाई उइगरों की सुरक्षा की मांग

खेल4 hours ago

भारत बनाम वेस्टइंडीज: चिन्नास्वामी में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? आखिरी मैच में दो सुपर ओवर से निकला था नतीजा

मनोरंजन4 hours ago

माथे पर टीका लगाने से फराह खान ने किया इनकार, वीडियो वायरल होते ही हुईं ट्रोल

राजनीति5 hours ago

दिल्ली की कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट, मानहानि केस में कार्रवाई

अपराध1 week ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड2 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति1 week ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

व्यापार2 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन4 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

राजनीति3 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

खेल2 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

मनोरंजन3 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

रुझान