मनोरंजन
वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत खराब, आईसीयू में भर्ती
वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी(85) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार देर रात एक निजी अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। यह जानकारी अस्पताल के सूत्रों ने शनिवार को दी।
चटर्जी का 5 अक्टूबर को कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। अभिनेता कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं। उन पर करीब से निगरानी रखने के लिए आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।
बीते 5 अक्टूबर को कोविड -19 पॉजिटिव आने के एक दिन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तब हालत स्थिर थी।
सूत्रों ने कहा कि चटर्जी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और कथित तौर पर उन्हें बुखार था। वह अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय द्वारा निर्देशित ‘अभिजन’ नामक एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग कर रहे थे।
उन्होंने 1 अक्टूबर को भरतलक्ष्मी स्टूडियो में शूट किया था। अगली शूटिंग 7 अक्टूबर को थी।
जानकारी के अनुसार, अभिनेता को फेफड़े से संबंधित पुरानी बीमारी है। पिछले साल उन्हें निमोनिया के कारण कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मनोरंजन
केबीसी 18: कंटेस्टेंट ने सुनाया अमिताभ बच्चन को मजेदार किस्सा, बोलीं- ‘आपकी फिल्म देखते-देखते सो गई थी’

मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 18 को होस्ट कर रहे हैं। शो में देश के अलग-अलग हिस्सों से कंटेस्टेंट आते हैं और गेम खेलने के दौरान उनसे अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से भी शेयर करते हैं।
हाल ही में जयपुर की कंटेस्टेंट अल्मास खान ने बिग बी से अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्होंने उनकी फिल्म ‘मृत्युदाता’ देखने के लिए टिकट खरीदी थी, लेकिन उन्हें नींद आ गई और जब आंख खुली तो फिल्म खत्म हो चुकी थी।
अल्मास ने अमिताभ बच्चन से कहा, ”मैं आपसे आपकी फिल्मों से जुड़ा एक किस्सा शेयर करना चाहती हूं। जयपुर में एक राज मंदिर नाम का बेहद खूबसूरत थिएटर है, जहां कई बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं। जब मैं छोटी थी, तब मैं सभी कजिन्स के साथ आपकी फिल्म ‘मृत्युदाता’ देखने गई थी।”
अल्मास ने आगे कहा, ”उस वक्त मैं छोटी थी और वो मेरी पहली फिल्म है, जिसे देखने मैं थिएटर गई थी। फिल्म शुरू हुई, सच बोलूं सर, मुझे वो फिल्म इतनी समझ नहीं आई। लेकिन, जगह इतनी खूबसूरत थी और एसी लगा था तो मैं सो गई। जब मेरी आंख खुली तो फिल्म खत्म हो चुकी थी और आपका गाना चल रहा था। लेकिन, मैंने सबसे पहले आपकी फिल्म देखी थी सर।”
अल्मास का यह किस्सा सुन अमिताभ बच्चन हंस पड़े और मजेदार अंदाज में पूछा, ”आपने सोते-सोते कैसे देख ली फिल्म, आप जब उठे तो पिक्चर तो खत्म हो गई थी न।”
बता दें कि ‘मृत्युदाता’ साल 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन मेहुल कुमार ने किया था और यह एक लंबे ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन की बड़े पर्दे पर कमबैक थी। फिल्म में अमिताभ ने डॉ. राम प्रसाद का किरदार निभाया था, जो एक सम्मानित सर्जन होता है। फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर और अरबाज अली खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
‘मृत्युदाता’ का निर्माण अमिताभ बच्चन की होम प्रोडक्शन कंपनी अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एबीसीएल) ने किया था। फिल्म का म्यूजिक आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था। इसके गानों में ‘ना ना ना ना रे’ काफी चर्चित हुआ था, जिसमें दलेर मेहंदी की आवाज सुनने को मिली थी।
मनोरंजन
पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल, पैपराजी से बोलीं- आओ ग्रुप फोटो लेते हैं

ग्लोबल आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन ‘पेरिस फैशन वीक’ में जलवा बिखेरने के बाद भारत लौट आई हैं। मंगलवार देर रात, अभिनेत्री पैपराजी के साथ गर्मजोशी से बातचीत करती नजर आईं।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में, पेरिस फैशन वीक से लौटने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन फोटोग्राफर्स से बातचीत करती नजर आईं। कार की ओर बढ़ते समय उन्होंने न केवल एक प्रशंसक को ऑटोग्राफ दिया, बल्कि वहां मौजूद पैपराजी के अनुरोध पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए रुक भी गईं। अलग-अलग पोज देने के बजाय, अभिनेत्री ने मीडियाकर्मियों से कहा, “आइए, सब लोग मिलकर एक ग्रुप फोटो लेते हैं।”
ऐश्वर्या के इस व्यवहार ने वहां मौजूद सभी फोटोग्राफर्स का दिल जीत लिया और उनके इस सहज व विनम्र रवैये की सराहना भी हो रही है।
दरअसल, अभिनेत्री अभी ‘पेरिस फैशन वीक’ से लौटी हैं, जहां उन्होंने रैंप पर क्रिस्टल से सजी केप वाली वेलवेट ड्रेस पहनकर वॉक किया था। एक्ट्रेस ने सोमवार, 28 सितंबर को एफिल टॉवर के सामने ‘प्लेस जोफ्रे’ में आयोजित पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया। इस शो में केंडल जेनर, इवा लोंगोरिया, सेलीन डियोन, सिमोन एशले, वियोला डेविस, जेन फोंडा, कारा डेलेविंगने और एंडी मैकडॉवेल जैसी ग्लोबल हस्तियां और एंबेसडर शामिल हुए।
स्टेज पर ऐश्वर्या और अन्य ग्लोबल हस्तियां काफी मस्ती करती दिखीं और रैंप वॉक करते समय ऐश्वर्या ने क्राउन भी पहना था।
ग्लोबल फैशन और सिनेमा इवेंट्स से ऐश्वर्या का जुड़ाव 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी पहली मौजूदगी से शुरू हुआ था। उस समय वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के लिए फेस्टिवल में पहुंची थीं, जिसे इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में दिखाया गया था।
निर्देशक संजय लीला भंसाली और सह-कलाकार शाहरुख खान के साथ, ऐश्वर्या ने पारंपरिक पीली साड़ी में यादगार एंट्री की थी। तीनों एक घोड़ा-गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंचे थे। अगले साल, वह फीचर-फिल्म जूरी की सदस्य के तौर पर फेस्टिवल में लौटीं और ऐसा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं।
मनोरंजन
सोहा-कुणाल की लाडली का जन्मदिन सेलिब्रेशन, परिवार ने दी जमकर शुभकामनाएं

अभिनेत्री सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी खेमू मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रही है। परिवार के लोगों ने इनाया को जन्मदिन की बधाई दी।
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर इनाया नौमी खेमू की कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें इनाया की परिवार के साथ बिताए गए पल शामिल हैं।
पहली तस्वीर में छोटे तैमूर अली खान इनाया के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इनाया ने पिंक स्वेटर, ब्लैक लेगिंग्स, पिंक बूट्स और एक प्यारा सा ताज पहना हुआ है, जहां इनाया कैमरे से दूसरी तरफ देख रही हैं, वहीं तैमूर रोते हुए या गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में पुरानी यादें ताजा हो गईं।
करीना ने इनाया और अपने बच्चों की पुरानी तस्वीरों का कोलाज शेयर किया, जिनमें कुछ तस्वीरों में चेहरों पर हार्ट वाले इमोजी लगे हुए हैं। आखिरी तस्वीर में दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर छोटे तैमूर और इनाया के साथ दिख रही हैं। दोनों बच्चे अपनी दादी के गालों पर किस करते नजर आ रहे हैं।
अभिनेत्री ने इनाया को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे इनाया, तुम ब्यूटीफुल प्रिंसेस हो। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं… आज का दिन बहुत अच्छा बिताओ और सबसे कूल डांस पार्टी करो।”
अभिनेत्री सोहा अली खान और अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने भी इनाया नौमी खेमू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर उसके साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें सबा अली खान ने लिखा, “वक्त कैसे बदल जाता है, पता ही नहीं चलता। मेरी नन्ही सी बच्ची से तुम आज एक प्यारी सी लड़की बन गई हो, यकीन ही नहीं हो रहा कि आज तुम 9 साल की हो गई। बहुत सारा प्यार, जन्मदिन मुबारक हो मेरी इन्नी जान।”
एक्टर कुणाल खेमू ने भी अपनी बेटी इनाया नॉमी खेमू का नौवां जन्मदिन एक प्यारे से वीडियो के साथ सेलिब्रेट किया, जिसमें बाप-बेटी का खूबसूरत पल देखने को मिला। वीडियो में एक्टर अपनी बेटी इनाया के लिए गिटार बजाते और गाना गाते नजर आए। वीडियो में बर्थडे गर्ल काफी खुश नजर आ रही है।
यह प्यारा वीडियो अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय इन्नी बू।”
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
