Connect with us
Sunday,25-October-2026
ताज़ा खबर

फैशन

रिया के खिलाफ मीडिया की अटकलें परेशान करने वालीं : अभिनेत्री के वकील

Published

on

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनेशिंदे ने शनिवार को अभिनेत्री की ओर से जारी एक बयान में कहा है कि मीडिया के एक समूह द्वारा उनके खिलाफ लगाई गईं अटकलें परेशान कर देने वाली हैं। मनेशिंदे ने इस बयान में कहा, “मैंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित एम्स के डॉक्टरों की तरफ से जारी बयान को देखा है। आधिकारिक कागजात और रिपोर्ट इस वक्त केवल एम्स और सीबीआई के पास हैं, जिन्हें जांच पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। हमें सीबीआई की तरफ से इसके बारे में बताए जाने का इंतजार है।”

उन्होंने कहा, “हमने रिया चक्रवर्ती की तरफ से हमेशा यह कहा है कि सच को किसी भी परिस्थिति में बदला नहीं जा सकता। मीडिया के एक समूह द्वारा रिया के खिलाफ लगाई गईं अटकलें शरारतपूर्ण और परेशान कर देने वाली रही हैं। हम सिर्फ सच के प्रति प्रतिबद्ध हैं। सत्यमेव जयते।”

उनका यह बयान मीडिया की कुछ अपुष्ट खबरों के मद्देनजर आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि एम्स की फॉरेंसिक टीम ने इन दावों को खारिज कर दिया है कि सुशांत की हत्या हुई है। टीम ने अपनी एक रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी है। हालांकि इस बारे में एजेंसी ने अब तक कुछ भी नहीं बताया है।

फैशन

शिल्पा शेट्टी ने नागालैंड के ‘महिला बैंड’ को भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया

Published

on

By

‘आज की नारी, सब पे भारी’ की भावना को दोहराते हुए, नागालैंड की महिला वन रिजर्व अधिकारियों की टीम टैलेंट रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ सीजन 10 में शानदार म्यूजिक परफॉर्मेंस देकर जजों को प्रभावित करती नजर आएगी।

‘रॉक ऑन!!’ के जबरदस्त हिट ‘सिनबाड द सेलर’ पर उनका एक्ट जजों को स्टैंडिंग ओवेशन देने के साथ-साथ उनके ‘जुनून’ के लिए सलाम करने के लिए मजबूर कर देगा।

2008 का म्यूजिकल ड्रामा ‘रॉक ऑन!!’ अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और शंकर-एहसान-लॉय द्वारा संगीतबद्ध था। गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे। इस फिल्म से फरहान और प्राची देसाई की सफल बॉलीवुड शुरुआत हुई। इसमें अर्जुन रामपाल, ल्यूक केनी और पूरब कोहली भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।

‘महिला बैंड’ के टैलेंट से हैरान जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कहा, ‘जब भी एक महिला कुछ करने का फैसला करती है, तो वह जो चाहती है उसे हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा देती है और प्रभाव पैदा करती है। वह अजेय है।”

उन्होंने आगे कहा, ”आप लोगों को यूनिफॉर्म में देखकर आपको सलाम करने का मन कर रहा है, लेकिन मैं आपकी टैलेंट को एक बड़ा सलाम देना चाहता हूं। आप लोग शानदार हैं। आपके मंत्रमुग्ध कर देने वाले परफॉर्मेंस ने मेरा दिल चुरा लिया। यह भारत का एक आदर्श प्रतिनिधित्व है। आपको सलाम।”

जज बादशाह आगे बताएंगे, “पहली बार किसी खूबसूरत चीज़ को सुनने का एहसास बहुत अलग होता है। खुद एक म्यूजिशियन होने के नाते, मैं पहली बार ऐसे शानदार संगीत सुनने की लालसा रखता हूं, क्योंकि यह जीवन भर में एक बार होने वाला अनुभव है, जिसे एक बार खत्म करने के बाद दोबारा कभी उसी तरह महसूस नहीं किया जा सकता है।”

मनोरंजन के स्तर को एक पायदान ऊपर ले जाते हुए, बादशाह और किंग भी बैंड के साथ ‘ओओपीएस’ गाने पर परफॉर्म करते नजर आएंगे।

‘हुनर’ को बढ़ावा देते हुए, इस शो में असाधारण कलाकार इस स्टेज पर अपनी अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पार्टिसिपेंट्स को गोल्डन बजर पाने और कम्पीटिशन में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए जजों, शिल्पा शेट्टी, किरण खेर और बादशाह को प्रभावित करना होगा।

इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10 का प्रीमियर 29 जुलाई से सोनी पर होगा।

Continue Reading

फैशन

एमी अवॉर्ड 2022 : पुरस्कार लेते समय भाुवक हो गई गायिका लिजो

Published

on

केनान थॉम्पसन द्वारा आयोजित 74वें टेलीविजन अकादमी पुरस्कारों में गायिका ‘लिजो के वॉच आउट फॉर द बिग ग्र्ल्स’ ने एमी फॉर कॉम्पिटिशन प्रोग्राम श्रेणी जीती। ‘वैराइटी’ की रिपोर्ट के अनुसार, श्रृंखला में गायिका बिग ग्ररल बनने के अवसर के लिए ऑडिशन देती है – जो प्लस-साइज बैकअप डांसर है।

गायिका मंच पर पुरस्कार स्वीकार करते समय भावुक हो गई। इस दौरान उनका कहना था कि, “ट्रॉफी अच्छी है, लेकिन मेरी भावना इन लोगों के लिए है जो मेरे साथ मंच पर हैं। उन्होंने जो कहानियां साझा कीं, वे सिर्फ अद्वितीय ही नहीं है बल्कि इस तरह की कहानियां कही नहीं गई।”

मीडिया में जाने के सपने को लेकर आगे गायिका ने कहा, “जब मैं एक छोटी लड़की थी, तो मैं केवल मीडिया में मुझे देखना चाहती थी।”

अपने पर्सनल अनुभव को लेकर गायिका का कहना था कि, “कोई मेरे जैसी मोटी है। मेरे जैसी काली। मेरी तरह सुंदर। अगर मैं वापस जा कर लिजो को कुछ बता सकती हूं, तो मुझे पसंद आएगा।”

“एक साल पहले, ये महिलाएं इस टेलीविजन शो की शूटिंग कर रही थीं जिसने इनके जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। वे एमी पुरस्कार विजेता सुपरस्टार हैं जो विश्व भ्रमण पर जा रहे हैं! मेरे बिग ग्र्ल्स के लिए मैं कुछ कहना चाहूंगी जोर से, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।”

‘लिजो वॉच आउट फॉर द बिग ग्र्ल्स’ (अमेजॅन प्राइम वीडियो) की प्रतिस्पर्धा ‘द अमेजिंग रेस’ (सीबीएस), ‘नेल्ड इट!’ (नेटफ्लिक्स) से थी।

Continue Reading

फैशन

व्हाइट रफल गाउन पहनकर उर्वशी रौतेला ने कान में किया ड्रीम डेब्यू

Published

on

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने 75वें वार्षिक कान फिल्म फेस्टिवल में व्हाइट रफल गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर ड्रीम डेब्यू किया है।

उर्वशी ने टोनी वार्ड कॉउचर द्वारा डिजाइन किए गए शानदार गाउन की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की। एक्ट्रेस फोटो में लॉन्ग ट्रेल के साथ व्हाइट ऑफ शोल्डर रफल गाउन पहने नजर आईं।

तस्वीर के साथ उर्वशी ने लिखा, कान फिल्म फेस्टिवल 2022। ड्रीम डेब्यू। थैंक यू यूनिवर्स।

दीपिका पादुकोण, आर माधवन, कमल हासन, ए.आर. रहमान, पूजा हेगड़े, अदिति राव हैदरी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित कई अन्य हस्तियां भी कान रेड कार्पेट पर नजर आईं।

इस बार कान्स फिल्म मार्केट में भारतीय पवेलियन ‘रॉकेटरी- द नांबी इफेक्ट’ (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल), ‘गोदावरी’ (मराठी), ‘अल्फा बीटा गामा’ (हिंदी), ‘बूम्बा रिडिया’ (मिशिंग), ‘धूइन’ (मैथिली) और ‘निराय थाथकलुल्ला मरम’ (मलयालम) फेस्टिवल में छह फिल्में पेश करेगा।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति10 hours ago

‘सीएम नायडू की ‘कठपुतली’ बन गया आंध्र प्रदेश निर्वाचन आयोग’, वाईएसआरसीपी के अंबाती रामबाबू ने लगाया आरोप

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

बिहार में ऋण वितरण की समीक्षा, कम प्रदर्शन करने वाले बैंकों को विकास आयुक्त की चेतावनी

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

ग्रेटर नोएडा में बाइक और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

राजनीति11 hours ago

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उगाए गए पांगी सेबों का शुभारंभ किया

अपराध11 hours ago

गुजरात की पहली नमक कंटेनर ट्रेन शिवलाखा से मिठापुर तक नमक ले गई

व्यापार11 hours ago

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी भारत की आर्थिक वृद्धि दर लगातार मजबूत बनी हुई है: रिपोर्ट

मनोरंजन12 hours ago

दर्शन रावल ने रिलीज किया नया गाना ‘सिर्फ तुम’, खुद के लिए बताया बेहद खास

मनोरंजन12 hours ago

श्रीदेवी काम को लेकर बेहद अनुशासित थीं, हेतल यादव ने बताया साथ काम करने का अनुभव

अपराध12 hours ago

एमबीवीवी पुलिस ने अंतरराज्यीय एमडी ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया; तेलंगाना में केमिकल फैक्ट्री नष्ट

खेल12 hours ago

अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने

बॉलीवुड3 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अपराध2 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

राजनीति2 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल3 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

राजनीति4 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

व्यापार3 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन3 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

मनोरंजन4 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

मनोरंजन2 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

रुझान