Connect with us
Wednesday,19-August-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेस्टास के सीईओ से की पवन ऊर्जा क्षेत्र पर चर्चा

Published

on

Narendra-Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवन ऊर्जा के क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर वेस्टास के सीईओ और प्रेसिडेंट हेनरिक एंडरसन के साथ चर्चा की। इस दौरान मोदी ने अक्षय ऊर्जा के उपयोग में भारत के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, “वेस्टास के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेनरिक एंडरसन के साथ बातचीत हुई। हमने पवन ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित मुद्दों की एक श्रृंखला पर चर्चा की। आने वाले पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ भविष्य का निर्माण के लिए अक्षय ऊर्जा के उपयोग पर भारत के कुछ प्रयासों पर प्रकाश डाला।”

वहीं एंडरसन ने एक ट्वीट में कहा, “अभिनव विचारों पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शानदार बातचीत हुई, जो ऊर्जा के स्थानांतरण को आगे बढ़ाने वाली है। हम भारत के साथ निरंतर सहयोग के लिए बहुत उत्सुक हैं।”

इस संवाद को लेकर कंपनी ने ट्वीट किया, “हम प्रधानमंत्री जी के साथ विचारों और महत्वाकांक्षाओं का आदान-प्रदान करने के मौके लिए आभारी हैं। आपके साथ सहयोग की दिशा में हम वी155 टरबाइन की लॉन्चिंग कर पहला कदम बढ़ा रहे हैं।”

वेस्टास ने भारतीय बाजार के लिए लो-विंड-वेरिएंट पेश किया है और देश में इसके उत्पादन को विस्तार भी दिया है।

वैश्विक स्तर पर लो और अल्ट्रा-लो विंड इलाकों में स्थायी ऊर्जा समाधानों की मांग बढ़ती जा रही है। ऐसा भारत में भी है, क्योंकि यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा पवन ऊर्जा बाजार है। वहीं 2030 तक सरकार लो-विंड मार्केट में लगभग 100 गीगावॉट पवन ऊर्जा को जोड़ने की मंशा रखती है।

कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया नया वी 155 टरबाइन मुख्य रूप से भारत में निर्मित होगा। इसके लिए वेस्टास चेन्नई में एक नई कन्वर्टर फैक्ट्री की स्थापना करेगा और अहमदाबाद के अपने मौजूदा ब्लेड कारखाने का विस्तार करेगा।

राष्ट्रीय समाचार

नई दिल्ली : सीएनजी पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन (लीड-1)

Published

on

दिल्ली में ट्रक के सीएनजी सिलेंडर में हुए विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक अन्य घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतकों में सभी लोग फ्यूल स्टेशन के कर्मचारी बताए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, बाहरी दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक फ्यूल स्टेशन पर बुधवार को ट्रक में सीएनजी भरने के दौरान उसका सिलेंडर फट गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस हादसे में छह लोग घायल हुए।

मृतकों में एक की पहचान 25 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है, जो पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास कॉलोनी का रहने वाला था। दूसरे मृतक की पहचान 32 वर्षीय सनी निजामपुर के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हालांकि, पुलिस ने पुष्टि की है कि तीनों मृतक सीएनजी पंप के कर्मचारी थे।

अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय ट्रक के सीएनजी सिलेंडर में गैस भरा जा रहा था। आशंका जताई गई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अनुसार, घायल छह लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के समय वे आसपास खड़े थे और इसकी चपेट में आने से घायल हो गए।

डीएफएस ने बताया कि उसे दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

विस्फोट की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की बड़ी टीमें मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

फायर सर्विस के एक अधिकारी ने कहा, “विस्फोट किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।”

अधिकारियों ने बताया कि धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए। जांच जारी रहने तक लोगों से क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

टैक्स नियमों के पालन के लिए भारत टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को तेजी से बढ़ाने वाले देशों में शामिल : एक्सपर्ट

Published

on

भारत टैक्स नियमों के पालन के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को तेजी से बढ़ाने वाले देशों में शामिल है। जीएसटीएन, इसका सबसे अच्छा उदाहरण है, जिसने करदाताओं और प्रशासन दोनों के लिए व्यवस्था को आसान बनाया है। यह बयान एक्सपर्ट ने बुधवार को दिया।

राष्ट्रीय राजधानी में एसोचैम द्वारा आयोजित 23वें अंतरराष्ट्रीय कर सम्मेलन के साइडलाइन में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में पीडब्ल्यूसी में इनडायरेक्ट टैक्स के पार्टनर प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि भारत टैक्स के नियमों के पालन के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ाने वाले देशों में शामिल है। देश का जीएसटी प्लेटफॉर्म ‘जीएसटीएन’ इसका सबसे अच्छा उदाहरण है, जहां करदाता और प्रशासन साथ मिलकर काम करते हैं। यही स्थिति, इनकम टैक्स के साथ है।

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में टेक्नोलॉजी टैक्स प्रणाली का एक अहम हिस्सा बन गई है और सरकार की नीतियों में इस पर फोकस किया जाना चाहिए।

एसोचैम में इंटरनेशनल टैक्स पर टास्क फोर्स के चेयरमैन राकेश नांगिया कहा कि हर कोई टैक्स सिस्टम को आसान बनाना, कम कानूनी विवाद और जल्दी रिफंड चाहता है। साथ ही सभी चाहते हैं कि ग्लोबल बिजनेस पर अचानक या आक्रामक तरीके से टैक्स न लगाया जाए। हालांकि, ऐसा समय-समय पर होता रहता है और यह टैक्स सिस्टम का ही एक हिस्सा है।

कार्यक्रम में बोलते हुए नांगिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कराधान अब केवल तेजी से बदलने वाले दौर में नहीं, बल्कि एक व्यापक संरचनात्मक परिवर्तन के दौर में प्रवेश कर चुका है। उनके अनुसार, टाइगर ग्लोबल फैसला, नया आयकर कानून, वैश्विक न्यूनतम कर व्यवस्था और एआई आने वाले समय की कर व्यवस्था को आकार देंगे।

वहीं, एसोचैम की डायरेक्ट टैक्स पर नेशनल काउंसिल के चेयरमैन संदीप चौफला ने कहा कि सरकारें अपने कर आधार को सुरक्षित रखना चाहती हैं, जबकि करदाता स्पष्टता और निश्चितता की अपेक्षा रखते हैं।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

ईरान ने यूएई के दावे को किया खारिज, मिसाइल दागने का लगाया था आरोप

Published

on

ईरान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि ईरान ने उसके क्षेत्र की ओर मिसाइलें दागी थीं।

यूएई ने मंगलवार को दावा किया था कि उसे ईरान से दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता चला। इसके बाद ईरान की ओर से यह प्रतिक्रिया सामने आई।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने ने ईरान पर लगाए आरोपों पर खेद जताते हुए कहा, ” यूएई का यह कदम अच्छे पड़ोसी के सिद्धांत के विपरीत है और क्षेत्रीय देशों के बीच विश्वास कायम करने तथा पश्चिम एशिया में असुरक्षा बढ़ने से रोकने के प्रयासों को नुकसान पहुंचाता है।”

उन्होंने क्षेत्रीय देशों से ईरान के खिलाफ ‘‘बेबुनियाद’’ आरोप लगाने से बचने की अपील की। बघाई ने कहा, ” क्षेत्र में पहले से ही अमेरिका और इजरायल की उन गतिविधियों के कारण जटिल स्थिति बनी हुई है, जिन्हें ईरान क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए नुकसानदायक मानता है।” उन्होंने कथित फॉल्स-फ्लैग अभियानों के इतिहास का भी हवाला दिया।

चीन की समाचार एजेंसी सिंहुआ के अनुसार, यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया था कि दोनों में से पहली मिसाइल देश के क्षेत्रीय जल से बाहर गिरी, जबकि दूसरी उसके क्षेत्रीय जल के भीतर गिरी। मंत्रालय ने कहा था कि देश हाई अलर्ट पर है और अपनी सुरक्षा, संप्रभुता तथा स्थिरता को प्रभावित करने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यूएई ने कहा था कि मिसाइलों का निशाना समुद्री यातायात था। हालांकि, घटना में अब तक किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है।

इस बीच, यूएई के विदेश मंत्रालय ने बुधवार तड़के सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि उसने ईरान के साथ अगले आदेश तक सभी व्यापार, वाणिज्यिक आदान-प्रदान और वित्तीय लेनदेन निलंबित कर दिए हैं।

मंत्रालय के रणनीतिक संचार विभाग की निदेशक अफरा अल हमेली ने कहा कि यह फैसला क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को प्रभावित करने वाले बढ़ते तनाव के बीच लिया गया है।

यूएई ने साथ ही कहा कि वह क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए संवाद, सहयोग और क्षेत्रीय एकीकरण को आवश्यक माध्यम मानता है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

नई दिल्ली : सीएनजी पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन (लीड-1)

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

टैक्स नियमों के पालन के लिए भारत टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को तेजी से बढ़ाने वाले देशों में शामिल : एक्सपर्ट

खेल11 hours ago

‘उन्होंने हम पर दबाव बनाया,’ हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने राहुल-पड्डिकल की साझेदारी को सराहा

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

भारत की ऑटो इंडस्ट्री ने लागत दबाव के बावजूद पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया : रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय समाचार12 hours ago

ईरान ने यूएई के दावे को किया खारिज, मिसाइल दागने का लगाया था आरोप

महाराष्ट्र12 hours ago

मुंबई की मेयर रितु तावड़े मीडिया पर 25 लाख रुपये खर्च करने के आरोप से बरी

मनोरंजन13 hours ago

कभी ‘बेबी नाज’ बनकर जीता था दिल, फिर बनीं श्रीदेवी की आवाज, ऐसा था कुमारी नाज का सफर

व्यापार13 hours ago

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को एक ग्लोबल टेक कंपनी से मिला 75 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कॉन्ट्रैक्ट

राष्ट्रीय समाचार13 hours ago

दिल्ली में 10 से 12 जनवरी तक होगा ‘विकसित भारत यंग इंडिया डायलॉग 2027’, एक करोड़ युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

राष्ट्रीय समाचार14 hours ago

दिल्ली में 10 से 12 जनवरी तक होगा ‘विकसित भारत यंग इंडिया डायलॉग 2027’, एक करोड़ युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

अपराध3 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन3 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

व्यापार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति4 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

व्यापार2 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

रुझान