Connect with us
Sunday,04-October-2026
ताज़ा खबर

खेल

आईपीएल-13 : हैदराबाद करेगा पहले गेंदबाजी, मुम्बई के लिए रोहित की वापसी

Published

on

MI

सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को म में मुम्बई इंडियंस के साथ खेले जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन के 56वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों का यह 14वां और अंतिम मुकाबला है लेकिन दोनों के लिए कहानी अलग-अलग है। मुम्बई इंडियंस 13 मैचों से 18 अंक लेकर पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है जबकि हैदराबाद की टीम के 13 मैचों से 12 अंक हैं। उसने अगर आज मुम्बई को हरा दिया तो वह आगे का सफर तय करेगी लेकिन हार की सूरत में उसे असमय बाहर होना पड़ेगा।

मुम्बई अगर हारी तो कोलकाता नाइट राइडर्स का भी सफर समाप्त हो जाएगा लेकिन अगर सनराइजर्स हारी तो कोलकाता की टीम मुम्बई, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

मुम्बई के लिए अच्छी खबर यह है कि चोट के कारण तीन मैचों से नदारद रहे कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है। रोहित टीम में जयंत यादव की जगह लेंगे जबकि हैदराबाद ने भी एक बदलाव किया है। अभिषेक शर्मा के स्थान पर प्रियम गर्ग को टीम में शामिल किया गया है।

टीमें :

मुम्बई : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कीरोन पोलार्ड हार्दिक पांड्या, क्रूणाल पांड्या, नाथन कोल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियम्सन, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, राशिद खान, शहजाद नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।

खेल

‘आपका शानदार प्रदर्शन युवा पहलवानों को प्रेरित करेगा’, राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल जीतने पर अमन सहरावत को दी बधाई

Published

on

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को गोल्ड मेडल दिलाया। अमन ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन चोंग-सोंग को हराया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अमन को बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती के पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने पर अमन सहरावत आपको बहुत-बहुत बधाई। आपने कड़ी मेहनत से शीर्ष स्थान हासिल किया और अपनी श्रेणी में सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया। आपका शानदार प्रदर्शन देश भर के कई युवा पहलवानों को उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।”

उपराष्ट्रपति सीपीराधाकृष्णन ने भी अमन को बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर अमन सहरावत, महिलाओं की 53 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर अंतिम पंघाल; और पुरुषों की 97 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर दीपक पूनिया को हार्दिक बधाई। उनका प्रदर्शन बेहतरीन प्रदर्शन के प्रति उनके अटूट संकल्प और समर्पण को दर्शाता है। मैं तीनों पहलवानों को भविष्य में निरंतर सफलता और और भी कई उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अमन के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “अमन सहरावत ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। भारतीय कुश्ती के लिए शानदार प्रदर्शन करने पर अमन को बधाई।”

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने अमन को बधाई देते हुए लिखा, “भारत के लिए कुश्ती में ऐतिहासिक गोल्ड। एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल इवेंट में पहला गोल्ड जीतने वाले शानदार प्रदर्शन के लिए अमन सहरावत को बहुत-बहुत बधाई।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अमन को गोल्ड जीतने पर बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय कुश्ती के लिए एक शानदार उपलब्धि। एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर अमन सहरावत को बधाई। पिछले एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद अमन ने अब जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी कैटेगरी में एशियन गेम्स चैंपियन बनकर एक नया मुकाम हासिल किया है। यह भारतीय कुश्ती के लिए गर्व का पल है और दृढ़ संकल्प व लड़ने के जज्बे का एक बेहतरीन उदाहरण है। जय हिंद।”

Continue Reading

खेल

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

Published

on

भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर ‘एशियन गेम्स 2026’ का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का खिताब अपने नाम किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने और अपने खिताब को सफलतापूर्वक बचाने के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। हमारी पुरुष और महिला दोनों टीमों के चैंपियन बनने से यह जीत और भी खास हो गई है। आपकी शानदार उपलब्धि ने हर भारतीय का दिल खुशी और गर्व से भर दिया है। आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत है।”

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने शनिवार को निशिन के कारोजी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष टी20 क्रिकेट टीम को सराहा।

शाह ने इस इवेंट को आयोजित करने के लिए ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया, इसमें हिस्सा लेने वाले क्रिकेट देशों और जापान क्रिकेट की भी तारीफ की। शाह ने एक्स पर लिखा, “नागोया और जापान ने क्रिकेट के इतिहास में गर्व का एक नया अध्याय लिखा है। इस यादगार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई, और हर उस देश, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया और आयोजकों का दिल से शुक्रिया जिनकी सोच ने हमें यहां तक पहुंचाया, साथ ही उन हजारों फैंस का भी शुक्रिया जिनकी मौजूदगी ने हमें याद दिलाया कि दुनिया में कहीं भी क्रिकेट इतना खास क्यों है।”

जब तीनों टीमों को मेडल दिए जा रहे थे, तब शाह सेरेमनी में मौजूद थे। भारत ने गोल्ड जीता, जबकि पाकिस्तान को सिल्वर और श्रीलंका को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

Continue Reading

खेल

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल का दाम 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई

Published

on

निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने देशभर में फैले अपने नेटवर्क पर पेट्रोल में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी शनिवार से लागू की है। इसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी होना है। यह जानकारी इंडस्ट्री के सूत्रों की ओर से दी गई।

नई कीमतों के जरिए नायरा एनर्जी की कोशिश बढ़ी हुई लागत और बिक्री मूल्य में अंतर को कम करना है। मौजूदा दौर में कच्चे तेल की कीमतों के ऊपर जाने के कारण पेट्रोल और डीजल की लागत तेजी से बढ़ी है।

देश में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप चलाने वाली नायरा एनर्जी की ओर से इस साल दूसरी बार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

इससे पहले मार्च में, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण आपूर्ति में रुकावट आने पर कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई थीं, लेकिन जुलाई में कच्चे तेल की कीमतें कम होने पर यह बढ़ोतरी वापस ले ली थी।

कीमतों में यह ताजा बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब सरकारी तेल वितरक कंपनियां, जो भारत के 1,04,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90 प्रतिशत से ज्यादा का संचालन करते हैं, ने ग्लोबल क्रूड मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद रिटेल कीमतों को काफी हद तक स्थिर रखा है।

इस हफ्ते की शुरुआत में, सरकार ने कहा था कि निजी ईंधन विक्रेताओं को पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर रोक नहीं लगानी चाहिए।

इसके अलावा, सरकारी कंपनियों ने एक अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपए का इजाफा किया था।

हालांकि, घरेलू एलपीजी की कीमतों को 942 रुपए पर स्थिर रखा था।

साथ ही, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी 16 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमतें 121 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 137 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार22 hours ago

सीबीआई की कार्रवाई: मुंबई की कंपनी पर 93 करोड़ के बैंक फ्रॉड का केस दर्ज, कई ठिकानों पर छापेमारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार23 hours ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट में घायल पायलट कैप्टन स्मित की हालत में सुधार, भारत ने यूएई सरकार का जताया आभार

खेल23 hours ago

‘आपका शानदार प्रदर्शन युवा पहलवानों को प्रेरित करेगा’, राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल जीतने पर अमन सहरावत को दी बधाई

राष्ट्रीय समाचार23 hours ago

एआईएमई 2026 में भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश की भागीदारी संपन्न

मनोरंजन23 hours ago

करीना कपूर ने नेहा धूपिया के बेटे गुरिक को दी जन्मदिन की बधाई, जेह के साथ क्यूट तस्वीर शेयर की

राष्ट्रीय समाचार23 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिलने पर दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस

महाराष्ट्र24 hours ago

मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना इजाजत जमा होने पर सीजेपी समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज

मनोरंजन1 day ago

शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

खेल1 day ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

खेल1 day ago

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल का दाम 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई

राजनीति3 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल3 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल4 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन4 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

मनोरंजन3 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

मनोरंजन4 weeks ago

‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज पर इमोशनल हुए अली फजल, टीम और फैंस का जताया आभार

राजनीति4 weeks ago

दिल्ली में इमारत गिरने का मामला: मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

रुझान