राजनीति
दिल्ली में कम हो रहा है कोरोना का संक्रमण : केजरीवाल
दिल्ली सरकार का कहना है कि दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण दर पहले के मुकाबले कम हो रही है। दिल्ली में कोरोना वायरस की यह तीसरी लहर है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कोरोना की तीसरी लहर का पीक अब बीत चुका है और अब कोरोना के मामले घटना शुरू हो गए हैं। हालांकि दिल्ली में अभी भी कोरोना से होने वाली मृत्यु पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा है। बीते 24 घंटों के दौरान ही दिल्ली में 89 कोरोना रोगियों की मृत्यु हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “7 नवंबर के बाद से, दिल्ली में कोरोना के प्रतिदिन आने वाले मामलों में कमी हो रही है। शनिवार को कोरोना के 5000 से भी कम मामले आए और 89 मौतें हुई हैं। दिल्ली में कोरोना का पॉसिटिविटी रेट 7.24 है। उम्मीद है दिल्ली के पॉसिटिविटी रेट में कमी का यह सिलसिला जारी रहेगा। दिल्लीवासी और दिल्ली सरकार मिलकर कोरोना की इस तीसरी लहर पर भी जीत हासिल करेंगे। कृपया सभी सावधानियों का पालन करना जारी रखें।”
दिल्ली सरकार ने शनिवार को एक बार फिर दोहराया है कि कोरोना की वैक्सीन आने पर सिर्फ तीन -चार हफ्तों के अंदर पूरी दिल्ली को यह वैक्सीन लगाई जा सकती है। हालांकि वैक्सीन आने के बाद, यह वैक्सीन की उपलब्धता पर निर्भर करेगा कि दिल्ली के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने में कितना समय लगता है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा, “कोरोना कि वैक्सीन आने के बाद हम तीन से चार हफ्तों में सारी दिल्ली को वैक्सीन लगाने के लिए तैयार हैं। दिल्ली सरकार के पास पर्याप्त साधन हैं और कोरोना की वैक्सीन मिलने के कुछ सप्ताह में ही इसे दिल्ली के सारे लोगों तक पहुंचा दिया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि हमारे पास कई तरह के साधन हैं जैसे कि मोहल्ला क्लीनिक, पॉलीक्लीनिक, डिस्पेंसरीज और अस्पताल आदि। इसके अलावा दिल्ली में वैक्सीन के स्टोरेज की भी कोई दिक्कत नहीं है।
वहीं दिल्ली सरकार का कहना है कि कोरोना संक्रमण का सामना कर रही राजधानी दिल्ली में फिलहाल स्कूल नहीं खोले जाएंगे। दिल्ली सरकार के मुताबिक छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल नहीं खोले जाने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर चल रही है। सरकार का कहना है कि ऐसे में स्कूल खोलकर छात्रों को संकट में नहीं डाला जा सकता।
राजनीति
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, एक्साइज में कमी से होगी तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई : केंद्र

नई दिल्ली, 27 मार्च : केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा और एक्साइज ड्यूटी में कमी को ग्राहकों को पास नहीं किया जाएगा। बल्कि, इससे तेल कंपनियों को हो रहे नुकसान की भरपाई की जाएगी।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा,”इससे सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की अंडर रिकवरी को प्रत्यक्ष तौर पर कम करने में मदद मिलेगी, क्योंकि यह कंपनियां लागत से बेहद कम दाम पर खुदरा बाजारों में पेट्रोल और डीजल की बिक्री कर रही हैं।”
मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों के कारण तेल कंपनियों को पेट्रोल पर लगभग 26 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 81.90 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा प्रतिदिन वहन किया जा रहा कुल नुकसान लगभग 2,400 करोड़ रुपए है।
मंत्रालय ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी में कटौती से इन नुकसानों में से 10 रुपए प्रति लीटर की भरपाई हो जाती है, जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियां खुदरा कीमतों को अपरिवर्तित रखते हुए बिना किसी रुकावट के ईंधन की आपूर्ति जारी रख सकती हैं।
सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर एक्साइज ड्यूटी में तत्काल प्रभाव से 10 रुपए प्रति लीटर की कमी कर दी है।
मंत्रालय ने कहा, “यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में हुई तीव्र वृद्धि के जवाब में लिया गया है, जो पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान के कारण चार सप्ताह से भी कम समय में लगभग 75 प्रतिशत बढ़कर लगभग 122 डॉलर प्रति बैरल हो गई है, जो कि पहले लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल थी।”
वैश्विक ईंधन बाजारों के साथ इसकी तुलना करना महत्वपूर्ण है। वर्तमान संकट की शुरुआत के बाद से दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में ईंधन की कीमतों में 30 से 50 प्रतिशत, उत्तरी अमेरिका में 30 प्रतिशत और यूरोप में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारत ने स्थिर रुख बनाए रखा है। इस स्थिरता की एक वित्तीय लागत है, और सरकार ने इसे वहन करने का विकल्प चुना है।
इससे पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव के बीच घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई है। इससे उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी।
इससे पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटकर 3 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो कि पहले 13 रुपए प्रति लीटर थी। डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होकर शून्य हो गई है, जो कि पहले 10 रुपए प्रति लीटर थी।
वित्त मंत्री ने पोस्ट में आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और लागत में उतार-चढ़ाव से बचाया जाए।
इसके अलावा, डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपए प्रति लीटर और एटीएफ पर 29.5 रुपए प्रति लीटर का शुल्क लगाया गया है। इससे घरेलू खपत के लिए इन उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
महाराष्ट्र
अफ़ज़ल शेख को कुर्ला भाभा हॉस्पिटल में डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया

मुंबई: मुंबई के कुर्ला इलाके में भाभा हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर के साथ बदतमीज़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज करने का दावा किया है। 23 मार्च को अफजल शेख के सिर में चोट लगी थी और वह इलाज के लिए भाभा हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल हुआ था। जहां डॉक्टर दूसरे मरीजों का इलाज कर रही थीं, उन्होंने अफजल शेख को पहचान लिया और फिर कहा कि यह मामूली चोट है। ऐसे में अफजल शेख गुस्सा हो गया और महिला डॉक्टर के साथ बदतमीज़ी करने लगा और वीडियो भी बनाने लगा। डॉक्टर ने पुलिस को फोन किया और फिर उसने अपने एक दोस्त को भी बुला लिया और डॉक्टर के साथ बदतमीज़ी करने लगा। शिकायत करने वाली डॉ. अनुजा की शिकायत पर कुर्ला पुलिस ने केस दर्ज किया। मुंबई की कुर्ला पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी अफजल शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
राजनीति
पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर सीएम फडणवीस का बयान, बोले- स्थिति पूरी तरह सामान्य, नहीं लगेगा लॉकडाउन

मुंबई, 27 मार्च : पेट्रोल-डीजल की कमी और लॉकडाउन की अफवाहों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्तमान हालात पर कहा कि राज्य में किसी तरह की कोई कमी नहीं है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि युद्ध जैसे हालात के बीच पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 10 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम करना एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस फैसले का भार तेल कंपनियां उठाएंगी और आम नागरिकों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि जहां कुछ पड़ोसी देशों में शटडाउन जैसी स्थिति है, वहीं भारत में हालात सामान्य हैं और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की कूटनीति की भी सराहना की।
सीएम फडणवीस ने कहा कि राज्य में फिलहाल करीब एक महीने का पेट्रोल स्टॉक उपलब्ध है। हालांकि उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे घबराकर अतिरिक्त ईंधन जमा न करें क्योंकि इससे कृत्रिम कमी पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा, “जैसे सामान्य रूप से पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं, वैसे ही उपयोग करें।”
गैस सप्लाई को लेकर भी उन्होंने स्थिति सामान्य बताते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति गैस के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगता है, तो उसकी शिकायत की जाए।
लॉकडाउन की अफवाहों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य में किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग सोशल मीडिया पर झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नरहरी जिरवाल के वायरल वीडियो पर फडणवीस ने कहा कि जिरवाल ने उनसे फोन पर बात कर बताया है कि वीडियो एडिट करके फैलाया गया है। उन्होंने जिरवाल को इस मामले में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है और कहा कि यह गंभीर मामला है, जिस पर उचित फैसला लिया जाएगा।
अशोक खरात से जुड़े मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के साथ फोटो होना कार्रवाई का आधार नहीं हो सकता। अगर किसी की भूमिका सामने आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में आगे और केस दर्ज होंगे और लोग धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।
इसके अलावा उन्होंने चेतावनी दी कि पीड़ित महिलाओं के वीडियो या फुटेज को सोशल मीडिया पर साझा करना या उस पर टिप्पणी करना भी अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र9 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
महाराष्ट्र12 months agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
