Connect with us
Tuesday,21-July-2026
ताज़ा खबर

खेल

गोल्फ : बरमुडा चैम्पियनशिप में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर रहे लाहिड़ी

Published

on

भारत के पुरुष गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी और थाईलैंड के किराडेख अपहिबारनाट बरमुडा चैम्पियनशिप में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर रहे हैं। पहले स्थान पर ब्रेंडन गे रहे जो इन दोनों से पांच शॉट आगे हैं। लाहिड़ी ने आखिरी दिन 67 का स्कोर किया जिससे ताजा रैंकिंग में वो 31वें स्थान पर पहुंच गए।

किराडेख पोर्ट रॉयल गोल्फ कोर्स में खेले गए इस टूर्नामेंट के आखिरी दिन तीन अंडर 68 का स्कोर किया जिसमें चार बर्डी और एक बोगी शामिल रहीं। उन्होंने कुल 10 अंडर 274 के टोटल के साथ टूनार्मेंट का अंत किया।

भारतीय गोल्फर ने आखिरी दिन छह बर्डी और दो बोगी लगाईं।

अपने लगातार छठे पीजीए टूर सीजन में खेल रहे लाहिड़ी ने कहा, “मैं इस सप्ताह निरंतरता से खुश हूं। मैंने काफी सारी छोटी-छोटी गलतियां की हैं जिससे मुझे नुकसान हुआ। शीर्ष-10 में अंत न करके मैं निराश हूं।”

लाहिड़ी ने आखिरी राउंड की अच्छी शुरुआत करते हुए दूसरे नंबर पर बर्डी लगाई। इसके बाद उन्होंने चौथे और सातवें नंबर पर बर्डी लगाई, लेकिन नौवें होल पर वह बोगी खेल बैठे। अगले पांच होल पर उन्होंने पार स्कोर किया और फिर तीन बर्डी और लगाईं और एक बोगी भी लगाईं।

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल मैच खत्म होने के बाद भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर हुई मारपीट

Published

on

स्पेन ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ गए। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पेरेडेस हार के बाद खुद पर काबू नहीं रख सके और वह स्पेन के खिलाड़ियों संग मारपीट करते हुए दिखाई दिए।

फाइनल मैच की आखिरी सीटी बजने के बाद अर्जेंटीना के डिफेंडर नहुएल मोलिना ने स्पेन के एक खिलाड़ी के पेट में मुक्का मारा। वहीं, मिडफील्डर पेरेडेस को स्पेन के एरिक गार्सिया का गला पकड़कर धक्का देते हुए देखा गया, जिसके बाद अर्जेंटीना के हेड कोच स्कालोनी ने बीच-बचाव किया।

गार्सिया के साथ हुई झड़प के अलावा, पेरेडेस ने गावी को जमीन पर गिरा दिया, उनके चेहरे पर हाथ रखकर उन्हें धक्का दिया और ऐसा लगा कि उन्होंने 21 वर्षीय बार्सिलोना मिडफील्डर की ओर अपना बूट (जूता) भी मारा। उसी समय, मोलिना ने रोड्री पर मुक्का चलाने की कोशिश की, जिससे स्पेनिश कप्तान रुक गए और गुस्से में अर्जेंटीना के डिफेंडर का सामना किया।

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी एलन शियरर ने ‘बीबीसी’ पर कहा, “पेरेडेस ने किसी के चेहरे पर दो-तीन जोरदार मुक्के मारे। वह उन पर हमला करने के इरादे से गए थे। ऐसी चीजों के लिए कोई जगह नहीं है। हम जानते हैं कि यह उनके लिए कितना मायने रखता है और हारना कितना दुखद होता है, लेकिन हारने का भी एक तरीका होता है। हमने अर्जेंटीना की ओर से ऐसा कई बार देखा है। फाइनल विसल के बाद का उनका रिएक्शन बहुत बुरा है।”

अर्जेंटीना पर एक और शर्मनाक हरकत का आरोप भी लगा, जब वर्ल्ड चैंपियन स्पेनिश खिलाड़ी अपने वर्ल्ड कप मेडल ले रहे थे, तो अर्जेंटीना के खिलाड़ी उनकी तरफ पीठ करके खड़े हो गए। ‘टॉकस्पोर्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, जब स्पेनिश खिलाड़ी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी ट्रॉफी ले रहे थे, तब इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी स्टुअर्ट पियर्स अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को देख रहे थे। पियर्स ने कहा, “जब स्पेन अपनी ट्रॉफी उठाने वाला था, तो अर्जेंटीना के सभी खिलाड़ी ट्रॉफी उठाने के समारोह की तरफ पीठ करके खड़े हो गए थे।”

Continue Reading

खेल

वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालामाल हुआ स्पेन, अर्जेंटीना पर भी हुई पैसों की बारिश

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन ने इस जीत के साथ ही दूसरी बार विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद स्पेन पर जमकर पैसों की बरसात हुई है।

स्पेन को फीफा विश्व कप का खिताब जीतने के बाद 50 मिलियन डॉलर (भारतीय करेंसी में लगभग 480 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली। पिछले वर्ल्ड कप में इनामी राशि 42 मिलियन डॉलर थी, और इस बार प्राइज मनी को 8 मिलियन डॉलर बढ़ाया गया था। वहीं, फाइनल में हार का सामना करने के बावजूद अर्जेंटीना को भी 33 मिलियन डॉलर (भारतीय करेंसी में लगभग 318 करोड़ रुपये) दिए गए।

विश्व कप में फ्रांस को हराकर तीसरे स्थान पर रहने वाली इंग्लैंड टीम को 29 मिलियन डॉलर (भारतीय करेंसी में 279 करोड़ रुपये), तो चौथे स्थान पर रही फ्रांस को 27 मिलियन डॉलर (भारतीय करेंसी में 260 करोड़ रुपये) मिले। क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली हर टीम को 19 मिलियन डॉलर (भारतीय करेंसी में 183 करोड़ रुपये) मिले। वहीं, राउंड ऑफ 16 में ही टूर्नामेंट से बाहर होने वाली टीमों को 15 मिलियन डॉलर (भारतीय करेंसी में 144 करोड़ रुपये) दिए गए।

स्पेन ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाया। निर्धारित 90 मिनट में दोनों टीमों की ओर से कोई भी गोल नहीं हो सका। इसके बाद मैच अतिरिक्त समय में पहुंचा, जहां स्पेन के खिलाड़ी फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागते हुए स्पेन को दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया। स्पेन ने 16 साल बाद विश्व कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

इससे पहले, टीम ने साल 2010 में यह खिताब जीता था। स्पेन का डिफेंस पूरे टूर्नामेंट में बेहद मजबूत नजर आया और टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ एक गोल खाया। स्पेन के मिडफील्डर रोड्रि टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाड़ी चुने गए और उन्होंने ‘गोल्डन बॉल’ को अपने नाम किया।

Continue Reading

खेल

‘ऐतिहासिक जीत’, जापान ओपन का खिताब जीतने पर पीवी सिंधु को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई

Published

on

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीतकर इतिहास रचा। वह इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। उन्होंने फाइनल में अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण समेत दिग्गज अन्य नेताओं ने बधाई दी है।

मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने सिंधु को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यामागुची के खिलाफ सीधे गेम में शानदार जीत (21-17, 21-17) हासिल करके जापान ओपन जीतने पर पीवी सिंधु को बहुत-बहुत बधाई। भारतीय बैडमिंटन के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। ओलंपिक्स के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं,अम्मा।”

वहीं, उपमुख्यमंत्री ने भारतीय महिला शटलर को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “जापान ओपन सुपर 750 में शानदार जीत के लिए पीवी सिंधु को बहुत-बहुत बधाई। अकाने यामागुची के घरेलू कोर्ट पर उनके खिलाफ आपका निडर प्रदर्शन, एक भारतीय चैंपियन के साहस, दृढ़ता और कभी न हार मानने वाले जज्बे का बेहतरीन उदाहरण था। चुनौतियों से पार पाकर और मजबूती से वापसी करते हुए शीर्ष स्थान हासिल करना इस जीत को और भी खास बनाता है। जापान में यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनकर आपने एक बार फिर हर भारतीय का मान बढ़ाया है।”

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “आपका सफर लाखों युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और कभी हार न मानने के लिए प्रेरित करता रहेगा। यह शानदार उपलब्धि और भी कई ऐतिहासिक जीतों की शुरुआत बने, और आप विश्व मंच पर हमारे तिरंगे का मान बढ़ाती रहें। पूरा देश आपके साथ इस जीत का जश्न मना रहा है। आगे के सफर में आपकी निरंतर सफलता की कामना करता हूँ। जय हिंद।”

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने भी सिंधु की तारीफ की। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “जापान में ऐतिहासिक जीत। जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर पीवी सिंधु को बधाई। पूरे देश को आप पर गर्व है।” वहीं, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी सिंधु को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, “भारत की पीवी सिंधु ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए अपना पहला जापान ओपन खिताब जीता और हम सभी का मान बढ़ाया। यह उनका पहला सुपर-750 खिताब है और इसके साथ ही वह यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने वाली इतिहास की पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।चैंपियन को बहुत-बहुत बधाई।”

केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स & सूचना प्रौद्योगिकी और रेलवे मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने भी सिंधु को जापान ओपन का खिताब जीतने पर बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “जापान ओपन में सिंधु का दबदबा। जापान ओपन 2026 में शानदार जीत हासिल करने और यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने पर पीवी सिंधु को बहुत-बहुत बधाई। घरेलू खिलाड़ी अकाने यामागुची के खिलाफ आपका शानदार प्रदर्शन कौशल, दृढ़ता और संयम का बेहतरीन उदाहरण था। आप इसी तरह और भी ऊंचाइयां हासिल करती रहें और देश का नाम रोशन करती रहें।”

Continue Reading
Advertisement
मौसम14 hours ago

असम में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह

महाराष्ट्र15 hours ago

शिवाजी पार्क के स्टूडेंट्स के सपोर्ट में प्रोटेस्ट, शिवसेना यूबीटी के खिलाफ कई मामलों में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज, मुंबई में रोक का ऑर्डर जारी

मनोरंजन16 hours ago

सितंबर से शुरू होगा ‘बिग बॉस’ का नया सीजन, जियो स्टार ने लॉन्च की ‘इंडियाज बिग रियलिटी’ कॉफी टेबल बुक

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने चिसीनाउ में प्रेसिडेंट सैंडू से की मुलाकात, दोनों देशों में सहयोग गहरा करने के तरीकों पर हुई चर्चा

खेल18 hours ago

फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल मैच खत्म होने के बाद भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर हुई मारपीट

राष्ट्रीय समाचार19 hours ago

भारतीय शेयर बाजार का आधार मजबूत, घरेलू निवेशक की खरीदारी से एफआईआई की बिकवाली हो रही बेअसर

व्यापार20 hours ago

मध्य पूर्व में तनाव से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फाइनेंशियल स्टॉक्स पर दबाव

खेल21 hours ago

वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालामाल हुआ स्पेन, अर्जेंटीना पर भी हुई पैसों की बारिश

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

जम्मू-कश्मीर में बाढ़: पुंछ और राजौरी जिलों में 20 से अधिक लोगों की मौत, कई लापता

अंतरराष्ट्रीय समाचार21 hours ago

जॉर्डन, कुवैत, बहरीन ने ईरान के नए हमलों की दी जानकारी, तनाव कम करने की उठाई मांग

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

बेटे का पॉलिटिकल करियर बचाने की दौड़ शुरू हो गई, उद्धव ठाकरे को ‘माफी यात्रा’ शुरू करनी चाहिए, शिवसेना सेक्रेटरी किरण पावस्कर ने किया उद्धव पर हमला

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

महाराष्ट्र2 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

खेल4 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: 92 साल में पहली फतह, मिस्र के राष्ट्रपति बोले- यह जीत दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति को दर्शाती है

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध2 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

रुझान