Connect with us
Monday,21-September-2026
ताज़ा खबर

खेल

होण्डा ने हासिल की 800वीं एफआईएम वर्ल्ड चैम्पियनशिप ग्रैण्ड प्रिक्स जीत

Published

on

Honda

होण्डा के मोटो 3 राइडर जॉमे मासिया ने स्पेन के मोटरलैण्ड एरॉगोन में आयोजित 2020 वर्ल्ड चैम्पियनशिप ग्रैण्ड प्रिक्स के 12वें राउण्ड में मोटो 3 क्लास में जीत हासिल की है। 1961 में स्पेनिश ग्रां प्री के 125 सीसी क्लास में वल्र्ड गै्रण्ड प्रिक्स रेस के साथ शुरूआत करने के बाद होण्डा ने अब तक 800वीं ग्रैण्ड प्रिक्स जीत हासिल की है। 1954 में होण्डा के संस्थापक सोइचिरो होण्डा ने दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनने के सपने के साथ आयल ऑफ मैन टीटी के साथ प्रीमियम मोटर स्पोर्ट्स इवेन्ट में प्रवेश का ऐलान किया। रेसिंग मशीन के विकास के पांच साल बाद, होण्डा आयल ऑफ मेन टीटी रेस में प्रवेश करने वाली पहली जापानी निर्माता बन गई। इसके बाद 1960 में होण्डा ने एफआईएम रोड रेसिंग वल्र्ड चैम्पियनशिप के 125 सीसी और 250 सीसी क्लास में प्रतियोगिता शुरू की।

1961 में टोम फिलिस ने सीजन-ओपनिंग स्पैनिश ग्रैण्ड प्रिक्स में जीत के साथ होण्डा को पहली जीत दिलाई। होण्डा ने 1962 में 50 सीसी और 350सीसी में तथा 1966 में 500 सीसी में प्रवेश किया और 1966 में सभी पांच क्लासेज में चैम्पियनशिप जीती। 1967 सीजन के अंत तक, जब होण्डा ने अपनी फैक्टरी रेसिंग गतिविधियों को रोक दिया था और 11 साल बाद दोबारा शुरूआत की, उस समय यह 138 ग्रैण्ड प्रिक्स जीतें हासिल कर चुकी थी।

1979 में होण्डा 500 सीसी क्लास में एफआईएम रोड रेसिंग वल्र्ड चैम्पियनशिप रेसिंग में दोबारा लौटी। तीन साल बाद 1982 में अमेरिकी राइडर फ्रेडी स्पेंसर ने अपनी होण्डा एनएस 500 पर बेल्जियम में 7वां राउण्ड जीता और वल्र्ड ग्रैण्ड प्रिक्स रेसिंग में लौटने के बाद पहली जीत दिलाई। होण्डा ने इसके बाद 125 सीसी और 250 सीसी क्लास में ग्रैण्ड प्रिक्स रेस में भी जीत हासिल की।

परिणामस्वरूप होण्डा ने 2001 में 500वीं जीत हासिल की, जब इटली के राइडर वैलेन्टिनो रोस्सी ने सीजन के पहले जापान ग्रैण्ड प्रिक्स में 500 सीसी क्लास में जीत हासिल की। 2015 में मार्क मार्कीज ने अपनी होण्डा त्ब्213ट पर होण्डा को 700 वीं ग्रैण्ड प्रिक्स जीत दिलाई, जब इंडियानापोलिस मोटर स्पीडवे, इंडियाना, यूएसए में मोटो जीपी क्लास के 10वें राउण्ड में उन्होंने चैकर्ड फ्लैग पर कब्जा कर लिया।

होण्डा मोटर कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष, सीईओ एवं प्रतिनिधि निदेशक ताकाहीरो हाचिगो ने कहा, “मुझे गर्व है कि होण्डा ने 800वीं एफआईएम वल्र्ड चैम्पियनशिप ग्रैण्ड प्रिक्स जीत हासिल कर ली है। मैं दुनिया भर होण्डा के प्रशंसकों के प्रति आभारी हूं, जिन्होंने हमेशा से होण्डा की रेसिंग गतिविधियों को अपना पूरा समर्थन दिया है। मैं उन सभी राइडरों के प्रति भी आभारी हूं, जिन्होंने 1959 के बाद से पूरे जोश और समर्पण के साथ अपने सामने आनी वाली सभी समस्याओं का डटकर मुकाबला किया और आज हमें इस मुकाम तक पहुंचाया है। होण्डा के लिए यह गर्व का समय है और आने वाले समय में भी हम जीत के लिए मुकाबला करते रहेंगे। हमें उम्मीद है कि आप सभी से हमें इसी तरह सहयोग एवं समर्थन मिलता रहेगा।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एशियन गेम्स 2026: भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने जीत के साथ किया आगाज, एकतरफा मुकाबले में जापान को 49-23 से हराया

Published

on

एशियन गेम्स 2026 का आगाज भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने धमाकेदार जीत के साथ किया है। सुनील कुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन को मेजबान जापान को एकतरफा अंदाज में 49-23 से हराया।

भारतीय टीम का पूरे मैच में दबदबा देखने को मिला। टीम के रेडर्स शानदार लय में दिखाई दिए, तो डिफेंडर्स ने भी जापान को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। भारत ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया। भारतीय रेडर्स के सामने जापान का डिफेंस बेहद कमजोर नजर आया। भारतीय रेडर्स जापान के डिफेंस को भेदते हुए लगातार प्वाइंट्स हासिल करते रहे।

पहले हाफ में भारतीय रेडर्स पूरे तरह से हावी रहे। शुरुआत से ही रेडर्स ने जापान के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया, जिसका फायदा टीम इंडिया को मिला। आशू मलिक ने एक साथ जापान के तीन खिलाड़ियों को आउट करते हुए सुपर रेड लगाई। आशू रेड में भारत के लिए लगातार प्वाइंट्स निकालते रहे। वहीं, भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को पहले हाफ में ही दो बार ऑलआउट किया। भारत ने पहले हाफ का अंत 31-9 की बड़ी बढ़त के साथ किया।

हालांकि, दूसरे हाफ में जापान ने वापसी की और तेजी से प्वाइंट्स हासिल करने शुरू किए। भारत ने दूसरे हाफ में पवन सहरावत और अर्जुन देशवाल और असलम इनामदार की तिकड़ी को उतारा। अर्जुन ने आते के साथ ही प्वाइंट हासिल किया। इसके बाद भारतीय टीम एक बार फिर जापानी टीम को ऑलआउट करने में सफल रही।

अंत में जापान के डिफेंस ने अच्छा खेल दिखाते हुए भारत के रेडर्स की कई रेडों को नाकाम किया लेकिन तब तक भारतीय टीम बहुत बड़ी बढ़त हासिल कर चुकी थी। आशू मलिक और राहुल भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में जीत के नायक रहे। अगले मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत अब मंगलवार को साउथ कोरिया से होगी। भारतीय टीम अपनी इसी फॉर्म को साउथ कोरिया के खिलाफ भी जारी रखने के इरादे से उतरेगी।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स 2026: महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Published

on

एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा गया, “एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर एलावेनिल वलारिवन, विदर्शा के विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को बहुत-बहुत बधाई। आपकी इस शानदार उपलब्धि ने इन खेलों में भारत के लिए मेडल का खाता खोला है और देश का मान बढ़ाया है। आपकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारत ने एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतकर अपने मेडल का खाता खोला। शूटिंग 10 मीटर राइफल महिला (टीम) इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद को बधाई। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।”

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, “एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला मेडल! महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा के विनोद को बधाई। हमारे चैंपियंस और पूरी भारतीय टीम को आगे और भी सफलता की शुभकामनाएं।”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला मेडल! महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा के विनोद को बहुत-बहुत बधाई। टीम इंडिया के मेडल अभियान की शानदार शुरुआत। हमारे चैंपियंस और पूरी टीम को भविष्य में और भी शानदार सफलताएं मिलने की शुभकामनाएं!”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में भारत के मेडल का खाता महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दो सिल्वर मेडल के साथ खुला है! सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद के साथ टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने के बाद, व्यक्तिगत इवेंट में भी सिल्वर मेडल जीतने पर एलावेनिल वलारिवन को बहुत-बहुत बधाई। इस शानदार उपलब्धि ने देश का मान बढ़ाया है और टीम इंडिया को गेम्स में एक मजबूत शुरुआत दिलाई है। आगे और भी शानदार उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं।”

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स: ऋषभ दास 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में, टेबल टेनिस महिला टीम इवेंट में भारत ने इंडोनेशिया को हराया

Published

on

भारतीय तैराक ऋषभ दास ने रविवार को हीट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वह 54.85 सेकंड के समय के साथ कुल मिलाकर पांचवें स्थान पर रहे।

दास हीट 3 में तीसरे स्थान पर रहे और सोमवार के फाइनल में पहुंचे, जिससे इस इवेंट में भारत की उम्मीदें बनी रहीं। वह दूसरे स्थान पर रहे जापानी तैराक हिदेकाजू ताकेहारा से 0.63 सेकंड पीछे रहे, जबकि चीन के एशियन रिकॉर्ड होल्डर जू जियायू 52.63 सेकंड के साथ कुल मिलाकर टॉप पर रहे।

हालांकि, उनके हमवतन उत्कर्ष पाटिल फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। पाटिल ने 56.19 सेकंड का समय निकालकर अपनी हीट में छठा और कुल मिलाकर 12वां स्थान हासिल किया, जिससे वह फाइनल के लिए रिजर्व हो गए।

पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स में भारत का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। रोहित बेनेडिक्टॉन हीट 5 में 50.25 सेकंड की टाइमिंग के साथ पांचवें और ओवरऑल 12वें स्थान पर रहे, जिससे उन्हें रिजर्व जगह मिली। आकाश मणि उसी हीट में 50.85 सेकंड के साथ आठवें स्थान पर रहे और आगे नहीं बढ़ पाए।

दूसरी तरफ, टेबल टेनिस में महिलाओं के टीम इवेंट में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। श्रीजा अकुला ने शुरुआती मैच में भारत को आगे किया, जिसके बाद दिया चिताले ने अलमाइरा नेबुचदनेजर पर 11-9, 11-8, 11-5 से जीत हासिल करके बढ़त बना ली।

इसके बाद यशस्विनी घोरपड़े ने चित्रा रश्मि को 12-10, 11-4, 11-4 से हराकर जीत हासिल की। ​​भारत का अगला मुकाबला रविवार को दोपहर 12:30 बजे ग्रुप एफ में सिंगापुर से होगा।

दास के अब 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में पहुंचने के साथ, इंडियन स्विमिंग के पास सोमवार को इवेंट फिर से शुरू होने पर पदक के लिए चुनौती देने का एक और मौका होगा।

Continue Reading
Advertisement
खेल2 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने जीत के साथ किया आगाज, एकतरफा मुकाबले में जापान को 49-23 से हराया

राष्ट्रीय समाचार11 minutes ago

तमिलनाडु के कृष्णगिरि में गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से छात्र की मौत

व्यापार19 minutes ago

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी में गिरावट, दाम करीब 0.70 प्रतिशत घटे

राष्ट्रीय समाचार35 minutes ago

सीएम विजय आज तमिलनाडु में उत्तर-पूर्वी मानसून की तैयारियों की समीक्षा करेंगे

राष्ट्रीय समाचार43 minutes ago

भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘सह्याद्रि’ और ‘कुलिश’ फिलीपींस की सुबिक खाड़ी पहुंचे

राष्ट्रीय समाचार50 minutes ago

आईआईटी बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने छात्र की मौत पर जताया दुख, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का किया समर्थन

राष्ट्रीय समाचार19 hours ago

असम में भारत की बैटरी बनने की क्षमता, अदाणी ग्रुप राज्य में सर्जित करेगा 40,000 नौकरियां: जीत अदाणी

मनोरंजन20 hours ago

जब किशोर कुमार के गानों को एक साल के लिए ऑल इंडिया रेडियो से बैन कर दिया गया था

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

भारतीय सेना के जांबाज डॉग्स ने अमेरिकी सैनिकों के सामने दिखाया कौशल

खेल21 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी बधाई

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

खेल3 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध2 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

खेल5 days ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल2 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राजनीति1 week ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

राजनीति4 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

रुझान