Connect with us
Saturday,25-July-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान का वकील बना पीटीवी का चेयरमैन

Published

on

Imran-Khan...

पनामा पेपर्स लीक मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की कानूनी टीम का नेतृत्व करने वाले वकील नईम बुखारी को सरकार द्वारा संचालित पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जाहिर तौर पर उनकी नियुक्ति बहुत जल्दबाजी में की गई है क्योंकि पाकिस्तानी मंत्रिमंडल ने पिछले हफ्ते अपनी बैठक में उनकी नियुक्ति के समरी पर विचार किया था लेकिन पीटीवी के अध्यक्ष के तौर पर उनकी नियुक्ति का समर्थन नहीं किया था।

कैबिनेट ने सूचना मंत्रालय को निर्देश दिया था कि “वो समरी को फिर से देखें और इस पर निर्देशानुसार मंथन करें। यदि वो दी गईं कसौटियों पर खरे उतरें तो शहजादा नईम बुखारी को बोर्ड में शामिल किया जाए और चेयरमैन के रूप में नामित किया जाए।”

सूचना मंत्रालय ने पीटीवी के तीन स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति के लिए समरी पेश की थीं, जिसमें प्रमुख उम्मीदवार के रूप में नईम बुखारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट सैयद वसीम रजा और प्रमुख लेखक असगर नदीम सैयद की सिफारिश की गई थी। बुखारी और असगर नदीम सैयद की उम्र 65 वर्ष से अधिक है इसलिए मंत्रालय ने उनकी आयु के संबंध में कैबिनेट से छूट मांगी थी।

समरी को लेकर की गई टिप्पणियों के जबाव आने से पहले ही बुखारी की नियुक्ति कर दी गई। इसके लिए जारी की गई अधिसूचना में लिखा है, “संघीय सरकार शहजादा नईम बुखारी को पाकिस्तान टेलीविजन निगम बोर्ड के स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त कर रही है। साथ ही संघीय सरकार ने शहजादा नईम बुखारी को पाकिस्तान टेलीविजन निगम के पीटीवीसी बोर्ड के चेयरमैन के रूप में नामित करने की मंजूरी दे दी है .. वह 3 साल की अवधि के लिए कार्यालय संभाल सकते हैं।”

हालांकि इस्लामाबाद हाई कोर्ट सरकार के लिए पीटीवी में कोई भी नियुक्ति करने से पहले पद का विज्ञापन करना अनिवार्य कर चुकी है। मामले में सूचना सचिव जाहिदा परवीन ने बुखारी की पीटीवी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर कोई टिप्पणी नहीं की।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत-तंजानिया के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर, विदेश कार्यालय परामर्श में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Published

on

भारत और तंजानिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर बातचीत की। दोनों देशों के बीच दार एस सलाम में हुए विदेश कार्यालय परामर्श में व्यापार, रक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और विकास सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

भारतीय व‍िदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया क‍ि भारत और तंजानिया के बीच विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) 22 जुलाई 2026 को तंजानिया के दार एस सलाम में आयोजित किया गया। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (ईएंडएसए) जनेश काइन और तंजानिया के विदेश मामलों एवं पूर्वी अफ्रीकी सहयोग मंत्रालय के एशिया और ऑस्ट्रेलिया विभाग की निदेशक फेलिस्टर रुगाम्बवा ने की।

एफओसी के दौरान जनेश काइन ने तंजानिया के विदेश मामलों एवं पूर्वी अफ्रीकी सहयोग मंत्रालय के स्थायी सचिव राजदूत डॉ. सैमवेल विलियम शेलुकिंडो से भी मुलाकात की।

मंत्रालय ने बताया क‍ि बैठक में दोनों देशों ने आपसी संबंधों की समीक्षा की और व्यापार व निवेश, विकास सहयोग, रक्षा और सुरक्षा सहयोग, डिजिटल सार्वजनिक ढांचे, कृषि, स्वास्थ्य, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।

मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से जल्द ही संयुक्त आयोग बैठक (जेसीएम) और संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक आयोजित करने पर सहमति जताई। इसके अलावा, दोनों देशों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए, जिनमें दोनों की समान रुचि है।

मंत्रालय ने बताया क‍ि दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे के साथ बेहतर तालमेल और सहयोग की सराहना की। दोनों देशों ने यह भी सहमति जताई कि विदेश कार्यालय परामर्श का अगला दौर भारत में आपसी सुविधा के अनुसार किसी तारीख पर आयोजित किया जाएगा।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ अहम परमाणु समझौते को मंजूरी दीः रिपोर्ट

Published

on

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से मंगलवार को रिपोर्ट दी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ एक अहम परमाणु समझौते को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है।

इस समझौते के तहत सऊदी अरब में यूरेनियम संवर्धन की अनुमति मिल सकती है और अमेरिकी कंपनियों के लिए अरबों डॉलर की कमाई हो सकती है। इस 30 साल के समझौते से सऊदी अरब को एक सिविलियन न्यूक्लियर प्रोग्राम तक पहुंच मिल जाएगी।

‘द जर्नल’ के अनुसार, समझौते को इस तरह से तैयार किया गया है कि अमेरिकी कंपनियां सऊदी अरब के उभरते हुए न्यूक्लियर इंफ्रास्ट्रक्चर के केंद्र में रहें और विदेशी कंपनियां इससे बाहर रहें। यह डील वॉशिंगटन और रियाद के बीच न्यूक्लियर सहयोग के बड़े विस्तार का संकेत हो सकती है। इससे मिडिल ईस्ट में संवेदनशील न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी के प्रसार को लेकर कांग्रेस में चिंताएं फिर से बढ़ सकती हैं।

एक अहम प्रावधान के तहत, अमेरिकी कंपनियां सऊदी अरब में यूरेनियम एनरिचमेंट (संवर्धन) प्लांट बना सकती हैं। ‘जर्नल’ के अनुसार, यह प्रोजेक्ट तभी आगे बढ़ेगा जब अमेरिका और सऊदी अरब की संयुक्त स्टडी में यह नतीजा निकले कि ऐसे प्लांट की जरूरत है।

यूरेनियम एनरिचमेंट से आम नागरिकों के इस्तेमाल वाले न्यूक्लियर रिएक्टरों के लिए ईंधन बनाया जा सकता है। इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, अगर बहुत ऊंचे स्तर पर किया जाए तो न्यूक्लियर हथियारों के लिए भी सामग्री बनाई जा सकती है। दोहरे इस्तेमाल की इसी क्षमता की वजह से एनरिचमेंट लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय न्यूक्लियर बातचीत के सबसे संवेदनशील हिस्सों में से एक रहा है।

ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि सीधे अमेरिकी दखल से सऊदी न्यूक्लियर प्रोग्राम पर वॉशिंगटन का असर बढ़ेगा। तर्क है कि अमेरिका की भागीदारी से न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी को सैन्य मकसद के लिए इस्तेमाल होने से रोकने में भी मदद मिलेगी।

अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने पिछले हफ्ते के आखिर में इस समझौते को मंजूरी दे दी थी। उम्मीद है कि अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट और सऊदी ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान बुधवार को इस पर हस्ताक्षर करेंगे।

राइट ने अप्रैल 2025 में इस क्षेत्र की अपनी पहली विदेश यात्रा के दौरान अपने सऊदी समकक्ष के साथ प्रस्तावित सहयोग पर चर्चा की थी। इस समझौते से रिएक्टर बनाने, परमाणु ईंधन सेवाएं देने और उससे जुड़े बुनियादी ढांचे के काम में लगी अमेरिकी कंपनियों को बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं।

सऊदी अरब तेल के अलावा अपने ऊर्जा स्रोतों और अर्थव्यवस्था में विविधता लाने की कोशिश के तहत नागरिक परमाणु ऊर्जा विकसित करना चाहता है। सऊदी अरब का यह भी तर्क है कि परमाणु ऊर्जा से देश में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और निर्यात के लिए अधिक तेल बचाने में मदद मिल सकती है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

राष्ट्रपति मुर्मु अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में पहुंची उत्तरी मैसेडोनिया

Published

on

भारत की राष्ट्रपति और देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में मोल्दोवा का दौरा सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भारतीय समयानुसार मंगलवार को उत्तरी मैसेडोनिया पहुंची। वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि स्कोप्जे एयरपोर्ट पर पहुंचने पर, प्रेसिडेंट मुर्मु का स्वागत नॉर्थ मैसेडोनिया के विदेश मामले और विदेशी व्यापार मंत्री टिमचो मुकुंस्की ने किया।

भारत के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर जानकारी दी, “यह किसी भारतीय राष्ट्रपति का उत्तरी मैसेडोनिया का पहला दौरा है, जो दोनों देशों के संबंधों में बढ़ती गर्मजोशी को दिखाता है। इस दौरे से भारत-उत्तरी मैसेडोनिया के संबंध और गहरे होंगे और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।”

प्रेसिडेंट गोरडाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मुर्मु 22 जुलाई तक उत्तरी मैसेडोनिया में रहेंगी।

इस दौरे के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मु अपने समकक्ष राष्ट्रपति सिलजानोव्स्का-दावकोवा और प्रधानमंत्री ह्रिस्टिजान मिकोस्की से बातचीत करेंगी। उनका असेंबली के अध्यक्ष से मिलने, असेंबली को संबोधित करने और भारत-नॉर्थ मैसेडोनिया बिजनेस फोरम में भाषण देने का भी शेड्यूल है। दोनों देशों के बीच कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, विज्ञान और तकनीक, सूचना तकनीक और आईटी-इनेबल्ड सेवाओं में ज्यादा सहयोग की उम्मीद है।

इससे पहले, मोल्दोवा में राष्ट्रपति मुर्मु ने मोल्दोवन की समकक्ष माइया सैंडू से चिसीनाउ में प्रेसिडेंशियल पैलेस में द्विपक्षीय बातचीत के लिए मुलाकात की। उन्होंने व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए भारत-मोल्दोवा बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया। राष्ट्रपति मुर्मु तकनीकी, कृषि और सस्ती दवा में साझा सहयोग को बढ़ाने से जुड़ी चर्चा में भी शामिल हुईं।

दौरे के आखिरी हिस्से में प्रेसिडेंट निकुसोर डैन के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मुर्मु 23 से 25 जुलाई तक रोमानिया जाएंगी। यह तीन दशक से ज्यादा समय में किसी भारतीय राष्ट्रपति का रोमानिया का पहला दौरा होगा।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र5 hours ago

मुंबई: बर्थ सर्टिफिकेट एप्लीकेशन के लिए एक्स्ट्रा मैनपावर तैनात किया जाएगा: एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर प्राजक्ता वर्मा लवेंगेरे

महाराष्ट्र5 hours ago

मुंबई में छात्रों की जीत पर ‘विजय उत्सव’… छात्रों पर अत्याचार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग अभी भी अधूरी: उद्धव ठाकरे

राजनीति6 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गरजे राहुल गांधी, बोले-इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया

महाराष्ट्र7 hours ago

मुंबई शिवाजी पार्क तिरंगा मार्च: पुलिस कमिश्नर के साथ सीनियर अधिकारियों की अहम मीटिंग, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, ज़रूरी निर्देश जारी

राष्ट्रीय समाचार8 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक बोले, ‘यह लोकतंत्र की जीत, अब जवाबदेही के बाद सुधारों की बारी’

राष्ट्रीय समाचार9 hours ago

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया

व्यापार11 hours ago

वैश्विक महंगाई की आशंकाओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार पर दबाव, हफ्ते भर में सेंसेक्स 2.68 प्रतिशत और निफ्टी 2.33 प्रतिशत टूटा

मनोरंजन12 hours ago

जिम में वर्कआउट करते हुए दिखे सलमान खान, शेयर किया दमदार कैप्शन

अंतरराष्ट्रीय समाचार12 hours ago

भारत-तंजानिया के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर, विदेश कार्यालय परामर्श में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय समाचार12 hours ago

पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए राऊज एवेन्यू कोर्ट में विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित, स्पेशल जज ने संभाला कार्यभार

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

खेल2 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

महाराष्ट्र4 weeks ago

बेटे का पॉलिटिकल करियर बचाने की दौड़ शुरू हो गई, उद्धव ठाकरे को ‘माफी यात्रा’ शुरू करनी चाहिए, शिवसेना सेक्रेटरी किरण पावस्कर ने किया उद्धव पर हमला

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

महाराष्ट्र3 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

अपराध3 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

रुझान