Connect with us
Monday,26-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

रजनीकांत की सेहत में सुधार

Published

on

Rajinikanth

Rajinikanth

सुपरस्टार रजनीकांत को शुक्रवार को रक्तचाप में गंभीर उतार-चढ़ाव की समस्या के कारण यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सेहत में सुधार है। अपोलो अस्पताल ने बयान जारी कर कहा, ” रजनीकांत, जिन्हें कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी सेहत में अच्छा सुधार है। उनका रक्तचाप अभी भी उच्च स्तर पर है, हालांकि कल से बेहतर नियंत्रण में है।”

अस्पताल के अनुसार, 70 वर्षीय अभिनेता की जांच में अब तक कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है। वह शनिवार को जांच के एक और सेट से गुजरेंगे। रिपोर्ट शाम तक उपलब्ध होगी।

उन्होंने आगे कहा, “उनकी रक्तचाप दवाओं को ध्यान से दिया जा रहा है और वे निरंतर निगरानी में रहेंगे। उनके ब्लड प्रेशर को देखते हुए उन्हें पूरा आराम करने की सलाह दी गई है और आगंतुकों को उससे मिलने नहीं दिया जा रहा है।”

बयान में आगे कहा गया, “उनकी जांच और रक्तचाप के नियंत्रण के आधार पर शाम तक उनके डिस्चार्ज पर निर्णय लिया जाएगा।”

अस्पताल में रजनीकांत की बेटी उनके साथ हैं। परिवार और डॉक्टरों ने सभी शुभचिंतकों से अस्पताल आने से बचने का अनुरोध किया है।

अभिनेता पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में तमिल फिल्म ‘अन्नात्थे’ की शूटिंग कर रहे थे।

फिल्म सेट पर कुछ लोगों का कोविड -19 टेस्ट पॉजीटिव आया था। रजनीकांत का 22 दिसंबर को टेस्ट किया गया था और उनके परिणाम नेगेटिव थे। तब से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया और उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

अस्पताल ने अपने पहले के बयान में कहा था, “हालांकि उनमें कोविड -19 का कोई लक्षण नहीं था, लेकिन उनके रक्तचाप में गंभीर उतार-चढ़ाव दिखाई दिए और आगे के मूल्यांकन की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: हथियार सप्लाई के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, एक ने खुद को बताया बेगुनाह

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। हथियार पहुंचाने के आरोप में एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने राधा और बबीता नाम की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को पहले से जानती हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया, “टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार की सप्लाई चेन को ट्रेस करते हुए हमने राधा और बबीता को हिरासत में लिया है। मुंबई में हथियार पहुंचाने में इनकी भूमिका की जांच की जा रही है।”

पूछताछ के दौरान बबीता ने खुद को बेगुनाह बताया है। उसने दावा किया कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि मुंबई में हथियार पहुंचाया जा रहा है। बबीता के मुताबिक, राधा ने उससे मुंबई घूमने चलने के बारे में पूछा था। उसे घूमने का शौक था और मुंबई जाने का मौका मिलने पर उसने हामी भर दी।

जांच में सामने आया है कि आरोपी कुणाल ने मुंबई घूमने के लिए राधा को 20 से 25 हजार रुपए दिए थे। बबीता का दावा है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि मुंबई आने के पीछे हथियार पहुंचाने की कोई साजिश थी।

बबीता ने क्राइम ब्रांच को बताया कि मुंबई पहुंचने के बाद वह और राधा एक होटल में रुकी थीं। इसी दौरान वहां एक शख्स आया, जिसे राधा ने कुणाल का दोस्त बताया। बबीता के मुताबिक, राधा ने उस शख्स को कवर में लिपटा हुआ एक बॉक्स सौंपा। जब बबीता ने बॉक्स के बारे में पूछा, तो राधा ने बताया कि उसमें मेडिकल किट है और कुणाल ने उसे अपने दोस्त को देने के लिए कहा था।

बबीता के बयान के मुताबिक, उसने बॉक्स को लेकर राधा से कई बार सवाल किए, क्योंकि उसे कुछ गड़बड़ होने का शक हो रहा था। हालांकि बबीता का दावा है कि राधा हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उसकी शंका दूर करने की कोशिश करती रही।

बबीता ने पूछताछ में दावा किया कि उसे टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की साजिश के बारे में जरा भी जानकारी नहीं थी। उसका कहना है कि अगर उसे हथियार पहुंचाने या फायरिंग की योजना के बारे में पता होता तो वह इस मामले में शामिल नहीं होती।

क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने कहा, “बबीता के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में उसकी भूमिका और हथियारों की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। हम राधा से भी पूछताछ कर रहे हैं और कुणाल की तलाश की जा रही है।”

फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं से अलग-अलग पूछताछ कर रही है और उनके मोबाइल फोन, होटल की सीसीटीवी फुटेज और ट्रैवल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

रश्मिका मंदाना ने रिश्ते पर उठे सवालों का दिया जवाब, विजय देवरकोंडा बोले- ‘मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं’

Published

on

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपने रिश्ते को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया। हाल ही में दोनों के ‘कॉफी विद करण’ के नौवें सीजन में नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर काफी कुछ लिखा गया। अब रश्मिका ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने कहा कि लोगों की प्रतिक्रिया किसी राय से कम और गुस्से में भरी ऐसी भीड़ जैसी ज्यादा लगी, जो अपना गुस्सा निकालने के लिए किसी को तलाश रही थी। इसके बाद विजय ने भी अपनी पत्नी के समर्थन में पोस्ट लिखी और आलोचना करने वालों को कड़ा जवाब दिया।

रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए विजय को पूरे एक साल तक शादी के लिए प्रस्ताव देने की बात पर सफाई दी। उन्होंने लिखा, ”कहीं न कहीं, इस पूरे मामले में असली बात खो गई। शायद यह आपके नजरिए से फिट नहीं हुआ। शायद आप में से कुछ लोग इसे देखना ही नहीं चाहते। हम दोनों में से कोई भी किसी बड़े प्रपोजल की तलाश में नहीं था। बातचीत इस बारे में थी कि वह चाहते थे कि हम दोनों एक-दूसरे को समझने के लिए समय और जगह दें। हमने ऐसा किया। हमने एक-दूसरे को चुना।”

रश्मिका ने यह भी बताया कि विजय उनकी जिंदगी में बहुत बड़ा सहारा हैं। उन्होंने लिखा, ”जब मेरी हड्डी टूटती है, तब आप वहां नहीं होते। वह होते हैं। जब हर महीने मेरे पेट में दर्द होता है, तब आप वहां नहीं होते। वह होते हैं। जब मुझे अस्पताल जाने की जरूरत होती है, तब आप वहां नहीं होते। वह होते हैं। जब रात के बीच में बेचैनी के कारण मेरी नींद खुल जाती है, तब आप वहां नहीं होते। वह होते हैं।”

अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह अपने परिवार के बारे में बुरा बोलने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने लिखा, ”आप मेरे बारे में जो चाहें बुरा कहें। मैं इसे सह सकती हूं। लेकिन मेरे परिवार को जाने बिना उनके बारे में बात करना? यह फेमिनिज्म नहीं है। यह फेमिनिज्म के नाम पर की जाने वाली बुलिंग है।”

रश्मिका ने आगे कहा, ”फेमिनिज्म का मतलब किसी दूसरे को नीचा दिखाना या खुद को बेहतर साबित करना नहीं है, फिर चाहे कोई पुरुष हो या महिला। मेरे लिए फेमिनिज्म का मतलब अपनी जिंदगी चुनने और उसकी जिम्मेदारी लेने की आजादी है। मैंने अपनी जिंदगी की जिम्मेदारी ली और इसके बदले मुझे बहुत प्यार मिला।”

रश्मिका के बाद विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने रश्मिका को अपना सबसे अच्छा दोस्त, पत्नी और अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया। विजय ने लिखा, ”मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी वाइफ, मेरी वुमन। मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक, जिसे मैंने बिल्कुल सही चुना। जो लोग हमारी चिंता कर रहे हैं, उन्हें बता दूं कि हम दोनों बहुत खुश हैं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं। अगर यह दुनिया के मैं और वह हैं, तो ऐसा ही सही। उन सभी को ढेर सारा प्यार, जो प्यार का जश्न मनाते हैं।”

इसके बाद विजय ने रिश्ते की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए लिखा, ”अब, बिना किसी दयालुता या सम्मान के इरादे के, बाकी सभी लोग भाड़ में जाएं।”

Continue Reading

मनोरंजन

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’

Published

on

अभिनेत्री राधिका आप्टे आगामी वेब सीरीज ‘अक्का’ में अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के साथ नजर आएंगी। साथ बातचीत में अभिनेत्री ने उस पुरानी धारणा को खारिज कर दिया कि फिल्म सेट पर महिलाओं के बीच अक्सर झगड़े या टकराव होते हैं।

अभिनेत्री का मानना है कि वर्कप्लेस का माहौल जेंडर पर नहीं बल्कि लोगों के आपसी तालमेल पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, “यह बहुत पुरानी धारणा है कि महिलाएं आपस में झगड़ती हैं। मुझे लगता है कि पुरुष महिलाओं से कहीं ज्यादा असुरक्षित होते हैं। सच कहूं तो यह मर्द या औरत की बात नहीं है, यह आपसी तालमेल की बात है। आप कुछ लोगों के साथ घुल-मिल जाते हैं और कुछ के साथ नहीं।”

सेट पर अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए राधिका आप्टे ने माहौल को पॉजिटिव बताया और कैमरे के सामने और पीछे दोनों जगह महिलाओं की मौजूदगी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हमारा सेट वाकई बहुत अच्छा था। सेट पर लगभग बराबर संख्या में पुरुष और महिलाएं थीं। कास्ट में कई महिलाएं थीं और पर्दे के पीछे काम करने वाली टीम में भी कई महिलाएं थीं। मुझे लगता है कि वहां एक अच्छी सिस्टरहुड वाली फीलिंग थी, जिसने चीजों को और ज्यादा कम्फर्टेबल बना दिया।”

राधिका ने बताया कि साथ काम करने वालों के साथ घुलने-मिलने का मतलब यह नहीं है कि आप हर किसी के करीबी दोस्त बन जाएं, चाहे वह पुरुष हो या महिला। उन्होंने कहा कि लोग करीबी रिश्ता न होने पर भी एक-दूसरे के साथ अच्छे और प्रोफेशनल संबंध बनाए रख सकते हैं।

वेब सीरीज ‘अक्का’ की बात करें, तो यह एक गैंगस्टर कहानी है, जिसमें महिलाएं मुख्य भूमिका में हैं। इस शो के साथ धर्मराज शेट्टी ने डायरेक्शन में अपना डेब्यू किया है, जिन्होंने इस सीरीज को लिखा भी है। 1980 के दशक पर आधारित अक्का एक ऐसी काल्पनिक दुनिया में घटती है जिसे पीढ़ियों से महिलाओं ने बनाया, चलाया और बचाकर रखा है। यह सीरीज 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन46 minutes ago

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: हथियार सप्लाई के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, एक ने खुद को बताया बेगुनाह

मनोरंजन50 minutes ago

रश्मिका मंदाना ने रिश्ते पर उठे सवालों का दिया जवाब, विजय देवरकोंडा बोले- ‘मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं’

महाराष्ट्र56 minutes ago

नवी मुंबई में शहरी नियोजन और ट्रैफिक संकट पर राज ठाकरे का हमला, बोले- महाराष्ट्र में सत्ता का इंतजार

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

सरकार ने चालू इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर खर्च किए 17.73 लाख करोड़ रुपए

महाराष्ट्र1 hour ago

मुंबई महानगर क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों के लिए महाराष्ट्र सरकार की व्यापक जल योजना तैयार

मनोरंजन1 hour ago

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’

मनोरंजन1 hour ago

राजनीति से दूरी पर राज बब्बर का दो टूक जवाब, पंजाबी फिल्मों में वापसी का भी दिया संकेत

व्यापार2 hours ago

सोने की कीमतों में मामूली बदलाव, चांदी 1.95 लाख रुपए के नीचे स्थिर

अपराध2 hours ago

बंगाल: मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी, युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

अखिलेश यादव का सीएम योगी पर पलटवार, बोले- हम साधु-संत नहीं, सरकार बनाकर प्रदेश का विकास करना है

बॉलीवुड4 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अपराध2 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

राजनीति2 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल3 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

राजनीति4 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

व्यापार3 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन3 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

मनोरंजन4 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

मनोरंजन2 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

रुझान