मनोरंजन
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह हुईं कोरोना पॉजिटिव
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने मंगलवार को अपने सत्यापित खाते पर ट्वीट किया कि वह कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। अभिनेत्री ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। अभिनेत्री ने लिखा, “मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मैं ठीक हूं। मैं फिलहाल आराम कर रही हूं ताकि जल्द ही शूट पर वापस जा सकूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हों वह लोग अपना टेस्ट करवा लें।”
अभिनेत्री ने फिल्म ‘मेडे’ की शूटिंग शुरू कर दी थी। वह थ्रिलर ड्रामा में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ हैं। फिल्म अजय देवगन द्वारा निर्देशित और निर्मित है।
इस फिल्म में अभिनेत्री एक पायलट की भूमिका निभाएंगी।
मनोरंजन
माधुरी दीक्षित ने ‘मां बहन’ के ट्रेलर लॉन्च की तस्वीरें शेयर की, 4 जून को होगी रिलीज

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों आगामी फिल्म ‘मां बहन’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वे एक सिंगल मदर की भूमिका निभा रही हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।
इन तस्वीरों में माधुरी बेहद खबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है। कुछ तस्वीरों में उनके साथ शो के दूसरे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। माधुरी ने दर्शकों से पूछते हुए लिखा, “मुस्कान, मस्ती, यादें… और एक यादगार शाम। बहुत ही उत्साहित हूं कि आप सब “मां बहन” देखें। रेखा जी, आपको यह कैसी लगी?”
क्राइम-कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘मां बहन’ में माधुरी दीक्षित नेने भी मुख्य भूमिका में हैं। तृप्ति डिमरी और माधुरी के साथ-साथ, इस फिल्म में धरना दुर्गा और रवि किशन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। उनके अलावा गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी फिल्म का हिस्सा हैं।
इस फिल्म का केंद्र केंद्र रेखा है। एक मां जो पहले से ही जिंदगी की कई मुश्किलों से जूझ रही होती है। तभी उसकी जिंदगी में बड़ा मोड़ आता है, जब उसकी रसोई में एक लाश मिलती है। इसके बाद माधुरी, अपनी दोनों बेटियों जया (तृप्ति डिमरी) और सुषमा (धरना दुर्गा) के साथ मिलकर ताक-झांक करने वाले पड़ोसियों (जैसे रवि किशन) से उस लाश को छिपाने की कोशिश करती हैं, जिसमें कॉमेडी और अराजकता का भरपूर तड़का देखने को मिलता है। इस मुश्किल भरे माहौल में हास्य देखने को मिलेगा। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 4 जून को रिलीज होगी।
इससे पहले अभिनेत्री माधुरी दीक्षित थ्रिलर वेबसीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में नजर आई थीं । इसमें वे एक निगेटिव रोल में नजर आई थी। सीरीज में अभिनेत्री हैदराबाद की सेंट्रल जेल में बंद है। मौजूदा हत्याओं को कॉपीकैट अपराध मानते हुए पुलिस उसे जांच में शामिल करती है। बाहर से सहयोग करती दिखने वाली मिसेज देशपांडे के इरादे पूरे समय संदेह के घेरे में रहते हैं।
मनोरंजन
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल, बयां की दिल की बात

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर कृति ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।
कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके अब तक के करियर के सभी यादगार और मशहूर किरदारों का कोलाज शामिल है। अभिनेत्री ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “वाह! फिल्मों की इस जादुई दुनिया में कदम रखे हुए मुझे 12 साल हो गए हैं।”
कृति ने साल 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से कृति ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका छुपी’, ‘दिलवाले’, ‘मिमी’ और ‘क्रू’ जैसी कई सुपरहिट और बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
फिल्म ‘मिमी’ में सरोगेट मां के किरदार ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी। इस भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। अभिनेत्री ने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं।
अभिनेत्री जल्द ही बहुचर्चित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी। होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कृति के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कृति सेनन अपने अब तक के सबसे बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में नजर आएंगी। ऐसी भी चर्चा है कि कृति और रश्मिका इस फिल्म में ग्रे शेड्स वाले किरदार निभाती दिख सकती हैं।
फिल्म की कहानी प्यार, दोस्ती और उलझे हुए रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का नया गाना ‘माशूका’ पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन के बीच की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मनोरंजन
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के साथ रोहित शेट्टी करने जा रहे हैं वापसी, बोले- ‘दिल के बेहद करीब है यह शो’

मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी एक बार फिर कलर्स टीवी के लोकप्रिय स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने दर्शकों के बीच शो को लेकर उत्सुकता जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर किया।
रोहित ने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो वीडियो पोस्ट किया। इसमें रोहित अपने सिग्नेचर अंदाज में हेलीकॉप्टर में बैठकर जाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता शो को लेकर और भी बढ़ती दिख रही है।
निर्देशक रोहित शेट्टी ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “इस शो के होस्ट के तौर पर मेरा यह 10वां सीजन है और यह शो मेरे दिल के बहुत करीब है। इतने सालों से मुझे और इस शो को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद। मैं वादा करता हूं कि इस बार का सीजन जबरदस्त होने वाला है, इसलिए अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए। ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 जल्द आ रहा है।”
बता दें कि इस सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शुरू हो चुकी है। शो का प्रसारण जून के अंत या फिर जुलाई की शुरुआत में होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। इस बार शो में ‘ओल्ड वर्सेस न्यू’ (पुराने और नए खिलाड़ियों के बीच) का मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं, टीवी, फिल्मों और कुछ कंटेंट क्रिएटर भी शो का हिस्सा रहेंगे। इसमें गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, अविका गौर, हर्ष गुजराल, ओरी, अविनाश मिश्रा, शगुन शर्मा, विशाल सिंह और फरहाना भट्ट समेत कई नाम शामिल हैं।
रोहित शेट्टी बहुचर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी की नई फिल्म ‘गोलमाल 5’ भी लेकर आ रहे हैं। फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं। रोहित शेट्टी और अजय देवगन की यह 14वीं साझेदारी होगी। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू एक साथ नजर आएंगे। साथ ही, शरमन जोशी भी 20 साल बाद इस फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
दुर्घटना9 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र11 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
