Connect with us
Friday,10-April-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी तृणमूल कांग्रेस में शामिल

Published

on

Sujata

पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मोंडल खान सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। राज्य में यह तृणमूल कांग्रेस की ओर से भाजपा के लिए बड़ा झटका होने के साथ ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से पलटवार भी कहा जा सकता है। दरअसल बंगाल में सुवेंदु अधिकारी जैसे बड़े नेता के साथ ही अन्य कई नेता टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में राजनीति कई तरह की करवट ले रही है। अब भाजपा सांसद की पत्नी सुजाता मोंडल ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

मोंडल सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज लोकसभा सांसद सौगत राय और पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं।

सौमित्र वर्तमान में पश्चिम बंगाल में बिष्णुपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और इसके साथ ही वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्य भी हैं।

टीएमसी के दिग्गज नेता रहे सुवेंदु अधिकारी के साथ ही अन्य विधायकों और सांसदों ने शनिवार को मिदनापुर कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के दौरान भाजपा में शामिल होने के 48 घंटे बाद यह महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है।

मोंडल ने मीडियाकर्मियों से कहा, “वो जिन्होंने लोगों को हमारे घर में तोड़फोड़ करने के लिए भेजा, वे अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। मैंने पार्टी के लिए सब कुछ किया, जिसमें जान का खतरा था। लेकिन भाजपा ने इसका सम्मान नहीं किया। इसके बजाय वे अन्य दलों के लोगों का स्वागत कर रहे हैं।”

सुजाता मोंडल ने कहा कि एक दिन सौमित्र खान को भी इसका एहसास होगा और वह तृणमूल कांग्रेस में वापस आएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया है, जिसकी वह पार्टी में हकदार थीं।

उन्होंने कहा, “भाजपा योग्य लोगों की इज्जत नहीं करती है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के आकर्षक पद प्राप्त करने के लिए लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मैं टीएमसी में शामिल हो रही हूं, क्योंकि पार्टी मुझे सम्मान और सुरक्षा देगी।”

राजनीति

‘दो-चार दिनों में सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फैसला’, जदयू नेताओं ने नए मुख्यमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Published

on

नई दिल्ली/पटना, 10 अप्रैल : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसी बीच, उनके इस्तीफे और बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज हो गई है। जदयू नेताओं ने दावा किया है कि दो चार-दिनों में इस्तीफे को लेकर फैसला लिया जाएगा।

बिहार सरकार में मंत्री और जदयू नेता विजय चौधरी ने शुक्रवार को दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया था और जीते थे। इसके बाद वे आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।”

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा को लेकर विजय चौधरी ने कहा, “नीतीश कुमार शपथ लेने के बाद वापस पटना जाएंगे। वहां पर बैठक होगी और दो-चार दिनों में इस्तीफे को लेकर फैसला लिया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि अगला मुख्यमंत्री वही होगा, जिसे एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा। चंद दिनों में इस बारे में फैसला होगा।

वहीं, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा, “राज्यसभा के सदस्य के तौर पर नई पारी को लेकर नीतीश कुमार पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने संकेत दे दिया है कि तीन चार दिनों में बड़े फैसले ले लिए जाएंगे। यह तय है कि आने वाले दिनों में एनडीए विधायी दल की बैठक और नए नेता के चयन के बाद बिहार में सभी फैसले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति से ही लिए जाएंगे।”

बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा की शपथ लेंगे और देश की सेवा करेंगे। उन्होंने अब तक राज्य और देश, दोनों की सेवा की है। उनके मार्गदर्शन में बिहार में नई एनडीए की सरकार बनेगी और चलेगी।”

बिहार में अगले मुख्यमंत्री को लेकर राम कृपाल यादव ने कहा, “हमारे नेता तय करेंगे कि चेहरा कौन होगा और अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इस बारे में जल्द सबको पता चल जाएगा।”

जदयू विधायक जयंत राज कुशवाहा ने कहा, “वे पहले ही राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं और आज यह बस एक औपचारिकता है। वे आज शपथ लेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “आप देख सकते हैं कि पिछले 20 सालों में बिहार ने कितनी प्रगति की है। आने वाले 20-25 सालों में भी मुख्यमंत्री का कार्यकाल याद किया जाता रहेगा।

Continue Reading

महाराष्ट्र

कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में करीब 500 अंकों की बढ़त

Published

on

मुंबई, पश्चिम एशिया में जारी तनावों के चलते कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के नाजुक युद्धविराम समझौते को लेकर चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं।

इस दौरान, बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,631.65 से 489.36 अंक या 0.64 प्रतिशत उछलकर 77,121.01 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी50 अपने पिछले बंद 23,775.10 से 105.45 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 23,880.55 पर खुला। जबकि बैंक निफ्टी इंडेक्स 360.55 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 55,182.25 पर खुला।

हालांकि खबर लिखे जाने तक (सुबह 9.38 बजे के करीब) सेंसेक्स 497.82 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,129.47 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी50 159.85 अंक यानी 0.67 प्रतिशत बढ़कर 23,934.95 पर था।

व्यापक बाजारों ने प्रमुख बेंचमार्कों से बेहतर प्रदर्शन किया, क्योंकि निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।

सेक्टरवार बात करें तो निफ्टी मेटल्स, निफ्टी ऑटो, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा में 0.14 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी आईटी में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 50 पैक में श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, आयशर मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, बजाज-ऑटो, बजाज फिनसर्व और एसबीआई के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त के साथ ट्रेड करते नजर आए। वहीं इसके विपरीत इंफोसिस, टीसीएस, सनफार्मा, एचसीएलटेक और टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

एक बाजार विशेषज्ञ ने कहा, “शेयर बाजारों में हमने जो गिरावट देखी है, वह शायद ऊर्जा बाजारों में आए बदलाव और झटके की तुलना में उतनी बड़ी नहीं लगती, लेकिन मुझे लगता है कि यह इस दृष्टिकोण को दर्शाता है कि ऊर्जा की कीमतें नीचे आने की संभावना है। हमारा मूल अनुमान यह है कि अगले तीन से छह महीनों में ऊर्जा की कीमतें धीरे-धीरे कम होती रहेंगी।

विशेषज्ञ ने आगे कहा कि इसका असर यह हो सकता है कि आर्थिक विकास (ग्रोथ) पर थोड़ा दबाव आए और महंगाई में हल्की बढ़ोतरी हो, लेकिन कुल मिलाकर यह माहौल इक्विटी बाजारों के लिए सकारात्मक बना रहेगा, खासकर जब हम आने वाले अर्निंग सीजन की ओर बढ़ेंगे, जो हमारे अनुसार काफी मजबूत रहने वाला है।

एक्सपर्ट ने बताया कि निफ्टी में 23,660 एक अहम सपोर्ट स्तर बना हुआ है। जब तक इंडेक्स इसके ऊपर बना रहता है, तब तक तेजी (बुलिश ट्रेंड) कायम रह सकती है और 24,250 तक का रास्ता खुल सकता है।

हालांकि, अगर निफ्टी 23,660 के नीचे टूटता है, तो गैप फिलिंग देखने को मिल सकती है, जिससे इंडेक्स 23,200 के स्तर तक गिर सकता है।

Continue Reading

महाराष्ट्र

सफाई पक्का करने के लिए वॉर रूम बनाएं, असिस्टेंट कमिश्नर रेगुलर फील्ड विजिट पर ध्यान दें, मुंबई इलाके में सफाई के निर्देश: म्युनिसिपल कमिश्नर

Published

on

मुंबई: साफ़-सफ़ाई बनाए रखना और साफ़-सफ़ाई की आदतें अपनाना बहुत ज़रूरी है। अगर सफ़ाई है, तो बाकी सभी डेवलपमेंट के मुद्दे भी ज़रूरी हैं। इसलिए, मुंबई इलाके में सफ़ाई का काम अच्छे से हो, यह पक्का करने के लिए एक सेंट्रल कंट्रोल रूम (वॉर रूम) बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा, म्युनिसिपल कमिश्नर अश्विनी भिड़े ने निर्देश दिया है कि संबंधित एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट के असिस्टेंट कमिश्नर रेगुलर फील्ड विज़िट करें ताकि यह पक्का हो सके कि लोकल लेवल पर सफ़ाई ठीक से हो।

आज म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन हेडक्वार्टर में हुई मीटिंग में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के अलग-अलग प्रोजेक्ट, इनिशिएटिव और एक्टिविटी का रिव्यू किया गया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर (म्युनिसिपल कमिश्नर ऑफिस) प्रशांत गायकवाड़, डिप्टी कमिश्नर (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) किरण दिघावकर, संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

म्युनिसिपल कमिश्नर अश्विनी भिड़े ने आगे कहा कि सफ़ाई एक रेगुलर प्रोसेस है। इसका कारण यह है कि इसे रेगुलर और अच्छे से करने की ज़रूरत है। मुंबई की कोस्टल सड़कों और हाईवे की सफ़ाई ध्यान से की जानी चाहिए। सड़कों पर बहुत ज़्यादा ट्रैफ़िक होता है। इसलिए, इन जगहों को मैकेनिकली साफ़ करने के लिए अलग गाड़ियों की ज़रूरत है। इन सड़कों की सफ़ाई के लिए ज़रूरी अलग-अलग फ़ीचर वाली खास गाड़ियाँ (कस्टम गाड़ियाँ) बनाने के लिए अच्छी संस्थाओं से मदद लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सफ़ाई के मामले में कुछ व्यस्त जगहों को बेहतर बनाया जाना चाहिए और फिर वहाँ भी वैसी ही सफ़ाई रखी जानी चाहिए, ताकि नागरिक जागरूक हों।
इस बीच, मुंबई महानगरपालिका के सॉलिड वेस्ट डिपार्टमेंट के तहत कचरा कलेक्शन के लिए लाई गई मॉडर्न गाड़ियों में से दस परसेंट इलेक्ट्रॉनिक (ई-गाड़ियाँ) हैं। अश्विनी भिड़े ने कहा कि मुंबई महानगरपालिका देश की पहली महानगरपालिका है जो सॉलिड वेस्ट कलेक्शन के लिए इतनी बड़ी संख्या में बड़ी क्षमता वाली इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने नागरिकों और संस्थाओं से सफ़ाई में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महानगरपालिका द्वारा आयोजित ‘मुंबई क्लीन लीग’ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में भाग लेने की भी अपील की।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर किरण दिघावकर ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स, इक्विपमेंट, ऑपरेशन वगैरह के बारे में डिटेल में प्रेजेंटेशन दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभी महानगरपालिका द्वारा मुंबई से लगभग 7200 मीट्रिक टन सॉलिड वेस्ट इकट्ठा किया जाता है और उसका साइंटिफिक तरीके से निपटान किया जाता है। पूरे मुंबई में सफाई बनाए रखने के लिए सर्विस-बेस्ड कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम अपनाया गया है। इसके अलावा, सॉलिड वेस्ट कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन के लिए नई गाड़ियां लाई गई हैं। पहले इसके लिए 1,196 गाड़ियां काम कर रही थीं। हालांकि, नई गाड़ियों की कैपेसिटी बढ़ने से अब इन गाड़ियों की संख्या 988 हो गई है। साथ ही, इनके रंग भी बदले गए हैं। मुंबई में 46 ड्राई वेस्ट सेग्रीगेशन सेंटर हैं। जबकि इसके लिए 94 गाड़ियां फुल-टाइम काम कर रही हैं। घरेलू सैनिटरी वेस्ट के कलेक्शन के लिए म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की तरफ से एक खास सर्विस शुरू की गई है। दिघावकर ने यह भी कहा कि कई संस्थाएं इस सर्विस का अच्छे से इस्तेमाल कर रही हैं।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय18 minutes ago

शिवसेना (यूबीटी) सांसदों से गुप्त बैठक की खबरें अफवाह, एकनाथ शिंदे ने किया खंडन

राजनीति2 hours ago

‘दो-चार दिनों में सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फैसला’, जदयू नेताओं ने नए मुख्यमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

‘इजरायल के विनाश की बात बर्दाश्त नहीं’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर भड़के पीएम नेतन्याहू; दी चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

विदेशों में चीन को टक्कर देने के लिए निजी क्षेत्र को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका को दी चेतावनी- ‘नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोके ट्रंप’

राष्ट्रीय3 hours ago

एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, अब अकेले लड़ेगी चुनाव

अंतरराष्ट्रीय4 hours ago

राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों से शुल्क वसूले जाने की रिपोर्टों पर ईरान को दी चेतावनी

महाराष्ट्र4 hours ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में करीब 500 अंकों की बढ़त

महाराष्ट्र21 hours ago

सफाई पक्का करने के लिए वॉर रूम बनाएं, असिस्टेंट कमिश्नर रेगुलर फील्ड विजिट पर ध्यान दें, मुंबई इलाके में सफाई के निर्देश: म्युनिसिपल कमिश्नर

राजनीति22 hours ago

जनता के दिल में ममता बनर्जी के लिए अब ममता नहीं बची : नीरज कुमार

महाराष्ट्र2 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

अपराध4 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

महाराष्ट्र4 days ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

राजनीति2 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

अपराध2 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

अपराध3 weeks ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

महाराष्ट्र2 weeks ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

व्यापार6 days ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

रुझान