खेल
बुमराह पहली बार मुंबई के लिए नहीं जीत सके सुपर ओवर
आईपीएल-13 में सोमवार रात को मुंबई इंडियंस और रॉंयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच का फैसला सुपर ओवर में निकला। लेकिन ये पहली बार है जब जसप्रीत बुमराह सुपर ओवर में जीत नहीं दिला पाए। बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एरॉन फिंच (52), देवदत्त पडिकल (54), अब्राहम डिविलियर्स (55) की बेहतरीन पारियों के दम पर 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 201 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई ने ईशान किशन (99) और केरन पोलार्ड (नाबाद 60) की बदौलत स्कोर बराबर कर लिया।
मैच का फैसला सुपर ओवर में निकला। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात रन बनाए। बेंगलोर ने आठ रन बना जीत हासिल की। यह पहली बार है जब मुंबई के लिए बुमराह टीम को सुपर ओवर में जीत नहीं दिला सके।
इससे पहले 29 अप्रैल 2017 में बुमराह ने गुजरात लायंस के खिलाफ सुपर ओवर में 11 रनों का बचाव किया था। फिंच और ब्रैंडन मैक्कमल के सामने बुमराह ने सिर्फ छह रन दिए थे।
एक और मैच में 29 अप्रैल 2019 में बुमराह ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी सुपर ओवर किया था और सिर्फ आठ रन दिए थे। मुंबई ने तीन गेंदों पर नौ रन बना लिए थे।
राजनीति
सदन में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर हंगामा, राहुल गांधी बोले- ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा’

RAHUL GANDHI
नई दिल्ली, 2 फरवरी : लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान राहुल गांधी की स्पीच पर हंगामा हो गया। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जैसे ही डोकलाम में कथित चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाया, सदन का माहौल गरमा गया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के दावे का विरोध किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
वहीं, संसद के बाहर मीडिया से बात कर रहे कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। ये सेना प्रमुख के शब्द हैं, और यह बातचीत उन्होंने राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री मोदी से की थी। मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि मैं सदन में वही कहना चाहता हूं जो सेना प्रमुख ने लिखा है और राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें क्या आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि मैं संसद में बोलना चाहता हूं, लेकिन मोदी सरकार जाने क्यों डरी हुई है। यहां मुद्दा ठीक वही है जो प्रधानमंत्री और राजनाथ सिंह ने कहा।
जमीन ली गई या नहीं, यह एक अलग सवाल है। हम उस पर बाद में बात करेंगे। लेकिन उससे पहले, देश के नेता को दिशा-निर्देश देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश के नेता को फैसले लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए और उन्हें दूसरों के कंधों पर नहीं छोड़ना चाहिए। प्रधानमंत्री ने यही किया है। यह मेरा विचार नहीं है, यह पूर्व सेना प्रमुख ने एक किताब में लिखा है। किताब को प्रकाशित नहीं होने दिया जा रहा है। वह अनुपलब्ध पड़ी है, और यह सेना प्रमुख का दृष्टिकोण है।
उन्होंने कहा कि वे सेना प्रमुख के दृष्टिकोण से इतना क्यों डरते हैं? सेना प्रमुख जो कहते हैं, उससे वे इतना भयभीत क्यों हैं? हम इससे कुछ सीखेंगे। बेशक, हम अपने प्रधानमंत्री के बारे में कुछ सीखेंगे। हम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बारे में कुछ सीखेंगे। लेकिन हम सेना के बारे में भी कुछ सीखेंगे और यह भी जानेंगे कि देश के राजनीतिक नेतृत्व ने सेना को किस तरह निराश किया।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि पूर्व आर्मी चीफ नरवणे ने अपनी किताब में पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बारे में साफ-साफ लिखा है। मैं उसी आर्टिकल को कोट कर रहा हूं, लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है।
पूरी मोदी सरकार डरी हुई है कि अगर पूर्व आर्मी चीफ की किताब सामने आ गई, तो नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की असलियत देश को पता चल जाएगी कि जब चीन हमारी तरफ आ रहा था, तो ’56 इंच’ की छाती को क्या हुआ था?
वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और पूरी सरकार सिर्फ एक लाइन से डरी हुई है। और वो लाइन मैं संसद में बोलूंगी, मुझे कोई नहीं रोकेगा।
उन्होंने कहा कि पब्लिक सोर्स होना चाहिए, चाहे वो किताब हो या मैगजीन। यह किताब का एक अंश है, जो मैगजीन में पब्लिश हो चुका है। इसमें कोई अप्रमाणित स्रोत नहीं है तो फिर समस्या क्या है? ऐसे में मोदी सरकार क्यों डर रही है?
खेल
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप शेड्यूल की पुष्टि, 2-6 फरवरी के बीच इन वेन्यू पर होंगे मैच

नई दिल्ली, 2 फरवरी : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को मेंस टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मुकाबलों के शेड्यूल की पुष्टि कर दी है। 2 से 6 फरवरी के बीच कुल 16 वार्म-अप मैच खेले जाएंगे।
7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होगा, जिससे पहले वार्म-अप मैच भी इन्हीं देशों में खेले जाएंगे। भारतीय सरजमीं पर बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ग्राउंड 1 और नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और चेन्नई में एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में वार्म-अप मैच खेले जाएंगे। दूसरी ओर, श्रीलंका में एसएससी क्रिकेट ग्राउंड और कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड में वार्म-अप मैच आयोजित होंगे।
2 फरवरी को वार्म-अप मैच में भारत-ए का सामना यूएसए से होगा। इसके बाद भारतीय टीम 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी। 6 फरवरी को भारत-ए की टीम नामीबिया के विरुद्ध वार्म-अप मुकाबला खेलेगी। भारत और इंडिया ‘ए’ के मैच देश में स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे।
वार्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल
2 फरवरी:
अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु (दोपहर 3 बजे से)
यूएसए बनाम इंडिया ‘ए’: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (शाम 5 बजे से)
कनाडा बनाम इटली: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (शाम 7 बजे से)
3 फरवरी:
ओमान बनाम श्रीलंका ‘ए’: कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो (दोपहर 1 बजे से)
नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (दोपहर 3 बजे से)
नेपाल बनाम यूएई: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (शाम 5 बजे से)
4 फरवरी:
स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2, बेंगलुरु (दोपहर 1 बजे से)
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु (दोपहर 3 बजे से)
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड: एसएससी क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो (शाम 5 बजे से)
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (शाम 7 बजे से)
5 फरवरी:
जिम्बाब्वे बनाम ओमान: कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो (सुबह 11 बजे से)
नेपाल बनाम कनाडा: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (दोपहर 1 बजे से)
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (शाम 5 बजे से)
न्यूजीलैंड बनाम यूएसए: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (शाम 7 बजे से)
6 फरवरी:
इटली बनाम यूएई: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (दोपहर 3 बजे से)
इंडिया ‘ए’ बनाम नामीबिया: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु (शाम 5 बजे से)
खेल
भारत-पाक क्रिकेट विवाद : विपक्ष ने बीसीसीआई से पूछा, ‘आतंकी हमलों के बाद भी क्यों खेल रहा था भारत?’

नई दिल्ली, 2 फरवरी : पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से मना करने पर विपक्ष के नेताओं ने बीसीसीआई और भारत सरकार से सवाल किए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोगों को पहले ही खेलने के लिए मना कर देना चाहिए था, पता नहीं क्यों भारत खेलने जा रहा था।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “भारत सरकार को अपनी विदेश नीति पर विचार करना पड़ेगा कि किस दिशा में उनकी विदेश नीति जा रही है।”
कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने कहा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान को भारत के खिलाफ खेलने से रोक देना चाहिए था। उस समय हमने सवाल उठाया था कि भारत क्यों खेल रहा है। शुरू से ही मेरा पक्का मानना था कि जब से पहलगाम हमला हुआ, भारत को उनके खिलाफ खेलने से मना कर देना चाहिए था। हमें इस मुद्दे को ग्लोबल लेवल पर उठाना चाहिए था कि हम कोई मैच नहीं खेलेंगे।”
उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भी भारत उनके खिलाफ खेला। यहां तक कि आईसीसी भी इतना लाचार है कि वह पाकिस्तान के साथ सख्ती नहीं बरत रहा है। अगर पाकिस्तान ऐसा कुछ करता है तो आईसीसी को उस पर बैन लगा देना चाहिए। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत सरकार और आईसीसी को इस पर ध्यान देना चाहिए। भारत को अपना पक्ष मजबूती से रखना चाहिए कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “यह बीसीसीआई के मुंह पर सबसे बड़ा तमाचा है। बीसीसीआई दुनिया की सबसे पावरफुल और सबसे अमीर क्रिकेट बॉडी है और आईसीसी की मेंबर है। आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, हमने बार-बार दुनिया भर में आतंकवाद में पाकिस्तान की भूमिका का मुद्दा उठाया। जिन 26 लोगों की जान गई, उनके परिवार लगातार अपील करते रहे कि पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेले जाने चाहिए।”
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “सच कहूं तो, यह बहुत शर्मनाक है कि दोनों तरफ से खेल का इस तरह से राजनीतिकरण किया गया है। मुझे नहीं लगता कि मुस्तफिजुर (बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान) को कोलकाता में खेलने का कॉन्ट्रैक्ट देने से मना किया जाना चाहिए था। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। राजनीति का दखल, मुझे लगता है कि बांग्लादेश की प्रतिक्रिया जरूरत से ज्यादा थी, लेकिन यह उसी का एक नतीजा भी है और पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ अपनी एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहा है।”
उन्होंने कहा कि यह पूरी बात हाथ से निकलती जा रही है। मुझे लगता है कि हमें सच में यह समझने की जरूरत है कि खेल, खासकर क्रिकेट जैसा खेल जो सभी लोगों के लिए इतना मायने रखता है, कम से कम खेल के मैदान पर हमें एक साथ लाने का जरिया होना चाहिए, न कि इसे ऐसे ही चलने दिया जाए। मुझे सच में लगता है कि यह अब सभी संबंधित लोगों के लिए एक वेक-अप कॉल है कि वे इमरजेंसी बेसिस पर एक-दूसरे से संपर्क करें, आईसीसी इसके लिए प्लेटफॉर्म हो सकता है। बस करें, आप हमेशा ऐसे नहीं चल सकते।
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, “पाकिस्तान जानता है कि वह जीत नहीं सकता। इसलिए उसने अपनी इज्जत बचाने के बारे में सोचा। जब बैसरन (पहलगाम की घाटी) में 26 लोग मारे गए थे, तब भारत के पास एक बड़ा मौका था। भारत को तब वर्ल्ड कप में नहीं खेलना चाहिए था। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह संदेश जाता कि हम आतंकवादियों के खिलाफ हैं और पाकिस्तान सबसे बड़ा आतंकवादी देश है।”
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध3 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र7 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय1 year agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध3 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
राष्ट्रीय समाचार12 months agoनासिक: पुराना कसारा घाट 24 से 28 फरवरी तक डामरीकरण कार्य के लिए बंद रहेगा
